Best Tea Cup Set of 6 in India (2026): Ceramic, Glass और Bone China के 6 बेस्ट मॉडल्स

आज का लेख Tea Cup Set of 6 पर है। दोस्तों,आपकी प्रातः की चाय क्या केवल चाय ही है। जी नहीं यह दिन का आरंभ है। चाय का मजा केवल चाय बनाने की सामग्री में ही नहीं है। उसका मजा तो परोसे जाने वाल बर्तन अर्थात कप में भी है। जब भी आप बाजार में अथवा किसी ऑनलाइन प्लेटफार्म पर Best Tea Cup Set of 6 in India खोजते हैं तो अनेक विकल्प सामने आ जाते हैं। जिनमें परफेक्ट मटेरियल, साइज और ग्रिप का चयन भ्रमित कर देता है।

Table of Contents show

दोस्तों, क्या यदि दैनिक उपयोग अथवा मेहमानों के स्वागत के लिये Tea Cup Set of 6 तलाश रहे हैं? अथवा किसी समारोह में उपहार में टी कप सेट देना चाहते है? इतने खुबसूरत उपहार अथवा उपयोग के आइटम पर यह लेख आपको मदद करेगा। आप अपने परिवार अथवा समारोह में उपहार के लिये शानदार टी कप सेट खरीद सकेगें।

Top Picks

1. Best Overall

Clay Craft New Basic Ceramic Tea Cup Set of 6 (160 ml)

2. Best for You

Cello Opalware Imperial Tea Cup Set of 6 (160 ml)

3. Best Budget buying

ExclusiveLane Terracotta/Ceramic Handcrafted Kulhad Cup Set (160 ml)

Tea Cup Set of 6 Comparison Table

मॉडल एवं ब्रांडमटेरियल (सामग्री)क्षमता (Capacity)माइक्रोवेव/डिशवॉशरसबसे उपयुक्त उपयोग
Clay Craft New Basic Setसिरैमिक (Stoneware)160 mlहाँ / हाँरोज़ाना सुबह की चाय
Femora Fine Bone China Setफाइन बोन चाइना180 mlहाँ / हाँत्योहार व खास मेहमान
Borosil Classic Glass Mugबोरोसिलिकेट ग्लास190 mlहाँ / हाँग्रीन टी, लेमन टी, कॉफ़ी
Cello Opalware Imperialओपलवेयर (टफन्ड)150 mlहाँ / हाँहल्का व ब्रेक-रेसिस्टेंट
ExclusiveLane Terracottaसेरामिक कुल्हड़ स्टाइल140 mlहाँ / ना (हैंडवॉश)देसी चाय, पारम्परिक लुक
Treo by Milton Health Firstप्रीमियम टफन्ड ग्लास165 mlना / हाँसाफ़-सुथरा कैज़ुअल लुक
Best Tea Cup Set of 6 reviews & Guide

Best Tea Cup Set of 6 : बेहतरीन मॉडल्स की समीक्षा

1. Clay Craft New Basic Ceramic Tea Cup Set of 6 (160 ml)

Our Rating

Rating: 4.5 out of 5.

ग्राहकों की पसंद का कारण

क्रेताओं ने इसे आकर्षक डिजाइन एवं मजबूत बनावाट के कारण पसंद किया है।

यह भारत की जानी पहचानी एवं भरोसेमंद कम्पनी है। यह Tea Cup Set अपनी आकर्षक बनावट एवं मजबूती के लिये जाना जाता है।

मुख्य विशेषताएँ:
  • शानदार हाई क्वालिटी सिरेमिक फिनिशिंग के साथ उपलब्ध Tea Cup Set। जिसमें चाय के दाग नहीं लगते हैं।
  • 160 एमएल की केपेसिटी एक भरपूर प्याली चाय के लिये पर्याप्त है।
  • कप का हेडिल चौड़ा एवं एर्गोडायनामिक बनाया गया है। जिससे कप उंगलियों के बीच अच्छी तरह से फिट होता है। यह हाथ से फिसलता नहीं है।
फायदे (Pros):
  • इसे माइक्रोवेव ओवन में उपयोग में लाया जा सकता है। डिशवॉशर में भी इसे साफ किया जा सकता है।
  • कप की दीवार मोटी होने के कारण चाय अधिक समय तक गर्म रहती है।
सीमाएं (Cons):
  • अन्य ब्रांड के Tea Cup Set की अपेक्षा वजन कुछ अधिक है।
किसे खरीदना चाहिए:
  • यदि आप रोज दिन में तीन या चार बार चाय पीतेे हैं तो यह Tea Cup Set आपके लिये है। यह आसानी से टूटता नहीं है।
अमेजन पर मूल्य एवं ऑफर

2. Femora Premium Peacock Coffee & Tea Cup

Our Rating

Rating: 4 out of 5.

