दोस्तों, ठंड के दिनों में अत्यधिक ठंडा वातावरण नहाने या फ्रेश होने में परेशानी पैदा करता है। यह बर्फीला पानी किसी किसी को तो बिलकुल भी सहन नहीं होता है। ऐसे में दिन भर आलस में डूबते उतराते किसी काम में मन नहीं लगता हैं हमेशा यही मंशा रहती है कि धूप सेंक ली जायें? हर घर में बड़ा सा गीजर लगवाना ना तो संभव होता है और नहीं ही बजट में समाता हैं विशेष रूप से अकेले रहने वाले व्यक्तियों एवं होस्टल के छात्रों को यह परेशानी उठानी पड़ती है।
इस स्थिति में सबसे अच्छा बजट में उपलब्ध उपकरण है इमर्शन रॉड। यह ठंड के दिनों में आपका सहारा बन जाता है। पूरी एक बाल्टी पानी को आप इससे 15 मिनिट के अंदर गर्म कर सकते हैं।
लेकिन लोगों के मन में हमेशा यह विचार आता है कि कहीं इससे करंट ना लग जाये? हमेशा शॉक पू्रफ तकनीक की समझ न होना एवं सही वॉटेज का रॉड चुनने में भ्रम बना रहता है। यदि आप भी इस बार सर्दी के दिनों में एक अच्छी बजट में उपलब्ध, शॉक पू्रफ रॉड तलाश रहे हैं तो यह लेख आपके लिये ही है। दोस्तों, आइये समझते हैं, इमर्शन रॉड क्या है? यह कैसे काम करती है? हमारे देश में उपलब्ध कौन सी है।You are reading Immersion Rod in India 2026.
5 बांड की रॉड का तुलनात्मक विवरण
| मॉडल (Brand & Model) | पॉवर | सुरक्षा / कोटिंग | हीटिंग टाइम | सर्वोत्तम उपयोग |
|---|---|---|---|---|
| 1. Orient Electric Arc Plus | 1500 Watt | निकल प्लेटेड कॉपर, शॉक-प्रूफ हैंडल | 10 – 12 मिनट | एंटी-कोरोशन व बजट यूज़र्स |
| 2. Bajaj Immersion Rod | 1500 Watt | कॉपर हीटिंग एलिमेंट, वाटर लेवल ग्रूव | 10 – 12 मिनट | विश्वसनीय ब्रांड व सामान्य उपयोग |
| 3. Havells Zeta | 1500 Watt | IPX7 वाटरप्रूफ, मजबूत एबीएस बॉडी | 10 – 12 मिनट | अधिकतम सुरक्षा व प्रीमियम फील |
| 4. Usha Immersion (2410) | 1000 Watt | शॉक प्रोटेक्शन, कॉपर ट्यूब | 15 – 18 मिनट | हॉस्टल, पीजी व कम बिजली लोड |
| 5. Crompton IHL 251 | 1500 Watt | एलईडी पावर इंडिकेटर, हेवी कॉपर रॉड | 10 – 12 मिनट | इंडिकेटर लाइट व तेज हीटिंग |
अमेजन पर उपलब्ध सबसे अच्छे इर्मशन राड
1. Orient Electric Arc Plus Immersion water heater
Our Rating
खरीददारों के विचार
खरीददारों ने इसे आकर्षक बनावाट एवं पावर के कारण पसंद किया है।
भारत के प्रसिद्ध ब्रांड Orient electric का यह उपयोगी रॉड आधुनिक है। इसे Safety Features को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह एक 1.5 किलोवाट का इमर्शन रॉड है। जो 15 मिनिट के अंदर बाल्टी भर पानी गर्म करता है। इसमें Shock Proof प्लास्टिक का हैडिल लगाया गया है। यह निकल प्लेटिंग की हुई कॉपर की रॉड है। यह खारे पानी से सुरक्षित है।
Pros:
- मजबूत बकेट क्लिप, जो बाल्टी के किनारे पर रॉड को स्थिर रखती है।
- निकल प्लेटिंग के कारण जंग और स्केलिंग (सफेद पपड़ी) का कम असर।
- 100% शॉक-प्रूफ एर्गोनॉमिक हैंडल डिज़ाइन।
- ISI मार्क सर्टिफाइड।
Cons:
- पावर कार्ड केवल 1 मीटर लम्बी है। यह कुछ उपयोगकर्ताओं को छोटी लग सकती है।
क्यों खरीदें?
