Best Gas Stoves in India (2 Burner)
आपका पुनः होम एण्ड किचन एप्लायंसेस पर सादर अभिवादन है। यह लेख गैस स्टोव पर है। इसके पूर्व भी आप तीन एवं चार बर्नर वाले गैस स्टोव के रिव्यू पढ़ चुके हैं। आपकी सुविधा के लिये उन लेखों का लिंक भी दिया गया है। आप यदि तीन अथवा चार बर्नर एलपीजी गैस स्टोव खरीदने का विचार कर रहे हैं तो वहां जायें। लेख में उपकरण की सामान्य जानकारी, रिव्यू तथा ब्रांड, खरीदने के लिये सलाह है। इसके साथ ही आश्यक टिप्स एवं आपके संभावित प्रश्नों के उत्तर भी आप पढ़ेंगे। आप पढ़ रहे हैं आलेख, दो बर्नर गैस चूल्हा Best Gas Stoves in India (2 Burner)
आइये शुरू करते हैं —
लेख को पांच प्रमुख भागों में बांटा गया है —
Best Gas Stoves in India (2 Burner)
उपकरण की सामान्य जानकारी
Table of Content
- गैस स्टोव के प्रकार
- दो बर्नर वाले गैस स्टोव
- दो बर्नर स्टोव की तकनीक
- स्टोव के विभिन्न पार्टस
- मजबूती तथा बाडी
- गैस की बचत तथा खपत
- दैनिक साफ सफाई तथा उपयोग
- उपकरण की विभिन्न एसेसरीज
- रिपेरिंग, वारंटी तथा सविर्सिग
गैस स्टोव के प्रकार
इस उपकरण गैस स्टोव अथवा गैस चूल्हा के चार प्रकार बाजार में उपलब्ध हैं। भारत में दो, तीन, चार बर्नर गैस स्टोव की मांग है। आजकल नये बने घरों में गेस स्टोव हब प्रयोग में लाये जाते हैं। यह सुविधाजनक तथा उपयोग में आसान होते हैं। यहां दो बर्नर वाले गैस स्टोव का रिव्यू किया गया है। इससे पूर्व में आप तीन तथा चार बर्नर वाले गैस स्टोव के रिव्यू पढ़ चुके होगे? यदि नहीं तो इस लेख में लिंक दिये गये हैं। अवश्य पढ़े। होम तथा किचन एप्लायंसेस आपक लिये नये उपकरणों के रिव्यू प्रति सप्ताह लेकर आते हैं। इसलिये हमेशा साइट पर विजिट करते रहें। This is review on दो बर्नर गैस चूल्हा.
दो बर्नर वाले गैस स्टोव
अनेक प्रकार के गैस स्टोव मे से दो बर्नर वाले गैस स्टोव अधिक प्रचलन में हैं। लगभग 75 प्रतिशत भारतीय परिवारों में दो बर्नर वाले स्टोव ही हैं। इनमें दो बर्नर का प्रयोग किया जाता है। जिसकी सहायता से भोजन पकाने का कार्य पूर्ण होता है। इनमें से एक बर्नर बड़ा तथा दूसरा छोटा होता है। भारतीय घरों के छोटे किचन में यह आसानी से समा जाते हैं। शायद यही कारण है कि यह अधिक लोकप्रिय है। आप पढ़ रहे हैं आलेख, Best Gas Stoves in India (2 Burner).
