Instant Geyser vs Storage Geyser मित्रों, भारत में ठंड का सीजन अक्टूबर से शुरू होता है। इन दिनों आपको ऑफिस या काम पर जाना हो अथवा बच्चों के स्कूल की तैयारी। जब नहाने के लिये बाथरूम में नल खोला तो बर्फ सा ठंडा पानी निकलता है। यदि ठंडे पानी से नहा लिया जाये तो दिन भर ठंड लगती रहेगी। वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य खराब होने का डर रहेगा। कितना अच्छा हो जब नल खोलते ही गर्म पानी मिल जाये? लेकिन यहां लगता है कि कौनसा गीजर खरीदें? तुरंत पानी गर्म करने के लिये Instant Geyser खरीदें। फिर विचार आता है कि क्यों ना Storage Geyser ही खरीद लिया जाये।
दोस्तो, यदि आपने गलत गीजर का चुनाव कर लिया तो धन की बर्बादी तो होगी ही। आप नहाने के लिये नल खोलेगे और बीच में ठंडा पानी आने लगेगा। हमारे देश में पानी का प्रेशर, बिजली की खर्च एवं नहाने के तरीके अन्य देशों से अलग होते हैं।
यदि आप Instant Geyser vs Storage Geyser के बीच सही चुनाव को लेकर दुविधा मे हैं तो यह लेख आपके लिये ही है। यह लेख वर्ष 2026 के लिये तुलनात्मक गाइड है जिसमें बिजली की खपत, पानी के प्रेशर, लाइफस्पेन और मेंटेनेंस के आधार पर निष्पक्ष विश्लेषण है। जिससे आप अपने परिवार के लिये सही गीजर का चुनाव करें। आपके धन का सदुउपयोग हो।
Instant Geyser vs Storage Geyser: मुख्य अंतर
| मुख्य फीचर्स / कारक | Instant Geyser (इंस्टेंट गीजर) | Storage Geyser (स्टोरेज गीजर) |
|---|---|---|
| टैंक क्षमता (Capacity) | 1 से 3 लीटर | 10, 15, 25 लीटर या अधिक |
| हीटिंग एलिमेंट पावर | 3 kW से 4.5 kW (हाई वाटेज) | 2 kW (स्टैंडर्ड वाटेज) |
| पानी गर्म होने का समय | 30 से 60 सेकंड (तुरंत) | 10 से 20 मिनट |
| गर्म पानी का फ्लो | सीमित (धीमा फ्लो रेट) | लगातार और तेज फ्लो |
| बाथरूम शॉवर के लिए | ❌ अनुपयुक्त (पानी ठंडा हो जाएगा) | ✅ बिल्कुल सही (लंबे शॉवर के लिए) |
| बाल्टी से नहाने के लिए | ⚠️ धीमा (बाल्टी भरने में समय लगेगा) | ✅ तेज और सुविधाजनक |
| किचन सिंक के लिए | ✅ सबसे बेहतरीन विकल्प | ❌ बहुत भारी और अनावश्यक |
| दीवार पर जगह (Space) | बहुत कम (कॉम्पैक्ट व स्लिम) | अधिक जगह व मजबूत दीवार चाहिए |
| खारे पानी (Hard Water) का असर | जल्दी स्केलिंग का खतरा | एनोड रॉड से 3-5 साल सुरक्षित |
Instant Geyser कैसे काम करता है और इसके फायदे-नुकसान?
जैसा की नाम से ही स्पष्ट है, Instant Geyser में पानी स्टोर करने के लिये टैंक नहीं होता है। इसमें एक लीटर से लेकर तीन लीटर की क्षमता का चेम्बर होता है। जिसके अंदर 3 किलोवाट का पावरफुल हीटिंग एलीमेंट लगाया जाता है। जब ठंडा पानी इस चेम्बर से जाता है तो एलीमेंट उसे कुछ ही सेकेण्ड में बहुत अधिक गर्म कर देता है।
मुख्य फायदे:
- इस तरह के गीजर में स्विच ऑन करते ही गर्म पानी मिलता है।
- यह किचन अथवा बाथरूम मेें बहुत कम स्थान घेरता है। अतः स्थान की बचत होती है।
- इस गीजर में पानी स्टोर नहीं होता है। इसलिये पानी ठंडा नहीं होता है। जिससे उष्मा की हांनि नहीं होती है।
कमियां:
- यदि नल को अधिक तेज खोला जाये तो पानी कुछ समय के लिये गर्म आयेगा। उसके पश्चात गुनगुना पानी आने लगेगा।
- शॉवर से नहाने के लिये यह उपयोगी नहीं है। क्योंकि अधिक समय तक गर्म पानी नहीं मिलता है।
Storage Geyser कैसे काम करता है और इसके फायदे-नुकसान?
