5 Best Microwave Oven Stand in India (2026): मॉड्यूलर किचन के लिए स्पेस सेविंग और गाइड़

Post Updated 15.09.2026 नेहा बधाई हो! तुमने बहुत ही शानदार मॉडयुलर किचन बनवाया हैं लेकिन किचन स्टेण्ड क्यों अव्यवस्थित पड़ा हुआ है। इस पर खाना पकाने की तक की जगह नहीं बची है।

Table of Contents show

इस रविवार जब नेहा की सहेली सुमन मिलने आई, उसने देखा कि किचन स्टेण्ड पर एक बड़ा सा माइक्रोवेव ओवन रखा हुआ है। जिसने किचन स्टेण्ड की लगभग 75 प्रतिशत जगह घेर रखी है। ओवन पर अनेक डिब्बे एवं कटलरी बेतरतीब ढंग से रखे हैं। उसके साथ ही मिक्सर ग्राइंडर सटा कर रखा हुआ है। ओवन के पीछे की तरफ बिजली के अनेक तार बिखरे से पड़े हैं। नेहा ने जैसे ही माइक्रोवेव का दरवाजा खोला, ओवन पर रखी कटलरी गिरते गिरते बची।

नेहा के चेहरे पर झेंप दिखाई दे रही थी। उसके नये बने घर और आधुनिक मॉडयुलर किचन में लाखों खर्च के बाद भी किचन अव्यवस्थित लग रहा था। यहां समस्या किचन एप्लायंसेस नहीं थी, समस्या भी किचन स्टेण्ड का सहीं ढंग से उपयोग ना होना।

मित्रों, क्या आपके घर के किचन में भी सही हाल है? विभिन्न उपकरण जैसे माइक्रोवेव, मिक्सर और अन्य कंटेनर ने स्टेण्ड घेर रखा है।

Microwave Oven Stand इसका सही समाधान है। यह एक ऐसा उपयोगी किचन ऑर्गनाइजर है जो ओवन के साथ ही किचन को सुंदर, व्यवस्थित तथा आकर्षक बनाता है। जिसमें ओवन के साथ ही अन्य उपकरण एवं कंटेनर व्यवस्थित हो जाते हैं।

आज की इस गाइड में मैं 2026 के लिये 5 Best Microwave Oven Stand का संपूर्ण विश्लेषण करूंगा। जिसमें बाइंग गाइड के साथ ही 300 से अधिक परिवारों के फीडबैंक का विश्लेषण मिलेगा। साथ ही मेरे 40 वर्ष के अनुभव पर आधारित माय ओपीनियन भी लेख में शामिल है। जिससे आप अपने मॉडयुलर किचन के लिये एक शानदार उपयोगी माइक्रोवेव ओवन स्टेण्ड चुन सकें।

Microwave Oven Stand के प्रकार

मित्रों Microwave Oven Stand मुख्य रूप से निम्नलिखित प्रकार के अमेजन पर उपलबध है-

1. दीवार पर लगाने योग्य स्टेण्ड

Best Microwave Oven Stand in India 2025

दीवार पर लगाये जाने वाले Microwave Oven Stand प्राय लकडी या धातु के बने होते हैं। इन्हें अच्छी क्वालिटी की इंजीनियरिंग वुड से बनाया जाता है। जिनके पार्टस को नट बोल्ट की सहायता से कसा जाता है। जिससे यह दीवार पर फिट हो जाते हैं। दीवार पर लगाने के लिये इन्हें दीवार में ड्रिल मशीन द्वारा होल करने के बाद लगाया जाता है। प्रायः चार नट बोल्ट से यह दीवार पर अच्छी तरह से कसे जाते हैं।

इनका स्थान किचन में इस तरह से रखा जाता है कि माइक्रोवेव स्टेण्ड में रखा हुआ ओवन वहीं से काम में आ सके। अर्थात Microwave Oven Stand हटाने की आवश्यकता ना पडें।

