Morphy Richards OTG Oven Price & Review (2026): बेस्ट 5 मॉडल और बाइंग गाइड

Post Updated 04.08.2026

Table of Contents show

मित्रों एवं बहनों, ओटीजी ओवन आज हर घर की जरूरत बनता जा रहा है। आपको घर पर बैकिंग करना हो अथवा केक बनाना हों। इनके अतिरिक्त अन्य कोई बेकिंग संबंधित कार्य करना हो तो एक अच्छे ओवन टोस्टर, ग्रिल की जरूरत पडती ही है। आज के समय में बाजार में अनेक ब्रांड के सैकड़ों मॉडल उपलब्ध हैं। उनमें से आपको लिये कौनसा अच्छा होगा? इस बात का ध्यान रखते हुये हमने इस लेख में भारत के जाने माने ब्रांड Morphy Richards को चुना है। मित्रों, आप पढ़ रहे हैं, Morphy Richards OTG Oven Price & Review.

हम इस लेख में 5 अलग अलग क्षमता तथा उपयोग के लिये मॉडल की जानकारी दे रहे हैं। आशा है यह जानकारी आपको ओटीजी ओवन खरीदनें में सहायक होगी?

Our Best Picks

Morphy Richards OTG Oven Price & Review (2026)

Read our another article, Best OTG Oven in India under Rs. 5000.

Morphy Richards OTG Oven Price

रिव्यू तथा सलाह

1. Morphy Richards 10BL OTG

10 लीटर क्षमता का यह Morphy Richards OTG Oven छोटे परिवार के लिये आदर्श है। यह टोस्ंिटग, बेकिंग एवं ग्रिलिग के लिये अच्छा उपकरण है। ओवन में 60 मिनिट का टाइमर दिया गया है। जिससे आप सही समय का उपयोग करते हुये खाना पका सकते हैं। अच्छे एवं बडै नॉब उपयोग करने में सुविधाजनक है। आप अपनी जरूरत के हिसाब से तापमान निश्चित कर सकते है।

कम्पनी इस Morphy Richards OTG Oven पर 2 वर्ष की वारंटी दे रही है।

आप अपनी बहन को इस बार राखी पर कुछ नया उपहार दें। वह कौनसा हो? जानने के लिये पढ़े, 5 उपयोगी उपकरण जो बहन का काम आसान कर देेगे।

खूबियां (Pros):

  • जाना पहचाना ब्रांड
  • 60 मिनिट टाइमर दिया है।
  • 2 वर्ष की वारंटी है।

कमियां (Cons):

  • केवल छोटे परिवार एवं बेचलर्स के लिये Morphy Richards OTG Oven उपयोगी।

क्यों खरीदेंः जब आप अकेले रह रहे हो। अथवा आपका परिवार छोटा हो तो इसे खरीदें।

मूल्य एवं ऑफर देखें

आप पढ़ रहे हैं लेख, Morphy Richards OTG Oven Price with Review & Buying Guide

2. Morphy Richards 40-Litre Oven Toaster Grill

कम्पनी Morphy richards का यह ओवन 40 लीटर क्षमता का है। इसे आकर्षक Silver कलर में डिजाइन किया गया है। ओवन का पावर 1500 वाट है। सामने की ओर मिरर फिनिश ग्लास डोर है। उपकरण के एक तरफ तीन नॉब दी गई है। जिनकी सहायता से आप समय, फंक्शन तथा ताप चुन सकते हैं।

उपकरण को अधिकतम 120 तक उपयोग में लाया जा सकता है। लेकिन उपकरण की क्रम्प ट्रे को अलग नहीं किया जा सकता है। फिर भी क्रम्प ट्रे की सफाई करना आसान है। कम्पनी Morphy Richards उपकरण पर 2 वर्ष की वारंटी दे रही है।

खूबियां (Pros):

  • आकर्षक सिल्वर डिजाइन
  • बडे परिवार के लिये उपयोगी
  • शानदार फिनिशिंग

कमियां (Cons):

  • ट्रे को अलग नहीं कर सकते हैं।

क्यों खरीदेंः कम्पनी का यह Morphy Richards OTG 40 Litres मॉडल बड़े परिवार के लिये है। आप इसमें पिज्जा, केक तथा पेस्ट्री जैसे अनेक व्यंजन पका सकते हैं।