Storage Geyser में पानी स्टोर रहता है। इसके अंदर 15 से लेकर 25 लीटर या उससे भी अधिक का इंसुलेटेड टैंक लगा होता है। जिसके अंदर 2 किलोवाट का हीटिंग एलीमेंट लगाया जाता है। यह हीटिंग एलीमेंट 15 से 25 मिनिट के अंदर टैंक के पानी को 65 से 76 degree तक गर्म कर देता है। इस टैंक के चारों ओर पफ इंसुलेशन होता है। जिससे गर्म पानी की उष्मा बाहर नहीं जाती है। पानी गीजर के अंदर कुछ घण्टे तक गर्म रहता है।
मुख्य फायदे:
- यह गीजर लगातार अधिक तेजी से गर्म पानी देता है। जिससे शॉवर से नहाना आसान हो जाता है।
- एक बार पानी गर्म हो जाने पर परिवार के 3 से 4 सदस्य नहा सकते है।
कमियां:
- जब भी नहाना हो 20 से 25 मिनिट पहले इसे ऑन करना जरूरी होता है।
- यदि गीजर बंद ना किया जाये तो पानी बार बार गर्म होगा। जिससे उष्मा की हांनि होगी। आपका बिल अधिक आयेगा।

Instant Geyser vs Storage Geyser: बिजली की खपत
आपको लगता होगा कि इंस्टेंट गीजर अधिक बिजली की खपत करता होगा? क्योंकि इसका हीटिंग एलीमेंट 3 किलोवाट का होता है। इसके विपरीत 2 किलोवाट का गीजर कम बिजली की खपत करेगा। यह सभी कुछ केल्कुलेशन पर निर्भर करता हैं।
हम इसे 2 अलग अलग केस के रूम में समझते हैं –
First Case : यदि एक बाल्टी पानी से नहाया जाये जिसमें 20 लीटर पानी होता है। अथवा हाथ मुंह धोने है तो instant geyser में बिजली की खपत कम होती है। क्योकि यह 5 से 7 मिनिट तक चलता है। उसके पश्चात स्विच ऑफ हो जाता है।
Second Case: यदि परिवार के 4 सदस्य एक के बाद एक स्नान करें। सभी बाल्टी अथवा शॉवर का उपयोग करें तो storage geyser की बिजली खपत कम होगी। क्योंकि एक बार में गर्म हुआ 25 लीटर पानी बहुत देर तक गर्म रहता है। ऐसा इसके इंसुलेशन के कारण है।
वहीं instant geyser से 4 लोगा नहाये तो 4 वाल्टी पानी भरना होगा। जिसके लिये इंस्टेंट गीजर 40 से 50 मिनिट तक चलेगा। यदि इंस्टेंट गीजर का एलीमेंट 3 किलोवाट का है तो वह अधिक खपत करेगा।
Instant Geyser vs Storage Geyser में आपको कौनसा गीजर चुनना चाहिये?