ग्राहकों की पसंद का कारण

लोगों ने इसे शानदार बनावट एवं प्रीमियम फिनिशिंग के कारण पसंद किया है।

यदि आप अपनी टेबिल को प्रीमियम लुक देना चाहते हैं तो यह सेट आपके लिये ही है। यह कप सेट एक शानदार विकल्प है जिसे आप रोज अथवा विशेष अवसरों पर उपयोग में ले सकते हैं।

मुख्य विशेषताएँ:
  • अत्यंत हलका एवं चमकदार फिनिशिंग।
  • शानदार एवं आकर्षक बनावाट।
  • किनारे पतले होने के कारण चाय पीना एक अच्छा अनुभव होता हैं।
फायदे (Pros):
  • Tea Cup Set देखने में आकर्षक एवं मनोहक।
  • जल्दी नहीं टूटता है।
सीमाएं (Cons):
  • इसे अधिक रगड़कर नहीं धोना चाहिये।
किसे खरीदना चाहिए:
  • मेहमानो के स्वागत एवं त्यौहारों पर उपयोग के लिये। उपहार के लिये एक अच्छी खरीद है।
अमेजन पर मूल्य एवं ऑफर

3. Borosil Classic Glass Tea/Coffee Mug Set of 6 (190 ml)

Our Rating

Rating: 4.5 out of 5.

ग्राहकों की पसंद का कारण

क्रेताओं ने इसकी अनब्रकेबल बनावट के कारण पसंद किया है।

यह Tea Cup Set of 6 आधुनिक और साफ लुक पसंद करने वालों के लिये है। बोरोसिल भारत का जाना पहचाना ब्रांड है। जिसके उपकरण एवं सेट का अच्छा बाजार है।

मुख्य विशेषताएँ:
  • यह Tea Cup Set 100 प्रतिशत बोरोसिलीकेट ग्लास से बनाया गया है। इसलिये यह बहुत अधिक मजबूत है।
  • यदि इसमें खौलता हुआ पानी डाला जाये तो यह टूटता नहीं है। क्योकि इसे थर्मल शॉक रजिस्टेंस बनाया गया है।
  • कप सेट का कांच एकदम क्रिस्टल क्लियर है। जिसमें ग्रीन टी, चाय काफी अच्छी दिखाई देती है।
फायदे (Pros):
  • बरसों बरस उपयोग के बाद भी कलर ज्यों के त्यों बने रहते हैं।
  • हाई क्वालिटी बोरोसिलकेट कांच होने के कारण रसायन चाय अथवा कॉफी में नहीं घुलते हैं।
सीमाएं (Cons):
  • बोरोसिलीकेट से बने कप पतले होते है। यह इनकी विशेषता है। अतः इसे लेकर परेशान ना हों।
किसे खरीदना चाहिए:
  • यदि आप ब्लेक कॉफी, हर्बल चाय अथवा ग्रीन टी के शौकीन है तो इस Tea Cup Set of 6 को खरीदें।
  • यह सेट बोन चाइना डिनर सेट के साथ एक अच्छा काम्बीनेशन बनायेगा। अतः उसे भी खरीदने पर विचार करें।
अमेजन पर मूल्य एवं ऑफर

4. Cello Opalware Imperial Tea Cup Set of 6 (160 ml)

Our Rating

Rating: 4 out of 5.

ग्राहकों की पसंद का कारण

बच्चों एवं बुजुर्गो के लिये उपयोग में आसान होने के कारण इसे पसंद किया गया है।

यह आपके बजट में दैनिक उपयोग के लिये अच्छा विकल्प है। सेलों का यह सेट आकर्षक एवं बनावाट मे ंशानदार है।