मूल्य एवं ऑफर देखें

आप पढ़ रहे हैं लेख, Morphy Richards OTG Oven Price with Review & Buying Guide

3. Morphy Richards 54L Oven Toaster Griller

Model Name/No. : 52 RCSS

यह मरफी रिचर्डस ओवन 54 लीटर क्षमता का है। यह बड़े परिवार के लिये उपयोगी है। कम्पनी ने 1700 वाट पावर में बनाया है। इसकी फिनिशिंग शानदार हैं सामने की ओर बड़ा ग्लास डोर दिया गया है। उपकरण के एक ओर सुविधाजनक 4 स्विच हैं। जिनसे आप समय, फंक्शन तथा ताप निर्धारित कर सकते हैं। टाइमर 120 मिनिट तक कार्य करता हैं। यह अच्छी बैकिंग के लिये है।

ओवन की रोटरी बड़ी एवं उपयोग करने में सरल है। कम्पनी इसे शानदार उपकरण पर 2 वर्ष की वारंटी दे रही है।

खूबियां (Pros):

  • 54 लीटर क्षमता
  • बड़े परिवारों के लिये उपयोगी
  • 2 वर्ष की वारंटी

कमियां (Cons):

  • छोटे किचन में रखन में असुविधा होगी।

क्यों खरीदेंः यह Morphy Richards OTG 54 Litres ओवन बड़े परिवार के लिये उपयुक्त है। जिसमें पिज्जा, केक तथा अन्य भारतीय व्यंजन पकाये जा सकते हैं। आपका बड़ा परिवार है। मेहमान अधिक आते हैं तो इसे अवश्य खरीदें।

मूल्य एवं ऑफर देखें

मित्रों, Morphy Richards OTG Oven Price in 2026 अधिक नहीं है। यह आपके लिये एक बेहतर सौदा होगा। जिसे आप लम्बे समय तक उपयोग में ले पायेगें।

इस बार त्यौहारों के अवसर पर क्यों नाम आप एक अच्छी सी पूजा की थाली खरीदें। उस थाली में पूजन सामग्री रखकर आपके नये Morphy Richards OTG Oven की पूजा करें। फिर देखें कैसे आपके घर बरकत आती है।

4. Morphy Richards 29L Digital Oven Toaster Griller

यह Morphy Richards ओवन 29 लीटर क्षमता का है। कम्पनी ने इसे medium size family को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है। इसका पावर 2 किलोवाट है। यह डिजीटल ओवन आटो कुक सुविधा के साथ है। इसके आधुनिक फीचर्स प्रभावित करते हैं। माइक्रोवेव के समान इसमें 13 प्री सेट मीनू दिये गये हैं। उपकरण की बाडी स्टेनलैस स्टील से बनाई गई है। यह ओवन आकर्षक सिल्वर फिनिश में है।

सामने की ओर स्विच ना लगाकर टच पेनल लगाया गया है। यह इस उपकरण की अतिरिक्त सुविधा है। सामने की ओर बड़ा ग्लास डोर है, जिसमें सुविधाजनक हेडिल लगाया गया है। कम्पनी इस मॉडल पर भी 2 वर्ष की वारंटी दे रही है।

खूबियां (Pros):

  • 54 लीटर क्षमता
  • बड़े परिवारों के लिये उपयोगी
  • 2 वर्ष की वारंटी

कमियां (Cons):

  • छोटे किचन में रखन में असुविधा होगी।

क्यों खरीदेंः यह ओवन medium size family के लिये है। आधुनिक डिजाइन के साथ इस ओवन में टच पेनल है। अच्छी खरीद है।

मूल्य एवं ऑफर देखें

आप पढ़ रहे हैं लेख, Morphy Richards OTG Oven Price & Review (2026) हमें कमेंट में इस लेख के संबंध में आपके विचारों से अवश्य अवगत करायें।

5. Morphy Richards AirCrisp 25 Litre Air Fryer Oven

यह शानदार स्टेनलैस स्टील OTG Oven 25 लीटर में उपलब्ध है। इसका पावर 2 किलोवाट है। कम्पनी ने इसे एयर फ्रायर की सुविधा के साथ बनाया है। यह ओवन रोटरी के साथ है। इसका चेम्बर चमकदार फिनिशिंग वाला है। जिसमें भोजन पकाने की क्रिया अच्छी तरह से देखी जा सकती है। सामने की ओर बड़ा ग्लास डोर तथा कन्ट्रोल पेनल है। पेनल में 4 स्विच दिये गये हैं। जिनकी सहायता से टाइमर, फंक्शन तथा ताप निर्धारित किया जाता है।

उपकरण में विभिन्न 6 मोड दिये गये हैं। जिसकी सहायता से आपकी कुकिंग आसान हो जाती है। कम्पनी इस मॉडल पर भी 2 वर्ष की वारंटी दे रही है।

खूबियां (Pros):

  • 25 लीटर क्षमता का आकर्षक मॉडल
  • बैकिंग के लिये 6 विभिन्न मोड
  • 2 साल की वारंटी

कमियां (Cons):

  • बड़ा आकार, छोटे किचन हेतु कम उपयोगी।

क्यों खरीदेंः यदि आप ओवन के साथ साथ एयर फ्रायर की सुविधा भी चाहते हैं तो इसे अवश्य खरीदें।

मूल्य एवं ऑफर देखें

आप पढ़ रहे हैं लेख, Morphy Richards OTG Oven Price with Review & Buying Guide.

