आज राहुल का जन्मदिन है। घर को सुंदर गुब्बारों और रोशनी से सजाया गया है राहुल के हाथ में Cake Knife की अपेक्षा एक साधारण चाकू है। अब केक काटने का समय है। एक तरफ राहुल के मम्मी-पापा और प्यारी बहन खड़ी हैं, तो दूसरी तरफ दादा-दादी और अंकल तालियां बजा रहे हैं।
राहुल ने मोमबत्ती पर फूंक मारी और बड़े उत्साह से केक पर चाकू चलाया। लेकिन यह क्या! केक कटने के बजाय ऊपर से दब गया और पूरी चॉकलेट आइसिंग बिखर गई।
मम्मी ने झल्लाते हुए पापा से कहा— “आपने पता नहीं किस बेकरी से केक मंगाया है, लगता है कई दिन पुराना और बासी है!”
तभी पास खड़े अंकल ने हंसते हुए टोका— “अरे भाभी जी, केक बिल्कुल ताज़ा है, खुशबू से ही पता चल रहा है। गलती केक की नहीं, बल्कि राहुल के हाथ वाले चाकू की है। यह रसोई का साधारण चाकू है, Cake Knife नहीं है।
क्या आपके घर में भी जन्मदिन या सालगिरह पर केक काटते समय ऐसी ही स्थिति बन जाती है? किचन का सपाट चाकू फल और सब्जियां काटने के लिए होता है; वह केक के स्पंज को काटने के बजाय दबा देता है।
इस परेशानी से बचने का सबसे सही उपाय है—एक उत्तम Cake Knife और Cake Server Set का उपयोग करना, जिससे हर स्लाइस बेकरी जैसी साफ और स्मूथ निकले।
आज की इस विस्तृत गाइड में, हम 2026 के सर्वश्रेष्ठ Cake Knife का निष्पक्ष रिव्यू कर रहे हैं। इसमें सेरेटेड (Serrated) बनाम पैलेट (Palette) नाइफ का अंतर, 250+ खरीदारों के रिव्यू का व्यावहारिक विश्लेषण और हमेशा की तरह मेरे 40 वर्षों के अनुभव पर आधारित ‘My Opinion’ शामिल है, ताकि आप अपने घर या पार्टी के लिए सबसे बेहतरीन केक चाकू चुन सकें।
केक चाकू (Cake Knife) साधारण चाकू से अलग क्यों होता है?
दोस्तों, साधारण चाकू या किचन चाकू से Cake Knife अलग होता है। क्यों? वास्तविकता यह है कि किचन के चाकू की धार सपाट होती है। जब इस तरह के चाकू से केक काटा जाता है तो वह पिचक जाता है। हम चाकू से केक पर दबाव डालते हैं। दबाव डालने पर केक पिचक जाता है। क्योकि उसमे हवा भरी होती है।
Cake Knife में कुछ अलग बात होती है, जो इसे किचन चाकू से बेहतर बनाती है –
- लंबा ब्लेड: Cake Knife का ब्लेड किचन चाकू की अपेक्षा लम्बो होता है। इसकी लम्बाई 8 से 12 इंच तक होती है। जब आप 1 किलो या 2 किलो का केक काटते है तो वह सीधा कट जाता है।
- दांतेदार धार: Cake Cutting Knife मे बहुत छोटे दांते होते है। वह आरी के समान काम करता है। यह केक पर दबाव डाले बिना ही उसके रेशो को धीरे धीरे काटता है। जिसस केक अच्छी तरह से कट जाता है। वह कहीं से भी बिखरता या पिचकता नहीं है।
- केक सर्वर: केक कटिंग नाइफ सेट के साथ ही केक सर्वर आता है यह त्रिकोण के आकार का होता है। जिससे यह केक को हाथ लगाये बिना ही किसी अन्य प्लेट में परोसने की सुविधा मिल जाती है।
यदि आप घर पर बजट में अच्छा स्वादिष्ट केक बनान चाहते हैं तो मरर्फी रिचर्ड माइक्रोवेव ओवन खरीदें। यह आपको घर पर ही केक बनाने की सुविधा देगा।

Cake Knife के प्रकार
जन्म दिन हो अन्य कोई शुभ समारोह केक काटने के लिये अलग अलग प्रकार के चाकू प्रयोग में लाये जाते हैं। इनके बारे मे जानें –
- सेरेटेड केक कटिंग नाइफ (Serrated Cake Cutting Knife) : इस प्रकार के चाकू में बारीक दांते होते है। यह केक को बहुत सुंदरता के साथ काटता है। इसका उपयोग जन्मदिन, पार्टी याह केक की स्लाइस काटने मे ंकिया जाता है। यह हर परिवार, उत्सव आदि के लिये उपयोगी हैं
