Best 3 Burner Gas Stoves in India Reviews & Buying Guide

3 Burner Gas Stoves in India

सभी सम्मानीय मित्रों का स्वागत है। आपने पूर्व में चार बर्नर वाले गैस स्टोव पर रिव्यू पढ़ा। आपको पसंद आया होगा। इस लेख में 3 बर्नर गैस स्टोव पर रिव्यू एवं बायर्स गाइड है। आपके लिये आवश्यक टिप्स के साथ प्रश्नों के उत्तर भी शामिल है। 3 बर्नर कुकटाप के संबंध में जानकारी भी आपके लिये उपयोगी होगी। उम्मीद है, आप इसे शेयर कर रहे होगें। आपको लगता है कि इस साइट पर प्रकाशित लेखों में सुधार होना चाहिये? आप अवश्य लिखें, हमें प्रसन्नता होगी। मित्रों आप पढ़ रहे है आलेख 3 बर्नर कुकटाप or 3 burner gas cooktop / Best 3 Burner Gas Stoves in India .

Our best picks

आइये शुरू करते हैं –

इस लेख को पांच प्रमुख भागों में बांटा गया है-

3 बर्नर गैस कुकटाप की सामान्य जानकारी

Table of content

गैस स्टोव एवं बर्नर

भारतीय बाजारों में 2, 3 एवं 4 बर्नर गैस स्टोव बिक्री के लिये उपलब्ध है। इनमें से सबसे अधिक 2 बर्नर वाले स्टोव पहले से ही मार्केट में है। वर्तमान समय में 3 बर्नर स्टोव सुविधा एवं सुरक्षा की दृष्टि से अधिक पसंद किये जाते हैं। यह किचिन स्टेण्ड पर स्थान भी कम घेरते हैं। इन्हें उपयोग में लेना भी अपेक्षाकृत रूप से आसान है।

भारतीय परिवारों में एक साथ तीन से अधिक डिस पकाई भी नहीं जाती है। उस लिहाज से 3 बर्नर वाले गैस स्टोव का प्रचलन अधिक है। इसलिये यह आपके परिवार के लिये अच्छा किचिन टूल्स साबित होगा। यदि आपके पास पहले से 2 बर्नर स्टोव है तो उसे रिप्लेस 3 burner gas cooktop से करें।

उपकरण की तकनीक

बाजार में जितने भी गैस स्टोव उपलब्ध हैं, वे तकनीक रूप से एकसमान है। यह अवश्य है कि उनमें फंक्शन का कुछ अंतर हो सकता है। इनमे एक गैस पाइप के माध्यम से गैस उपकरण तक पहुंचती है। वहां लगे नोजल के माध्यम से गैस कन्ट्रोल नाब के द्वारा बर्नर तक जाती है। You are reading 3 Burner Gas Stoves in India.

यह बर्नर धातु के बने होते हैं। इन्हें प्रायः स्टील अथवा बास का बनाया जाता है। यह अधिक ताप सहन कर सकते हैं। इनके होल वैज्ञानिक ढंग से बनाये जाते हैं, जिससे चारों ओर से पर्याप्त गैस निकल सके। बर्नर के अंदर ही जलने में सहयोग के लिये आक्सीजन होती है।

यह निश्चित मात्रा में गैस से मिलकर जलने की क्रिया करती है। जिससे नीले रंग की लौ प्राप्त होती है। पूरा 3 burner gas cooktop स्टील का बना होता है। जिसकी फिनिशिंग बहुत ही अच्छी हो। गैस कुकटाप उपयोग में सरल हो, इसे इस तरह से जाता है।

3 Burner Gas Stoves in India

पार्टस एवं फंक्शन

इसके प्रमुख पार्टस में निम्नलिखित हैं-
बर्नर – यह स्टील अथवा ब्रास का बना होता है। इसमें पर्याप्त होल तथा पिनें होती है। जिसकी सहायता से लौ निकलती है। इसकी बनावट इस प्रकार की होती है कि सभी दिशाओं से पर्याप्त मात्रा में गैस निकले।