दो बर्नर स्टोव की तकनीक
2 बर्नर गैस कुकटॉप की तकनीक बहुत सरल है। इसमें एलपीजी गैस के द्वारा उष्मा उत्पन्न की जाती है। जिसके द्वारा भोजन पकाया जाता है। भारत में दो बर्नर गैस चूल्हा बहुत लोकप्रिय है। इसकी तकनीक नई नही है। इसमें गैस उपकरण की नलियों से होती हुई नोजल तक जाती है। जहां से यह बर्नर के अंदर जाकर जलती है। जलने के लिय आक्सीजन भी आवश्यक हैं यह बर्नर के पास ही इसे आक्सीजन मिलती है। gas stove 2 burner नोजल का कन्ट्रोल स्विच के द्वारा होता है। जिसस गैस की कम या अधिक मात्रा बर्नर तक जाती है। यह एक सामान्य सी तकनीक है, जिसका प्रयोग किया जाता है। आप दो बर्नर गैस चूल्हा को पलटकर देखें। आपको पता लग जायेगा कि यह कितना सीधा सरल उपकरण है।
स्टोव के विभिन्न पार्टस
दो बर्नर गैस चूल्हा में निम्नलिखित पार्टस होते हैं–
बर्नर : यह धातु का बना होता है। आजकल ब्रास अथवा हाई क्वालिटी स्टील का बर्नर गैस स्टोव में उपयोग में लाया जाता है।
गैस पाइप: यह पाइप गैस स्टोव के अंदर की ओर लगी होती है। यह भी धातु की बनी होती है। इनसे होकर गैस बर्नर तक पहुंचती है।
गैस स्विच : गैस के प्रवाह को कन्ट्रोल करने के लिये स्विच, स्टोव में लगाया जाता है। इससे गैस के प्रवाह को कम या अधिक करके उष्मा को कन्ट्रोल किया जाता है।
आटो इग्नीशियन सिस्टम : 2 बर्नर गैस कुकटॉप में आटोमेटिक इग्नीशन सिस्टम लगा हो सकता है। स्विच आन करते ही यह सक्रिय होकर गैस बर्नर के अंदर जला देता है।
गैस फेलुअर डिवाइस : अति आधुनिक 2 burner gas cooktop में यह सिस्टम लगाया जाता है। जब गैस का प्रवाह किन्हीं कारणों से रूकता है तो यह सिस्टम उसकी सूचना देता है।
नांब : यह स्विच से निकले हुये स्पिडल पर लगाया जाता है। इससे गैस प्रवाह को कन्ट्रोल करना आसान हो जाता है।
You are reading Best Gas Stoves in India (2 Burner).
मजबूती तथा बाडी
दो बर्नर गैस चूल्हा की बाडी मेटल की बनाई जाती है। यह आयरन अथवा स्टील की हो सकती है। मोटी मेटल शीट को काटकर इसे बनाया जाता है। क्योंकि यह अधिक ताप पर कार्य करता है। आयरन अथवा स्टील के अतिरिक्त अन्य धातु उष्मा से पिघल सकती है। स्टेनलेस स्टील से बने होने के कारण यह मजबूत होते हैं। अंदर की ओर लगाये जाने वाले पार्टस भी आईएसआई मानकों के होते हैं। जिससे लम्बे समय तक best gas stove in india बिना किसी रूकावाट के कार्य कर सकता है।
गैस की बचत तथा खपत
गैस स्टोव में ईधन के रूप में एलपीजी का उपयोग किया जाता है। दो बर्नर गैस चूल्हा में आप दोनों बर्नर का एक साथ उपयोग कर सकते हैे। यदि दोनों बर्नर एक साथ उपयोग किये जायेगें तो एलपीजी की बचत होगी। इस स्थिति में गैस दोनों बर्नर में जाती है। इसकी अपेक्षा भोजन पकाने में एक बर्नर का उपयोग करने पर समय अधिक लगेगा। वहीं गैस की खपत भी अधिक होगी। अतः अधिक से अधिक बर्नर का उपयोग किया जाना चाहिये। इससे गैस व समय दोनों की बचत होगी। आप ध्यान रखें हमेशा दोनों बर्नर का एकसाथ उपयोग करें।
दैनिक साफ सफाई तथा उपयोग
इसके उपयोग के बारे में अधिक बताने की आवश्यकता नहीं है। आप उपयोग जानते ही हैं। दैनिक साफ सफाई का विशेष ख्याल रखें। उपयोग के पश्चात गीले कपड़े से साफ करें। कोशिश करें कि गर्म बर्नर पर पानी ना पड़े, इससे उसके खराब हो जाने की संभावना रहती है। गैस स्टोव की सफाई तथा मेन्टेनेंस कम से कम तीन माह में एक बार कराई जाना चाहिये। जिससे यह लम्बे समय तक अच्छी सर्विस देता है।
