Best Ceiling Fan Under 2000 Rs in India (2026): टॉप 10 बजट सीलिंग फैन रिव्यू

Post updated 15 october 2026. मित्रों, भारत में गर्मी का सीजन वर्ष भर में 8 से 9 महिने रहता है। इसलिये एक अच्छा Ceiling Fan जरूरी हो जाता है। जब बजट सीमित होता है तो हम सस्ते एवं लोकल ब्रांड के पंखे खरीदते हैं। यह कुछ दिनों में खराब होने लगते है। इनकी बियरिंग आवाज करने लगती है। यह कुछ दिन बाद स्लों हो जाते हैं।

Table of Contents show

वर्तमान समय में टॉप क्लास ब्रांड भी बजट सीलिंग फेन बना रहे हैं। क्योंकि उन्हें भारतीय बाजार की नब्ज का पता है। यह पंखे आपको रूपये 2000 (Best Ceiling Fan Under 2000 Rs) के अंदर मिल जायेगें। हमने इस लेख में कुछ चुने हुये मॉडल का विश्लेषण किया है। जिसमें 225 वास्तविक खरीददारों के साथ इलेक्ट्रानिक्स एवं इलेक्ट्रिकल के क्षेत्र में मेरे 40 वर्ष के अनुभव के आधार पर माय ओपीनियन को शामिल किया गया है। जिससे आप अपने घर की प्रत्येक जरूरत का पंखा खरीद सकें।

क्या आप अन्य दूसरे सीलिंग फैंन खरीदना चाहते हैं? जानकारी के लिये पढ़ें लेख, Best Ceiling Fans in India. – Reviews & Buyer’s Guide.

Our Best Picks

Budget, Mid range & premium Ceiling Fan तुलनात्मक विवरण

तुलना के बिंदुबजट सीलिंग फैन (Under ₹2000)मिड-रेंज सीलिंग फैन (₹2,500 – ₹4,500)प्रीमियम / BLDC फैन (₹5,000+)
1. मोटर तकनीक & वाइंडिंगस्टैंडर्ड इंडक्शन मोटर (100% कॉपर या कॉपर कोटेड)हाई-ग्रेड कॉपर इंडक्शन / बेसिक BLDC मोटरएडवांस्ड BLDC मोटर (ब्रशलेस डीसी मोटर)
2. बिजली खपत (Power)70W से 75W (सामान्य बिजली खपत)50W से 65W (मध्यम बचत)28W से 35W (60% तक बिजली की बचत)
3. स्पीड & एयर डिलीवरी380 – 400 RPM | 200 – 210 CMM एयर फ्लो370 – 390 RPM | 215 – 230 CMM एयर फ्लो350 – 380 RPM | 230+ CMM साइलेंट एयर फ्लो
4. कंट्रोल & फीचर्ससाधारण दीवार रेगुलेटर, क्लासिक 3-ब्लेड लुकरेगुलेटर / बेसिक रिमोट, डेकोरेटिव रिब्स और फिनिशस्मार्ट रिमोट, IoT/Wi-Fi, स्लीप/टाइमर मोड, LED लाइट
5. किसके लिए उपयुक्तकिराए के मकान, गेस्ट रूम या सीमित बजट के लिएलिविंग रूम और बेडरूम के संतुलित उपयोग के लिएलग्जरी इंटीरियर, लो-नॉइज़ और भारी बिजली बचत के लिए

Best Ceiling Fan Under 2000 Rs. Reviews

1. Crompton Hill Briz Ceiling Fan

प्रसिद्ध भारतीय ब्रांड क्राम्फटन का यह सीलिंग फैन 1200 एमएम का है। यह हाई स्पीड फैन है। इसका आरपीएम 370 है। ब्राउन कलर का यह पंखा 75 वाट बिजली खर्च करता है। इस एयर डिलेवरी 205 सीएमएम है। यह इस रेंज में बहुत अच्छा है। इसमें डबल बालबियरिंग लगाई गई है। इसे हाई क्वालिटी एल्यूमीनियम से बनाया गया है। You are reading Best Ceiling Fan Under 2000 Rs in India 2026 – Hindi Detail

मोटर की वाइंडिग कापर की है। इसका अर्थ है, यह लम्बे समय तक अच्छी सर्विस देगा। इस पंखें को 5 स्पीड में आपरेट किया जा सकता है। कम्पनी इस शानदार उपकरण पर 2 वर्ष की वारंटी दे रही हैं।