नोजल – यह उपकरण के साथ जुड़ा होता है। यह 360 डिग्री से घूमने वाला पार्टस है। इसका संबंध पाइप के माध्यम से सिलेण्डर से किया जाता है।
आटो इग्नीशन सिस्टम – यह भी बर्नर तथा नाब से जुड़ा होता है। इसे आपरेट करने पर बर्नर की गैस सप्लाई को बंद या शुरू किया जा सकता है।
उपकरण की बाड़ी – यह मेटल की बनाई जाती है। इसके 3 burner gas cooktop की ओर कठोर कांच का टाप लगाया जाता है।

पैन स्टेण्ड – यह स्टील के बनाये जाते हैं। इनके उपर भोजन पकाने के लिये बर्तन रखे जाते हैं।
डिटेचेबल प्लेट – यह बर्नर को चारों ओर से घेरती हुई लगी होती है। इसे निकाल कर साफ किया जा सकता है। यह धातु की बनी होती है।
Flame फेलुअर डिवाइस – यह डिवाइस अच्छी क्वालिटी के गैस स्टोव में लगाई जाती है। गैस सप्लाई होन पर फलेम ना आ रही हो तो यह डिवाइस सूचना देती है। इससे पता चलता है कि उपकरण से लौ नहीं निकल रही है।

नाब – यह प्लास्टिक की बनी होती है। इसे आपरेट करके गैस सप्लाई शुरू अथवा बदं की जा सकती है।
बाड़ी स्टेण्ड – उपकरण के नीचे की ओर प्लास्टिक के बने गुटके लगाये जाते हैं, यह गैस कुकटाप को स्थिर रखते हैं।

बाड़ी एवं मजबूती

इसकी बाड़ी स्टील की बनाई जाती है। यह काफी मजबूत होती है। इसे क्रोम फिनिश के द्वारा चमकदार तथा आकर्षक बनाया जाता है। इसके अंदर की ओर गैस के प्रवाह के लिये नलियां लगी होती है। best gas stove in india के उपर की ओर कठोर कांच का टाप लगाया जाता है।

यह गेस कुकटाप काफी मजबूत होता है।

तीन बर्नर के उपयोग से लाभ

तीन बर्नर बहुत उपयोगी है। जैसा कि पहले बताया गया है, इनसे एकसाथ तीन कार्य किये जा सकते हैं। भारतीय परिवारों में प्रायः एकसाथ कुकिंग के लिये तीन बर्तन का उपयोग गैस कुकटाप पर किया जाता है।

इनके उपयोग से समय की बचत होती है। कार्य जल्दी तथा क्वालिटी से होता है। अधिक समय तक किचन में रहने की बाध्यता समाप्त हो जाती है। तीन भोजन एक साथ पकने पर गर्म तथा ताजे बने खाने का लाभ लिया जा सकता है।

गैस की खपत और बचत

जैस कि आप जानते ही है, गैस कुकटाप में एलपीजी खर्च होती है। उपकरण को अच्छी तरह से उपयोग में लेने पर गेस की खपत को लगभग 20 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है। एक साथ तीनों बर्नर उपयोग करने पर भी गेस की अच्छी खासी बचत हो जाती है।

अतः एक साथ भोजन पकाने में अधिक लाभ है। इससे आपके धन की बचत होगी।

दैनिक देखभाल तथा रखरखाव

इसका उपयोग समझदारी से किया जाये तो यह बरसो बरस अच्छी सेवा देता है। साफ सफाई का विशेष ख्याल रखने पर आपको कभी भी परेशानी का सामना नहीं करना पडे़गा। उपयोग के पश्चात गीले सूती कपड़े से सफाई करना चाहिये।

बर्नर को साफ सूखे कपड़े अथवा धातु के ब्रश से साफ करें। इसे कभी भी पानी से साफ ना करें। इससे यह खराब हो सकता है।

गैस स्टोव की एसेसरीज

गैस स्टोव की एसेसरीज इसके साथ ही आती है। प्रायः अच्छी क्वालिटी की रबर पाइप इसके लिये जरूरी है। गैस सेंसर डिटेक्टर तथा ट्राली आदि आप बाजार से खरीद सकते हैं। एसेसरीज के संबंध में इस लेख में आगे बताया गया है।

वारंटी का उपयोग तथा रिपेरिंग

प्रायः सभी ब्रांड तथा कम्पनियां 1 से 3 वर्ष तक की वारंटी गैस कुकटाप पर देती है। आप उसका लाभ लें। वारंटी पीरियड़ में समस्या आने पर नजदीक के सर्विस सेन्टर पर ही गैस कुकटाप को ले जायें। आप स्वयं अथवा किसी अनाड़ी मेकेनिक से कार्य ना करायें।