उपकरण की विभिन्न एसेसरीज
आजकल बाजार मे गैस स्टोव की अनेक एसेसरीज उपलब्ध है। इनमे गैस पाइप पर चढ़ाई जाने वाली धातु की नली, गैस स्टेण्ड, सिलेण्डर स्टेण्ड आदि प्रमुख है। इनका उपयोग प्राय किया जाता है। लेकिन यह आवश्यक नहीं हैं। इनक बर्गर भी गैस स्टोव से कार्य लिया जा सकता है।
रिपेरिंग, वारंटी तथा सविर्सिग
प्रायः सभी ब्रांड द्वारा वारंटी दी जाती है। यह 1 वर्ष से लेकर 5 वर्ष तक हो सकताी है। वारंटी पीरियड मे सर्विस सुविधा का लाभ लिया जाना चाहिये। इसकी रिपेरिंग स्वयं ना करें। जरूरत पड़ने पर किसी अच्छे मैकेनिक से सर्विसिंग करायें।
क्या आपकी पसंद 3 बर्नर वाले गैस स्टोव हैं? शानदार, हाई क्वालिटी, मजबूत तथा खूबसूरत 3 बर्नर वाले गैस स्टोव खरीदें।
रिव्यू तथा ब्रांड
(1)Greenchef Castle Stainless steel Manual Gas stove
अमेजन पर मूल्य
Greenchef का यह गैस चूल्हा दो बर्नर का है। इसकी बाडी स्टेनलैस स्टील की बनाई गई है। उपकरण में दो हेवी डयूटी ब्रास बर्नर लगे हुये हैं इनमें पिनें लगाई गई है। इसके बर्तन स्टेण्ड मजबूत तथा खास ढंग से डिजाइन किये गये हैं। जिससे आपके बर्तन भोजन पकाते समय गिरने का डर नहीं रहता है। दोनों नाब बड़ी एवं आसानी से आपरेट होने वाली है। गैस स्टोव की फिनिशिंग शानदार व आकर्षक है। यह परंपरागत ढंग का गैस स्टोव है, लेकिन इसका बेस हेवी है। नीचे की ओर बड़े आकार के स्टेण्ड दिये गये हैं। इस उपकरण में गैस कनेक्शन का साइड नहीं बदल सकते हैं। कम्पनी इस पर 2 वर्ष की वारंटी दे रही है।
Pros (सुविधा) | Cons (असुविधा) |
आईएसआई मार्क उपकरण | परंपरागत डिजाइन |
शानदार फिनिशिंग | सीमित सर्विस पाइंट |
बड़े बर्नर |
(2)Butterfly Stainless Steel Smart Gas Stove
अमेजन पर मूल्य
Butterfly का यह गैस स्टोव स्टेनलैस स्टील का है। कम्पनी ने इसे आकर्षक एवं मजबूत डिजाइन में बाजार में उतारा है। इसमें दो अलग अलग साइज के ब्रास बर्नर का उपयोग किया गया है। इन बर्नर की थर्मल एफीशियंसी काफी अधिक है। जिससे यह कम उर्जा में अधिक अच्छा प्रदर्शन करते हैं। पेन सर्पोट की सहायता से आप छोटे बर्तन का उपयोग भी स्टोव पर कर सकते हैं। उपकरण का गैस नोजल 360 डिग्री पर घूम जाता है, जिससे आप सिलेण्डर को स्टोव के दोनों ओर रख सकते हैं। इसे साफ करना बहुत आसान है। कम्पनी इस पर 1 वर्ष की वारंटी दे रही है।
Pros (सुविधा) | Cons (असुविधा) |
उभरता हुआ ब्रांड | केवल 1 वर्ष वारंटी |
मजबूत डिजाइन | अपेक्षाकृत छोटा आकार |
मूबेवल नोजल |
(3) Surya Flame 2B Majestic Stainless Steel Brass Burner Gas Stove
अमेजन पर मूल्य
भारतीय ब्रांड Surya Flame का यह गैस स्टोव स्टेनलैस स्टील का बना हुआ है। इसके बर्नर भी ब्रास के बने हुये हैं। यह अलग अलग साइज के हैं। कम्पनी ने हाई क्वलिटी पैन स्टेण्ड का उपयोग किया है। यह उपकरण भी आईएसआई मार्क है। जिससे आप इसकी क्वालिटी को लेकर निश्चिंत हो सकते हैं। इसकी सबसे बड़ी विशेषता है कि इसे आप पीएनजी स्टोव में बदलवा सकते हैं। उपकरण के नाब सुविधाजनक तथा बड़े हैं। इन्हें आसानी से आपरेट किया जा सकता है। उपकरण के आंतरिक पार्टस भी मजबूत तथा टिकाउ है। नीचे की ओर बड़े आकार के स्टेण्ड लगाये गये हैं। जिससे यह भोजन पकाते समय हिलता नहीं है। कम्पनी उपकरण पर 1 वर्ष की वारंटी दे रही है।