2.टेबल टॉप Microwave Oven Stand

Best Microwave Oven Stand in India 2025

यह Microwave Oven Stand किचन के प्लेटफार्म पर रखा जाता है। यह किचन में अन्य किसी स्थान पर भी रखे जा सकते हैं। यह भी दो प्रकार के होते हैं। पहला प्रकार का स्टेण्ड किचन के प्लेटफार्म पर रखे जाकर उपयोग में लाया जाता है। वहीं दूसरे प्रकार के स्टेण्ड में नीचे की तरफ टेबिल लगा होता हे। जिसमें आप अन्य सामग्री भी रख सकते हैं। इसके टॉप पर एक बाक्स होता है। सामने की ओर दरवाजा लगाया जाता है। जिसमें कांच लगा होता है। आप इसे खोलकर माइक्रोवेव को उपयोग में ले सकते हैं।आप पढ रहे हैं लेख, 5 Best Microwave Oven Stand in India 2026.

3. फर्श पर रखे जाने वाले Microwave Oven Stand

इस तरह के Microwave Oven Stand मल्टी लेयर होते है। यह एक तरह के लेयर वाले रैंक होते हैं। जिनमें दो अथवा तीन लेयर हो सकती है। इन्हें फर्श पर रखा जाता है। यह अच्छी क्वालिटी के स्केयर पाइप से बनाये जाते है। इन्हें किचन के अन्य स्टोरेज में भी काम में लाया जा सकता है।

Microwave Oven Stand की जरूरत क्यों?

मित्रों आइये अब जानते है कि Microwave Oven Stand की जरूरत पड़ती क्यों हैं?

  • स्थान की बचत : काउंटर को साफ रखता है। मित्रों, आपने कई घरों में देखा होगा? किचन स्टेण्ड पर अनेक उपकरण पडे होते हैं फिर भले ही उनका उपयोग हो अथवा ना हो। ऐसी स्थिति में उपकरण खराब तो होते ही है पुराने भी पड़ने लगते हैं। वहीं कुछ समय बाद उन्हें उपयोग में लेने में परेशानी का सामना करना होता है। अतः बेहतर होगा कि एक अच्छा सा स्टेण्ड खरीदा जायें।
  • सुरक्षा: Microwave Oven Stand माइक्रोवेव को गिरने से बचाता है। क्योंकि यह उपकरण कीमती होता है। यह गिरकर टूट भी सकता है। इसके पार्टस एवं फंक्शन बहुत सेस्टिव होते है। अतः माइक्रोवेव के साथ एक अच्छा सा Best Microwave Oven Stand in India लेना एक समझदारी भरा कदम है।

5 Best Microwave Oven Stand for Kitchen

मित्रों, अब हम चर्चा करेगें 5 Best Microwave Oven Stand की। जैसा कि हमने पहले बताया, आप या तो स्वयं बना लें। अथवा किसी वेल्डर से आयरन पाइप अथवा एंगल का स्टेण्ड बनवा लें। या फिर किसी कारपेंटर से इसे पुराने फर्नीचर से बनवा लें। फिलहाल यहां पर 5 Best Microwave Oven Stand or Microwave oven grill stand की जानकारी है। आप यदि हाल ही में खरीदें गये माइक्रोवेव ओवन की जल्दी सुरक्षा चाहते है तो खरीदें।

1. DECOWORLD 3 Tier Metal Microwave Oven stand for Kitchen

Our Raring

Rating: 3.5 out of 5.

ग्राहकों के विचार

ग्राहकों ने इसे फंक्शन, क्वालिटी एवं उपयोगिता के कारण पसंद किया है।

यह एक शानदार Microwave Oven Stand है। जिसे आप अपने किचन में रख सकते हैं। यह हाई क्वालिटी जग रोधी स्टील का बना है। जिसके टॉप पर अन्य सामान भी रखा जा सकता है। This is article on Best Microwave Oven Stand in India 2026.

