Best Bajaj Geysers in India & Immersion Rods (2026): आपके घर के लिए 6 सबसे बेस्ट मॉडल्स Reviews

दोस्तों, भारत में अक्टूबर से प्रातः एवं शायंकाल गुलाबी ठंड का अहसास होने लगता है। नवंबर एवं दिसम्बर में कड़ाके की ठंड आ जाती है। इस ठंड के मौसम में प्रातः घर के काम काज करना मुश्किल ह होता है। बच्चों का स्कूल जाना इस ठंड में परेशानी लगने लगता है। आपका ऑफिस जाना भी मुश्किल हो जाता है। क्योंकि सुबह ठंडे पानी से फ्रेश होना, मुंह हाथ धोना एवं स्नान करना कठिन होता हैं। इस कड़ाके की ठंड में दैनिक कामकाज प्रभावित होते हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य खराब होने की समस्या भी हो जाती है। तब जरूरी हो जाता है Best Bajaj Geysers in India जिसकी चर्चा हम इस रिव्यू में करेंगे।

इस समय याद आती है गर्म पानी की। काश! गर्म पानी करने का एक भरोसेमंद उपकरण हो? लेकिन भारतीय परिवारों के लिये यह तय करना कठिन हो जाता है कि अपनी जरूरत के लिये कौनसा हीटिंग उपकरण चुनें। कम स्थान घेरने वाला इंस्टेंट गीजर या एक बार में अधिक पानी गर्म करने वाला स्टोर गीजर। अथवा कम बजट में एक अच्छी Immersion rod

दोस्तों, यदि उपकरण का चुनाव सही ना हो तो बिजली का बिल भारी पड़ता है। अधिक बचत के चक्कर में स्नान के बीच में ही गर्म पानी की कमी हो जाती है। ंआज इस विस्तृत गाइड में मैं आपको भारतीय घरों के सबसे अधिक चहेते ब्रांड बजाज के 6 प्रमुख वाटर हीटिंग उपकरणों की जानकारी दूंगा। आपकी मेहनत की कमाई जाया ना हो और आप एक अच्छा बरसों बरस सर्विस देने वाला उपकरण चुन सकें।

Instant vs Storage vs Immersion Rod: 5 मुख्य बिंदुओं में तुलना

तुलना के बिंदुInstant Geyser (इंस्टेंट गीजर)Storage Geyser (स्टोरेज गीजर)Immersion Rod (इमर्शन रॉड)
1. पानी गर्म करने का समयस्विच ऑन करते ही 10 से 15 सेकंड15 से 25 मिनट (टैंक गर्म होने में)8 से 12 मिनट (प्रति बाल्टी)
2. आदर्श उपयोग (Best For)किचन सिंक, हाथ धोना, त्वरित मग बाथपरिवार के लिए, शॉवर बाथ, बाल्टी स्नानबैचलर, किराएदार, विद्यार्थी, छोटा बजट
3. बिजली की खपत3000W (केवल उपयोग के दौरान ऑन)2000W (थर्मोस्टेट ऑटो कट-ऑफ के साथ)1000W से 1500W (सीधा उपयोग)
4. इंस्टॉलेशन एवं स्थानदीवार पर कम स्थान, आसान फिटिंगबाथरूम की मजबूत दीवार, अधिक स्थानशून्य इंस्टॉलेशन, प्लग-एंड-प्ले
5. शुरुआती खरीद मूल्य₹2,500 से ₹3,500 के बीच₹5,500 से ₹9,000 के बीच₹600 से ₹900 के बीच

Best Bajaj Geysers in India अर्थात Bajaj ही क्यों?