आपके बजट के अंदर डयूरेबल, आधुनिक डिजाइन वाली राड है। जिसका 1.5 किलोवाट का एलीमेट जल्दी पानी गर्म कर देगा।
अमेजन पर मूल्य एवं ऑफर2. Bajaj Immersion 1500 Watts Water Heater
Our Rating
खरीददारों के विचार
भारत में उपलब्ध यह ब्रांड बजाज क्रेताओं के मध्य पहले से ही लोकप्रिय है।
यह भारत का प्रसिद्ध ब्रांड है। जिसके उपकरण बहुत अधिक पसंद किये जाते हैं। 1500 वाट की यह रॉड अच्छी तरह से डिजाइन की गई है। जिसमें पानी का लेबल दिखाने वाले इंडीकेटर है। हीटिंग एलीमेट को प्योर कॉपर का बनाया गया है। जिससे जल्दी पानी गर्म होता है।
Pros:
- अत्यधिक विश्वसनीय ब्रांड और देश भर में मजबूत सर्विस नेटवर्क।
- स्पाइरल हीटिंग एलिमेंट से समान और त्वरित हीटिंग।
- हैंडल पर मजबूत ग्रिप और सुरक्षा इंडिकेटर।
- बिजली की कम खपत के साथ बेहतर थर्मल एफिशिएंसी।
Cons:
- उपयोग में लेने के लिये हेडिंल को पानी से ऊपर की तरफ रखें। क्योंकि यह water proof नहीं है।
क्यों खरीदें?
बजाज भारत का भरोसेमंद ब्रांड है। यह इमर्शन रॉड लम्बे समय तक अच्छी सर्विस देगी।
अमेजन पर मूल्य एवं ऑफरThis is Immersion Rod buying guide
3. Havells Zeta 1500 watt Immersion Heater
Our Rating
खरीददारों के विचार
1.5 किलोवाट की इस रॉड में सुरक्षा मानको के कारण ग्राहकों ने इसे पसंद किया है।
यह Havells का एक शानदार उपकरण है। जिसे Zeta नाम दिया गया है। यह प्रीमियम सेगमेंट की रॉड मानी जाती है। इस रॉड में सुरक्षा पर अधिक ध्यान दिया गया है। यह और अनेक प्रोटेक्शन के साथ उपलब्ध है। यदि पानी के हेडिल के लेबल तक भी आ जाये तो करंट लगने का डर नहीं रहेगा।
Pros:
- IPX7 सर्टिफाइड वाटरप्रूफ प्रोटेक्शन, जो इसे सबसे सुरक्षित बनाता है।
- आकर्षक और मजबूत एबीएस प्लास्टिक बॉडी।
- कॉपर हीटिंग एलिमेंट पर विशेष एंटी-कोरोसिव निकल प्लेटिंग।
- बकेट हुक बेहद मजबूत है, जिससे फिसलने का डर नहीं रहता।
Cons:
- अन्य ब्रांड की रॉड की अपेक्षा कीमत अधिक है।
क्यों खरीदें?
यह सुरक्षित रॉड है। बच्चे एवं बुजुर्ग व्यक्तियों के उपयोग में लाये जाने योग्य है। क्योंकि इस रॉड के उपयोग से करंट का डर काफी कम हो जाता है।
अमेजन पर मूल्य एवं ऑफर4. Usha Immersion Heater with Shock Protection (Silver), Copper
Our Rating
खरीददारों के विचार
6 एम्पीयर के साकेट में लगने वाली 1 किलोवाट की इस रॉड को कम बजट में उपलब्ध होेने के कारण पसंद किया गया है।
उषा की यह इमर्शन रॉड 1 किलोवाट क्षमता की है। इसे लगाने के लिये सामान्य प्लग ही काफी है। यह अकेले रहने वाले स्टूडेण्ट, पीजी तथा होस्टल के लिये उपयोगी है। एलीमेट को कॉपर का बनाया गया है। रॉड की बाडी शॉक पू्रफ है।
Pros:
- 1000W पावर के कारण बिजली लोड कम लेता है और सामान्य पावर प्लग पर चल जाता है।
- हॉस्टल, किराए के कमरों या सिंगल यूज़र्स के लिए अत्यंत किफ़ायती।
- कॉपर ट्यूब तेजी से पानी गर्म करती है।
- वजन में हल्की और यात्रा में ले जाने में आसान।
Cons:
- कम पावर होने के कारण बाल्टी भरने में अधिक समय लगेगा।
क्यों खरीदें?