Pros (सुविधा) | Cons (असुविधा) |
विश्वसनीय ब्रांड | उपकरण का छोटा आकार |
विभिन्न आकार के ब्रांस बर्नर | छोटे पेन स्टेण्ड |
पीएनजी स्टोव में बदलवा सकते है |
(4)Pigeon Special Glass top Gas Stove
अमेजन पर मूल्य
पीजन ने बहुत ही कम समय में होम एप्लायंसेस के क्षेत्र में नाम कमाया है। यह कम्पनी का दो बर्नर गैस चूल्हा है। इसे स्टेनलैस स्टील से बनाया गया है। इसके टाप पर शानदार फिनिशिंिग वाला ग्लास लगया गया है। यह तापरोधी है तथा टूटता नहीं है। इस आईएसआई उपकरण की नाब बहुत ही सुविधाजनक तथा आपरेट करने में सरल है। बर्तन के स्टेण्ड बहुत मजबूत बनाये गये हैं। दोनों बर्नर ब्रांस के हैं जो मजबूत होने के साथ साथ बहुत अच्छी तरह से एकसमान उष्मा का प्रसार करते हैं। जिससे भोजन सरलता से तथा शीघ्र पकता है। उपकरण के नीचे की ओर छोटे किंतु मजबूत स्टेण्ड दिये गये हैं। यह खूबसूरत गैस स्टोव आटो एग्नीशन नहीं है, यदि यह सुविधा होती तो यह और भी उपयोगी हो जाता। कम्पनी इस उपकरण पर 1 वर्ष की वारंटी दे रही है।
Pros (सुविधा) | Cons (असुविधा) |
प्रसिद्ध भारतीय ब्रांड | सामान्य आंतरिक पार्टस |
मजबूत ग्लास टाप | अपेक्षाकृत अधिक कीमत |
हाई क्वालिटी बर्नर |
(5)Sunflame Smart Stainless Steel Gas Stove
अमेजन पर मूल्य
भारतीय ब्रांड सनफलेम का यह दो बर्नर गैस चूल्हा स्टेनलैस स्टील का बना हुआ है। इसके बर्नर भी स्टील के हैं, जिन्हें उर्जा की बचत को ध्यान में रखते हुये डिजाइन किया गया है। उपकरण की नाब बड़े आकार की है, इसे आसानी से आपरेट किया जा सकता है। यह आईएसआई उपकरण है जिसे भारतीय परिवारों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। उपकरण की फिनिशिंग बहुत आकर्षक है, यह मजबूत उपकरण है जिसे आसानी से उपयोग में लाया जा सकता है। बर्नर के साथ ही डिटेचेबल प्लेट दी गई है इसे निकालकर साफ करना आसान हैं। कम्पनी इस उपकरण पर 2 वर्ष की वारंटी दे रही है।
Pros (सुविधा) | Cons (असुविधा) |
विश्वसनीय ब्रांड | परंपरागत डिजाइन |
मजबूत डिजाइन, आकर्षक फिनिशिंग | छोटे बाडी स्टेण्ड |
हाई क्वालिटी बर्नर |
क्या आप अपने परिवार के लिये तीन बर्नर गैस स्टोर खरीदना चाहते हैं। शानदार क्वालिटी एवं फीचर्स से लैस तीन बर्नर गैस स्टोव में से चुनें।
(6)Prestige Magic LP Gas Stove
अमेजन पर मूल्य
प्रेस्टीज भारतीय मार्केट का लीडर ब्रांड है। यह स्टेनलैस स्टील में उपलब्ध उपकरण है जिसपर ग्लास टाप लगाया गया है। यह उष्मा पाकर टूटता नहीं है। बर्नर ब्रांस के बने है जिनमे पिनें लगाई गई है। पेन स्टेण्ड भारी तथा मजबूत हैं, इन्हें निकालकर आसानी से साफ किया जा सकता है। नाब की डिजाइन एग्रोनामिकल है। यह सरलता से आपरेट होती है। बर्नर के साथ ही डिटेचेबल प्लेट लगाई गई है, जिसे निकालकर साफ किया जा सकता है। उपकरण के आंतरिक पार्टस भी काफी मजबूत तथा हाई क्वालिटी मटेरियल से बनाये गये हैं। कम्पनी इस शानदार दो बर्नर गैस चूल्हा पर 2 वर्ष की वारंटी दे रही है। which gas stove is best answer is Prestige. Read about other Prestige Gas stove with buying guide.