खरीदनें के लिये सलाह : क्राम्फटन भारतीय बाजार का जाना पहचाना नाम है। तीन ब्लेड का यह पंखा आपके कमरे की शोभा बढ़ायेगा। हाई स्पीड तथा काॅपर बाइंडिंग इसे और भी बेहतर बनाती है। अमेजन पर यह उपलब्ध है। यह अच्छी खरीद है।

उपकरण की विशेषताएं

  • स्थापित ब्रांड
  • 370 आरपीएम
  • हाई एयर डिलेवरी
  • 2 वर्ष की वारंटी
  • काॅपर बाइंडिंग मोटर

2. RR SIGNATURE NEOAIR DECO Ceiling Fan 1200 MM

उभरते हुये भारतीय ब्रांड RR SIGNATURE का यह पंखा 48 इंच साइज का है। कम्पनी ने इसे 55 वाट पावर में बाजार में उतारा है। ब्राउन कलर के इस पंखे का आरपीएम 380 है। मोटर 12 पोल की है जिसमें काॅपर बाइंडिंग की गई है। यह इस आरपीएम पर 220 CMM एयर डिलेवरी करता है।

बाडी जंगरोधी है यह हाई ग्रेड एल्यूमीनियम से बनाई गई है। इस फैन को 5 स्पीड में आपरेट किया जा सकता है। कम्पनी इस उपकरण पर 2 वर्ष की वारंटी दे रही है। Best Ceiling Fan Under 2000 Rs in India 2025 – Hindi Detail

खरीदनें के लिये सलाह : white कलर का यह फैन डेकोरेटिव पंखे के समान है। अच्छी एयर डिलेवरी तथा स्पीड इसे खरीदनें के लिये प्रेरित करती है। अमेजन पर यह पंखा उपलब्ध है। यद्यपि कीमत कुछ अधिक लगती है, लेकिन क्वालिटी को देखते हुये खरीदा जा सकता है।

उपकरण की विशेषताएं

  • डेकोरेटिव सीलिंग फैन
  • 220 CMM एयर डिलेवरी
  • 48 इंच साइज
  • 12 पोल काॅपर बाइंडिंग मोटर
  • 5 स्पीड आपरेशन

Read about Exhaust fan for your kitchen & bathroom.

3. ACTIVA Corolla 1200 mm Ceiling fan

Activa का यह 1200 MM पंखा आकर्षक डिजाइन में बनाया गया है। इसमें हाई क्वालिटी एल्यूमीनियम की तीन एयरोडायनामिक ब्लेड लगाई गई है। पंखे का पावर 50 वाट तथा एयर डिलेवरी 210 सीएमएम है। डबल बाल बियरिंग वाला यह पंखा क्विक स्टार्ट हाई टार्क मोटर के साथ है। जिससे यह लम्बे समय तक अच्छी सर्विस देगा। इसे आप 5 स्पीड में आपरेट कर सकते हैं। कम्पनी इस शानदार उपकरण पर 2 वर्ष की वारंटी दे रही है।

खरीदनें के लिये सलाह : बजाज भारतीय बाजार का स्थापित ब्रांड है। इसके उपकरण अपनी क्वालिटी एवं सर्विस के लिये जाने जाते हैं। यह हाई स्पीड फैन क्वालिटी तथा सर्विस में अन्य लोकल ब्रांड से काफी बेहतर है।

उपकरण की विशेषताएं

  • स्थापित ब्रांड
  • एयरोडायनामिक ब्लेड
  • 210 सीएमएम एयर डिलेवरी
  • डबल बाल बियरिंग
  • 2 वर्ष की वारंटी

4. Crompton Surebreeze Ceiling Fan for Home

क्राम्फटन का यह दूसरा पंखा है जिसका हमने रिव्यू किया है। यह डेकोरेटिव फैन है। सफेद कलर का यह पंखा बहुत खूबसूरत है। इसे कम्पनी ने 48 इंच साइज में बाजार में पेश किया है। पंखे का आरपीएम 400 तथा एयर डिलेवरी 210 CMM है। यह उपकरण 70 वाट पावर पर कार्य करता है। पंखें में डबल बाल बियरिंग का उपयोग किया गया है। इसकी मोटर काॅपर बाइंडिंग से बनाई गई है। इस उपकरण पर कम्पनी 2 वर्ष की वांरंटी दे रही है। Cromption also manufactured Pedestal fan for home uses.