मित्रों, भारत में अनेक देशी विदेशी कम्पनियां उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। लेकिन सुरक्षा सर्वोपरि है। उस स्थिति में कोई ऐसा ब्रांड होना चाहिये जो भारतीय लोगों की जरूरत समझे। उनकी सुरक्षा को भारतीयता के साथ निभायें।

शानदार उपकरण एवं विशाल सर्विस नेटवर्क के कारण बजाज आज शहरों से लेकर दूर दराज के ग्रामीण इलाकों तक में प्रसिद्ध है। कुछ विशेष बातें जो बजाज से जुडी है –

  • सर्विस नेटवर्क: जैसा की मैंने पहले कहा बजाज के अन्य उपकरणों के साथ साथ गीजर के सविर्सिग की जरूरत समय समय पर पड़ती है। गीजर के अंदर की स्केलिंग हटाने या कोई खराब पार्ट बदलने की जरूरत पड़ती है। Bajaj Geysers का सर्विस नेटवर्क भारत के लगभग हर पिन कोड पर उपलब्ध है।
  • किफायती स्पेयर पार्टस: विदेशी ब्रांड के पार्टस जैसे हीटिंग एलीमेंट, थर्मोस्टेट महंगे होते है। उन्हें बदलना एवं उनकी सर्विस अधिक खर्च कराती है। वहीं दूसरी ओर बजाज के स्पेयर पार्टस बहुत आसानी से वाजिब कीमत में मिल जाते हैं।
  • भारतीय पानी के अनुसार निर्माण: भारत में बोरवेल का पानी खारा हो सकता है। यह गीजर के अंदर के पार्टस जैसे टैंक क्वाइल आदि खराब कर देता है। टैंक अंदर से गल जाते हैं। Bajaj Geysers के मॉडल विशेष ग्लासलाइन और मरीन ग्रेड कोटिंग का उपयोग करते हैं। यह जंग और साल्ट जमने से रोकती है।

बजाज ब्रांड की तकनीकी विशेषताएं (Key Technologies)

दोस्तों, बजाज कोई साधारण ब्रांड नहीं है। यह तकनीकि रूप बहुत स्ट्रांग है। जिसके संबंध में निम्नलिखित बातें विचारणीय है –

1. Marine Grade / Titanium Armor Technology

बजाज के गीजर में इनर टैंक पर विशेष टाइटेनियम और ग्लासलाइन इनेमल कोटिंग दी जाती है। यह खारे पानी और कठोर जल से जंग लगने नहीं देती है।

2. Swirl Flow Technology

बजाज की गीजर की एक और विशेषता है दोस्तों, स्टोरेज गीजर में इनलेट सिस्टम लगाया गया है। यह ठंडे एवं गर्म पानी को आपस में तुरंत मिलने नहीं देता है। यह लगभग 20 प्रतिशत तक बिजली की बचत कर सकता है। वहीं दूसरी ओर टैंक के अंदर गर्म पानी अधिक समय तक गर्म बना रहता है।

3. Multiple Safety Systems

हाई टेमपरेचर से थर्मोस्टेट को बचाने के लिये ड्राई हीटिंग से सुरक्षा और ओवर प्रेशर रिलीज वाल्ब जैसे विश्वस्तरीय सुरक्षा मानको का प्रयोग किया जाता है।

5. Waterproof Immersion Rods

बजाज की इमर्शन रॉड शॉक प्रूफ और सीलडेड प्लास्टिक बॉडी होती है। यह करंट लगने का डर समाप्त कर देती है। लेकिन उपयोग के समय स्विच ऑफ करने के बाद ही पानी से इमर्शन रॉड को बाहर निकालें।

उपरोक्त कारणों से Best Bajaj Geysers in India अपनी पुख्ता उपस्थिति दर्ज कराते हैं।

Best Bajaj Geysers in India & Immersion Rods (2026) reviews

6 बजाज ब्रांड हीटिंग उपकरणों का रिव्यू

श्रेणी 1: बजाज इंस्टेंट गीजर (Instant Geysers)

1. Bajaj Flora 3-Litre 3kW Instant Water Heater

Our Rating

Rating: 4.5 out of 5.