किराये के कमरे, होस्टल तथा अकेले रहने वालों के लिये उपयेागी है।
अमेजन पर मूल्य एवं ऑफर5. Crompton IHL 251 1500-Watt Immersion Water Heater
Our Rating
खरीददारों के विचार
डयूरेबल एवं हेवी डयूटी इस रॉड को ग्राहकों ने पसंद किया है।
क्राम्फटन की यह रॉड डयूरेबल तथा हेवी डयूटी है। इसमें शॉक पू्रफ हेडिल लगाया गया है। जिसपर एलईडी इंडीकेटर है। जिससे रॉड के ऑन होने अथवा ना होने का पता चलता है। हीटिंग रॉड को चौडी एवं मजबूत बनया गया है। जो पानी को अच्छी तरह से गर्म कर सकती है।
Pros:
- इन-बिल्ट एलईडी पावर इंडिकेटर (Power On/Off Indicator)।
- वाटर लेवल ग्रूव्स जो सही गहराई पर सेट करने में मदद करते हैं।
- उच्च गुणवत्ता वाला कॉपर एलिमेंट जो जल्दी गर्म होता है।
- मजबूत और शॉक-प्रूफ निर्माण गुणवत्ता।
Cons:
- पानी अधिक गर्म हो जाये तो निकालते समय सावधानी की जरूरत है।
क्यों खरीदें?
यदि आपको पावर इंडिकेटर लाइट के साथ एक मजबूत, तेजी से गर्म करने वाली और बजट-फ्रेंडली 1500 वाट रॉड चाहिए, तो क्रॉम्पटन IHL 251 एक आदर्श पसंद है।

Immersion rod buying guide in India 2026
उपयोग क्यों करें?
- Economic और किफायती:
- यह गीजर या अन्य पानी गर्म करने वाले उपकरणों की तुलना में सस्ता और ऊर्जा-कुशल है।
- बिजली की खपत कम होती है।
- पोर्टेबल:
- इसका हल्का वजन और कॉम्पैक्ट डिज़ाइन इसे कहीं भी ले जाने के लिए आसान बनाता है।
- आसान उपयोग:
- इसे किसी भी बर्तन में डालकर तुरंत पानी गर्म किया जा सकता है।
- मल्टीपरपज़ उपयोग:
- घरेलू उपयोग के अलावा, इसे हॉस्टल, ट्रेवल और छोटे व्यवसायों में भी इस्तेमाल किया जाता है।
इमर्शन रॉड का कार्य करने का तरीका
इमर्शन रॉड में एक हीटिंग एलिमेंट होता है, जो बिजली की मदद से गर्मी पैदा करता है। जब इसे पानी में डाला जाता है, तो यह गर्मी पानी में स्थानांतरित होती है।
खरीदते समय ध्यान देने योग्य बातें
- वाट क्षमता:
- आमतौर पर 1000W, 1500W और 2000W में उपलब्ध होती है। जरूरत के अनुसार वाट क्षमता चुनें।
- मैटीरियल क्वालिटी:
- स्टेनलेस स्टील या कॉपर का बना इमर्शन रॉड टिकाऊ और प्रभावी होता है।
- सेफ्टी फीचर्स:
- ऑटो-कट फीचर और शॉक प्रूफ बॉडी जरूर देखें।
- ब्रांड:
- विश्वसनीय ब्रांड का चुनाव करें, जैसे बजाज, ओरिएंट, या Usha।
Immersion rod buying guide in India 2025
सुरक्षित उपयोग कैसे करें?
This section cover information about How to use immersion rod safely.
