Best Wall Mount Fans In India
मित्रों आप सभी का होम एण्ड किचिन एप्लायंसेस पर पुनः सादर अभिवादन है। आपने इस साइट पर कूलिंग उपकरण पर अनेक लेख पढ़े हैं। उसी श्रृंखला में यह लेख वाल माउंटेड फैन पर आधारित है। इसमें वाल फैंन की सामान्य जानकारी, रिव्यू एवं खरीदने के लियेे सलाह, उपयोग हेतु टिप्स तथा आपकी सभावित शंकाओं का समाधान है। मित्रों आप पढ़ रहे हैं आलेख, Best Wall Mount Fans In India 2021
आइये शुरू करते हैं–
इस लेख को चार प्रमुख भागों में बांटा गया है-
उपकरण की सामान्य जानकारी
Table of Contant
- वाल फैन क्या है
- पंखे के ब्लेड साइज
- आंतरिक पार्टस
- बाहरी पार्टस
- उपकरण का पावर एवं रिमोट
- आरपीएम की उपयोगिता
- दीवार पर लगाने के लाभ
- बिजली खर्च
- रखरखाव एवं रिपेरिंग
वाल फैन क्या है
यह सामान्य टेबिल फैन के समान ही होता है। फर्क केवल इतना है कि इसे दीवार पर लगाया जा सकता है। जिससे छोटे कमरे अथवा केबिन में हवा प्राप्त की जा सकती है। Read about Inverter Split AC.
पंखे के ब्लेड साइज
यह सामान्यतः 16 इंच से 20 इंच साइज में बाजार में उलब्ध हैं। आजकल 12 इंच के पंखे भी बिक्री के लिये उपलब्ध है। लेकिन घरों आफिस आदि के लिये 16 से 18 इंच तक के पंखो का ही उपयोग किया जाता है।
आंतरिक पार्टस
अन्य प्रकार के पंखों की तरह इनमें भी मोटर होती है। अधिकांश अच्छी कम्पनियां कापर वाइंडिंग की मोटर का उपयोग करती है। क्योंकि इस तरह की मोटर लम्बे समय तक अच्छी सर्विस देती है। इससे एक्सल लगी होती है जो पंखे के बाहर तक निकली होती है। वाल फैन में बहुत अधिक आंतरिक पार्टस नहीं होते हैं।
बाहरी पार्टस
इनमें बाहर की ओर ब्लेड होती है। जो मोटर की एक्सेल से जुडी होती है। पंखे को विभिन्न स्पीड में आपरेट करने के लिये रेग्युलेटर लगाया जाता है। यह एक विशेष प्रकार की डोरी से संबंधित रहता है। इस डोरी को खींच कर इसे आपरेट किया जाता है। ब्लेड धातु अथवा प्लास्टिक की बनी जाली से कवर की होती है। नीचे की ओर दीवार पर पंखे को लटकाने के लिये स्टेण्ड लगा होता है।
उपकरण का पावर एवं रिमोट
यह पबार में बाजार में उपलब्ध हैं। अधिकांश ब्रांड इन्हें 40 वाट से 60 वाट तक के पावर में बनाते हैं। लेकिन कुछ छोटे वाल फैन 18से 25 वाट में भी बाजार में मिल जायेगें। इनके रिमोट काफी उपयोगी फीचर्स के साथ मिलते हैं। इनमें स्लीप टाइमर, आटो शट आफ तथा आपरेट करने के लिये स्पीड आदि का प्रावधान हातेा है।
आरपीएम की उपयोगिता
इससे किसी पंखे की गति का पता चलता है। जितना अधिक आरपीएम होगा फैन के ब्लेड उतनी ही अधिक स्पीड से घूमेंगे। आजकल बाजार में 1100 से 1800 तक आरपीएम वाले वाल फैन मिल जायेगे। लेकिन यह ध्यान रखे कि अधिक आरपीएम होने पर बिजली खर्च भी अधिक होगा। क्योंकि तब इन पंखों का पावर अधिक हो जाता है।
दीवार पर लगाने के लाभ
बाजार में मिलने वाले अन्य पंखों की तरह से यह भी उपयोगी है। प्रायः आफिस, छोटे कमरे अथवा स्टडी रूम के लिये छोटे आकार के पंखों की आवश्यकता होती हे। वहां पर सीलिंग फैन उनके आकार के कारण उपयोगी नहीं होते है। अतःः इन स्थानों पर वाल फैन काफी उपयोगी साबित होते हैं। इन्हें केबिल फैन भी कहा जाता है।