वारंटी पीरियड के पश्चात भी आप सर्विस सेन्टर से सविर्सिग प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिये आपको भुगतान करना होगा। वारंटी पीरियड के पश्चात आप चाहें तो इसे किसी कुशल मैकेनिक से भी रिपेयर करवा सकते हैं। लेकिन प्राथमिकता हमेशा सर्विस सेन्टर को ही दें।

3 Burner Gas Stoves in India

उपकरण के रिव्यू एवं ब्रांड

(1) Elica Vetro Glass Top 3 Burner Gas Stove

अमेजन पर मूल्य

यह गैस स्टोव जंग रहित बाड़ी के साथ उपलब्ध है। इसमें हार्ड ग्लास टाप का उपयोग किया गया है। इसमें एक छोटा तथा दो मीडियम साइज के बर्नर लगाये गये हैं। यह बर्नर क्वाालिटी के लिहाज से बहुत अच्छे हैं। यह तीनों बर्नर स्टील के बने हैं। इनके होल तथा पिनें वैज्ञानिक ढंग से बनायी गई है। तीनों नाब उचित दूरी पर लगाई गई है। जिससे इन्हें आपरेट करने में परेशानी नहीं होती है।

उपकरण की साफ सफाई करना आसान है। लेकिन इसमें आटो इग्नीशन सिस्टम नहीं दिया गया है। कम्पनी के सर्विस सेन्टर भी देश भर में कम ही है। इसपर कम्पनी 2 वर्ष की वारंटी दे रही है। कुल मिलाकर खरीदा जा सकता है।

Pros (सुविधा) Cons (असुविधा)
हाई क्वालिटी टाप ग्लासआटो इग्नीशन नहीं है
क्वालिटी बर्नरसीमित सर्विस सेन्टर
Soft टच नाब

(2) Butterfly Smart Glass 3 Burner Gas Stove

अमेजन पर मूल्य

Butterfly कम्पनी का यह 3 बर्नर गैस कुकटाप कठोर कांच के टाप के साथ उपलब्ध है। कम्पनी ने इसमें रोटेबल नोजल लगाया है। इसके बर्नर ब्रास के बने हैं। इनमें तीन पिनों का प्रयोग किया गया है। दो बर्नर बड़े तथा एक बर्नर छोटा है।

पैन स्टेण्ड भी मजबूत तथा बड़े लगाये गये हैं। इसमें आटो इग्नीशन सिस्टम नहीं लगाया गया है। उपकरण की फिनिशिंग काफी अच्छी है। लेकिन इसके स्टेण्ड छोटेे हैं। नाब भी बहुत अधिक दूर दे दी गई है। जिससे उपयोग करने में कुछ कठिनाई होगी। उपकरण पर कम्पनी 2 वर्ष की वारंटी दे रही है।

Pros (सुविधा) Cons (असुविधा)
मजबूत बड़े पैन स्टेण्डछोटे उपकरण स्टेण्ड
रोटेबल नोजलटिपिकल नाब डिजाइन
ब्रास बर्नर

(3) Pigeon by Stovekraft 3 Burner Stove

अमेजन पर मूल्य

पीजन का यह गैस स्टोव मजबूत टाप ग्लास के साथ उपलब्ध है। इसमें ब्रास की क्वालिटी बर्नर का उपयोग किया गया है। इसकी फिनिशिंग बहुत शानदार है। नोजल भी रोटेबल है, जिससे इसमें गैस पाइप अच्छी तरह से फिट हो जाता है। यह गैस कुकटाप आईएसआई है। इससे इसकी क्वालिटी का पता चलता है।

पैन स्टेण्ड बहुत मजबूत हैं, इसनपर बर्तन अच्छी तरह से रखे जा सकते हैं। प्लेट भी डिटेचेबल है। जिससे गैस कुकटाप को साफ करना आसान हो जाता है। इसइसमें भी मेनुअल इग्नीशन सिस्टम हैं। कम्पनी उपकरण पर 2 वर्ष की वारंटी दे रही है। लेकिन इसकी सर्विस आपके दरवाजे पर ही मिलेगी। इसलिये इसे अच्छी खरीद कहा जा सकता है। खरीदा जा सकता है। क्योंकि इसकी कीमत बहुत वाजिब है।

