Post updated 01.10.2026 आप इस लेख में Best Storage Water Geyser in India के संबंध में जानकारी प्राप्त करेगें। लेख में स्टोरेज गीजर की विशेषताएं शामिल की गई है। विभिन्न ब्रांड के गीजर के रिव्यू है। उत्तम खरीद हेतु आवश्यक सलाह तथा आपके प्रश्नों के उत्तर हैं। इसके अतिरिक्त best storage gyeser के अच्छी तरह से उपयोग में लेने के लिये सलाह भी है। इनमें से अधिकांश की जानकारी आपको होगी ही। लेख आपको अच्छा स्टोरेज गीजर खरीदने में उपयोगी होगा। आप पढ़ रहे हैं आलेख Best Storage Water Geyser in India
जैसा कि आप जानते है कि 10 लीटर से अधिक कैपेसिटी वाले geysers ही स्टोरेज गीजर कहलाते हैं। इससे कम कैपेसिटी के geysers को instant geysers कहते हैं। क्या आप instent geysers के बारे में जानना पसंद करेंगे? पढ़े लेख Best instant water geysers .
Our best picks
- आपका बजट सीमित है तो खरीदें ACTIVA 5 Star Geyser with Temperature Meter
- आपका परिवार बड़ा है। अधिक गर्म पानी की जरूरत पड़ती रहती है। खरीदें AO Smith Storage Water Heater (5 star rating)
- आप आधुनिक सर्व सुविधायुक्त स्मार्ट वाटर हीटर खोज रहे हैं? आपके लिये Racold Omnis Wi-Fi 25L Storage Water Heater बेस्ट च्वाईस है।
Storage geysers details
स्टोरेज गीजर की तकनीक
स्टोरेज वाटर गीजर की तकनीक ठीक इंस्टेंट गीजर के समान ही होती है। केवल क्षमता का फर्क होता है। आप इस संबंध में जानकारी हमारे इंस्टेंट गीजर संबंधी लेख से प्राप्त कर सकते हैं। इनमें थर्मोस्टेंट, फिलामेंट तथा टब का उपयोग किया जाता है। गीजर की बाड़ी स्टील अथवा प्लास्टिक की बनाई जाती है। अच्छे क्वालिटी की फिटिंग मटेरियल का उपयोग इनमें किया जाता है। इंडीेकेटर, प्लग तथा अन्य फिक्सर्स भी काफी हाई क्वालिटी के उपयोग में लाये जाते हैं। एक निर्धारित तापमान पर पानी गर्म हो जाने पर ये स्वतः ही कट आॅफ हो जाते हैं।Storage Water Geyser के टब तथा बाड़ी के बीच में इंसुलेटर का उपयोग किया जाता है।
गीजर की प्रमुख विशेषतएं
इस तरह के गीजर अधिक क्षमता के होतेे हैं। इनकी बनावट मजबूत तथा आकर्षक होती है। यह पावर कट हो जाने पर भी अधिक समय तक गर्म पानी उपलब्ध कराते हैं। लम्बे समय तक बिना किसी रूकावट के काम करते हैं। यह अवश्य है कि इन्हें अधिक स्थान की आवश्यकता पड़ती है। लेकिन उपयोगी भी अधिक होते हैं। इनके द्वारा पानी गर्म कर के पश्चात आप स्वीच आॅफ भी कर सकते हैं। You are reading an article on Best Storage Water Geyser in India .