क्रेताओं के विचार

क्रेताओं ने इस गीजर की शानदार बनावट परफार्मेस के कारण अधिक पसंद किया है।

बजाज का यह मॉडल सबसे अधिक बिक्री वाले मॉडल में से एक है। यह इंस्टेंट गीजर सुदर डिजाइन और काम्पेक्ट साइज का है। जिससे इसे किचन या छोटे बाथरूम में आसानी से इंस्टाल किया जा सकता है।

मुख्य विशेषताएं

  • क्षमता एवं पावर: गीजर की क्षमता 3 लीटर की है। यह 3 किलोवाट की क्वाइल के साथ आता है।
    प्रेशर क्षमता: यह 6.5 से 8 बार तक के दबाव को सहन कर सकता है। इसलिये इसे 8 से 10 मंजिल इमारतों में आसानी से उपयोग में लाया जा सकता है।
  • बॉडी एवं टैंक: उपकरण की बॉडी शॉक प्रूफ है। बाहरी बाडी एबीएस क्वालिटी के प्लास्टिक से बनाई गई है। अंदर की ओर हाई क्वालिटी 304 एल स्टेनलेस स्टील का टैंक लगाया गया है।
  • सुरक्षा निर्देशक: उपकरण का नियॉन इंडीकेटर पावर ऑन अथवा ऑफ होने का स्टेटस दर्शाता है।

Pro (फायदे) :

  • गीजर ऑन करने के 15 सेकेण्ड के अदंर खौलता हुआ गर्म पानी मिलता है।
  • हीटिंग एलीमेंट कॉपर का बनाया गया है। यह लम्बे समय तक अच्छी सर्विस देगा।
  • केबल को फायर रजिस्टेंस बनाया गया है। यह आग नहंी पकड़ता है।

Cons (सीमाएं):

  • इनर टैंक 3 लीटर का होने के कारण शॉवर का उपयोग कर स्नान नहीं कर सकते है। केवल बाल्टी से में पानी लेकर उपयोग किया जा सकता है।

किसे खरीदना चाहिये?

किचन एवं छोटे बाथरूम के लिये उपयोगी है। सीमित उपयोग जैसे फ्रेश होने, हाथ पैर धोने के लिये बहुत उपयोगी है। जल्दी स्नान करने के लिये तुंरत गर्म पानी मिलता है। अतः समय की कमी हो तो इसे खरीदा जा सकता है।

अमेजन पर मूल्य एवं ऑफर
2. Bajaj Aquaquick Instant Wall Mounted Water Heater

Our Rating

Rating: 3.5 out of 5.

क्रेताओं के विचार

सुरक्षा, वारंटी एवं हाई क्वालिटी इनर टैंक इस गीजर की पसंद का कारण है।

यह गीजर तुरंत गर्म पानी देता है। इसे विशेष रूप से उन घरों के लिये बनाया गया है जहां तत्काल पानी की जरूरत है। यह काम्पेक्ट, आकर्षक एवं दीवार पर लगाने वाला मॉडल है। उपकरण का हीटिंग एलीमेंट 3 किलोवॉट का है। बाडी शॉक प्रूफ एवं रस्ट पूुफ है। अंदर का टैंक हाई क्वालिटी स्टील से बना है।

मुख्य विशेषताएं

  • क्षमता: गीजर की क्षमता 3 लीटर है। यह छोटे बाथरूम एवं किचन के लिये बेस्ट ऑप्शन है।
  • पावर एवं वॉटेज: एलीमेंट 3000 वॉट का है। यह तुरंत गर्म पानी देता है।
  • इनर टैंक मटेरियल: हाई ग्रेड स्टेनलेस स्टील एसएस 304 टैंक
  • प्रेशर रेटिंग: यह बहुमंजिला इमारतों के लिये उपयोगी है। क्योंकि इसकी प्रेशर रेटिंग 6 बार है।
  • सुरक्षा सिस्टम: इस इंस्टेंट गीजर में मल्टीपल सेफटी कट ऑफ, आटोमेटिंक थर्मोस्टेट, प्रेशर रिलीज वाल्व और फायर रिटाडेंट केबल का उपयोग किया गया है।
  • वारंटी: कम्पनी Geyser पर 3 वर्ष की वारंटी दे रही है। इनर टैंक पर 5 वर्ष की वारंटी है।