- पानी के स्तर का ध्यान रखें:
- इमर्शन रॉड को हमेशा पानी में पूरी तरह डुबोकर ही चालू करें।
- सूखा चलाने से बचें:
- बिना पानी के चालू करने से हीटिंग एलिमेंट खराब हो सकता है।
- प्लग और वायर की जांच करें:
- उपयोग से पहले वायर और प्लग की स्थिति सुनिश्चित करें।
- बच्चों से दूर रखें:
- सुरक्षा के लिए इसे बच्चों की पहुंच से दूर रखें।
- स्विच ऑफ करके निकालें:
- इमर्शन रॉड को पानी से निकालने से पहले स्विच ऑफ करना न भूलें।
Immersion Rod के लाभ
- कम जगह लेता है:
- यह छोटे बाथरूम और किचन में आसानी से फिट हो जाता है।
- मल्टीपरपज़:
- इसका उपयोग पानीऔर पदार्थों को गर्म करने के लिए किया जा सकता है।
- This is Benefits of using immersion rod at home.
Immerson Rod के नुकसान
- सीमित उपयोग:
- यह केवल छोटे कंटेनरों और सीमित पानी को गर्म कर सकता है।
- सुरक्षा चिंताएं:
- उपयोग में लापरवाही से शॉक लगने का खतरा हो सकता है।
इमर्शन रॉड के टॉप ब्रांड्स
- बजाज (Bajaj):
- टिकाऊ और ऊर्जा-कुशल उत्पाद।
- ओरिएंट (Orient):
- आधुनिक डिज़ाइन और तेज़ हीटिंग।
- यूषा (Usha):
- विश्वसनीय और लंबी लाइफ।
- हेवेल्स (Havells):
- प्रीमियम गुणवत्ता और सेफ्टी फीचर्स।
Immersion rod buying guide in India 2026
इमर्शन रॉड की कीमत
- आजकल बाजार में इमर्शन रॉड रूपये 300 से लेकर 1500 तक की कीमत में उपलब्ध है। आप जब भी खरीदें, आईएसआई मार्क वाली रॉड ही खरीदें।
Buyers Opinion
विभिन्न ई कामर्स प्लेटफार्म पर उपलब्ध 150 से अधिक कस्टमर रिव्यू का हमने विश्लेषण किया है। इस विश्लेषण में हमने 5 स्टार से लेकर 1 स्टार तक के रिव्यू चुने हैं। इस विश्लेषण से प्राप्त जानकारी आपके साथ शेयर कर रहा हूं।
- क्विक हींटिंग: लगभग 80 प्रतिशत क्रेताओं का कहना है कि 1.5 किलोवाट की इमर्शन रॉड एक 20 लीटर की बाल्टी का पानी 10 से 12 मिनिट में गर्म कर देती है। जो ठंड के दिनों में नहाने के लिये पर्याप्त है।
- सुरक्षित एवं शॉक पू्रफ होना: लगभग 45 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने आज की नई तकनीक युक्त रॉड की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा है कि आधुनिक प्लास्टिक हेडिंल और बकेट क्लिप बहुत उपयोगी है। यह रॉड को खराब होने से बचाता है।
- सॉकेट एवं प्लग की समस्या: लगभग 15 प्रतिशत क्रेताओं ने माना है कि अधिक पावर के लिये बड़े प्लग की जरूरत पड़ती है। जैसे 1500 वाट की रॉड के लिये 16 एम्पीयर का पावर प्लग चाहिये। यह एक अतिरिक्त खर्च हो सकता है।
- खारे पानी की सफेद पपड़ी जमना: जिन क्षेत्रों में कठोर जल है वहां पर यह समस्या मुख्य रूप से आती है। 34 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने माना है कि रॉड पर यह सफेद पपड़ी साफ करने में बहुत परेशानी होती है। यह रॉड की हींटिंग कम करती है जिससे बिजली का बिल अधिक आ सकता है।
My Opinion
इस लेख के अंत में मैं आपके लिये अपनी राय रख रहा हूं। अपने 40 वर्ष के इलेक्ट्रानिक्स एवं इलेक्ट्रिकल केे क्षेत्र में अनुभव के आधार पर मैं समझता हूं कि –
- इमर्शन रॉड ठंड के दिनों में गर्म पानी की जरूरत पूरा करने वाला एक सरल उपकरण है। लेकिन जब भी इसका उपयोग करें, सुरक्षा को सबसे अधिक प्राथमिकता दें।
- आपके घर में बच्चे हैं अथवा बुजुर्ग हैं तो सस्ती पटरी छाप रॉड बिलकुल भी ना खरीदें। कुछ रूपये बचाने के फेर में परिवार की सुरक्षा को जोखिम मे डालना बिलकुल भी उचित नहीं है।
- यदि आप अकेले रहते हैं। होस्टलर है अथवा पीजी में रहते हैं तो उषा की 1 किलोवाट की रॉड काफी सुरक्षित रहेगी। यह 6 एम्पीयर के साकेट में लग जाती है। जिससे आपको अलग से बिजली फिटिंग की जरूरत नहीं पड़ेगी।
- यदि घर के उपयोग के लिये चाहिये तो हेवेल्स या क्राम्फटन को प्राथमिकता दें
- जब भी पानी गर्म हो जाये, पहले बिजली का स्विच ऑफ करें, फिर रॉड को पानी से बाहर निकाले। उसके पश्चात ही गर्म पानी का उपयोग करें।