Pros (सुविधा) Cons (असुविधा)
शानदार फिनिशिंगनया ब्रांड
ब्रास बर्नरहार्ड टच नाब
आईएसआई कुकटाप

(4) Lifelong 3 Burner Gas Stove

अमेजन पर मूल्य

लाइफलांग कम्पनी का यह गैस स्टोव आईएसआई मार्क युक्त है। इसमें कम्पनी ने हाई क्वालिटी मटेरियल का उपयोग किया है। इसके टाप पर 6 मिमी मोटा मजबूत कांच का ग्लास लगाया गया है। इससे उपकरण की मजबूती एवं खूबसूरती बढ़ गई है। इसके नाब हीट रजिस्टेंस कवर के साथ उपलब्ध है। नोजल भी रोटेबल है। इसे चारों ओर आसानी से घुमाया जा सकता है। पैन स्टेण्ड मजबूत तथा आकर्षक हैं।

बर्नर के पास लगी प्लेटें डिटेचेबल है। इन्हें निकालकर आसानी से साफ किया जा सकता है। कुकटाप के स्टेण्ड इस तरह से बनाये गये हैं कि यह फिसलता नहीं है। कम्पनी इस पर 1 वर्ष की वारंटी दे रही है। which gas stove is best answer is Lifelong. This is lifelong gas stove reviews for your best buy.

Pros (सुविधा) Cons (असुविधा)
मजबूत बनावटकेवल 1 वर्ष वारंटी
हाई क्वालिटी बर्नरआटो इग्नीशन नहीं है
हेवी पैन स्टेण्ड

(5) Prestige Jade Gas stove

अमेजन पर मूल्य

प्रेस्टीज भारतीय होम एप्लायंसेस बाजार की प्रमुख खिलाड़ी हैं इसका यह best 3 burner gas stove in india ब्रास बर्नर के साथ प्रस्तुत किया गया है। इसमें तीन पिने तथा काफी अच्छे होल किये गये हैं। इनसे पर्याप्त मात्रा में नीली लौ निकलती है। स्टोव की बाड़ी पाउडर कोटेड है। इसमें लम्बे समय तक जंग लगने की संभावना नहीं है।

ग्लास टाप ग्रे कलर का है व मजबूत कांच का बना है। नाब को सरलता से घुमाया जा सकता है। स्टोव के साथ 360 डिग्री से घूमने योग्य नोजल लगाया गया है। कम्पनी इसपर 2 वर्ष की वारंटी दे रही है।

Pros (सुविधा) Cons (असुविधा)
प्रसिद्ध ब्रांडअधिक कीमत
पाउडर कोटेड बाडीपरंपरागत डिजाइन
कम वजन का उपकरण

3 Burner Gas Stoves in India

(6) SURYAJWALA Gas Stove3 Burner

अमेजन पर मूल्य

भारतीय कम्पनी सूर्यज्वाला का यह गैस स्टोव मजबूत कांच के टाप के साथ बाजार में है। इसमें आटो इग्नीशन सिस्टम दिया गया है। इसके बर्नर कास्ट आयरन के हैं। इनमें पिने भी नहीं है। लेकिन इनका उपयोग अच्छी तरह से गैस की लौ प्राप्त करने में किया जा सकता है।

उपकरण का डिजाइन काम्पेक्ट है। लेकिन टांप ग्लास पर बहुत अधिक डिजाइन होने के कारण यह अटपटा सा लगता है। नाब प्रारभ में उपयोग करने में थोड़ा कठिनाई देगें। लेकिन कुछ दिन के प्रयोग के पश्चात सरलता हो जायेगी। कम्पनी इसपर 1 वर्ष की वारंटी दे रही है।

Pros (सुविधा) Cons (असुविधा)
आटो इग्नीशन सिस्टमओवर डिजाइन ग्लास टाप
काम्पेक्ट डिजाइनसीमित सर्विस सेन्टर
रोटेबल नोजल