Pros (सुविधा) | Cons (असुविधा) |
भारत का स्थापित ब्रांड | वजन बहुत कम है |
एक्सीलेंट फिनिशिंग | आटो इंग्नीशियन नहीं है |
आकर्षक डिजाइन |
(7)Fogger Nano Glass top LPG Gas Stove
अमेजन पर मूल्य
प्रसिद्ध ब्रांड फागर का यह गैस स्टोव ग्लास टाप के साथ बाजार में उपलब्ध है। कम्पनी ने इसमें कास्ट आयरन बर्नर लगाये हैं। इस तरह के बर्नर बहुत अच्छे नहीं माने जाते हैं। आजकल ब्रास बर्नर का चलन है। इस आईएसआई उपकरण की नाब बड़ी तथा उपयोग करने में सरल है। पेन स्टेण्ड भी बड़े एवं भारी लगाये गये हैं। इस उपकरण के दोनो बर्नर अलग अलग आकार के हैं। इस दो बर्नर गैस चूल्हा की फिनिशिंग बहुत शानदार है। यह मजबूत तथा आकर्षक है। नीचे की तरफ हलके बाडी स्टेण्ड लगाये गये हैं। इस गैस स्टोव में आटो इग्नीशन सिस्टम नहीं लगाया गया है। कम्पनी इस बजट उपकरण पर दो वर्ष की वारंटी दे रही है।
Pros (सुविधा) | Cons (असुविधा) |
ग्लास टाप बाडी | छोटे बाडी स्टेण्ड |
बडी नाब | आटो इग्नीशन नहीं है |
पिन बर्नर |
(8)Hamlay Toughened Glass Burner Gas Stove
अमेजन पर मूल्य
यह आईएसआई मार्क युक्त मल्टीपरपज उपकरण है। कम्पनी ने इसे पीएनजी कम्पेटिबल बनाया है। अर्थात आप चाहें तो कुछ परिर्वतन करवाकर इसे पीएनजी स्टोव के रूप में काम में ले सकते हैं। उपकरण की नाब छोटी होते हुये भी सुविधाजनक है। पेन स्टेण्ड को भारी तथा मजबूत बनाया गया है। यह बर्तन का भार समान रूप से सहन कर लेते हैं। ब्लेक कलर के इस उपकरण पर ग्लास टाप दिया गया है। उपकरण की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसके साथ आटो इग्नीशन सिस्टम दिया गया है। इसे जलाने के लिये आपको अलग से लाइटर की आवश्यकता नहीं पडे़गी।
यह अवश्य है कि बर्नर के साथ लगी प्लेट डिटेचेबल नहीं है। जिससे साफ सफाई में कुछ परेशानी हो सकती है। उपकरण का नोजल 360 डिग्री पर घूम सकता है। अतः आप सिलेण्डर को उपकरण के किसी भी ओर रख सकते हैं। कम्पनी इस उपकरण पर 1 वर्ष की वारंटी दे रही है।
पीएनजी स्टोव में बदल सकता है
Pros (सुविधा) | Cons (असुविधा) |
ग्लास टाप लगाया गया है | सीमित सर्विस स्टेशन |
आटो इग्नीशन है | केवल एक वर्ष की वारंटी |
पीएनजी स्टोव में बदल सकता है |
(9)Cello Prima Gas Stove with Glass Top
अमेजन पर मूल्य