इसकी विशेषताएं निम्नानुसार है –

  • एक्सपैंडेबल और हाइट एडजस्टेबल: लंबाई 35 से 62 सेमी तक बढ़ाई जा सकती है; 2 ऊंचाई विकल्प मौजूद।
  • मजबूत निर्माण: जंग-रहित आयरन से बना, 30 किग्रा तक भार उठाने में सक्षम।
  • स्मार्ट डिज़ाइन: बैक और साइड गार्डरेल्स + 6 हुक्स + फ्लोर स्क्रैच से बचाने वाले बुशेस।
  • आसान इंस्टॉलेशन: बिना ड्रिल के, स्क्रू और एलेन की की मदद से आसानी से लगाएं।
  • मल्टीपर्पज़ उपयोग: किचन, ऑफिस, बाथरूम, बेडरूम आदि में माइक्रोवेव, स्पाइसेस, फाइल्स आदि रखने के लिए परफेक्ट।
मूल्य एवं ऑफर देखें

2. DIVYA 3-Layer Microwave Stand

Our Raring

Rating: 4 out of 5.

ग्राहकों के विचार

खरीददारों ने इसे बिल्ट क्वालिटी, खुबसूरती, उपयोगिता, जगह की बचत एवं बजट में उपलब्ध उपकरण के कारण विशेष रूप से पसंद किया है।

यह माइक्रोवेव स्टेण्ड तीन लेयर वाला उपकरण है। यह एक अच्छा स्टोरेज है। जिसे आप अन्य सामग्री रखने के काम में भी ले सकते हैं। इसे स्टील के मजबूत स्केवर पाइप से बनाया गया है। आप इसकी तीन लेयर में से किसी भी लेयर में माइक्रोवेव रख सकते है। लेकिन सबसे अच्छा होगा कि बीच वाला भाग माइक्रोवेव के लिये उपयोग में लाया जाये।
उपकरण की विशेषताएं

  • मजबूत निर्माण: मजबूत मेटल फ्रेम से बना, अच्छी लोड क्षमता के साथ – ऊपर बर्तन, कप, फूड आइटम आदि रखे जा सकते हैं।
  • सामग्री: प्री-लैमिनेटेड वुड टॉप और माइल्ड स्टील स्क्वेयर पाइप्स से बना, टिकाऊ और मजबूत।
  • फिनिशिंग: इलेक्ट्रोस्टैटिक पाउडर कोटिंग से जंग से सुरक्षित।
  • लोड क्षमता: अधिकतम भार उठाने की क्षमता 55 किलोग्राम।
  • आसान असेंबली: DIY प्रोडक्ट, आसान निर्देशों के साथ मिनटों में असेंबल किया जा सकता है। सभी टूल्स और पार्ट्स व्यवस्थित रूप से पैक्ड।

यह उपकरण किचन में एक अतिरिक्त स्टोरेज की सुविधा भी उपलब्ध कराता है। यदि आपके किचन में इसे रखने के लिये पर्याप्त स्थान हो तो अवश्य खरीदें।

मूल्य एवं ऑफर देखें

3. Zeroway Microwave Oven Stand Wall Mount

Our Raring

Rating: 4.5 out of 5.

ग्राहकों के विचार

ग्राहकों ने इसे इसकी शानदार बनावट, उपयोगिता, असेबल करने में सुविधाजनक, स्टोरेज केपेसिटी एवं अन्य कारणों से पसंद किया है।

यह दीवार पर लगाया जाने वाला एक शानदार माइक्रोवेव स्टेण्ड है। इसे स्टेनलैस स्टील से बनाया गया है। इसकी बनावट आकर्षक एवं सुंदर है। इसके नीचे की तरफ किचन टूल्स लटकाये जा सकते है। हुक की संख्या 8 दी गई है। यह एक कम कीमत में उपलब्ध जगह बचाने वाला उपकरण है। This is article on 5 Best Microwave Oven Stand in India 2026.