(7) Wonderchef  Power 3 Burner Gas Cook Top

अमेजन पर मूल्य

वंडरचीफ का यह 3 बर्नर कुकटाप मजबूत ग्लास टाप के साथ उपलब्ध है। इसमें कम्पनी ने हाई क्वालिटी के ब्रास बर्नर लगाये हैं। इसके ग्लास टाप की मोटाई 6 मिमी है। इससे इसकी मजबूती प्रमाणित होती है। उपकरण की फ्रेम ब्लैक पाउडर कोटेड है। इससे इसमें जंग नहीं लगेगी।

नोजल रोटेबल नहीं है। इसलिये इसमें एक ओर ही गैस सिलेडर रखा जा सकता है। कुकटाप में आटो इग्नीशन भी नहीं दिया गया है। नाब स्मूथ है, इसे सरलता से उपयोग में लाया जा सकता है। पैन स्टेण्ड कुछ पुरानी डिजाइन के लगते हैं। लेकिन उम्मीद है कि बर्तन का भार आसानी से सहन कर लेगें। कुकटाप पर कम्पनी 2 वर्ष की वारंटी दे रही है। कुल मिलाकर कम कीमत में अच्छी खरीद है।

Pros (सुविधा) Cons (असुविधा)
6 मिमी ग्लास टापअपेक्षाकृत नया ब्रांड
पाउडर कोटेड frameआटो इग्नीशन नहीं है
2 वर्ष की वारंटी

(8) Sunflame Gas Stove3 Burner

अमेजन पर मूल्य

सनफलेम का यह गैस स्टोव 6 मिमी मोटे कांच टाप के साथ उपलब्ध है। कम्पनी ने इस 3 बर्नर कुकटाप में दो छोटे तथा एक बड़ा बर्नर लगाया है। बर्नर में पिनों का उपयोग किया गया है। इससे इनमें अच्दी लौ मिलेगी।

बर्नर ब्रास के बने हुये है। उपकरण मेट फिनिश में हैं। नाब भी अच्छी व स्मूथ फंक्शन वाली है। नोजल को रोटेट किया जा सकता है। पैन स्टेण्ड पतले तथा साधारण दिखते हैं। लेकिन यह बर्तन का भार सहन करने में पूरी तरह से सक्षम है। कम्पनी ने इसमें आटो इग्नीशन सिस्टम नहीं लगाया है। कम्पनी इसपर 2 वर्ष की वारंटी दे रही है। Sunflame is best gas stove brand india .

Pros (सुविधा) Cons (असुविधा)
जाना पहचाना नामपरंपरागत डिजाइन
ब्रास बर्नरआटो इग्नीशन नहीं है
अच्छे नाब व नोजल

(9) Fogger 3 Gas Stove

अमेजन पर मूल्य

नई कम्पनी फागर का यह गैस स्टोव परंपरागत कांच युक्त है। इसमें भी ग्लास टाप का उपयोग किया गया है। कम्पनी ने इस 3 बर्नर कुकटाप में तीन पिन युक्त बर्नर लगाये हैं। यह ब्रास के हैं। इसमें पिने होने के कारण पर्याप्त मात्रा में लौ मिलेगी।

कुकटाप में आटो इग्नीशन सिस्टम लगाया गया है। इसके नाब भी नायलोन टच हैं। नोजल अच्छी क्वालिटी का है व रोटेट हो जाता है। यह कुकटाप आईएसआई मार्क युक्त है। इसलिये अधिक पसंद किया जायेगा। कम्पनी इस पर 2 वर्ष की वारंटी दे रही है।

Pros (सुविधा) Cons (असुविधा)
ब्रास बर्नरनया ब्रांड
आटो इग्नीशन सिस्टमपरंपरागत पैन स्टेण्ड
नायलोन टच नाब

(10) MILTON Gas Stove 3 Burner

अमेजन पर मूल्य

मिल्टन का यह 3 burner gas cooktop स्टेनलैस स्टील फ्रेम में उपलब्ध है। इसमें भी ग्लास टाप का उपयोग किया गया है। इसमें दो बड़े तथा एक छोटे ब्रास बर्नर लगाये गये हैं। इसकी नाब काफी स्मूथ है, लेकिन आकार में कुछ बड़ी लगती है। नोजल भी हाई क्वालिटी मटेरियल का है, जो रोटेट हो जाता है। पैन स्टेण्ड काफी बड़े तथा मजबूत है। बर्नर के पास की प्लेट डिटेचेबल है।