मुख्य विशेषताएँ:
  • इसे जर्मन तकनीक से बनाया गया है। जिसे टफन्ड ओपल ग्लास कहा जाता है। यह सामान्य चीनी मिटटी से बने सेट से वजन में हल्का है।
  • यह बोन ऐश के बिना बना एक फूलों की डिजाइन वाला सेट है।
  • इसका मटेरियल नॉन पोरस है। जिस पर दूध एवं चाय के दाग नहीं लगते हैं
फायदे (Pros):
  • हाथ से छूट जाने पर जल्दी नहीं टूटता है।
  • उचित मूल्य में उपलब्ध हैं।
सीमाएं (Cons):
  • 160 ml केपेसिटी कुछ लोगों को कम लग सकती है।
किसे खरीदना चाहिए:
  • उन घरों में जहां बर्जुग एवं बच्चे हों। जहां भारी कप दैनिक उपयोग में संभालना संभव नहीं हो पाता है। वहां उपयोगी है।
अमेजन पर मूल्य एवं ऑफर

5. ExclusiveLane Terracotta/Ceramic Handcrafted Kulhad Cup Set (160 ml)

Our Rating

Rating: 3.5 out of 5.

ग्राहकों की पसंद का कारण

हाथ से बना हुआ सेट है। जिसे पसंद किया गया है।

यह पारंपरिक भारतीय एहसास के लिये शानदार Tea Cup Set of 6 है। जिसमें मिटटी की सोंधी खुशबू है। यह आधुनिक सिरेमिक बनावाट एवं मजबूती के साथ उपलब्ध है।

मुख्य विशेषताएँ:
  • हाथ से बनाया गया एवं पेंट किया गया है।
  • अंदर की सतह पर ग्लेज्ड सिरेमिक डिजाइन है। जिससे यह चाय सोखता नहीं है।
  • कप पकड़ने के लिये मजबूत गोल हेडिंल लगाया गया है।
फायदे (Pros):
  • दिखने में अनूठा एवं पारंपरिक अंदाज वाला Tea Cup Set हैं
  • शाम की चाय को विशेष अंदाज देने के लिये इसे बनाया गया है।
सीमाएं (Cons):
  • हाथ से बना होने के कारण प्रत्येक कप के आकार में थोडा बहुत फर्क हो सकता हैं
किसे खरीदना चाहिए:
  • देसी कड़क चाय एवं पारंपरिक चाय पीने वालों के लिये अच्छी खरीद है।
अमेजन पर मूल्य एवं ऑफर

6. Treo By Milton Borosilicate Tea Tumbler Set of 6, 160 ml

Our Rating

Rating: 4.5 out of 5.

ग्राहकों की पसंद का कारण

हाथ से बना हुआ सेट है। जिसे पसंद किया गया है।

प्रसिद्ध ब्रांड मिल्टन का यह Tea Cup Set ऑफिस, स्टडी टेबल या घर के रोजाना उपयोग के लिये अच्छा सेट है।

मुख्य विशेषताएँ:
  • क्लासिक सोडा लाइम ग्लास से बना सेट है।
  • भारी बेस होने के कारण रखने में परेशानी नहीं होती है।
  • 160 एमएल की अच्छी क्षमता है।
फायदे (Pros):
  • आपके बजट में उपलब्ध है। लम्बे समय तक इसमे स्क्रेच नहीं आते हैं।
  • डिशवॉशर फेडली है।
सीमाएं (Cons):
  • इसे माइक्रोवेव के अधिक तापमान से अवश्य बचायें।
किसे खरीदना चाहिए:
  • यदि आप सादे डयूरेबल और कम कीमत वाले सेट खरीदना चाहते हैं तो इसे खरीदें।
अमेजन पर मूल्य एवं ऑफर

निम्नलिखित संबंधित लेख अवश्य पढ़ें

सही Tea Cup Set of 6 चुनते समय किन बातों पर ध्यान दें? buying guide

क्षमता (Capacity in ml)

  • 120 ml – 150 ml: यदि आप दिन में 3-4 बार थोड़ी-थोड़ी कड़क चाय पीना पसंद करते हैं।
  • 160 ml – 200 ml: सामान्य सुबह की चाय या कॉफ़ी के लिए यह सबसे आदर्श माप है।

मटीरियल का चुनाव

  • Ceramic / Stoneware: सबसे सुरक्षित, चाय देर तक गर्म रखने वाला और रोज़ाना के लिए सर्वश्रेष्ठ।
  • Fine Bone China: सबसे हल्का, शाही लुक और उत्सवों/मेहमानों के लिए मुफीद।
  • Borosil Glass: रसायनों से पूरी तरह मुक्त, आधुनिक और हर्बल टी के लिए बेहतरीन।
  • Opalware: हल्का और कम टूटने वाला, बजट के अनुकूल।