खरीदनें के लिये सलाह: यह डेकोरेटिव पंखा आपके ड्राइंगरूम अथवा किसी कमरे की शोभा बढ़ायेगा। किसी भी कलर की दीवार से यह मैच हो जाता है। अच्छी खरीद है। Best Ceiling Fan Under 2000 Rs in India 2026

उपकरण की विशेषताएं

  • डेकोरेटिव हाई क्वालिटी फैन
  • 210 सीएमएम एयर डिलेवरी
  • 70 वाट पावर खर्च
  • 400 आरपीएम
  • शानदार फिनिंशिंग तथा कलर

5.LONGWAY Aero Ceiling Fan with Remote Control

यह सीलिंग फैन 48 इंच का है। इसे कम्पनी ने तीन ब्लेड में डिजाइन किया है। यह ब्लेड एयरोडायनामिक है। जिससे हवा अच्छी तरह से कमरे के अंदर फैलती है। जंगरोधी इस सीलिंग फैन में मोटर की बाइंडिंग काॅपर की है। यह पंखा हाई स्पीड फैन हैं। इसका आरपीएम 400 तथा एयर डिलेवरी 220 सीएमएम है। भारतीय मानक ब्यूरो ने इसे 5 स्टार रेटिंग दी है। इस शानदार फैन पर कम्पनी 3 वर्ष की वारंटी दे रही है।

खरीदनें के लिये सलाह : यह सीलिंग फैन 5 स्टार रेटिंग के साथ है। इसलिये इसकी क्वालिटी पर आप भरोसा कर सकते हैं। अमेजन पर अच्छी खरीद है।

उपकरण की विशेषताएं

  • एयरोडायनामिक ब्लेड डिजाइन
  • हाई स्पीड फैन
  • काॅपर बाइंडिंग मोटर
  • 3 वर्ष की वारंटी
  • 5 स्टार रेटिंग

6. Havell Reo Tejas Ceiling Fan

प्रसिद्ध ब्रांड हेवल्स का यह सीलिंग फैन स्मोक ब्राउन कलर में है। इसमें कम्पनी ने तीन हाई क्वालिटी एयरोडायनामिक ब्लेड लगाये हैं। यह हाई स्पीड फैन है जो कमरे के प्रत्येक कोने में हवा देने में समर्थ है। यह 70 वाट पावर पर कार्य करता है। इसका आरपीएम 400 है। इसकी मोटर काॅपर बाइंडिंग की बनाई गई है। उपकरण को आप 5 स्पीड में आपरेट कर सकते हैं। इस पंखे पर 2 वर्ष की वारंटी है।

खरीदनें के लिये सलाह : हेवल्स के पंखे भारतीय बाजार में बहुत पहले से उपलब्ध हैं। यह अपनी अच्छी क्वालिटी एवं सर्विस के लिये जाने जाते हैं। अमेजन पर यह पंखा उपलब्ध है। अच्छी खरीद है। Best Ceiling Fan Under 2000 Rs in India 2026

उपकरण की विशेषताएं

  • हाई क्वालिटी फैन
  • आकर्षक डिजाइन
  • एयरोडायनामिक ब्लेड डिजाइन
  • 5 स्पीड आपरेशन
  • 2 वर्ष की वारंटी

7. Orient Electric’s Pacific Air Decorative ceiling fan

आपने कभी ना कभी ओरियंट के पंखे खरीदे होगें? इसलिये इनकी क्वालिटी के बारे में अधिक बताने की आवश्यकता नहीं है। यह पंखा 48 इंच का हैं इसे कम्पनी ने हाई स्पीड पंखे के रूप में बाजार में उतारा है। ब्राउन कलर का यह पंखा 3 एयरोडायनामिक ब्लेड के साथ है। इसमें कम्पनी ने काॅपर बाइंडिंग की मोटर लगाई है। यह 70 वाट पर कार्य करता है। इसका आरपीएम 370 है। पंखे की एसर डिलेवरी 200 सीएमएम है। इसे 5 स्पीड में आपरेट किया जा सकता है। कम्पनी इस उपकरण पर 2 वर्ष की वारंटी दे रही हैं Wall mount fan of Orient brand is also popular in India.

खरीदनें के लिये सलाह : ओरियंट के लिये किसी परिचय की जरूरत नहीं है। यह पंखा अमेजन पर उपलब्ध है। अवश्य खरीदें।

उपकरण की विशेषताएं

  • स्थापित ब्रांड
  • 70 वाट पावर
  • 370 आरपीएम
  • 2 वर्ष की वारंटी
  • काॅपर बाइंडिंग मोटर

8.USHA Diplomat 1200mm Ceiling Fan

प्रसिद्ध भारतीय कम्पनी उषा का यह सीलिंग फैन 48 इंच साइज का है। इसका आरपीएम 400 है। इसे कम्पनी ने बाजार में 78 वाट पावर में उतारा है। इस पंखे का एयर सर्कुलेशन 210 सीएमएम है। यह तीन ब्लेड वाला पंखा 5 स्पीड में आपरेट किया जा सकता है। इसके ब्लेड एयरोडायनामिक हैं। मोटर 12 पोल की है जिसमें काॅपर बाइंडिंग का उपयोग किया गया है। कम्पनी इस पंखे पर 2 वर्ष की वारंटी दे रही है। You are reading Best Ceiling Fan Under 2000 Rs in India 2026