इसकी अन्य विशेषताएं निम्नानुसार है

  • एडजेस्टेबल सेल्फ
  • शानदार बनावाट
  • मजबूत एवं आकर्षक डिजाइन
  • अन्य टूल्स के लिये भी उपयोगी
  • कम जगह घेरता है।
  • सुविधाजनक एवं डयूरेबल
मूल्य एवं ऑफर देखें

4. A to Z Hub Laksh CASA Metal Microwave Oven Stand

Our Raring

Rating: 4 out of 5.

ग्राहकों के विचार

इस उपकरण की शानदार क्वालिटी एवं उपयोगिता के कारण ग्राहकों ने इसे पसंद किया है।

दो सेल्फ वाला यह Microwave Oven Stand किचन के लिये एक आदर्श उपकरण है। इसके टॉप पर अन्य सामान भी रखा जा सकता है। इसे मजबूत स्टील पाइप से बनाया गया है। साइड में किचन टूल्स लटकाने के लिये हुक्स दिये गये हैं। उपकरण की अन्य विशेषताएं निम्नानुसार है –

  • मजबूत और टिकाऊ निर्माण: मेटल से बना, वाटरप्रूफ, मजबूत और लंबे समय तक चलने वाला। मोटा मटेरियल, बेहतरीन लोड क्षमता।
  • स्थिर और मजबूत: स्टील से बना, 80 किग्रा तक भार उठा सकता है। शानदार बनवाट एवं आधुनिक डिजाइन।
  • असेम्बल करने में सरल: पैकेज में मिलते हैं – 2 साइड पिलर, 2 सपोर्ट रॉड, 1 मेटल लेयर, 8 स्क्रू, 8 हुक, 1 स्पैनर। इंस्टॉलेशन बहुत आसान।
  • हाई क्वालिटी मेटल: पाउडर कोटेड हाई-क्वालिटी मेटल से बना, जंग नहीं लगता, क्लीन लुक और मजबूत डिजाइन।
  • इंस्टॉल और साफ करना आसान: सभी टूल्स व गाइडलाइन के साथ आता है, साफ-सफाई में भी आसान और सुविधाजनक।
मूल्य एवं ऑफर देखें

5. MY ARMOR Microwave Oven Stand Wall Mounted

Our Raring

Rating: 4 out of 5.

ग्राहकों के विचार

प्रोडेक्ट क्वालिटी, मजबूत निर्माण, असेमबल करने में आसान, जगह की बचत, आकर्षक डिजाइन, बनावट के कारण ग्राहकों ने पसंद किया है।

यह स्टेनलैस स्टील से बना शानदार Microwave Oven Stand Wall Mounted है। जिसे आप दीवार पर फिट करा सकते है। इसकी बनावाट आकर्षक है। मजबूत स्टेनलैस स्टील से बना यह स्टेण्ड जगह की बचत करता हैं। इसे आप अन्य कार्यो के लिये भी उपयोग में ले सकते हैं।

अन्य विशेषताएं निम्नानसुसार है-

  • मजबूत और टिकाऊ डिज़ाइन: रस्ट-रेज़िस्टेंट पाउडर कोटेड मेटल, टिकाऊ और साफ करने में आसान।
  • आकार: चौड़ाई – 44 सेमी, गहराई – 36.5 सेमी, ऊंचाई – 17.5 सेमी।
  • आसान इंस्टॉलेशन: सिंपल वॉल माउंट सेटअप; पैकेज में 1 मेटल शेल्फ, 2 साइड आर्म्स, 4 वॉल स्क्रू, 4 एलन स्क्रू, 1 एलन की शामिल।
  • बेहतर लोड कैपेसिटी: हाई-क्वालिटी मेटल से बना, जंग रहित और मजबूत भार सहने वाला।
  • स्लीक और वर्सेटाइल: मॉडर्न लुक के साथ किचन, हॉलवे या बेडरूम में स्टाइलिश और प्रैक्टिकल स्टोरेज समाधान।
मूल्य एवं ऑफर देखें

Microwave Oven Stand/ Microwave Oven Grill stand कैसे चुनें?