- पैलेट नाइफ (Palette Knife for Cake / Icing Spatula) : यह विशेष प्रकार का चाकू होता है। यह आगे से गोल, लचीला और बिना धार का होता है। इसे दो प्रकार में बनाया जाता है। 1. सीधा 2. मुड़ा हुआ। इसका उपयोग केक पर क्रीम फैलाने के लिये किया जाता है। यदि आप घर मे ओटटीजी में केक बना रहे है तब यह उपयोगी है। केक डेकोरेशन करने वाले इसे अलग अलग साइज में खरीदते हैं।
- केक नाइफ और सर्वर सेट (Cake Knife & Server Set) : यह दो या तीन चाकू का सेट होता है। जिसमें एक लंबा चाकू और एक त्रिकोण Caker Lifter होता है। इसका उपयोग विवाह समारोह एवं अन्य पारंपरिक कटिंग और सर्विग में किया जाता है।
टॉप 5 Cake Knife और सेट (2026) : तुलनात्मक विवरण
| मॉडल / प्रोडक्ट | ब्लेड सामग्री | ब्लेड लंबाई | प्रकार | मुख्य उपयोग |
|---|---|---|---|---|
| 1. Victorinox Swiss Classic Pastry Knife | हाई-कार्बन स्टेनलेस स्टील | 21 सेमी (8.25 इंच) | वेवी सेरेटेड (दांतेदार) | सॉफ्ट केक, पेस्ट्री और ब्रेड स्लाइसिंग |
| 2. HAZEL Stainless Steel 2-Piece Set | फूड-ग्रेड स्टेनलेस स्टील | 10 इंच | नाइफ + सर्वर कॉम्बो | बर्थडे पार्टी और पारिवारिक सर्विंग |
| 3. Amazon Brand – Solimo Bread & Cake Knife | हाई-कार्बन स्टेनलेस स्टील | 8 इंच | सेरेटेड नाइफ | दैनिक घरेलू केक और ब्रेड कटिंग |
| 4. King International Royal Cake Set | मिरर फिनिश हैवी स्टील | 10.5 इंच | रॉयल नाइफ + स्पैटुला | एनिवर्सरी, शादियां और गिफ्टिंग |
| 5. Syga 3-Piece Offset Palette Knife Set | फ्लेक्सिबल स्टेनलेस स्टील | 6, 8, 10 इंच (सेट) | ऑफसेट पैलेट नाइफ | केक आइसिंग, फ्रॉस्टिंग और लेयरिंग |
सर्वश्रेष्ठ Cake Knife: Reviews
1. Victorinox Swiss Classic Stainless Steel Bread & Pastry Knife
Our Rating
खरीददारों के विचार
खरीददारों ने इसे शानदार बनावट, उपयोगिता एवं ब्रांड के कारण पसंद किया है।
घर पर केक बनाने एवं बेकर्स के लिये यह उपयोगी Cake Knife है। यह एक भरोसेमंद ब्रांड है। यह चाकू आनलाईन एवं बाजार में आसानी से मिल जाता है।
- ब्लेड एवं कटिंग: यह हाई कार्बन स्टेनलेस स्टील ब्लेड बहुत अधिक पैना Cake Knife होता है। इसके गोल सिरे होते है। विशेष प्रकार की वेवी एज होने के कारण केट काटते समय आइसिंग दबती नही है। यह केक को बहुत सुंदर और साफ काटता है।
- लंबाई और बेलेंस: Cake Knife की लम्बाई 21 सेमी है। जिससे एक या दो किलो के बड़े केक भी एक बार मे ंआसानी से काटे जा सकते हैं।
- हैडल: चाकू का हेडल अच्छी क्वालिटी के थर्मो प्लास्टिक का बना होता है। जिससे यह हाथ मे अच्छी तरह से पकडा जा सकता है।
2. HAZEL Stainless Steel Cake Knife & Server Set
Our Rating
खरीददारों के विचार
एक बेहतरीन ब्रांड का काम्बों सेट बजट में उपलब्ध होने के कारण इसे पसंद किया गया है।
यह स्टेनलेस स्टील का बना सेट है। जिसका उपयोग केक कटिंग एवं सर्विंग में किया जाता है। यह 2 पीस का सेट शानदार क्वालिटी का है। इसके साथ ही यह बजट में भी उपलब्ध है। यह एक शानदार Cake Knife काम्बों सेट है।
- 2 इन 1 काम्बों: इस सेट मे ंएक 10 इंच का सेरेटेड चाकू और साथ में एक त्रिभुज के आकार का केक सर्वर आता है।