Morphy Richards OTG Oven Price

read another article, Best mocrowave oven in India.

उपयोग हेतु टिप्स

  • परिवार की जरूरत के अनुसार मरफी रिचर्डस के ओवन खरीदें।
  • उपयोग करने से पूर्व कम्पनी से डिमास्टे्रशन अवश्य ले लें।
  • पहली बार उपयोग करने पर कुछ गंध आ सकती है। घबराये नहीं, यह पेंट की गंध होती है। कुछ देर बाद नहीं आयेगी।
  • उपकरण को 15 एम्पीयर साकेट में ही लगाये।
  • जरूरत के अनुसार टाइमर तथा टेम्परेचर सेट करें।
  • भोजन पकाने के पश्चात इसे अच्छी तरह से साफ कर रखें।
  • यदि आवश्यक हो तब ही फंक्शन का चुनाव करें।
  • प्रत्येक डिश की कुकिंग की जानकारी पूर्व से प्राप्त कर लें।
  • सभी सामग्री एकत्रित करने के पश्चात ओवन का उपयोग करें।
  • ओवन को बच्चों की पहुंच से दूर रखें।
  • उपकरण की अच्छी अर्थिग होना जरूरी है। इसका ध्यान रखें।
  • कुकिंग हो जाने के पश्चात केविटी के अंदर की ट्रे निकालने के लिये ग्लब्ज का उपयोग करें।
  • खराबी आने पर स्वयं सुधारने का प्रयास ना करें।

Also read, Top 5 Prestige OTG review & guide.

आपके प्रश्नों के उत्तर(FAQ)

मरर्फी रिचर्डस के ओवन खरीदनें के क्या लाभ हैं?

आप घर पर ही बेकिंग, पिज्जा आदि बना सकते हैं।

यह माइक्रोवेव से किस तरह से भिन्न है?

दोनों की तकनीक अलग है

क्या मरफी के ओवन अच्छे होते हैं?

यह विश्वसनीय ब्रांड है। इसके उपकरण अच्छी क्वालिटी के पार्टस से बनाये जाते हैं।

मरर्फी रिचर्डस के ओवन खरीदनें के क्या लाभ हैं?

आप घर पर ही बेकिंग, पिज्जा आदि बना सकते हैं।

घर में 6 अथवा 7 सदस्य होने पर कितने लीटर का ओवन खरीदना बेहतर होगा?

आप कम से कम 40 लीटर क्षमता का ओवन खरीदें।

Which OTG is best for backing?

भारतीय बाजारों में अनेक ब्रांड के ओवन उपलब्ध हैं। जहां तक बात ओटीजी ओवन में बैकिंग की है तो सबसे अच्छा मरफी रिचर्डस ओवन ही है।

Does Morphy Richards OTG oven has fan?

आजकल के ओवन में अंदर पंखा लगाया जाता है। जिससे गर्म हवा अंदर की ओर समान रूप से फैलती है। मरफी रिचर्डस के कुछ मॉडल में फैन लगाये गये हैं।

How do you use Morphy Richard OTG?

मरफी रिचर्डस के ओवन को उपयोग में लेने से पूर्व साथ में उपलब्ध कराये गये यूजर मेनुअल का अध्ययन करें। आप बड़ी ही आसानी से इसका उपयोग कर पायेगें।

What to look for buying an OTG?

इस लेख में OTG Oven खरीदनें के लिये सलाह दी गई है। किसी अच्छे ओटीजी में निम्न बिंदुओं पर अवश्य ध्यान दें —
Rotisserie
Power Consumption
Warranty & Brand
Capacity for best uses
Different functions
Price
Control
Service Center

क्या इनमें बैकिंग एवं ग्रिल दोनों की जा सकती है?

जी हां, इसमें दोनो काम किये जा सकते हैं।

भारतीय परिवार के लिये कितने लीटर का ओवन सही होगा?