  • आकार: माइक्रोवेव से मेल जब भी आप Microwave Oven Stand खरीदें। उसका आकार अवश्य नाप लें। अथवा यह देख लें कि आपका माइक्रोवेव उस स्टेण्ड में अच्छी तरह से समा जायेगा। इसके लिये आप माइक्रोवेव की नाप लें। उसके बाद माइक्रोेवेव स्टेण्ड के अमेजन पर उपलब्ध विवरण से तुलना करें। देखें कि आप जिस नाप का स्टेण्ड चाहते हैं, वह बिलकुल वहीं है। तब ही खरीदें।
  • मटेरियल: लकड़ी या मेटल। दूसरा प्रश्न यह उठता है कि मटेरियल क्या होना चाहिये। आजकल के अधिकांश माइक्रोवेव ओवन धातु के बने आ रहे हैं। इन्हें हाई क्वालिटी स्टेनलैस स्टील से बनाया जाता है। आकर्षक बनावट एवं सुंदर डिजाइन के साथ यह किचन के अन्य उपकरणों की शोभा बढ़ाते हैं। अतः लकडी की अपेक्षा स्क्ेवयर पाइप के बने स्टेण्ड ही पसंद करें।

Buyers opinion

हमेने विभिन्न ई कामर्स प्लेटफार्म पर लगभग 300 खरीददारों के रिव्यू का विश्लेषण किया है। जिनके अनुभवों एवं फीडबेक के आधार पर निम्नलिखित मुख्य बातें सामने आई है –

  • किचन स्टेण्ड में 60 प्रतिशत स्थान की बचतः लगभग 80 प्रतिशत खरीदारों का कहना है कि 2 टियर या 3 टियर वाले स्टेण्ड लगाने पर उनके किचन में काफी अधिक स्पेस मिला है। स्टेण्ड के नीचें माइक्रोवेव उसके उपर एयर फ्रायर, मिक्सर ग्राइंडर एवं अन्य सामग्री रखने का स्थान मिला है।
  • एडजेस्टेबल चौड़ाई का मिलना: लगभग 30 प्रतिशत परिवारों ने स्टेण्ड के आकार प्रकार में परिवर्तन वाला स्टेण्ड चुना। इससे उन्हें बहुत अधिक सुविधा हुई। इसमें किसी भी आकार का माइक्रोवेव अच्छी तरह से सेट हो जाता है।
  • मजबूती एवं स्थिरता पर विचारः 40 प्रतिशत खरीददारों का कहना है कि पतले मेटल वाले एवं सस्तें स्टेण्डस बेकार साबित हुये हैं। क्योंकि जब माइक्रोवेव का दरवाजा बंद किया अथवा खोला जाता है तो पूरा स्टेण्ड हिलता है। जिन स्टेण्ड के नीचे रबर के सक्शन पैड लगे थे उन्हें क्रेताओं ने बहुत पसंद किया है। इनकी संख्या लगभग 35 प्रतिशत रही है।
  • साइड हुक की उपयोगिता: स्टेण्ड के साथ मिलने वाले साइड हुक 30 प्रतिशत क्रेताओं को बड़े काम के लगे हैं।

मित्रों, उपरोक्त विश्लेषण में 1 से 3 प्रतिशत तक की गलती हो सकती है। यह रिव्यू के लिये किया गया विश्लेषण है।

My Opinion

मित्रों, इलेक्ट्रानिक्स एवं इलेक्ट्रिक उपकरणों के अपने 40 वर्ष के अनुभव के आधार पर कुछ बातें आपसे शेयर कर रहा हूं। अधिकांश खरीददार केवल कलर एवं कम कीमत के आधार पर Microwave Oven Stand का चयन करते हैं। लेकिन जब भी आप इसे खरीदें, निम्नलिखित बातों पर ध्यान दें –