Pro (फायदे) :

  • 3000 वॉट का कॉपर एलिमेंट नल चालू करते ही बहुत कम समय में लगातार गुनगुना/गर्म पानी उपलब्ध कराता है।
  • ले बाथरूम या नमी वाले किचन में भी इसकी प्लास्टिक बॉडी पर जंग नहीं लगता और करंट लगने का खतरा नहीं रहता।
  • 6 बार प्रेशर हैंडलिंग क्षमता के कारण यह ऊंची सोसाइटियों के वाटर प्रेशर को बिना लीकेज के झेल लेता है।
  • दीवार पर कम जगह घेरता है, जिससे वॉश बेसिन या सिंक के ठीक ऊपर आसानी से फिट हो जाता है।

Cons (सीमाएं):

  • इंस्टेंट गीजर होने के कारण यह एक समय में बाल्टी भरकर नहाने के लिए उपयुक्त नहीं है; यह लगातार शावर या नल से सीधे उपयोग के लिए ही बना है।
  • 3000 वॉट क्षमता के कारण इसे 16 एम्पीयर के भारी स्विच/सॉकेट और उचित वायरिंग की आवश्यकता होती है।

किसे खरीदना चाहिये?

सर्दियों में बर्तन धोने, सब्जियाँ धोने या खाना पकाने के लिए तुरंत गर्म पानी चाहने वाले परिवारों के लिए यह सर्वोत्तम विकल्प है। यदि आप सुबह हाथ-मुँह धोने, शेविंग करने या 1-2 व्यक्तियों के त्वरित स्नान (त्वरित शावर) के लिए गीजर तलाश रहे हैं।

जहाँ 15-25 लीटर का बड़ा स्टोरेज गीजर लगाने की जगह नहीं होती, वहाँ यह दीवार पर बेहद कम जगह में फिट बैठता है।

अमेजन पर मूल्य एवं ऑफर

श्रेणी 2: बजाज स्टोरेज गीजर (Storage Geysers)

3. Bajaj New Shakti Neo 15L / 25L Storage Geyser

Our Rating

Rating: 4 out of 5.

क्रेताओं के विचार

खरीददारों ने इसकी शानदार बनावट एवं 5 स्टार रेटिंग के कारण पसंद किया है।

यह भारत का सबसे अधिक पसंद किया जाने पाला गीजर है। यदि आपके परिवार में सदस्यों की संख्या 3 से 5 है तो 15 लीटर वाला मॉडल खरीदें। अन्यथा 5 से अधिक सदस्य होने पर 25 लीटर वाला स्टोरेज गीजर बेस्ट होगा।

मुख्य विशेषताएं

  • तकनीक सुरक्षा : आइटेनियम आर्म्ड एवं ग्लासलाइन इनर टैंक लगाया गया है। जो लीकेज से रक्षा करता है।
  • स्टार रेटिंग : BEE द्वारा इसे 5 स्टार रेटिंग दी गई है। जिसका अर्थ है यह इनर्जी बचाने वाला मॉडल है।
  • स्वर्ल फ्लो मैकेनिज्म : ठंडा सही ढंग से प्रवाहित हो इसके लिये अधिक मात्रा में गर्म पानी देता है।
  • वारंटी : कम्पनी उपकरण पर 5 वर्ष की वारंटी दे रही है। हीटिंग एलीमेंट पर 2 साल की वारंटी है।

Pro (फायदे) :

  • जहां पानी कठोर होता है उन स्थानों के लिये विशेष रूप से उपयोगी है।
  • पानी एक बार गर्म होने पर अधिक समय तक ठंडा नहीं होता है।
  • इस गीजर द्वारा शॉवर से स्नान किया जा सकता है।

Cons (सीमाएं):

  • वजन में भारी है। इसलिये बाथरूम बड़ा मजबूत एवं पक्का होना चाहिये।

किसे खरीदना चाहिये?