परिवार के सदस्यों की संख्या के अनुसार चुनें। दो या तीन सदस्यों के परिवार के लिये 25 से 30 लीटर तक पर्याप्त है। बड़े परिवारों के लिये अधिक बड़ा ओवन खरीदें।

माइक्रोवेव ओवन और Morphy Richards Oven में क्या अतंर है?

दोनों में तकनीक का अंतर है। ओटीजी ओवन हीटिंग क्चाइल की तकनीक पर काम करता है। वहीं दूसरी ओर माइक्रोवेव ओवन इलेक्ट्रोमेग्नेटिक वेब से कुकिंग करता है।

क्या Morphy Richards Oven बिजली की अधिक खपत करता है?

नहीं यदि आप प्रतिदिन 30 से 45 मिनिट इसका उपयोग करते है तो बिजली का बिल बहुत अधिक नहीं आयेगा। वहीं दूसरी और आप शुद्ध साफ, सुथर घर का बना खाना खायेगें। जिससे आपके धन की बचत होगी। आपका स्वास्थ्य बिजली के अधिक बिल से भी कीमती है। इसलिये इसकी चिंता ना करें।

ओवन का चुनाव

यह प्रत्येक किचन के लिये उपयोगी उपकरण है। मरफी रिचर्डस ओवन का चुनाव इस तरह से करें कि वह आपकी दैनिक आवश्यकताओं को अच्छी तरह से पूरा कर सके।
अच्छी खरीद के लिये निम्न सुझाव का पालन करें –

  • ओवन का प्रकार: सबसे पहले कौनसा ओटीजी ओवन आपके लिये ठीक होगा इसका निर्धारण करें। उसके पश्चात उसे खरीदने की योजना बनायें।
  • आकार और स्थान: ओवन का चुनाव करते समय यह अवश्य ध्यान रखे की आपकी किचन में पर्याप्त स्थान उपलब्ध है। बिजली के पावर प्लग की व्वस्था है। जिस साइज का आप ओवन खरीद रहे हैं, उससे लगभग 50 प्रतिशत स्थान की अधिकता होना चाहिये।
  • ब्रांड: आप अच्छी क्वालिटी तथा लम्बी सर्विस देने वाले ब्रांड का चयन करें। मरर्फी रिचर्डसन इस मामले में सबसे आगे हैं। यह ब्रांड अच्छी सर्विस तथा गुणवत्ता के उपकरण उपलब्ध कराता है।
  • सुरक्षा: ओटीजी ओवन में सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध होना चाहिये। उसमें हाई क्वालिटी फीचर्स हों यह ध्यान रखें। आटोमेटिक टर्न ऑफ का किसी ओवन में होना अति आवश्यक है। यदि उपलब्ध हो तो चाइल्ड लॉक वाले ओवन का चयन करें।
  • बजट: आजकल बजट की उपलब्धता ओवन खरीदने में कोई समस्या नहीं है। अच्छे से अच्छा ओवन बाजार में 10 से 12 हजार रूपये के अंदर मिल जायेगा। आप चाहें तो इन्हें क्रेडिट कार्ड पर ईएमआई से भी खरीद सकते हैं।
  • अन्य सुविधाएँ: ओवन में अन्य प्रकार की सुविधा होना बेहद जरूरी है। आपके ओवन में टाइमर, तापमान नियंत्रक, विभिन्न मोड होना चाहिये। जिससे इसे उपयोग में लेना आसान हो जाता है।
  • उपयोगिता: भविष्य में एक अच्छा ओवन आपके किचन में कितना उपयोगी होगा? यह ध्यान रखें। बिना सोचे विचारे, किसी को देखकर खरीदना आपके लिये उचित नहीं होगा। हां, यह अवश्य है कि आजकल अच्छे ओटीजी ओवन सभी किचन के लिये जरूरी उपकरण है।

Buyer’s opinion

आज भारतीय बाजार में OTG Oven के अनेक ब्रांड हैं। जिनके विभिन्न मॉडल आपको मिल जायेगें। कुछ उपयोग में सीधे साधे एवं सरल हैं। तो वहीं दूसरी ओर कुछ मॉडल ऐसे हैं जिनमे अनेक जटिलताएं है। लेकिन दोस्तों Morphy Richards OTG Oven के साथ ऐसा नहीं है। इस कम्पनी के उपकरण अनेक ग्राहकों द्वारा पंसद किये गये है। विभिन्न ग्राहकों ने इसे इसकी क्वालिटी, बनावट तथा आकर्षक डिजाइन के लिये पसंद किया है।