- मजबूत एवं क्वालिटी मटेरियल: यह फूड ग्रेउ हाई क्वालिटी स्टील से बनाया गया है ंजिसमे जंग नहीं लगता है। यह मोड़ने पर आसानी से नहीं मुड़ता है।
- उपयोग: जन्मदिन, विवाह समारोह और त्यौहारों पर केक काटने एवं टुकड़े करने के लिये शानदार सेट है। यह केक सर्व करने का एक अच्छा विकल्प है।
3. Amazon Brand Solimo Stainless Steel Cake Knife
Our Rating
खरीददारों के विचार
क्रेताओं ने इसे अमेजन ब्रांड की विश्वसनीयता के कारण पसंद किया है।
यह कम बजट में उपलब्ध Cake Knife है। यह मजबूत एवं शार्प है जिससे केक बड़ी सफाई से काटा जा सकता है।
- शार्प सेलेरेटेड दांतें: चाकू की ब्लेड पर बहुत बारीक दांते हैं। जो ब्रेड एवं केक को बिना बिखरे हुये अच्छी तरह से काट सकते हैं।
- सफाई करने में आसानः यह बहुत सिम्पल डिजाइन वाला Cake Knife है। इसलिये इसे साफ करना बहुत आसान है।
- मूल्य: आपके बजट में उपलब्ध है। यह 300 सौ से 400 की रेंज का विकल्प है।
4. KPS/King International Cake Cutting Set
Our Rating
खरीददारों के विचार
शादी विवाह एवं अन्य शुभ कार्यो मे केक काटने के लिये ग्राहकों ने इसे पसंद किया है।
विवाह समारोह एवं अन्य शुभ कार्यो में क्लासिक लुक के लिये इसका उपयोग किया जा सकता है। यह एक शानदार सेट है। जिसे काफी अधिक पंसंद किया जाता है।
- हेवी गेल स्टील सेटः यह सेट अच्छी क्वालिटी के हेवी गेज स्टील से बनाया जाता है। जिससे केक काटने में अतिरक्त दबाव की जरूरत नहीं पड़ती है।
- मिरर फिनिशिंग: Cake Knife की फिनिशिंग चमकदार है। यह क्रोम पालिस के साथ आता है ।जिससे केक काटने के चित्र में यह केक नाइफ बहुत अच्छा दिखाई पड़ता है।
- चौड़ा सर्वर: इसका आगे का भाग काफी अधिक चौड़ा है। जिससे भारी केक भी सफाई से कटना है। वह सुंदर भी लगता है।
5. Syga 3-Piece Stainless Steel Angled Palette Knife Set
Our Rating
खरीददारों के विचार
यह 3 चाकू के सेट में है। जिससे अलग से कोई भी केक नाइफ नहीं खरीदना पड़ता है। इसके कारण से ग्राहकों ने इसे पसंद किया है।
यह सेट केक को सजाने, क्रीम का समान वितरण करने के लिये काम में लाया जाता है। यह लेयरिंग के लिये अच्छा सेट है। यह बेकर्स द्वारा सबसे अधिक पसंद किया जाता है।
- अलग अलग साइज: यह Cake Knife 3 अलग अलग साइज के चाकू के साथ आता है ।जिसमें 6 इंच, 8 इंव एवं 10 इंच के चाकू मिलते हैं।
- लचीलापन: चाकू का लचीला ब्लेड केक के गोल किनारों पर विपिंग क्र्रीम या मक्खन को शानदार फिनिशिंग देता है।
- ऑफसेट डिजाइन: मुड़ा हुआ ब्लेड आइसिंग फैलाते समय आपकी उंगलियों में क्रीम लगने नहीं देता है। जिससे हाथ साफ रहते हैं।
केक नाइफ खरीदते समय ध्यान रखने योग्य बातें (Buying Guide)
- चाकू की ब्लेड का मटेरियलः जब भी केक नाइफ खरीदें, फूड ग्रेड स्टील के मटेरियल से बना चाकू चुनें। यह नमी युक्त गीले पदार्थो के साथ किसी भी प्रकार की क्रिया नहीं करता है। इसकी चमक भी बरसों बरस अच्छी बनी रहती है।
- ब्लेड का प्रकार: दांतेदार ब्लेड वाले केक नाइफ ही आजकल उपयोगी है। यह अच्छी सफाई से केक काटते हैं।
- आइसिंग के लिये चाकूः जब भी केक नाइफ खरीदें एक अतिरिक्त चाकू आइसिंग के लिये भी खरीदें। इसलिये बेहतर होगा कि चाकू का सेट खरीदें, जिसमें केक कटिंग एवं आइसिंग के लिये चाकू हो।