बिजली खर्च
इन पंखों का आपरेटिंग वाटेज कम होता है। इसलिये यह कम बिजली की खपत करते हैं। इन्हें उपयोग में लेने पर घर के बिजली के बिल में मामूली अंतर आता है। आप अधिक से अधिक एक माह में 10 यूनिट बिजली इनके उपयोग पर खर्च करेगें। इनकी उपयोगिता को देखते हुये यह खर्च कम ही है।
रखरखाव एवं रिपेरिंग
इन पंखों का रखरखाव बहुत आसान है। वर्ष भर उपयोग में लेने पर भी इन्हें केवल प्रति सप्ताह सूती कपडे से साफ करना होता है। खराबी आने पर सर्विस सेन्टर पर ही रिपेरिंग कराये। यदि आपका उपकरण वारंटी पीरियड से बाहर है तो किसी अच्छे जानकार मैकेनिक की सेवायें लें।
रिव्यू तथा खरीदने के लिये सलाह
(1)Orient Electric Wall-47 Trendz High Speed Wall Fan
अमेजन पर मूल्य
प्रसिद्ध भारतीय कम्पनी ओरियंट का यह वाल फैन 110 वाट पावर का है। इसका आरपीएम 2000 है, जिसके माध्यम से यह 5700 घनमीटर प्रति घण्टा की एयर डिलेवरी देता है। पंखे का ब्लेड साइज 16 इंच है। इसमें बडे साइज के तीन एयरो डायनामिक ब्लेड लगाये गये हैं। यह ब्लेड हाई क्वालिटी प्लास्टिक के बने हुये हैं। यह खूबसूरत काले तथा ग्रे कलर में उपलब्ध है। इसे कम्पनी ने आफिस तथा छोटे कमरे को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है।
बाडी पर शानदार तीन स्पीड रेग्युलेटर दिया गया है। जिसे डोरी से भी आपरेट किया जा सकता है। पंखे की मोटर की बाइंडिग कापर की है। यह लम्ब समय तक अच्छी सर्विस देने में सक्षम है। मोटर को सुरक्षित रखने के लिये ओवर लोड प्रोटेक्शन दिया गया है जिससे मोटर खराब होने से बची रहती है। कम्पनी इस वाल फैन पर 2 वर्ष की वारंटी दे रही है।
खरीदने के लिये सलाह: ओरियंट भारत का जाना पहचाना ब्रंाड हैं इसके पंखे नाम से ही खरीद लिये जाते हैं। इसका हाई आरपीएम तथा एयर थ्रो दूसरों से इसे अलग करता हैं इसके माध्यम से तेजी से हवा प्राप्त होती है। यह छोटे के साथ साथ मध्यम आकार के कमरे के लिये भी समान रूप से उपयेागी है। मोटर बिना शोर तथा कंपन के काम करती है। यह लम्बी अवधि तक बिना किसी रूकावट के कार्य करने वाला पंखा है। मजबूत तथा अच्छी डिजाइन युक्त इस पंखे को खरीदा जाना चाहिये।
Pros (सुविधा) | Cons (असुविधा) |
स्थापित ब्रांड | परंपरागत डिजाइन |
हाई आरपीएम | भारी उपकरण |
अधिक एयर थ्रो |
(2)Crompton High Flo Wave Wall Mounted Fan
अमेजन पर मूल्य
प्रसिद्ध भारतीय कम्पनी क्राम्फटन का यह वाल फैन 16 इंच साइज का हैं इसका आरपीएम 1300 है। यह 60 घनमीटर प्रतिमिनिट की एयर डिलेवरी करता है। कम्पनी ने इसे बाजार में 50 वाट पावर में उतारा है। यह हाई क्वालिटी फैन है जिसमें तीन ब्लेड लगाये गये हैं। यह एयरोडायनामिक के साथ साथ अच्छी क्वालिटी के प्लास्टिक के बने है।
उपकरण की बाडी भी प्लास्टिक की है, यह दिखने में आकर्षक है। पंखे की मोटर कापर वाइंडिग युक्त है, जिससे यह लम्बी सर्विस देगी। आप इसे तीन स्पीड में आपरेट कर सकते हैं, लेकिन यह हाई स्पीड पंखा नहीं है। कम्पनी इस पर 2 वर्ष की वारंटी दे रही है। You are reading Best Wall Mount Fans In India.