FAQs of Immersion Rod in India
Q. इमर्शन रॉड कितनी बिजली खपत करता है?
Ans. यह 1000W से 2000W के बीच बिजली खपत करता है।
Q. क्या इमर्शन रॉड से शॉक लग सकता है?
Ans. हां, यदि सही तरीके से उपयोग न किया जाए। हमेशा सेफ्टी इंस्ट्रक्शन का पालन करें।
Q. क्या इमर्शन रॉड से दूध गर्म कर सकते हैं?
Ans. हां, लेकिन इसे सीधे दूध में डालने से बचें।
Q. इमर्शन रॉड की लाइफ कितनी होती है?
Ans. सही उपयोग और देखभाल से यह 2-3 साल तक चल सकता है।
निष्कर्ष
जब आपको गर्म पानी करने के लिये गीजर पर अधिक खर्च ना करना हो तो एक अच्छी इमर्शन रॉड उपयोगी हैं। यह आपके बजट में उपलब्ध, पोर्टेबल तथा भरोसेमंद साधन है। इस गाइड में मैंने 5 सबसे अच्छी ब्रांडेड रॉडस के फीचर्स, सुरक्षा मानकों की जानकारी दी है। इसके साथ ही 150 से अधिक वास्तविक उपयोगकओं के विचार भी लेख में शामिल किये हैं। यह इस पोस्ट की निष्पक्ष समीक्षा है।
अंतिम निर्णय के रूप में मैं कहंू तो आपके लिये वाटर पू्रफ तकनीक वाली इमर्शन रॉड पहली प्राथमिकता होगी। आप जब भी इमर्शन रॉड चुनें, परिवार की सुरक्षा का सबसे अधिक ख्याल रखें। विशेष रूप से बच्चों एवं बुर्जुगों की सुरक्षा सर्वोपरि है।
उपरोक्त सूची में से अपनी पंसद चुनें अथवा इसी तरह की ब्रांडेड इमर्शन रॉड खरीदें। इस सर्दियों में परिवार की सुरक्षा के साथ ही गर्म पानी से स्नान करके स्वस्थ रहे, सुखी रहें।
This is small Immersion rod buying guide in India.
Immersion rod buying guide in India 2026
Writer of article

अखिलेश शुक्ला
होम एण्ड किचन एप्लायंसेस के वर्किग, मेन्टेनेंस का 30 वर्ष का अनुभव। फिजिक्स एवं इलेक्ट्रानिक्स में शिक्षण का 40 वर्ष का अनुभव। तकनीक, विज्ञान, साहित्य एवं कला संबंधी लेखन में रूचि।
Please read following article
- Read about 24 inch smart TV in India 2025.
- Solar water heater user guide.
- Steam iron vs dry iron. select best in your budget.
नोट: बिजली के उपकरणों को उपयोग में लेते समय पर्याप्त सावधानी रखें। उपकरण पर दिये गये निर्देशों का पालन करें। किसी भी बिजली के उपकरण को स्वयं ठीक करने का प्रयास ना करें। लम्बे समय तक अच्छी तरह से उपयोग के लिये सुरक्षित, साफ एवं सूखे स्थान पर स्टोर करें।
आपको यह लेख कैसा लगा?
आपकी राय मायने रखती है!
आपको यह पोस्ट कैसी लगी?