मध्यम एवं बड़े परिवारो के लिये अधिक उपयोगी है। जहां अधिक सदस्य है, उन्हें स्नान एवं अन्य दैनिक कर्म के लिये पर्याप्त गर्म पानी मिल जाता है।

अमेजन पर मूल्य एवं ऑफर
4. Bajaj Popular Plus 25L Storage Water Heater

Our Rating

Rating: 4.5 out of 5.

क्रेताओं के विचार

घर के उपयोग के लिये परंपरागत गीजर चाहने वालों ने इसे पसंद किया है।

बजाज का यह उचित मूल्य पर उपलबध एक शानदार स्टोरेज गीजर है। यह अपनी क्वालिटी एवं परफार्मेस के लिये जाना जाता है।

मुख्य विशेषताएं

  • विश्वसनीय प्रदर्शन: इसमें 2 किलोवॉट का हीटिंग एलीमेंट लगाया गया है। यह जो 20 से 25 मिनिट में पानी को अच्छी तरह से गर्म करता है।
  • सुरक्षा मानक: इसमें मल्टीफंक्शनल सेफटी वाल्व लगाया गया है। यह अधिक दबाव एवं निर्वात के निर्माण को रोकता है।

Pro (फायदे) :

  • न्यू शक्ति सीरिज की ही तरह लोकप्रिय मॉडल है।
  • सरल एवं आकर्षक बनावट जो बाथरूम की दीवार की खुबसूरती बढ़ाती है।
  • 4 वर्ष की वारंटी मिलती है
  • हाई राइज इमारतों के लिये उपयोगी है।

Cons (सीमाएं):

  • डिजाइन परंपरागत है। मार्डन लुक पसंद करने वालों को शायद अच्छा ना लगे। इसका अर्थ यह नहीं है कि इसका परफार्मेस खराब है।

किसे खरीदना चाहिये?

किराये के घरों में रहने वालों को या छोटे परिवार को इसे अवश्य खरीदना चाहिये। बरसों बरस बिना किसी अन्य खर्च के अच्छी सर्विस मिलेगी।

अमेजन पर मूल्य एवं ऑफर

श्रेणी 3: बजाज इमर्शन रॉड (Immersion Rods)

5. Bajaj Waterproof 1500W Immersion Water Heater Rod

Our Rating

Rating: 3.5 out of 5.

क्रेताओं के विचार

वाटर पूुफ डिजाइन एवं शानदार बनावट के कारण ग्राहकों ने इसे पसंद किया है।

इमर्शन रॉड के बारे में लोगों की धारणा है कि इसे उपयोग करने पर करंट लग सकता है। यह कुछ हद तक सही भी है। क्योंकि सस्ते, लोकल तथा हलकी क्वालिटी के इमर्शन रॉड आपका जीवन जोखिम में डाल सकते हैं। बजाज के इस मॉडल के साथ यह जोखिम लगभग खत्म हो जाता है। यह पूरी तरह से सीलबंद एवं वाटरपू्रफ इमर्शन रॉड है।

मुख्य विशेषताएं

  • निकल प्लेटेड कॉपर एलीमेंट: जंग से सुरक्षा देने के लिये इसे निकल प्लेटेड बनाया गया है। यह शीघ्रता से पानी में उष्मा का प्रवाह करता है।
  • बकेट हैंडल क्लिप: बाल्टी में इसे लगाने के लिये मजबूत क्लिप दिया गया हैं।
  • वाटर पू्रफ शीलबंद हेड: यदि किसी कारणवश रॉड पानी में डूब जाये तब भी करंट नहंी फैलता है।

Pro (फायदे) :

  • 100 प्रतिशत शॉकपू्रफ एवं सुरक्षित रॉड हैं
  • 1.5 किलोवाट क्षमता का एलीमेंट होने के कारण पानी 8 से 10 मिनिट में पूरी तरह से गर्म हो जाता है।
  • कम्पनी 1 से 2 वर्ष तक की वारंटी देती है।

Cons (सीमाएं):

  • साधारण बाजार में उपलब्ध इमर्शन रॉड की अपेक्षा अधिक कीमत है।

किसे खरीदना चाहिये?