खरीदने के लिये सलाह : यह छोटे कमरे अथवा केबिन के लिये उपयोगी है। जिसमें अच्छी क्वालिटी के मटेरियल का उपयोग किया गया है। पंखे की जाली डिटेचेबल है, इसे निकालकर साफ किया जा सकता है। यह डयूरेबल होने के साथ साथ शानदार फिनिशिंग में उपलब्ध है। कम्पनी ने इसके साथ रिमोट नहीं दिया है। आसानी से आप स्वयं इसे वाल पर लगा सकते हैं। जरूरत हो तो अवश्य खरीदें।
Pros (सुविधा) | Cons (असुविधा) |
ख्यात ब्रांड | अपेक्षाकृत अधिक भारी |
हाई क्वालिटी मटेरियल | रिमोट उपलब्ध नहीं है |
1300 आरपीएम |
(3)BAJAJ Victor Vw R01 Wall Fan by Garihs
अमेजन पर मूल्य
बजाज का यह वाल फैन 16 इंच साइज का है। कम्पनी ने इसे 55 वाट में बाजार में प्रस्तुत किया है। इसका आरपीएम 1200 है। पंखे के ब्लेड की संख्या 3 है, यह एबीएस प्लास्टिक के बनाये गये हैं। इसकी बाडी भी हाई क्वालिटी प्लास्टिक की है। मोटर के अंदर कापर की वाइंडिग दी गई हैं यह पंखे को लम्बी आयु प्रदान करती है। आप पढ रहे है आलेख, Best Wall Mount Fans In India.
उपकरण का मल्टी फंक्शन रिमोट काफी उपयोगी है। जिससे आप इसे कमरे में कहीं से भी आपरेट कर सकते हैं। गति के लिये 3 स्पीड कन्ट्रोल दिये गये है। इसके अतिरिक्त बाडी पर भी कन्ट्रोल हेतु पेनल दिया गया है। पंखा संतुलित गति से हवा फैंकता है, जिसमें किसी प्रकार का शोर भी नहीं होता है।
खरीदने के लिये सलाह : बजाज के प्रोडेक्ट भारतीय बाजार में अच्छी पकड़ रखते हैं। यह पंखा घर अथवा आफिस के लिये समान रूप से उपयोगी है। इसकी बिल्ड क्वालिटी काफी अच्छी है। इसे आसानी से रिमोट की सहायता से कहीं से भी आपरेट किया जा सकता है। पंखा खरीदने योग्य है
Pros (सुविधा) | Cons (असुविधा) |
प्रसिद्ध भारतीय ब्रांड | हाई पावर |
हाई क्वालिटी मटेरियल | लो आरपीएम |
शानदार फिनिशिंग |
(4)CASTOR WF1698 Wall Fan
अमेजन पर मूल्य
भारतीय कम्पनी केस्टर का यह वाल फैन 400 एमएम साइज का है। इसका पावर 50 वाट तथा आरपीएम 1350 है। यह पावर तथा आरपीएम अच्छे पंखे के लिये पर्याप्त है। इसमें प्लास्टिक के तीन हाई क्वालिटी ब्लेड लगाये गये हैं। इन एयरोडायनामिक ब्लैड के द्वारा हवा अच्छी तरह से कमरे के चारों ओर फैल जाती है। पंखे की मोटर तीन स्पीड पर आपरेट की जा सकती है। साथ ही इस मोटर की वाइंडिग कापर वायर की है जो काफी अधिक टिकाउ तथा बिना रूकावाट के सर्विस देने वाली है।