भारतीय बाजार में सेलो वर्षो से स्थापित नाम है। यह 2 Burner Gas Stoves ब्लेक कलर के ग्लास टाप के साथ उपलब्ध है। इसे आईएसआई प्रदान किया गया है। इसके पिन बर्नर हाई क्वालिटी है। इन्हें ब्रास से बनाया गया है। पेन स्टेण्ड बड़े है, यह अच्छी तरह से डिजाइन किये गये हैं। इनपर बर्तन गिरने अथवा लुडकने की संभावना नहीं रह जाती है। नाब बड़ी तथा आसानी से आपरेट हो जाती है। उपकरण की बाडी स्टेनलैस स्टील की बनी है। इस पर ब्लेक कलर की जंगरोधी पाउडर कोटिंग की गई है। उपकरण के नीचे की ओर साफ सफाई करने के लिये बड़े स्टेण्ड लगाये गये हैं। कम्पनी का यह उपकरण भारतीय घरों में पूर्व से ही पंसद किया जाता रहा है। इस उपकरण पर आपको 2 वर्ष की वारंटी मिल रही है।
Pros (सुविधा) | Cons (असुविधा) |
स्थापित ब्रांड | बडा आकार |
हाई क्वालिटी बर्नर | अपेक्षाकृत अधिक कीमत |
बड़ी एवं सुविधाजनक नाब |
(10)Bajaj Popular Eco Stainless Steel Gas Stove
अमेजन पर मूल्य
भारत में बजाज को किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है। यह वर्षो से स्थापित नाम है। कम्पनी का यह उपकरण दो बर्नर का है। इस आईएसआई उपकरण की बाडी स्टेनलैस स्टील की बनी है। उपकरण के पेन स्टेण्ड हलके होते हुये भी मजबूत हैं। इसके साथ डिटेचेबल प्लेट लगाई गई है। लेकिन उपकरण की नाब बहुत बाहर निकली हुई है। यह उपयोग के समय अखरता है। बर्नर आयरन के होे हुये भी गैस की बचत करने वाले हैं। इस उपकरण के एक ओर ही गैस सिलेण्डर को रखा जा सकता है। बाडी के नीचे की ओर लगे स्टेण्ड बडे़ होने के कारण इसे साफ करना आसान है। किचन में यह उपकरण कम स्थान घेरता है। इसलिये उपयोग करने में सरलता होती है। कम्पनी इस पर 2 वर्ष की वारंटी दे रही है। Bajaj is best gas stove brand india . Bajaj is Geysers manufacture. Read article on Bajaj Gas geysers.
Pros (सुविधा) | Cons (असुविधा) |
स्थापित नाम | परंपरागत डिजाइन |
स्टेनलेस स्टील बाडी | आयरन बर्नर |
मजबूत बनावाट |
This is an article on Best Gas Stoves in India (2 Burner).
आपके बड़े परिवार के लिये चार बर्नर गैस स्टोव ठीक रहेगें। चुने Top 10 चार बर्नर गैस स्टोव में से कोई एक।
खरीदने हेतु सलाह
- दो बर्नर गैस स्टोव के ब्रांड
- घर के लिये उपयोगी उपकरण
- किचन में स्थान और गैस स्टोव
- उपकरण के फीचर्स
- पार्टस की क्वालिटी
- पेन स्टेण्ड तथा बर्नर की उपयोगिता
- चयन का आधार गैस खपत
- फिनिशिंग तथा मजबूती
- वेव से खरीदने पर लाभ
दो बर्नर गैस स्टोव के ब्रांड
दो बर्नर गैस चूल्हा के अनेक ब्रांड भारत में प्रचलित हैं। सभी में कुछ ना कुछ खूबियां अथवा कमियां हो सकती है। लेकिन फिर भी ब्रांडेड गैस चूल्हा लम्बे समय तक बिना किसी रूकावट के सर्विस देते हैं। अतः खरीदते समय विशेष ध्यान दें। भले ही वह नया ब्रांड हो पर आपकी जरूरतें पूरी करें। अन्यथा कीमती से कीमती उपकरण भी आपके किसी काम का नहीं रहेगा। Read about Single burner gas stove in India.