सुरक्षा यदि आपकी पहली प्राथमिता है तो यह रॉड अवश्य खरीदें। अकेले रहने वाले, बेचलर्स एवं होस्टल में रहने वालों के लिये कम समय में अच्छी तरह से गर्म पानी उपलब्ध कराती है।

अमेजन पर मूल्य एवं ऑफर
6. Bajaj Classic 1000W Immersion Rod

Our Rating

Rating: 3 out of 5.

क्रेताओं के विचार

कम बिजली खपत में अच्छे परफार्मेस के कारण ग्राहकों ने इसे पसंद किया है।

यह सबसे अधिक खरीदा जाने वाला इमर्शन रॉड है। यह एक पारंपरिक मॉडल है, जिसे अनेक वर्षो से भारतीय घरों में उपयोग में लाया जा रहा है।

मुख्य विशेषताएं

  • किफायती एवं मजबूत: शुद्ध कॉपर हीटिंग टयूब से बना है। इस पर निकल की पालिश की गई है।
  • कम बिजली खपत: यह 1 किलोवॉट का इमर्शन रॉड है। इसलिये बिजली की खपत कम होती है।
  • वाटर लेबल इंडीकेटर: रॉड पर मिनिमम एवं मैक्सीमम पानी के स्तर को दर्शाने वाला निशान दिया गया है।

Pro (फायदे) :

  • रॉउ की कीमत बहुत कम है।
  • वजन में हलका है। इसे सफर मे ंभी ले जाया जा सकता है।
  • साधारण प्लग में लगाकर उपयोग में ले सकते हैं।

Cons (सीमाएं):

  • हैडिल को वाटरप्रूफ नहंी बनाया गया है। इसलिये पानी मे ंनिर्धारित स्थान तक ही डुबाया जा सकता है।

किसे खरीदना चाहिये?

हॉस्टल में रहने वाले स्टेडेण्टस, अकेले सर्विस करने वालों के लिये तथा सीमित बजट वाले खरीददारों के लिये उपयोगी है।

अमेजन पर मूल्य एवं ऑफर

Buyers Opinion

जब हम सैकड़ो ऑनलाईन खरीददारों एवं ग्राउंड लेबल पर उपयोगकर्ताओं के विचार पर दृष्टि डालते हैं तो निम्नलिखित अनुभव सामने आते हैं –

  • सकारात्मक पहलू: प्रायः सभी क्रेता Bajaj के Flora instant geyser की पानी गर्म करने की क्षमता के कायल है। इसी तरह से न्यू शक्ति स्टोरेज गीजर बरसों बरस बिना किसी लीकेज या परेशानी के साथ निभाता है। देश भर में ग्रामीण क्षेत्रों एवं कसबों में रहने वाले लोगों का कहन है कि बजाज की बिक्री पश्चात सेवा उनके यहां भी काफी अच्छी है। अन्य मैकेनिक भी बजाज क गीजर रिपेयर कर लेते है। यह एक अलग एडवांटेज है।
  • सुधार की आवश्यकता: कुछ खरीददारों का मानना है कि गीजर के साथ उपलब्ध विभिनन एसेसरीज की क्वालिटी में और अधिक सुधार किया जाना चाहिये। गीजर के साथ उपलब्ध इनलेट एवं आउटलेट पाइप की क्वालिटी वह नहीं है जो होना चाहिये।

My Opinion

अपने 40 वर्ष के इलेक्ट्रानिक्स एवं इलेक्ट्रिकल के क्षेत्र के अनुभव के आधार पर आपको कुछ बातें बताना चाहता हूं।