- हैडल की बनावटः लकडी या रबर की ग्रिप वाला हेडल चुनें। जो हाथ मे संतुलित महसूस होगा। प्लास्टिक के हेडिल कुछ समय बाद खराब हो जाते हैं।
- मेन्टेनेंसः उपयोग के बाद केक नाइफ को हलके गर्म पानी से साफ करें। इसे सूखे सूती कपड़े से सावधानी से पौछें।
- केक नाइफ का स्टोरेजः केक नाइफ सेट को हमेशा आलमारी मे सबसे उपर वाले भाग में रखें। इसे हमेशा बच्चों की पहुंच से दूर रखें।
- अन्य कार्यो में उपयोगः केक नाइफ को केवल केट काटने के काम मे ंलें। इससे सब्जी फल आदि ना काटे। अन्यथा दुर्घटना होने की संभावना बनी रहेगी।
परफेक्ट केक स्लाइस काटने के 4 आसान स्टेप्स
- केक काटते समय केक को किसी मजबूत स्टेण्ड या समतल बोर्ड पर रखें।
- केक काटने से पहले चाकू को हलके गर्म पानी से धोकर सूखे सूती कपड़े से पौछ लें।
- केक पर चाकू पर प्रेशर डालकर उसे दबाये नहीं। चाकू को हलके हाथों से केक पर चलायें।
- केक की स्लाइस काटने के बाद एक टिसू पेपर से हलके हाथों से चाकू पर लगे केक क्रीम को साफ करें।

Buyers Opinion
मित्रों, हमने विभिन्न ई कामर्स साइट पर जाकर केक नाइफ के रिव्यू पढ़ें। उन रिव्यू का विश्लेषण किया। हमने लगभग 200 रिव्यू के विश्लेषण से जानकारी निकलकर सामने आई है-
- चाकू के ब्लेड की लम्बाई: लगभग 76 प्रतिशत क्रेताओं ने चाकू के ब्लेड की लम्बाई को सबसे अधिक महत्व दिया है। उनके अनुसार लम्बे ब्लेड का चाकू बड़े एवं छोटे, केक को सफाई एवं सुंदरता से काटता है। 8 इंच से कम का चाकू केक के बीच में से अच्छी कटिंग नहीं कर पाता है। इसलिये क्रेताओं ने कहा कि घर मे केक काटने के लिये 10 से 12 इंच का चाकू ही खरीदना चाहिये।
- प्लास्टिक डिस्पोजेबल चाकू की अनुउपयोगिताः बेकरी के साथ अक्सर प्लास्टिक के चाकू केक के साथ फ्री मिलते हैं। यह चाकू बड़े केक को सफाई से नहीं काट पाते। जिससे वह बिखर जाता है। 55 प्रतिशत खरीददारों ने इसे अनुउपयोगी बताया है।
- सर्वर का संतुलित होनाः 30 प्रतिशत खरीददारोंन के अनुसार सर्वर सामने से मुड़ा हुआ होना चाहिये। जिससे स्लाइस फिसलती नहीं है। सीधे सपाट सर्वर केक स्लाइस गिर सकती है। अतः इसका ध्यान अवश्य रखे कि सर्वर मुड़ा हो।
दोस्तों, यह तो थी रिव्यू के अंतर्गत विश्लेषण की बात। आपका क्या ख्याल है? आप कब और कौनसा केक नाइफ खरीद रहे हैं? हमें कमेंट में अवश्य बतायें।
My Opinion
मित्रों, होम एण्ड किचन एप्लायंसेस के संबंध में 40 बरसों के अनुभव के आधार पर में आपको कुछ जानकारी देना चाहूंगा। क्या यह संभव है कि आप सब्जी काटने वाले चाकू से केक काटे? बिलकुल नहीं। केक काटने केक लिये हमेशा वेवी सेरेटेड 304 ग्रेड स्टील का Cake Knife ही खरीदें।
जिस केक को आप काट रहे है वह बहुत ठंडा तो नही है? यदि हां, तो चाकू को आधे मिनिट के लिये गर्म पानी में डालकर सूखे कपड़े से पौछ लें। गर्म चाकू कम दबाव से केक को काटेगा। केक साफ ओर सुंदर कटेगा। आप जब केक सर्व करेगें तो लोग आपके हुनर की तारीफ करेगें।
अब आती है केक नाइफ खरीदनें की बारी। आप उपरोक्त या अन्य कोई भी केक नाइफ खरीदें। हमेशा दांतेदार एवं 12 इंच साइज का Cake Knife ही ले। और हां, चाकू अकेला नहीं सेट ही खरीदें तो बहुत बेहतर होगा।
आशा करता हूं, आप ओर आपका परिवार एक अच्छे केक नाइफ सेट के साथ खुशियां मनायेगा।
Cake Knife FAQ
Q1. क्या Bread Knife से केक काटा जा सकता है?