कम्पनी का कहना है कि यह 3 बर्नर कुकटाप 68 प्रतिशत गैस की सेविंग करता है। इसे उपयोग करने पर ही पता चलेगा। इस स्टोव पर कम्पनी 2 वर्ष की वारंटी दे रही है।

Pros (सुविधा) Cons (असुविधा)
प्रसिद्ध भारतीय ब्रांडनाब बहुत पास है
ब्रास बर्नरपरंपरागत डिजाइन
क्वालिटी पेन सपोर्ट

चार बर्नर वाले गैस स्टोव को खरीदनें के लिये यहां क्लिक करें

खरीदने हेतु सलाह (बायर्स गाइड)

लेख के इस भाग में खरीदने हेतु सलाह दी गई है। विशेष रूप से इसमें उपकरण का तकनीक पक्ष, दैनिक जीवन में आवश्यकता तथा उपयोगिता पर ध्यान दिया गया है। इस भाग को अवश्य पढ़ें। आपको अपने परिवार के लिये सही गैस कुकटाप चुनने में सहायता मिलेगी।

ब्रांड एवं कम्पनी

3 बर्नर कुकटाप ही नहीं किसी भी उपकरण की खरीद करते समय ब्रांड पर ध्यान देना आवश्यक है। आप जब भी खरीदें ब्रांड के 3 burner gas cooktop ही खरीदें। इनमें आईएसआई मार्क पार्टस का उपयोग किया जाता है। यह लम्बे समय तक अच्छी सर्विस देते हैं। सभी अच्छी कम्पनियां अपने उपकरणों पर खरीद के पश्चात सेवा अवश्य उपलब्ध कराती है।

आप चुनाव करते समय यह अवश्य ध्यान रखें कि सर्विस सेन्टर आपके आसपास ही है। जिससे आपको अच्छी सर्विस अपने आसपास ही मिलेगी। आपको कहीं भटकना नहीं पड़ेगा। यह ऐसा उपकरण है जिसमें अचानक ही खराबी आ जाती है। तब सर्विस सेन्टर का आपके आसपास होना जरूरी हो जाता है।

खरीदने हेतु तकनीकि पैमाने

तकनीकि स्तर पर इस 3 बर्नर कुकटाप में बहुत कुछ नहीं है। इसे खरीदते समय आपको बर्नर की क्वालिटी देखना है। नोजल, नाब तथा पैन स्टेण्ड भी देखें। वह किस तरह के हैं। आपके बर्तन पर अच्छी तरह से रखे जा सकते हैं अथवा नहीं।

इस उपकरण में गैस तीन भागों में बंट जाती है। यह तीन बर्नर पर पहुंचती है। लेकिन जब आप एक अथवा दो ही बर्नर उपयोग में लेते हैं तो वह एक ही स्थान पर जायेगी। अथवा दो भागों में बंटेगी। इसलिये तकनीक के स्तर पर 3 बर्नर कुकटाप में चयन के लिये अधिक कुछ नहीं है।

गैस स्टैण्ड पर स्थान

गैस स्टेण्ड पर स्थान महत्वपूर्ण पहलू है। यह आपको देखना है कि आपके किचिन में जगह है अथवा नहीं। गैस स्टेण्ड पर इस 3 burner gas cooktop को रखने के लिये आपके पास पर्याप्त स्थान होना चाहिये। यदि नहीं है तो एक अतिरिक्त टेबिल रखकर अथवा कुछ राशि खर्च करके आप व्यवस्था कर सकते हैं। वैसे भी आजकल के माडयूलर किचिन में इसे रखने के लिये स्थान होता है। लेकिन किसी भी स्थिति में इसे नीचे रखकर उपयोग में ना लें। यह आपके लिये हानिकारक हो सकता है।

कुकटाप के फीचर्स

आधुनिक गैस कुकटाप में कुछ नये फीचर्स दिये जा रहे हैं। आजकल आटो इग्नीशन सिस्टम गैस कुकटाप की अनिवार्यता हो गया है। इससे आपके समय की बचत होती है, साथ ही अलग से गैस लाइटर की आवश्यकता भी नहीं पड़ती है। कुछ गैस स्टोव में फलेम फेलुअर डिवाइस भी लगाई जाती है। जिससे गैस की लौ बंद हो जाने पर सूचना मिलती है। इसलिये जहां तक हो सके अच्छे तथा नये फीचर्स से लैस उपकरण का चयन करें। यह लम्बे समय में आपको सस्ता पड़ेगा।