  • यदि आपका बजट रूपये 3 हजार है तब एवं जल्दी पानी प्राप्त करना है तो Bajaj Flora 3L आपके लिये सर्वश्रेष्ठ रहेगा। यह पिछले कई बरसों से अधिक बिक्री वाला मॉडल है।
  • आपका परिवार बड़ा है। घर में 4 से 5 या उससे भी अधिक सदस्य है तो आपके स्टोरेज गीजर खरीदना चाहिये। यह आपको 5 हजार से 7 हजार तक में मिल जायेगा। Bajaj New Shakti Neo 15L या 25L मॉडल आपके लिये बेस्ट ऑप्शन होगा।
  • यदि आप होस्टल में रहते हैं। पीजी में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। अथवा अकेल रहकर सर्विस में है तो 1.5 किलोवॉट की Immersion rod आपकी जरूरतें पूरा करेगी। Bajaj Waterproof 1500W Immersion Rod खरीदें। कुछ रूपये बचाने के फेर में अपना जीवन दांव पर ना लगायें।

क्या अब भी आपको कोई शंका है? Instant Geyser vs Storage Geyser पढ़ें। आपकी सारी शंकाए दूर हो जायेगी। आप बहुत अच्छी तरह से निर्णय ले पायेगें कि इंस्टेंट गीजर आपके लिये ठीक होगा या फिर स्टोरेज वाटर गीजर।

गीजर/इमर्शन रॉड से संबंधित हमारे निम्नलिखित लेख अवश्य पढ़ें

Bajaj Geysers in India 2026

अंतिम निष्कर्ष

मित्रों, अब आप समझ गये होगें कि बजाज के गीजर एवं इमर्शन रॉड क्यों पसंद किये जाते हैं? यह केवल सुविधा नहीं है। ठंड के मौसम में गर्म पानी से स्नान करना आपके स्वास्थ्य से भी जुडा है। बजाज भारत में दशकों से हीटिंग उपकरण बना रहा है। कम्पनी को भारतीय उपभोक्ताओं की आदतों एवं व्यव्हार का पता है।

तब फिर क्या विचार कर रहे हैं? अपनी जरूरत, बाथरूम का साइज, बजट का मूल्यांकन करें। इस बार सर्दी में अपने परिवार को स्वस्थ, सुरक्षित एवं सेहतमंद रहने के लिये एक बजाज हीटिंग उपकरण खरीदकर तोहफा दें।

विशेष सुरक्षा सलाह: हाई-वोल्टेज इलेक्ट्रिक उपकरणों को कभी भी स्वयं सुधारने अथवा इंस्टॉलेशन करने का जोखिम न लें। सुरक्षित इंस्टॉलेशन और फिटिंग के लिए हमेशा कंपनी के अधिकृत इंजीनियर/टेक्नीशियन की सेवाएँ लें अथवा किसी प्रशिक्षित इलेक्ट्रिशियन से ही कार्य करवाएँ।

पारदर्शिता एवं डिस्क्लेमर: यह लेख बजाज द्वारा प्रायोजित (Sponsored) नहीं है। इसमें व्यक्त किए गए विचार एवं समीक्षाएँ विभिन्न मॉडल्स के तकनीकी विश्लेषण, मेरे स्वयं के व्यावहारिक अनुभव और वास्तविक खरीदारों के फीडबैक पर आधारित निष्पक्ष राय हैं।

लेख के लेखक

Best Bajaj Geysers in India  2026

अखिलेश शुक्ला

होम एण्ड किचन एप्लायंसेस के वर्किग, मेन्टेनेंस का 30 वर्ष का अनुभव। फिजिक्स एवं इलेक्ट्रानिक्स में शिक्षण का 40 वर्ष का अनुभव। तकनीक, विज्ञान, साहित्य एवं कला संबंधी लेखन में रूचि।

Leave a Comment