Morphy Richards OTG Oven ओवन किफायती भी है। अर्थात यह आपको बाजिब कीमत में मिल जायेगें। कम्पनी की बिक्री पश्चात सेवा की ग्राहकों ने सराहना की है। कम्पनी वारंटी पीरियड में तो तुरंत मदद करती है। लेकिन उसके पश्चात भी कम्पनी अच्छी सर्विस देती है। इन ओवन के निर्माण में प्रयोग में लाया गया मटेयिल भी कुछ खरीददारों को प्रभावशाली लगा है।

रोटरी, एयरफ्रायर, डिजीटल ओवन जैसी आधुनिक सुविधाएं भारतीय ग्राहकों को बहुत अधिक अनुकूल नहीं लगी है। क्योंकि अधिकांश खरीददार शाकाहारी है। उन्हें वेज खाना पंसद नहीं है। अन्य ग्राहकों की तरह से आपकी भी पसंद Morphy Richards OTG Oven हो सकते है।

My Opinion

दोस्तों, निष्कर्ष के पहलेे अपना ओपीनियन देना चाहूंगा। क्या आप OTG Oven खरीदनें का विचार कर रहे हैं? Morphy Richards OTG Oven भारत में इलेक्ट्रिक उपकरणों में जाना पहचाना नाम है। इसके उपकरण डयूरेबल, मजबूत तथा आकर्षक होते है। इन्हें बहुत अच्छी क्वालिटी के मटेरियल से बनाया जाता है। वैसे तो अन्य ब्रांड भी हैं। आप उनमें से भी चुन सकते हैं। लेकिन मेरे विचार से आप अपने परिवार की जरूरत के अनुसार इसे खरीदें। निश्चित रूप से आप इसकी सर्विस की प्रशंसा करेगें। दोस्तों, यदि आप आप अकेले रहते हैं। अथवा आप नव दम्पत्ति हैं तो आप 30 लीटर के अंदर का कोई मॉडल चुन लें।

लेकिन यदि आपका परिवार बड़ा है तो आपको 40 लीटर से अधिक की क्षमता वाले Morphy Richards OTG Oven पर जाना चाहियें। हां, यह अवश्य है कि आधुनिक सुविधाएं आपको चाहिये हैं अथवा नहीं? जैसे यदि आप नॉन वेज खाते है तो रोटरी एवं एयरफ्रायर जैसे मॉडल पर जा सकते हैं।

मैं अपने 30 वर्ष के इलेक्ट्रानिक्स एवं इलेक्ट्रिकल एप्लायंसेस के अनुभव से Morphy Richards के ओवन खरीदनें की जोरदार सिफारिश करता हूं। लेकिन यदि आप अन्य ब्रांड के ओवन खरीदना चाहते हैं तो उनके रिव्यू एवं गाइड भी मैंने दी है। आप उन्हें भी ट्राय कर सकते हैं।

निष्कर्ष

इस लेख में हमने प्रसिद्ध मल्टीनेशनल कम्पनी Morphy Richards OTG Oven की जानकारी दी है। इसके अतिरिक्त कम्पनी के अन्य ओवन भी उपयोगी है। आप उनमें से भी किसी का चयन कर सकते हैं।

आज यह उपकरण प्रत्येक घर की जरूरत बनता जा रहा है। संक्रमण के वर्तमान दौर में जहां अधिकांश लोग बाहर खाना पसंद नहीं करते हैं, वहां ओवन जरूरी है। आप घर मे ंही पिज्जा, केक, बे्रड, पेस्ट्री, बिस्कुट आदि बना सकते हैं। और तो और अब तो इनमें भारतीय व्यंजन भी बनाये जाने लगे हैं।

आप भटे का भरता, बाटी, बाफले आदि बना सकते हैं। घर पर ही ओवन में बेसन सेकना, हलवा के लिये सूजी, आटा आदि भूंजने सेकने के कार्य अच्छी तरह से हो जाते हैं। अतः इसे उपकरण को अवश्य खरीदें।

Writer of Article

Morphy Richards OTG Oven

अखिलेश शुक्ला

होम एण्ड किचन एप्लायंसेस के वर्किग, मेन्टेनेंस का 30 वर्ष का अनुभव। फिजिक्स एवं इलेक्ट्रानिक्स में शिक्षण का 40 वर्ष का अनुभव। तकनीक, विज्ञान, साहित्य एवं कला संबंधी लेखन में रूचि।

Read following articles –

  1. Best grill oven with guide – Hindi details.
  2. Convection microwave oven guide & reviews in Hindi.
  3. Deasert Air Cooler in India buying guide.

क्या आपकी रूचि हिंदी साहित्य में है? यदि हां तो अवश्य पढ़े, कथा चक्र

आपको यह लेख कैसा लगा?

Leave a Comment