हैंडल की बनावट (Handle Comfort)

हमेशा ऐसे Tea Cup Set of 6 चुनें जिसका हैंडल कम से कम दो उंगलियों को आराम से सहारा दे सके, ताकि गर्म चाय उठाते समय उंगलियां कप की गर्म दीवार से न छुएँ।

Best Tea Cup Set of 6 in India

Buyers’ Opinion

मित्रों, ऑनलाईन खरीददारों द्वारा दी गई रेटिंग के आधार पर निम्नलिखित बातें सामने आती है

5 और 4-स्टार रेटिंग वाले संतुष्ट खरीदार
  • मजबूत पैकिंग की तारीफ: 5 एवं 4 स्टार रेटिंग देने वाले अधिकाशं खरीददार Tea Cup Set की खरीदी से संतुष्ट दिखे। उन्होंने मजबूत एवं आकर्षक पैकिंग की प्रशंसा की। जिससे ऑनलाईन खरीद के बाद भी सामान में कोई टूटफूट नहीं हुई।
  • दाग ना जमने की विशेषतां: खरीददारों ने अपने रिव्यू में लिखा है कि अच्छी ग्लेजिंग वाले सिरेमिक एवं बोरोसिल ग्लास कप उपयोग के बाद भी दाग रहित रहते हैं। उनमें चाय के पीले दाग नहीं लगते हैं। इनकी सफाई करना भी आसान होता है। केवल साबुन के पानी से इन्हें साफ किया जा सकता है।
  • परफेक्ट ग्रिप: चौड़े हैंडिल वाले मॉडल की ग्रिप को यूजर्स ने शानदार बताया है। यह सुविधाजनक हैं और उपयोग में आसान भी है।
3 और 2-स्टार रेटिंग वाले औसत अनुभव
  • साइज का संदेह: कुछ क्रेता Tea Cup Set की साइज को लेकर शिकायत रही है। फोटो में यह कप बड़े दिखाई पड़ते हैं लेकिन वास्तव में वे 140 से 150 एमएल साइज के निकले। इसलिये आप खरीदते समय कप के साइज की अपेक्षा कैपेसिटी पर ध्यान दें।
  • हैंडल गर्म महसूस होना: कम कीमत के कुछ Tea Cup Set में सिरेमिक की अच्छी क्वालिटी ना होने के कारण उनके हैंडिल जल्दी गर्म हो जाते हैं। अतः बहुत सस्ते एवं कम कीमत के कप सेट की अपेक्षा मध्यम रेंज के कप में यह शिकायत नहंी आयेगी।
1-स्टार रेटिंग वाले असंतुष्ट खरीदारों की शिकायतें
  • स्थानीय कूरियर डिलीवरी में टूट-फूट: सबसे अधिक शिकायत हैंडिल के टूटे हुये या चटखे हुये होना पाई गई। यह मुख्य रूप से अच्छी पैकिंग ना होने का परिणाम रहा है। जिसे कम कीमत के कप में अधिक देखा जा सकता है।
  • लोकल प्रिंट का उतरना: कुछ बहुत सस्ते नॉन-ब्रांडेड कप्स में 10-15 बार धोने के बाद गोल्डन बॉर्डर या फ्लोरल प्रिंट हल्का पड़ने लगा। इसीलिए हमेशा Clay Craft, Femora या Cello जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड्स ही चुनने चाहिए।

सुझाव: जब भी कुरियर आपके पास पहुंचे डिलेवरी बॉय के सामने ही पैकिंग खोलें। यदि कोई शिकायत हो तो वापस करें। दूसरी शिकायत कप के प्रिंट उतरना हैं। उसके संबंध में हमारी सलाह है कि बहुत कम कीमत के कप सेट ना खरीदें।

My Opinion

होम एवं किचन एप्लायंसेस एवं डायनिंग के क्षेत्र में 4 दशकों के अनुभव के आधार पर मेरी सलाह है कि Tea Cup Set का सलेक्शन कभी भी बाहरी चमक एवं डिजाइन देखकर ना करें। बाजार में अनेक सस्ते हल्की क्वलिटी के कप मिलते हैं। जिनके अंदर से कुछ समय बाद अजीब सी गंध आने लगती है।