घर के लिये उपयोगी उपकरण
आपके लिये गैस स्टोव की उपयोगिता देखें। आपको कितने बर्नर का गैस स्टोव खरीदना है। क्या आपकी जरूरत पूरी होती है? यदि हां तो 3 अथवा 4 बर्नर गैस स्टोव में धन खर्च करने का कोई मतलब नहीं है। अतः आप अपने परिवार के लिये दो बर्नर गैस चूल्हा ही खरीदें। आप पढ़ रहे हैं आलेख, Best Gas Stoves in India (2 Burner).
किचन में स्थान और गैस स्टोव
आपके घर के किचन में गैस स्टोव के लिये पर्याप्त स्थान होना चाहिये। क्योंकि इसके लिये अधिक खूले क्षेत्र की आवश्यकता पड़ती है। प्रायः सभी भारतीय घरों में दो बर्नर वाले गैस स्टोव के लिये स्थान होता ही है। इसलिये आप इसे खरीद सकते हैं। आप चाहें तो नीचे भी इसे रख सकते है। लेकिन बेहतर होगा कि आप गैस स्टोव का उपयोग स्टेण्ड पर ही करें। यह आपके तथा परिवार की सुरक्षा के लिये आवश्यक है।
यह आलेख दो बर्नर गैस चूल्हा पर लिखा गया है। खरीदें और आपके विचारों से अवगत करायें।
आप पढ़ रहे हैं आलेख, Best Gas Stoves in India (2 Burner).
उपकरण के फीचर्स
यह बहुत सरल सा उपकरण है। इसमें बहुत अधिक फीचर्स नहीं होते हैं। अधिक से अधिक आपको आटो इग्नीशन वाले गैस स्टोव बाजार मे ंमिल जायेगे। बर्नर के साथ लगी प्लेट डिटेचेबल हो सकती है। पेन स्टेण्ड अधिक भारी तथा वैज्ञानिक तरीके से डिजाइन किये गये हो सकते हैं। बस, इससे अधिक कुछ नहीं। You are reading Best Gas Stoves in India (2 Burner).
पार्टस की क्वालिटी
गैस स्टोव ही नहीं किसी भी उपकरण में पार्टस की क्वालिटी बहुत बड़ा कारक है। गैस स्टोव में तो यह बहुत आवश्यक हो जाता है। क्योंकि यहां मामला आपकी सुरक्षा से जुडा है। अतः सुरक्षा से समझौता करने का प्रश्न ही नहीं उठता है। अतः जब भी खरीदें, आईएसआई मार्क वाले गैस स्टोव ही खरीदें। इनके पार्टस बहुत अधिक क्वालिटी कन्ट्रोल से होकर गुजरते हैं। इसलिये उनपर भरोसा किया जा सकता है। You are reading Best Gas Stoves in India (2 Burner).