पार्टस एवं फंक्शन

गैस स्टोव खरीदते समय इसके पार्टस पर अवश्य ध्यान दें। इनका स्तरहीन होना आपके लिये हांनिकारक हो सकता है। बर्नर, नोजल, नाब आदि अच्छी क्वालिटी के होना चाहिये। यह अच्छे फिनिशिंग युक्त हों। ग्लास टाप केवल सुंदर ना होकर मजबूत भी हो यह अवश्य देखें। इस उपकरण में गैस आन off सहित अन्य कोई फंक्शन नहीं होता है। इसे आप नाब की सहायता से आन करते हैं। इसलिये फंक्शन पर बहुत विचार की आवश्यकता नहीं है।

3 Burner Gas Stoves in India article for your family.

पैन स्टेण्ड, डिटेचेबल प्लेट तथा बर्नर

गैस स्टोव के जिस धातु के भाग पर बर्तन रखे जाते हैं, उसे पैन स्टेण्ड कहते हैं। यह मजबूत तथा तापरोधी होना चाहिये। यह इस तरह से बना हो की इसमें जंग ना लगे। बर्नर के चारों ओर से घेरने वाली स्टेनलैस स्टील की यह प्लेट डिटेचेबल प्लेट कहलाती है। इसे अलग करके इसे साफ किया जा सकता है। इसका भी जंगरोधी होना आवश्यक है। उपकरण के बर्नर ब्रास के हो तो अच्छा होगा। लेकिन यदि कास्ट आयरन के हैं तो उनकी सफाई का विशेष ध्यान रखें। इनमें कुछ समय पश्चात जंग लग जाती है। इसलिये इन्हें साफ सूखे कपड़े से साफ करें।

गैस खपत एवं 3 बर्नर गैस स्टोव

3 बर्नर गैस स्टोव में गैस की बचत होती है। लेकिन इसके लिये आवश्यक है कि आप एकसाथ तीनों बर्नर का उपयोग करें। यदि आप केवल एक बर्नर का उपयोग करेगें तो बचत नहीं होगी। दो बर्नर का उपयोग करने पर आप लगभग 10 से 15 प्रतिशत गैस की बचत कर सकते हैं। लेकिन तीनों बर्नर का उपयोग एक साथ करने पर लगभग 20 से 25 प्रतिशत तक गैस की बचत की जा सकती है। अतः इसका उपयोग इस तरह से करें कि आप तीनों बर्नर एकसाथ काम में लें।

उपकरण की मजबूती एवं ग्लास टाप

3 burner gas cooktop आईएसआई मार्क युक्त है तो मजबूत होगा, यह मानकर ना चले। इसे अच्छी तरह से देखें, पलट कर देखें। आपको नीचे के भाग में कुछ धातु की नलियां दिखाई देगीं। यह मजबूत है अथवा नहीं, ध्यान दें। बाडी जंग रोधी कोटिंग युक्त हो तो अच्छा होगा। इससे लम्बे समय तक इसमें जंग नहीं लगेगी। इसपर लगा हुआ ग्लास टाप कम से कम 6 मिमी मोटाई का होना चाहिये। यह मजबूत तथा आकर्षक फिनिश युक्त हो, यह अवश्य देखें। इसपर अधिक डिजाइन होना नहीं चाहिये। यह डिजाइन भविष्य में बुरी लगने लगेगी। अतः 3 burner gas cooktop खरीदते समय बाड़ी तथ ग्लास पर ध्यान अवश्य दें।

आनलाइन खरीद के लाभ

यह जरूरी नहीं है कि आप 3 Burner Gas Stoves आनलाइन ही खरीदें। आप इसे स्थानीय बाजार से भी खरीद सकते हैं। लेकिन वहां आपको कम ही वैरायटी मिलेगी। आपको डीलर पर निर्भर रहना होगा। वह जो दिखायेगा वही खरीदना आपकी मजबूरी हो जायेगी। आनलाइन खरीद में ऐसा नहीं है। आप उस साइट पर जाकर रिव्यू पढ़ें, दिये गये प्रश्नों के उत्तर पढ़ें तथा उसके पश्चात निर्णय लें। खरीदने के पश्चात पसंद ना हो तो वापस कर सकते हैं अथवा बदल सकते हैं। यह सुविधा स्थानीय डीलर के पास शायद ही मिलें?