पंखे की बाडी पर कन्ट्रोल पेनल लगाया गया है। यह काफी आकर्षक तथा सुविधाजनक है। इसके साथ ही डोरी के द्वारा भी आप इसे आपरेट कर सकते हैं। पंखे की ग्रिल धातु की बनी है साथ ही इसपर पाउडर कोटिंग की गई है। जिससे यह जंगरोधी तथा आकर्षक बन गई है। कम्पनी इस फैन पर 1 वर्ष की वारंटी दे रही है।
खरीदने के लिये सलाह : केस्टर भारत की नई कम्पनी हैं। इसके प्र्रोडेक्ट अभी बाजार में कुछ समय पूर्व ही आये हैं। लेकिन कम समय में ही इस कम्पनी ने अपनी पहचान बनाई है। कम्पनी के उत्पाद हाई क्वालिटी के हैं व आकर्षक भी है। लेकिन इन उपकरणों की मजबूती के संबंध में उपयोग में लेने के पश्चात ही पता चल सकेगा। अतः आवश्यकतानुसार खरीदें
Pros (सुविधा) | Cons (असुविधा) |
लो जर्क मूवमेंट | अपेक्षाकृत नया ब्रांड |
कम वोल्टेज में काम करने वाली मोटर | सीमित सर्विस सेन्टर |
आकर्षक डिजाइन |
(5)Havells Sameera wall Fan
अमेजन पर मूल्य
प्रसिद्ध भारतीय कम्पनी हैवल्स का यह पंखा 16 इंच साइज में उपलब्ध है। कम्पनी ने इसमें कापर वाइंडिग युक्त 50 वाट की मोटर लगाई है। यह मोटर पंखे को हाई स्पीड में आपरेट करती है। कम्पनी ने इसे हाई एयर थ्रो माडल के रूप में बाजार में उतारा है। पंखे में बड़े आकार के तीन ब्लेड लगाये गये है। यह ब्लेड प्लास्टिक के होने के वाबजूद टिकाउ तथा एयरोडायनामिक है।
यह पंखा ओवर लोड प्रोटेक्शन के साथ बाजार में उपलब्ध है। इसका पेनल 3 स्पीड वाले रेग्युलेटर के साथ आता है। जिसमें सरलता से आपरेशन के लिये डोरी का उपयोग किया गया है। पंखा चलते समय किसी तरह की आवाज अथवा शोर नहीं करता है। इसका मूवमेंट जर्क रहित है। कम्पनी इस प्रोडेक्ट पर 1 वर्ष की वारंटी दे रही है ं
खरीदने के लिये सलाह: हैवल्स का यह फैन हाई स्पीड फैन है। इसका अर्थ है इसे आप मीडियम साइज के कमरे में भी उपयोग में ले सकते हैं। यह अधिक आरपीएम तथा एयर थ्रो के साथ अच्छी तरह से सर्विस देगा। अवश्य खरीदें आप पढ रहे है आलेख, Best Wall Mount Fans In India.