खरीदनें के लिये सलाह : उषा का यह पंखा भारतीय घरों में पहले से ही मौजूद है। आप इसे अमेजन पर खरीद सकते हैं। अच्छी खरीद है।

उपकरण की विशेषताएं

  • स्थापित ब्रांड
  • 400 आरपीएम
  • विशाल सर्विस नेटवर्क
  • 48 इंच साइज
  • काॅपर बाइंडिंग मोटर

9. Bajaj Frore 1 Star Rated Ceiling Fans

भारतीय कम्पनी Bajaj का यह सीलिंग फैन 1200 एमएम साइज का है। कम्पनी ने इसे brown कलर में डिजाइन किया है। इसका पावर 52 वाट तथा आरपीएम 390 है। इस पंखे की एयर डिलेवरी 210 सीएमएम है। मोटर की बाइंडिंग काॅपर की है, इसे 5 स्पीड में आपरेट किया जा सकता है। कम्पनी इस उपकरण पर 2 वर्ष की वारंटी दे रही है। बजाज का यह फैंन 1 स्टार रेटिंग के साथ उपलब्ध है।

खरीदनें के लिये सलाह: Bajaj ब्रांड भारत में बिद्युत उपकरणों के निर्माण एपं सेलिंग से बरसों से जुडा है। यह पंखा अपने शानदार लुक तथा डिजाइन के कारण पंसद किया जाता है। आप इसे अमेजन पर खरीद सकते हैं।

उपकरण की विशेषताएं

  • शानदार डिजाइन एवं बनावट
  • 400 आरपीएम
  • 75 वाट पावर
  • 2 वर्ष की वारंटी

Read about Tower fan in India with in your budget.

10. V-Guard Pace Art Bz Ceiling Fan

यह पंखा 48 इंच साइज में उपलब्ध है। पावर 70 वाट तथा आरपीएम 380 है। इसके तीनों सफेद ब्लेड एयरोडायनामिक हैं। जिससे यह कमरे के प्रत्येक कोने में हवा देने में समर्थ है। पंखे का एयर सर्कुलेशन 220 सीएमएम है। इसे आप 5 स्पीड में आपरेट कर सकते हैं। मोटर 12 पोल तथा काॅपर बाइंडिंग के साथ है। जिससे यह लम्बे समय तक अच्छी सर्विस देगी। कम्पनी इस प्रोडेक्ट पर 2 वर्ष की वारंदी दे रही है।

खरीदनें के लिये सलाह : यह ब्रांड यद्यपि भारतीय बाजार में अधिक लोकप्रिय नहीं है। लेकिन उपकरण की बनावाट, डिजाइन आदि आकर्षक है। इसे अमेजन पर खरीदा जा सकता है।

उपकरण की विशेषताएं

  • V-Guard द्वारा उत्पादित पंखा
  • 380 आरपीएम
  • 2 वर्ष की वारंटी
  • 48 इंच साइज
  • 3 एयरो डायनामिक ब्लेड

You are reading Best Ceiling Fan Under 2000 Rs in India 2026

Buyers Opinion

मित्रों, हमने 225 खरीददारों के रिव्यू का विश्लेषण किया है। जिनमें 5 स्टार से लेकर 1 स्टार तक के रिव्यू शामिल हैं। विश्लेषण से निम्नलिखित बातें निकलकर सामने आई है-

  • एयर डिलेवरी: लगभग 80 प्रतिशत खरीददारों का कहना है कि प्रतिष्ठित ब्रांड के पंखें भरपूर हवा देते हैं। जिनमें Cromption एवं Orient शामिल है। इनके 1200 एमएम वाले मॉडल कमरे के प्रत्येक कोने में हवा पहुंचाते है। यह 120 वर्ग फीट से लेकर 150 वर्ग फीट वाले कमरों के लिये सबसे अच्छे हैं।
  • मोटर की बनावट और साउंड: 75 प्रतिशत यूजर्स ने बताया है कि शुद्ध कॉपर बाइंडिंग वाली मोटर के पंखें अधिक चलाने पर भी गर्म नहीं होते हैं। इसके साथ ही पंखा शोर भी नहीं करता हैं।
  • रेग्युलेटर व स्पीड का तालमेल: 20 प्रतिशत खरीददारों ने कहा है कि रेगुलेटर के साथ यह पंखे कम स्पीड पर भी बिना किसी हमीग के अच्छी तरह से काम करते हैं।
  • पेंट और फिनिशिंग: 15 प्रतिशत खरीददारों ने बताया है कि ग्लॉसी पाउडर कोटेड पंखों पर धूल कम जमती है। जिससे उन्हें साफ करना आसान होता है।