Single burner Gas stove is useful for hostelers. Read about single burner gas stove reviews & buying Guide.

Our best Picks

वैसे तो उपरोक्त सभी 3 burner gas cook topअच्छे हैं। आप इनमें से कोई भी खरीद सकते हैं। निम्नलिखित पर ध्यान दें–

(1) आप अच्छा कुकटाप खरीदना चाहते हैं तो Pigeon 3 Burner Cook Top खरीद सकते हैं। इसका मूल्य 2989 रूपये है।

(2)आप सभी सुविधायुक्त आटो इग्नीशन 3 burner gas cooktop खरीदना चाहते हैं तो Fogger Gas Stove खरीदें। इसका मूल्य 2349 रूपये है।

निम्नलिखित पर ध्यान दें–

उपयोग हेतु टिप्स

  • खाना पकाने के पूर्व सभी सामग्री तैयार करें।
  • एक साथ तीन बर्नर उपयोग में लें। इससे आपकी गैस की बचत होगी।
  • कुछ देर पश्चात 3 burner gas cooktop की लौ सिम पर कर दें।
  • उबाल आने पर भीे गैस की सप्लाई कम करें।
  • भोजन पकाने के पश्चात स्टोव अच्छी तरह से साफ करके रखें।
  • 3 बर्नर गैस कुकटॉप की सफाई के लिये गीले सूती कपड़े का प्रयोग करें।
  • ग्लास टाप पर कोई नुकीली अथवा भारी वस्तु गिरने ना दें।
  • गैस स्टोव को बच्चों की पहुंच से दूर रखे।
  • स्टोव का उपयोग करते समय इसके आसपास ही रहें।

3 Burner Gas Stoves is useful in daily cooking.

आपके प्रश्नों के उत्तर

प्र. हमारे घर के लिये तीन बर्नर गैस स्टोव ठीक रहेगा?
उ. हां, इससे आप एक बार में तीन कुकिंग कार्य कर सकते हैं। 2 Burner LPG Gas stove is also useful.
प्र. क्या इसमें गैस की बचत होती है?
उ. यदि आप एक साथ तीनों बर्नर का उपयोग करते हैं तो अवश्य बचत होती है।
प्र. क्या आटो इग्नीशन युक्त गैस स्टोव अच्छा होता है?
उ. हां, इसके उपयोग से अलग से गैस लाइटर की जरूरत नहीं पड़ती है।
प्र. क्या ब्रांडेड गैस स्टोव ही खरीदना चाहिये?
उ. जहां तक हो सके ब्रांडेड ही लें। लेकिन यदि नहीं चाहते हैं तो यह अवश्य देखें की वह गैस स्टोव आईएसआई मार्क युक्त हो।

प्र. क्या आनलाइन खरीदना उचित रहेगा?
उ. हां, जैसा कि पहले ही बताया गया है। आपको सभी लाभ तथा वारंटी मिलेगी। साथ में विशेष आफर भी मिल सकते हैं। इसके अतिरिक्त पेमेंट की लचीली सुविधा तो है ही।
प्र. मेरे पास पहले से ही 2 बर्नर वाला गैस स्टोव है, क्या मुझे फिर भी इसे खरीदना चाहिये?
उ. ऐसा आवश्यक नहीं है। फिर भी सुविधा तथा बचत की दृष्टि से आप ऐसा करेगें तो ठीक होगा।
प्र. यदि किसी कम्पनी से खरीदने के पश्चात सेवा ना मिले तो क्या करें?
उ. आप उस कम्पनी के कस्टमर केयर पर बात कर सकते हैं। यदि फिर भी समाधान ना हो तो उपभोक्ता फोरम में अपनी शिकायत कर सकते हैं।

3 Burner Gas Stoves

श्रीमती सुचेता शुक्ला

Home & kitchen appliances adviser. Modern cooking expert. Writer of article. आप Best 3 burner Gas Stoves से संबंधित सलाह के लिये निःसंकोच मेल करें। mail id is suchetaji25@gmail.com

उपरोक्त के अतिरिक्त हमारे निम्नलिखित रिव्यू तथा गाइड को अवश्य पढ़ें-