दोस्तों, गीजर का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। आप रोज रोज गीजर नहीं खरीदतें। यह बरसों का सौदा है। अतः खरीदते समय निम्नलिखित बातों का ख्याल रखें –
- बाथरूम एवं ओवरहेड शॉवर के लिये: आपको बाथरूम में ओवरहेड शॉवर से नहाने के लिये लगातार पानी चाहिये। अतः स्टोरेज गीजर चुने। आप अपने परिवार के सदस्यों की संख्या के अनुसार 15 लीटर से 25 लीटर तक का गीजर चुन सकते हैं।
- किचन सिंक में बर्तन साफ करने के लिये: यहां आपको लगातार गर्म पानी की जरूरत नहीं है। अतः 1 लीटर से 3 लीटर क्षमता का इंस्टेंट गीजर चुनें।
- बेचलर या दो सदस्यों वाले परिवार के लिये: यदि आपका बाथरूम छोटा है। आपने ओवरहेड शॉवर नहीं लगवाया है तो इंस्टेंट गीजर बेस्ट ऑप्शन होगा। इस छोटे बाथरूम में बाल्टी में पानी लेकर नहाने के लिये 3 लीटर का गीजर अच्छा समाधान है।
- 3 से 5 सदस्यों वाले परिवार के लिये: आपको स्टोरेज गीजर की जरूरत होगी। अतः बेहतर होगा कि 15 से 25 लीटर का 5 स्टार रेटिंग वाला स्टोरेज गीजर चुनें।
गीजर इस्तेमाल करते समय जरूरी सावधानियाँ (Essential Safety Tips)
गीजर बिजली का बहुत सेंसिटिव उपकरण है। यदि कभी लापरवाही हो जाये तो करंट लग सकता है। या गीजर खराब हो सकता है। दोनों प्रकार के Water Heater के लिये कुछ सावधानियां निम्नानुसार है –
1. Instant vs storage geyser दोनों के लिए सामान्य सुरक्षा नियम
- MCB और अर्थिंग (Proper Earthing): गीजर के लिये बाथरूम अथवा किचन में विशेष इलेक्ट्रिक फिटिंग करायें। इसके लिये 15 एम्पीयर का Power plug लगवायें। आपके घर में MCB (Miniature Circuit Breaker) भी लगी होना चाहिये। बिजली की अर्थिंग मजबूत हो जिससे करंट का खतरा ना रहे।
- नहाते समय स्विच बंद करने की आदत: यदि आप नहाते समय बाल्टी का उपयोग करते हैं तो सबसे अच्छा होगा कि बाल्टी भर जाने पर गीजर का स्विच ऑफ कर दें। उसके पश्चात पानी का उपयोग करें
- तापमान की सही सेटिंग (Thermostat Control): Geyser के थर्मोस्टेट को अधिकतम ताप पर सेट ना करें। इसे हमेशा 55 से 60 डिग्री के बीच ही रखें। इससे हाथ जलने की समस्या नहीं होगी। आपकी बिजली बचेगी। इसके साथ ही हीटिंग एलीमेंट में खारे पानी का जमाव कम से कम होगा। Instant vs storage geyser दोनों के लिये सामान्य नियम है।
2. Instant Geyser (इंस्टेंट गीजर) के लिए विशेष सावधानियाँ
कुछ विशेष सावधानियां इंस्टेंट गीजर के उपयोग में रखना आवश्यक हो जाता है। यह निम्नलिखित है –
- ड्राइव हीटिंग (Dry Heating) से बचाव: जब भी इंस्टेंट गीजर का उपयोग करें, नल खोलकर देख लें कि पानी आ रहा है अथवा नहीं? उसके पश्चात ही गीजर का स्विच ऑन करें। यदि पहले स्विच ऑन कर दिया और गीजर के चेम्बर में पानी नहीं होगा तो हीटिंग एलीमेंट जल जायेगा।
- पानी का फ्लो धीमा रखें: आप जानते ही है कि इंस्टेंट गीजर में पानी तुरंत गर्म होता है। जब पानी हीटिंग क्वाइल के सम्पर्क में अधिक देर तक रहता है तभी वह गर्म होता हैं यदि नल तेज खोल दिया जाये तो गर्म पानी के स्थान पर ठंडा पानी ही निकलेगा।
- लगातार लंबे समय तक न चलाएं: Instant geyser का उपयोग अधिकतम 5 से 10 मिनिट तक ही करें। इसे विशेष रूप से कम समय तक उपयोग के लिये डिजाइन किया गया है। यदि अधिक समय तक इसे ऑन रखा जायेगा तो वायरिंग एवं एलीमेंट पर अधिक लोड आयेगा। जिससे या तो वायरिंग जल सकती है अथवा एलीमेट खराब हो सकता है।
अगर आपको किचन या छोटे बाथरूम के लिए Instant ही लेना है, तो ये 2 सबसे भरोसेमंद मॉडल्स हैं:
A. Crompton Arno Neo 3 Litre Instant Water Heater (कम बजट और फास्ट हीटिंग के लिए)
B. Havells Carlo 3 Litre Instant Water Heater(Geyser) (कलर-चेंजिंग LED और सुरक्षा के लिए)
अमेजन पर मूल्य एवं ऑफरकुछ लोग instant geyser के स्थान पर Immersion rod का उपयोग भी करते हैं। यह भी एक गर्म पानी प्राप्त करने का अच्छा समाधान है।
3. Storage Geyser (स्टोरेज गीजर) के लिए विशेष सावधानियाँ
अब मैं आपको स्टोरेज गीजर के संबंध में रखी जाने वाली सावधानियों के बारे में बता रहा हूं। यह निम्नलिखित है –
- प्रेशर रिलीज वाल्व (PRV) की जांच: स्टोरेज गीजर में लगे प्रेशर रिलीज वाल्व को वर्ष में कम से कम 3 से 4 बार चेक कर लें। यदि यह काम नहीं कर रहा है तो इसे बदलवा लें। यह वाल्व टैंक के अंदर अतिरिक्त प्रेशर होने पर भाप दबाव सुरक्षित रूप से बाहर निकाल देता है।
- मैग्नीशियम एनोड रॉड (Anode Rod) की सर्विसिंग: यदि आपके क्षेत्र में खारा पानी आता है तो टैंक के अंदर एवं हीटिंग एलीमेंट में जंग लग सकती है। अतः किसी प्लंबर को बुलवाकर अंदर लगी मैग्नीशियम रॉड बदलवा लें। यह काम गीजर खरीदने के 18 से 24 महिने के अंदर कर लें। इसके बाद प्रति 2 वर्ष में मैग्नीशियम रॉड बदलवायें।
- 24 घंटे ऑन रखने की गलती न करें: कुछ लोग गर्म पानी की जरूरत के लिये ठंड के दिनों में 24 घण्टे स्टोरेज गीजर ऑन रखते हैं। जिससे ऑटो कट बार बार पानी के ठंडा होने पर गर्म करता है। इससे बिजली अधिक खर्च होती है एवं हीटिंग क्वाइल की उम्र कम हो जाती है।
अगर आपको शॉवर और पूरे परिवार के लिए Storage लेना है, तो इन 2 मॉडल्स से बेहतर कुछ नहीं:
A. Bajaj Shield Series Water Heater (खारे पानी के लिये सबसे अधिक उपयोगी)
अमेजन पर मूल्य एवं ऑफरB. AO Smith Geyser VAS PLUS 15 Litre Water Geyser (कम बिजली की खपत करने वाला बजट फ्रेंडली)
अमेजन पर मूल्य एवं ऑफरगर्म पानी प्राप्त करने हेतुअन्य विकल्प
मित्रों, गर्म पानी प्राप्त करने के लिये यदि आप गीजर पर धन नहीं खर्च करना चाहते हैं तो निम्नलिखित इमर्शन रॉड खरीद सकते हैं। यह भी ठंड के दिनों में गर्म पानी का अच्छा सोर्स है।
A. Havells Zeta 1500 watt Immersion Heater
अमेजन पर मूल्य एवं ऑफरB. Bajaj Immersion 1500 Watts Water Heater Rod
अमेजन पर मूल्य एवं ऑफर
My Opinion
दोस्तों, यहां वहां से जानकारी लेकर अथवा इंटरनेट पर पढ़कर लोग अक्सर इंस्टेंट गीजर खरीदते हैं। लेकिन बिना सोचे समझे की गई यह खरीद पछतावे के कारण बनती है। इस संबंध मे ंमैं अपने अनुभव से निम्नलिखित सलाह देना चाहूंगा –
- क्या आपका लक्ष्य बाथरूम के लिये गीजर खरीदना है? उस स्थिति में instant geyser पर फोकस ना करें किसी प्रतिष्ठित ब्रांड जैसे (जैसे Havells, Crompton, या AO Smith) का 15 लीटर का 5 स्टार रेटिंग वाला storage water geyser खरीदें। यह 4 लोगों के परिवार के लिये उपयुक्त है। इसका 2 किलोवाट की हीटिंग क्वाइल आपके बिजली बिल को भी सीमित करेगी।
- Instante water geyser केवल 2 अवसर पर चुनें। जब आपको केवल किचन में बर्तन साफ करना हो तो 1 लीटर या अधिकतम 3 लीटर क्षमता का इंस्टेंट गीजर चुनें। यदि आप अकेले रहते हैं, या आपका बाथरूम छोटा है। आपको बाल्टी में पानी लेकर स्नान करना है तब भी यह चल जायेगा।
Instant Geyser vs Storage Geyser (FAQ)
गीजर से जुडे कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न जो आपके लिये विशेष हो सकते हैं।