  • माइक्रोवेव का वजन: माइक्रोवेव ओवन सामान्यतः 15 से 20 किलोग्राम वजन का हो सकता है। जब भी खरीदें, मजबूत स्टैड चुनें। हलके पतले एल्यूमीनियम या पतली स्टील शीट के बने स्टेड ना चुनें। हमेशा स्टेनलेस स्टील या मोटे कार्बन स्टील का स्टेड चुनें।
  • स्टेड में वेंटीलेशन का स्थानः आपका Microwave Oven Stand इस तरह का हो की उसमे Microwave ओवन रखने के बाद चारों तरफ कम से कम 3 इंच का स्थान रिक्त हो। जिससे गर्म वायु आसानी से बाहर निकल सकेगी।
  • जंग से सुरक्षा: किचन में हमेशा धुंआ, भाप एवं नमी बनी रहती है। इससे स्टेंड में जंग लग सकती है। अतः इलेक्ट्रोस्टेटिंक पाउडर कोटेड या 304 ग्रेड के स्टील का Microwave Oven Stand आपके लिये बेहतर होगा।
  • सही स्टेंड का चयन: आपका किचन यदि छोटा है तो हेवी डयूटी वॉल माउंटेड स्टेण्ड चुने। लेकिन यदि किचन स्टेंड पर बहुत अधिक रिक्त स्थान है तो परिवर्तित आकार वाला 2 टियर काउंटर टॉप स्टेंड बेहतर विकल्प होगा।

मित्रों, आपका क्या विचार है? क्या आपने Microwave Oven Stand का चुनाव कर लिया है? हमें कमेंट बाक्स में अवश्य बतायें। आपके कोई सुझाव या विचार हो तो लिखें।

Microwave Oven Stand (FAQs)

प्र. माइक्रोवेव स्टेण्ड का चुनाव कैसे करना चाहिये?

उ. आप अपने किचन में स्पेस देखें। उसी के अनुसार स्टेण्ड चुनें।

प्र. मेरे किचन में पर्याप्त जगह है लेकिन मैं लेयर वाला स्टेण्ड चाहती हूं। क्या यह ठीक रहेगा?

उ. हां, आपके किचन में यदि पर्याप्त जगह है तो यह ठीक रहेगा।

प्र. लकडी का बना स्टेण्ड कितने दिन सर्विस देगा?

उ. लकडी का बना स्टेण्ड लकडी की क्वालिटी पर निर्भर करेगा।

प्र. क्या बेहतर होगा? Online/market से खरीदें या खुद से बना लें?

उ. यह आप पर निर्भर करता है। जैसा आपको ठीक लगे। मेरा विचार है कि अमेजन से खरीदें। लेकिन खरीदनें से पहले अपने माइक्रोवेव की मॉप अवश्य ले लें।

प्र. कितने लेयर वाला माइक्रोवेव स्टेण्ड खरीदना चाहिये?

उ. यह आपकी जरूरत एवं किचन में स्पेस पर निर्भर करता है। उसी के अनुरूप खरीदें।

निष्कर्ष

किचन किसी भी आकार का हो, उसकी खुबसूरती उसके अच्छे मेन्टेंनेस में होती है। एक अच्छा Microwave / OTG Oven Stand आपके किचन को व्यवस्थित बनाता है। जिससे आपके कीमती उपकरण लम्बे समय तक अच्छी सर्विस देते हैं।
यदि आप अपना किचन स्टेंड व्यवस्थित रखना चाहते है तो दिखाये गये 5 मॉडल में से अपनी जरूरत के अनुसार चुनें।

Writer of Article

Microwave Oven Stand buying guide 2026

अखिलेश शुक्ला

होम एण्ड किचन एप्लायंसेस के वर्किग, मेन्टेनेंस का 30 वर्ष का अनुभव। फिजिक्स एवं इलेक्ट्रानिक्स में शिक्षण का 40 वर्ष का अनुभव। तकनीक, विज्ञान, साहित्य एवं कला संबंधी लेखन में रूचि।

Other Article

आपको यह लेख कैसा लगा?

Leave a Comment