उनमें चाय पीना मुश्किल होता है। उनके Handle पतले होना दूसरी समस्या है।

  • रोज़ाना सुबह के लिए हमेशा 160 ml का हैवी सेरामिक कप चुनें, क्योंकि इसकी मोटी दीवारें चाय को तुरंत ठंडी नहीं होने देतीं।
  • यदि घर में बच्चे या बुजुर्ग हैं, तो सेरामिक के बजाय ओपलवेयर चुनें क्योंकि वह हाथ से फिसलने पर जल्दी टूटता नहीं है।
  • मेहमानों के लिए बोन चाइना का एक अलग सेट अलमारी में रखें—वह हल्का होता है और उसकी बनावट चाय परोसने के शिष्टाचार को एक स्तर ऊपर ले जाती है।

Best Cup Set of 6 in India FAQ

Q1. Best Cup Set in India कौन-सा है?

यह आपकी जरूरत पर निर्भर करता है। रोजाना उपयोग के लिए Ceramic Cup Set, आकर्षक डिजाइन के लिए Bone China और कम जगह में रखने के लिए Stackable Cup Set पर विचार कर सकते हैं।

Q2. Tea Cup Set of 6 खरीदते समय क्या देखें?

कपों की क्षमता, सामग्री, हैंडल, सेट में सॉसर की उपलब्धता और सफाई संबंधी निर्देश देखें। साथ ही यह पुष्टि करें कि पैकेज में छह कप ही शामिल हैं।

Q3. Ceramic Cup Set अच्छा होता है या Bone China?

दोनों के अपने फायदे हैं। Ceramic में विभिन्न डिजाइन मिलते हैं, जबकि Bone China अपने हल्केपन और परिष्कृत रूप के लिए पसंद किया जाता है। सही चुनाव आपकी जरूरत पर निर्भर करता है।

Q4. क्या सभी Cup Sets माइक्रोवेव में इस्तेमाल किए जा सकते हैं?

नहीं। उत्पाद की सामग्री और सजावट के अनुसार इसकी अनुमति अलग हो सकती है। निर्माता के निर्देश जरूर पढ़ें।

Q5. क्या Cup and Saucer Set रोजाना उपयोग के लिए अच्छा है?

हाँ, यदि आप कप के साथ सॉसर भी इस्तेमाल करना चाहते हैं। हालांकि, इसे रखने और साफ करने के लिए थोड़ी अधिक जगह और मेहनत की जरूरत हो सकती है।

Q6. कॉफी के लिए किस प्रकार का कप खरीदना चाहिए?

कॉफी के प्रकार और आपकी पसंद के अनुसार क्षमता चुनें। सामान्य कॉफी, बड़ी कॉफी और एस्प्रेसो के लिए अलग-अलग आकार के कप उपयोगी हो सकते हैं।

Q7. क्या महंगा Cup Set हमेशा बेहतर होता है?

नहीं। कीमत के साथ सामग्री, क्षमता, उपयोग, डिजाइन और देखभाल की जरूरत भी देखनी चाहिए। आपकी जरूरत पूरी करने वाला उचित कीमत का सेट बेहतर खरीदारी हो सकता है।

Q8. Cup Set of 6 ऑनलाईन खरीदना बेहतर होगा या ऑफ लाईन?

यह आप पर निर्भर करता है। सभी स्थानों के अपने अपने लाभ एवं हांनियां है।

निष्कर्ष (Conclusion)

एक अच्छा Tea Cup Set of 6 आपके घर की शान होता है। जब मेहमान आते है तो वह चाय का स्वाद एवं गंध बाद में महसूस करते है। आपका टी कप सेट आपकी आतिथ्य की भावना तथा अपनापन दर्शाता है। आपके बजट के अंदर कुछ विशिष्ट कप सेट उपलब्ध है। जिनमें से Clay Craft Ceramic Set हमेशा पसंद किये जाते हैं। यदि आप ग्री टी पीते है तो आपके लिये Borosil Glass Set काफी अच्छा होगा। शाही अंदज में मेहमान नवाजी के लिये Femora Bone China का चुनाव करें।

लेख के लेखक

Tea Cup Set of 6 in 2026

अखिलेश शुक्ला

होम एण्ड किचन एप्लायंसेस के वर्किग, मेन्टेनेंस का 30 वर्ष का अनुभव। फिजिक्स एवं इलेक्ट्रानिक्स में शिक्षण का 40 वर्ष का अनुभव। तकनीक, विज्ञान, साहित्य एवं कला संबंधी लेखन में रूचि।

Leave a Comment