Pros (सुविधा) | Cons (असुविधा) |
ख्यात भारतीय ब्रांड | रिमोट नहीं है |
हाई बिल्ड क्वालिटी | परंपरागत डिजाइन |
शानदार ब्लेड |
(6)Usha Maxx Air Wall Fan
अमेजन पर मूल्य
पंखे के क्षेत्र में उषा एक जाना पहचाना नाम है। इस वाल फैन को कम्पनी ने 16 इंच साइज में बाजार में उतारा है। इस पंखे के पावर 55 वाट तथा आरपीएम 1350 है। यह किसी पंखे के लिये बहुत अच्छा है। इससे आपके केबिन अथवा कमरे में चारों तरफ अच्छी हवा मिलेगी। मोटर में कापर वाइंडिग की गई है, यह लम्ब समय तक अच्छी सर्विस देने में सक्षम है। इसमें तीन बड़े आकार के प्लास्टिक के ब्लेड लगाये गये हैं। यह एयरोडायनामिक भी है।
इस पंखे में ओवर लोड होने पर मोटर जलने से बच जाती है। क्योंकि इसमें ओवरलोड प्रोटेक्शन सिस्टम लगाया गया है। बाडी पर नीचे की ओर रेग्युलेटर दिया गया है। जिसे सरलता से आपरेट किया जा सकता है। साथ ही डोरी से भी इसे आप आपरेट कर सकते है। डोरी के माध्यम से पंखे को आफ करना अथवा स्पीड बदलने का कार्य किया जा सकता है।
खरीदने के लिये सलाह : उषा भारतीय बाजार में किसी परिचय की मोहताज नहीं है। यह पंखे की दुनिया में जाना पहचाना नाम है। ग्राहक वर्षो से इसे नाम के कारण ही खरीदते हैं। इस पंखे की डिजाइन साधारण होते हुये भी आकर्षक है। इसे कम्पनी ने एक कलर में बाजार में उतारा है। अवश्य खरीदें।
Pros (सुविधा) | Cons (असुविधा) |
स्थापित ब्रांड | सिंगल कलर |
मजबूत बनावट | परंपरागत डिजाइन |
विशाल सर्विस नेटवर्क |
This is an article on Best Wall Mount Fans In India.
(7)Atomberg Wall-Mounted Fan
अमेजन पर मूल्य
एटमबर्ग का यह फैन 16 इंच साइज में उपलब्ध है। इसे कम्पनी ने 30 वाट पावर में बाजार में उतारा है। यह इनर्जी की बचत करने वाला उपकरण है। कम्पनी का दावा है कि इससे आप प्रतिवर्ष रू. 1500 की बचत कर सकते है। इसे इनवर्टर बेटरी से आपरेट किया जा सकता है।
कम्पनी ने इसमें तीन हाई क्वालिटी ब्लेड लगाये है। यह एयरोडायनामिक ब्लेड सभी ओर हवा फैकने में सक्षम है। क्योंकि उपकरण का एयर थ्रो काफी अच्छा है। बाड़ी पर डोरी के साथ रेग्युलेटर दिया गया है। जिससे आपको सुविधा होगी। इसे कमरे में आसानी से लगाया जा सकता है। छोटे कमरे अथवा केबिन में इसे लगाने पर अच्छी हवा तथा वातावरण मिलेगा। कम्पनी इस पर 2 वर्ष की वारंटी दे रही है।
खरीदने के लिये सलाह : यह कम्पनी का एनर्जी एफीशिएंट पंखा है। कम्पनी ने रू. 1500 की बचत का दावा किया है। लेकिन इसके उपयोग के पश्चात ही इस दावे की पुष्टि हो सकेगी। लेकिन इतना तय है कि यह फैन आपको निराश नहीं करेगा। आप इसे इनवर्टर पर भी चला सकते है। नया ब्रांड होने के वाबजूद भी इसे खरीद सकते है।
Pros (सुविधा) | Cons (असुविधा) |
उर्जा बचत माडल | प्लास्टिक बाडी |
आकर्षक डिजाइन | रिमोट उपलब्ध नहीं |
बड़े ब्लेड |
(8)Luminous Speed Max Wall Fan
अमेजन पर मूल्य