पेन स्टेण्ड तथा बर्नर की उपयोगिता
पैन स्टेण्ड का मजबूत तथा भारी होना आवश्यक है। इसके साथ ही यह डयूरेबल भी हों। इन पर बर्तन रखे जाते हैं। यदि सह अच्छी तरह से डिजाइन नहीं कियेगये होगें तो खाना पकाना बहुत मुश्किल हो जायेगा। आजकल अनेक प्रकार के बर्नर स्टोव में लगकर आ रहे हैं। ब्रांस बर्नर जिनमें पिनें लगी होती है, अच्छे माने जाते हैं। अतः आप इन्हें खरीदें। यह गैस को अच्छी तरह से जलाकर आवश्यक उष्मा प्रदान करते हैं।
चयन का आधार गैस खपत
best 2 burner gas stove in india उपकरण का मजबूत, आर्कषक होना अच्छा हैं। लेकिन यह भी आवश्यक है कि वह गैस की बचत करता हों। उसमें अच्छी क्वालिटी के नाब, नोजल तथा बर्नर हो जिससे गैस की बचत हो सके। इसलिये जब भी खरीदें, गैस की खपत के बारे में अवश्य ही जान लें। अन्यथा कितना भी कीमती, आकर्षक गैस स्टोव हो महंगा साबित होगा।
फिनिशिंग तथा मजबूती
आपके गैस स्टोव की फिनिशिंग आकर्षक तथा उसका मजबूत होना आवश्यक है। इसलिये जब भी खरीदें, इन कारकों पर अवश्य ध्यान दें। प्रायः आईएसआई मार्क वाले दो बर्नर गैस चूल्हा काफी अच्छे होते हैं।
वेव से खरीदने पर लाभ
वेव अथवा आनलाईन खरीद पर लाभ ही लाभ हैं। पहली बात तो यह कि आपको वही उपकरण् मिलेगा जिसे आपने पसंद किया है। दूसरा आपको पसंद ना आने पर बदल अथवा वापस कर सकते हैं। भुगतान के अनेक लचीले विकल्प आपको मिलेगें। केड्रिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिग, सीओडी तथा वालेट पेमेंट में से आप जिसे चाहें चुनें। आप साइट पर उपकरण की तुलना कर सकते हैं। इसलिये हमेशा आनलाईन अथवा वेव खरीद पर ध्यान दें। भविष्य इसका ही है, इसलिये हमारी इस सलाह का उपयोग करें। यदि आपको कुछ अधिक जानकारी चाहिये तो मेल करें। हमारा ई मेंल आई डी नीचे दिया गया है। वैसे भी आपको अधिकांश जानकारी इस लेख से मिल ही जायेगी।
You are reading Best Gas Stoves in India (2 Burner).
आवश्यक टिप्स
- भोजन सामग्री पूर्व से तैयार रखें।
- एक साथ दोनों बर्नर उपयोग में लें। इससे गैस की बचत होगी।
- जरूरत के अनसार गैस का उपयोग करें।
- बायल होने पर गैस सिम कर दें।
- कुकिंग के पश्चात दो बर्नर गैस चूल्हा की सफाई कर दें।
- सफाई के लिये गीले सूती कपड़े का प्रयोग करें।
- यदि ग्लास टाप लगा हो तो उस पर कोई नुकीली अथवा भारी वस्तु गिरने ना दें।
- बच्चों की पहुंच से दूर रखे।
- उपयोग करते समय किसी अन्य कार्य में व्यस्त ना रहे।
आपके संभावित प्रश्नों के उत्तर
प्र. क्या यह हमारे लिये उपयोगी है?
उ. हां, अवश्य उपयोगी है।
प्र. क्या दो बर्नर एक साथ उपयोग में लेने पर गैस की बचत होती है?
उ. अवश्य बचत होती है। You are reading Best Gas Stoves in India (2 Burner).
प्र. क्या आटो इग्नीशन दो बर्नर गैस चूल्हा खरीदना चाहिये?
उ. हां, इसके उपयोग से अलग से गैस लाइटर की जरूरत नहीं पड़ती है।
प्र. क्या हमें लोकल गैस स्टोव नहीं खरीदना चाहिये?
उ. हमेशा आईएसआई मार्क युक्त उपकरण का चुनाव करें। सस्ते के चक्कर में अपनी जान का जोखिम ना लें।
आप पढ़ रहे हैं आलेख, Best Gas Stoves in India (2 Burner).
प्र. क्या वेव पोर्टेल से खरीदना ठीक है?
उ. हां, इसमें कोई परेशानी नहीं है।
प्र. मेरा पुराना दो बर्नर वाला गैस स्टोव कितने दिन और अच्छी तरह से काम करेगा?
उ. आप इसे अधिक से अधिक 5 वर्ष तक उपयोग में लें। उसके पश्चात बदल लें।
प्र. किसी ब्रांड की खरीद पश्चात सेवा के लिये क्या करना है?
उ. दो बर्नर गैस चूल्हा के साथ दिये गये सर्विस मेनुअल का अध्ययन करें। आपको सभी जानकारी मिल जायेगी।
श्रीमती सुचेता शुक्ला
Home & kitchen appliances adviser. Modern cooking expert. Writer of article. आप Best Gas Stoves in India (2 Burner) से संबंधित सलाह के लिये निःसंकोच मेल करें। mail id is suchetaji25@gmail.com