नोट: उपरोक्त विश्लेषण में 1 से 3 प्रतिशत तक की गलती होने की संभावना है।

My Opinion

दोस्तों, इलेेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रानिक्स के क्षेत्र में 40 वर्ष के अनुभव के आधार पर मैं आपको सीलिंग फैन चुनते समय कुछ बातों पर विशेष ध्यान देने का आग्रह करूंगा –

  • पहली एवं महत्वूर्ण बात: हमेशा 100 प्रतिशत कॉपर बाइंडिंग वाली मोटर के पंखें चुनें। रूपये 2000 के अंदर उपलब्ध कुछ पंखों में एल्यूमीनियम बाइंडिंग वाली मोटर लगी होती है। यह गर्मियों में जल्दी जल सकती है। बेहतर होगा की पंखें के स्पेसीफिकेशन पढ़ लें। जिससे आपको भरोसा हो जाये की मोटर कॉपर बाइंडिंग वाली ही है। हमेशा डबल बाल बियरिंग वाले पंखें ही खरीदें। विशेष रूप से वह पंखे जिनका आरपीएम 380 से 400 के बीच हो।
  • स्वीप साइज: छोटे कमरे अथवा किचन या बालकनी के लिये 900 एमएम या 1050 एमएम के पंखे ठीक है। लेकिन स्टडी रूम, बेडरूम, ड्राइंग रूम के लिये 1200 एमएम सबसे उपयुक्त साइज है।
  • बिजली की खपत: हमेशा वह पंखे चुने जिनमें बिजली की खपत कम होती हो। 70 से लेकर 75 वॉट वाले पंखे आपके बिजली का बिल नियंत्रित रखेगें।

आपके संभावित प्रश्न (FAQ)

प्र. ब्रांडेड सीलिंग फैन खरीदनें का क्या लाभ है?

उ. यह अच्छी सर्विस देते हैं। आप लगातार दिन भर उपयोग में ले सकते हैं।

प्र. क्या रूपये 2 हजार के अंदर डेकोरेटिव फैन उपलब्ध हैं?

उ. एक दो को छोड़कर नही है।

प्र. अधिक RPM होने पर क्या लाभ होगा?

उ. पंखे से अधिक हवा मिलेगी। यह तेेजी से घूमने के कारण कमरे के कोने में हवा जायेगी।

प्र. इस उपकरण में वाटेज का क्या अर्थ है?

उ. अधिक वाट का पंखा अधिक बिजली की खपत करेगा। लेकिन उसकी गति अधिक होगी।

प्र. घर के उपयोग के लिये कितनी ब्लेड का फैन खरीदना चाहिये?

उ. यह आप पर निर्भर करता है। सामान्यतः 3 ब्लेड के पंखे ही अधिक चलन में है।

प्र. सीलिंग फैन को छत पर कितनी हाइट पर लगाना चाहिये?

उ. सामान्यतः इसे 10 फीट से 12 फीट तक की हाइट पर लगाया जाता है।

निष्कर्ष

मित्रों, एक सामान्य कमरे के लिये रूपये 2000 हजार में एक अच्छा पंखा खरीदा जा सकता है। यदि आप अपने बजट में आधुनिक डिजाइन, आकर्षक बनावट वाले पंखे चाहते हैं तो Cromption, Bajaj, Havells & Orient आदि Brand भरोसेमंद हैं। खरीदने से पहले कॉपर बाइंडिंग वाली मोटर तथा डबल बालबियरिंग अवश्य चेक कर लें। जिससे आपका सीलिंग फैन बरसों बरस अच्छी सर्विस दे सके। उपरोक्त 10 मॉडल में से कोई भी चुनें, आप निराश नहीं होगें।

Writer of article

Best Ceiling Fan Under 2000 Rs

अखिलेश शुक्ला

होम एण्ड किचन एप्लायंसेस के वर्किग, मेन्टेनेंस का 30 वर्ष का अनुभव। फिजिक्स एवं इलेक्ट्रानिक्स में शिक्षण का 40 वर्ष का अनुभव। तकनीक, विज्ञान, साहित्य एवं कला संबंधी लेखन में रूचि।

पंखे से संबंधित यह लेख भी पढ़े –

आपको यह लेख कैसा लगा?

Leave a Comment