भारतीय कम्पनी लुमीनस का यह फैन 16 इंच साइज का है। कम्पनी ने इसे हाई स्पीड फैन के रूप में बाजार में उतारा है। पंखे का आरपीएम 2200 तथा पावर 120 है। यह अपनी श्रेणी में सर्वाधिक है। कम्पनी ने पंखे में तीन एयरोडायनामिक प्लास्टिक के ब्लेड लगाये है। यह हाई क्वालिटी ब्लेड पंखे की हवा को कमरे में अच्छी तरह से फैकते हंै। क्योंकि पंखे का एयर थ्रो काफी अधिक है। ग्रिल को अच्छी इस तरह से बनाया गया है कि इसे निकालकर साफ किया जा सकता है।
इसे मध्यम आकार के कमरे में भी उपयोग में लाया जा सकता है। बाडी पर बडे आकार का रेग्युलेटर दिया गया है। यह चार स्पीड में पंखे को चला सकता है। डोरी की सहायता से भी से आपरेट किया जा सकता है। कम्पनी इस पर 2 वर्ष की वारंटी दे रही है।
खरीदने के लिये सलाह : लुमीनस का यह पंखा हाई स्पीड फैन है। यह अधिक बिजली खपत करेगा। लेकिन इससे मध्यम आकार के कमरे में पर्याप्त हवा प्राप्त की जा सकती है। सफेद कलर जल्दी ही मैला हो सकता है। इसे आप साफ सूती कपड़े से साफ कर सकते है।डिटेचेबल जाली को निकालकर धोकर साफ किया जा सकता है। कम्पनी ने रिमोट उपलब्ध नही कराया है। यह हो सकता है सही ढंग से फिट ना होने के कारण शोर करें? अतः ठीक से फिट करें, जिससे अनावश्यक शोर ना हो। खरीदा जा सकता है।
Pros (सुविधा) | Cons (असुविधा) |
हाई स्पीड फैन | रिमोट नहीं है |
मध्यम आकार के कमरे के लिये | अधिक बिजली खर्च |
आकर्षक डिजाइन |
Best Wall Mount Fans In India
(9)iBELL BLADEWF18 Wall Fan
अमेजन पर मूल्य
प्रसिद्ध कम्पनी आई बाल का यह पंखा 16 इंच साइज का है। इसका पावर 55 वाट है। कम्पनी ने इसे 1350 आरपीएम में बाजार में उतारा है। इसमें हाई क्वालिटी ट्रांसपरेंट पांच ब्लेड लगाये गये है। यह तीन स्पीड पर कार्य करता है। इसके लिये बाडी पर बडे आकार का रेग्युलेटर लगाया गया है। इसे आप डोरी की सहायता से भी आपरेट कर सकते हैं।
मोटर की बाइंडिग कापर की है। यह लम्बे समय तक बिना किसी रूकावाट के सर्विस देगी। पंखे की ग्रिल प्लास्टिक की होते हुये भी काफी मजबूत है। यह हाई स्पीड वाल फैन बहुत कम शोर उत्पन्न करता है। इसके लिये इसमें अच्छे बाल बियरिंग लगाये गये हैं। ग्रिल को अलग करके साफ किया जा सकता है। कम्पनी इस पंखे पर 5 वर्ष की वारंटी दे रही है।
खरीदने के लिये सलाह: आई बाल आईटी सेक्टर की जानी मानी कम्पनी है। कम्पनी ने आफिस तथा छोटे कमरे को ध्यान में रखकर इसे बाजार में पेश किया है। यह सरलता से कमरे में दीवार पर फिट हो जाता है। इस पर 5 वर्ष की वारंटी सिद्ध करती है कि यह लम्बे समय तक काम देगा। इसमें खराबी नहीं आयेगी यह नहीं कहा जा सकता। लेकिन कम्पनी का वारंटी देना विश्वास दिलाता है कि यह अच्छी खरीद है।
Pros (सुविधा) | Cons (असुविधा) |
आकर्षक बनावट | नया ब्रांड |
5 वर्ष की वारंटी | सीमित सर्विस सेन्टर |
अधिक आरपीएम |
(10)V-Guard Esfera RW Wall Fan
अमेजन पर मूल्य
भारतीय ब्रांड व्ही. गार्ड का यह वाल फैन 16 इंच क्षमता का है। इसका आरपीएम 1350 तथा पावर 55 वाट है। इसमें कम्पनी ने हाई क्वालिटी प्लास्टिक के 3 ब्लेड उपलब्ध कराये हैं। यह ब्लेड एयरोडायनामिक है। पंखे को कम्पनी ने डयूल कलर में उपलब्ध कराया है। इसमें मोटर के अंदर कापर बाइंडिंग का उपयोग किया गया है। आप पढ रहे है आलेख, Best Wall Mount Fans In India.