Q. क्या इंस्टेंट गीजर से शॉवर चलाया जा सकता है?
Ans. नहीं, शॉवर के पानी के बहाव के लिए 15 से 25 लीटर का स्टोरेज गीजर ही सही काम करता है।
Q. 3 से 4 सदस्यों के परिवार के लिए कौन सा गीजर खरीदना चाहिए?
Ans. 15 या 25 लीटर का 5-स्टार स्टोरेज वाटर हीटर सबसे किफायती और उपयुक्त होता है।
Q. गीजर की औसत लाइफ (Life Span) कितनी होती है?
Ans. इंस्टेंट गीजर 6-8 साल और अच्छी क्वालिटी का स्टोरेज गीजर 8-10 साल आसानी से चलता है।
Q. क्या 5 स्टार रेटिंग वाला गीजर ही खरीदना चाहिये?
Ans. हां, यह लम्बे समय तक अच्छी सर्विस देता है। बिजली की बचत भी होती है।
Q. क्या ब्राडेड गीजर ही खरीदना चाहिये?
Ans. यह आवयक तो नहीं है लेकिन अच्छी सर्विस, बिजली की बचत एवं सुरक्षा के लिये 5 स्टार रेटिंग वाला ब्रांडेड गीजर खरीदना चाहिये।
Q. मुझे गीजर का मेन्टेनेंस कैसे करना चाहिये?
Ans. गीजर का मेन्टेनेंस नही किया जा सकता सिवाये उसकी बाहरी साफ सफाई के। अतः किसी भी तरह की खराबी आने पर एक्सपर्ट मैकेनिक की सेवायें लें। किसी भी हालत में भूलकर भी गीजर का कोई पार्टस अथवा भाग खोलने का प्रयास ना करें।
निष्कर्ष
दोस्तों दोनों गीजर अपने अपने स्थान पर उपयुक्त हैं। यह आपकी जरूरत पर निर्भर करता है कि आप किसे खरीदें। इंस्टेंट गीजर तुरंत गर्म पानी एवं कम स्थान के लिये प्रसिद्ध है। वहीं दूसरी ओर बाथरूम में अधिक स्थान एवं अधिक गर्म पानी के लिये storage geyser है।
खरीदते समय आप हमेशा बाथरूम में water heater लगाने का स्थान देखें। क्या वहां स्टोरेज गीजर फिट हो सकता है? आपके परिवार के सदस्य कितने हैं? स्टोरेज गीजर खरीदना आपके लिये लाभ का सौदा होगा। अन्यथा फिर इंस्टेंट गीजर चुनें, तब जब आप पानी का सीमित उपयोग चाहते हैं।
लेख के लेखक

अखिलेश शुक्ला
होम एण्ड किचन एप्लायंसेस के वर्किग, मेन्टेनेंस का 30 वर्ष का अनुभव। फिजिक्स एवं इलेक्ट्रानिक्स में शिक्षण का 40 वर्ष का अनुभव। तकनीक, विज्ञान, साहित्य एवं कला संबंधी लेखन में रूचि।
आपको यह लेख कैसा लगा?
आपकी राय मायने रखती है!
आपको यह पोस्ट कैसी लगी?