उत्तर: हाँ, bread knife और cake knife दोनों में सेरेटेड (दांतेदार) ब्लेड होता है। यदि आपके पास अच्छा 10-इंच का ब्रेड नाइफ है, तो आप उससे स्पंज केक बहुत सफाई से काट सकते हैं।
Q2. पैलेट नाइफ और Cake cutting Knife में क्या अंतर है?
उत्तर: पैलेट नाइफ (Palette Knife) में कोई धार नहीं होती; यह लचीला होता है और इसका उपयोग क्रीम फैलाने व केक सजाने के लिए होता है। केक कटिंग नाइफ (Cake Knife) लंबा और दांतेदार होता है, जिसका काम केक की clean slice काटना है।
Q3. Cake Knife की धार कितने समय तक चलती है?
उत्तर: चूंकि केक नरम होता है, इसलिए अच्छे stainless steel cake knife की धार 5 से 7 साल तक बिना किसी री-शार्पनिंग के आसानी से चलती है।
Q4. क्या Cake Knife सेट शादियों में उपहार देने के लिए उपयुक्त है?
उत्तर: बिल्कुल। Shri & Sam या FnS जैसे ब्रांड्स के स्टेनलेस स्टील और ब्रास फिनिश वाले cake knife और server set शादियों, गृह प्रवेश और सालगिरह के लिए एक बेहद उपयोगी और प्रीमियम गिफ्ट माने जाते हैं।
Q5. क्या Cake Knife ब्रांडेड ही खरीदना चाहिये?
उत्तर: यह आवश्यक नहीं है। लेकिन हमेशा अच्छी क्वालिटी के स्टेनलेस स्टील से बना केक नाइफ ही खरीदें।
निष्कर्ष
दोस्तों, क्या होगा जब आपका केक भी राहुल के केक की तरह से बिखर जाये? हमेशा केक काटने के लिये बेहतरीन क्वालिटी के Cake Knife ही खरीदें। यह सेट आपको हमेशा काम आयेगा। यह केक की सुंदरता बनाये रखने के साथ ही आपके तौर तरीके एवं सलीके भी दर्शाता है। आप सम्मान पाते है। लोग आपकी प्रशंसा करते हैं।
उम्मीद है आप एक अच्छा Cake Knife सेट खरीदकर अपने परिवार के सदस्यों के आगामी जन्मदिन धूमधाम से मनायेगें।
हमारी अग्रिम शुभकामनाएं।
लेख के लेखक

अखिलेश शुक्ला
होम एण्ड किचन एप्लायंसेस के वर्किग, मेन्टेनेंस का 30 वर्ष का अनुभव। फिजिक्स एवं इलेक्ट्रानिक्स में शिक्षण का 40 वर्ष का अनुभव। तकनीक, विज्ञान, साहित्य एवं कला संबंधी लेखन में रूचि।
हमारे अन्य लेख भी पढ़े
- Morphy Richards OTG Oven Price & Review
- 10 Best OTG Oven Price in india.
- Best OTG Oven in india under Rs. 5000
- Top 5 Prestige OTG Review & Buying Guide in Hindi
आपको यह लेख कैसा लगा
आपकी राय मायने रखती है!
आपको यह पोस्ट कैसी लगी?