बाडी पर तीन स्पीड युक्त रेग्युलेटर लगाया गया है। इसके साथ ही डोरी के द्वारा इसे आपरेट करने की सुविधा भी है। रिमोट के माध्यम से कमरे में कहीं से भी इसे आपरेट किया जा सकता है। रिमोट में सभी आवश्यक फंक्शन है, जिसकी सहायता से आप इसे अच्छी तरह से उपयोग में ले सकेगें। कम्पनी इस पंखे पर 2 वर्ष की वारंटी दे रही है।
खरीदने के लिये सलाह : यह कम्पनी पंखे के क्षेत्र में नई है। इसे अभी भारतीय बाजार में लम्बा सफर तय करना है। कम्पनी का यह माडल छोटे कमरे तथा आफिस को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें हाई वोल्टेज प्रोटेक्शन दिया गया है। जिससे इसकी मोटर सुरक्षित रहती है। दो कलर में उपलब्ध यह उपकरण दिखने में आकर्षक है। यह अवश्य है कि स्थापित ब्रांड की अपेक्षा इसमें मजबूती दिखाई नहीं देती है। खरीद सकते हैं।
Pros (सुविधा) | Cons (असुविधा) |
आकर्षक डिजाइन | नया ब्रांड |
अधिक आरपीएम | सीमित सर्विस सेन्टर |
रिमोट उपलब्ध है |
आपके परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिये खरीदें शानदार सीलिंग फैन ।
Best Wall Mount Fans In India an article reviews & rivews.
उपयोग हेतु टिप्स
- हमेशा ब्रांडेड वाल फैन ही खरीदें।
- पंखे का चुनाव कमरे के साइज को ध्यान में रखकर करें।
- सस्ते की अपेक्षा अधिक कीमती तथा उपयोगी उपकरण खरीदें।
- केबिन के लिये खरीदते समय यह देखें की वह उसके लिये उपयेागी है अथवा नहीं।
- वाल फैन को स्वयं फिट ना करें। इसके लिये किसी कुशल मैकेनिक की सेवायें लें।
- आकर्षण की अपेक्षा मजबूती तथा टिकाउ उपकरण पर ध्यान केन्द्रित करें।
- फुल फंक्शन युक्त रिमोट वाला वाल फैन खरीदने को पहली प्राथमिकता दें।
- समय समय पर इसकी ओवरआइलिंग करते रहें।
- पंखे को फिट करने के पश्चात यह अवश्य देखें की इसे अर्थिग मिल रही है अथवा नहीं।
- उपकरण चलते समय किसी तरह का अनावश्यक शोर उत्पन्न नही होना चाहिये, यह अवश्य देखें।
- दीवार पर वाल फैन के स्थान पर कभी भी टेबिल या सीलिंग फैन लगाने का प्रयास ना करें।
Read about best Exhaust fan in India.
आपकी शंकाओं का समाधान
प्र. क्या हमेशा ब्रांडेड फैन ही खरीदना चाहिये?
उ. हां, हमेशा अच्छी क्वालिटी वाले ब्रांडेड फैन ही खरीदें।
प्र. क्या नये ब्रांड के पंखे अच्छे नहीं होते हैं?
उ. ऐसा नहीं है, उनके संबंध में जानकारी प्राप्त कर लें उसके पश्चात खरीदें।
प्र. कापर बाइंडिंग मोटर से क्या लाभ है?
उ. यह लम्बे समय तक अच्छी सर्विस देती हैं, जल्दी खराब नहीं होती है।
प्र. क्या अधिक आरपीएम तथा अधिक पावर के पंखे अच्छे होते है?
उ. यह आपकी जरूरत पर निर्भर करता है, कमरे के साइज को ध्यान में रखकर खरीदें
प्र. तीन ब्लेड अथवा पांच ब्लेड में से कौनसा वाल फैन खरीदना चाहिये?
उ. ब्लेड की संख्या को नहीं उसकी बनावट को देखें। वह एयरोडायनामिक हो तो कोई सा भी खरीद सकते हैं।
प्र. क्या रिमोट वाले पंखे अच्छे होते हैं?
उ. ऐसा नहीं है, लेकिन रिमोट एक अतिरिक्त सुविधाा है। विशेष रूप से वाल फैन को आपरेट करने के लिये रिमोट काफी सुविधाजनक है।
Buy Best Air Cooler in India under Rs. 10000.