आंतरिक पार्टस
Storage Water Geyser के अंदर पानी गर्म करने के लिये मुख्य रूप से फिलामेंट होता है। यह गर्म होकर पानी को भी गर्म कर देता है। इसका तापमान कन्ट्रोल करने के लिये थर्मोस्टेट का उपयोग किया जाता है। जिससे आवश्यक ताप प्राप्त किया जा सकता है। सामान्यतः गीजर के द्वारा 70 अथवा 80 डिग्री तक गर्म पानी प्राप्त होता है। यह दोनों उपकरण एक धातु के बने टैंक अंदर लगाये जाते हैं। फिलामेंट का संबंध पानी के पानी के सोर्स से होता है। फिलामेंट इस तरह से लगाया जाता है कि वह हमेशा पानी में डूबा रहे। अन्यथा यह खराब हो सकता है।
हीटर की बाड़ी ओर टैंक के मध्य अच्छे इंशुलेटर का उपयोग किया जाता है। इससे हीटर के अंदर का पानी अधिक देर तक गर्म बना रहता है। इसी तरह का इंशुलेशन Instant water geysers में भी होता है। यह अवश्य है कि उसकी क्षमता 1 से 6 लीटर तक होती है।
बाहरी पार्टस
Storage Water Geyser के बाहर आवरण होता है। यह आकर्षक बनाया जाता है। इस पर इंडीकेटर्स लगे होते हैं। कुछ हीटर्स में तापमान डिसप्ले भी लगाया जाता है। बाहर की ओर पे्रशर रिलीज वाल्व लगाया जाता है। यह गीजर को खराब होने से बचाता है। फिलामेंट को अच्छी क्वालिटी के वायर्स द्वारा इलेक्ट्रिक सप्लाई दी जाती है। आपका स्टोरेज वाटर हीटर सरल व सीधा उपकरण होता है। इसमें बहुत ही कम स्पेयर्स का उपयोग होता है। इसके निर्माण में अधिक तापमान सहने वाले मटेरियल का उपयोग किया जाता है।
प्रमुख फीचर्स
हीटर के फिलामेंट अलग अलग वाटेज के होते हैं। टैंक भी अच्छी क्वालिटी केे स्टेनलैस स्टील का बनाया जाता है। आटो कट off इसका प्रमुख फीचर हैं। इंडीकेटर द्वारा पता चलता है कि अंदर पानी पर्याप्त तापमान तक गर्म हो चुका है। गीजर का पानी उपयोग में लेने पर यह स्वतः स्टार्ट हो जाता है। आपको केवल प्लग लगाकर स्वीच आन करना है। यह अपना काम करता रहेगा। कुछ गीजर्स में बार गेज भी दिया जाता है। जिससे पे्रशर सहन करने की क्षमता प्रदर्शित होती रहती है। इंडीकेटर गीजर के वर्किग मोड में होने की सूचना देते हैं। मित्रों आप पढ़ रहे है आलेख Best Storage Water Geyser in India .
प्रायः वाटर हीटर की बनावट होती है। यह खड़े अथवा आड़े के आकार का होता है। आजकल अन्य आकार के गीजर भी बाजार में उपलब्ध है। Storage Water Geyser की बाड़ी मेटल की बनाई जाती है। नीचे की ओर इनलेट तथा आउटलेट लगाये जाते हैं। बाड़ी मजबूत तथा लम्बे समय तक अच्छी सर्विस दें। इसका विशेष रूप से ध्यान रखा जाता है। इसे लटकाने के लिये एक ओर हेगर्स लगे होते हैं।
उपकरण की क्षमता
मार्केट में 10 लीटर से 40 लीटर की क्षमता के गीजर उपलब्ध हैं। कुछ विशेषज्ञ 10 लीटर के गीजर को इंस्टेट गीजर मानते हैं। लेकिन वास्तव में यह स्टोरेज गीजर है। घरों में सामान्यतः 10 से 20 लीटर के स्टारेज गीजर ही अधिक उपयोग में लाये जाते हैं। इससे अधिक क्षमता के गीजर के लिये अधिक पावर के बिजली कनेेक्शन की जरूरत पड़ेगी। इसलिये भी भारतीय परिवार 25 लीटर का गीजर खरीदना पसंद करते हैं।

ISI मानक की आवश्यकता
Storage Water Geyser लम्बे समय तक बिना किसी रूकावट के सर्विस दे। इसलिये आईएसआई मानक की आवश्यकता पड़ती है। गीजर का थर्मोस्टेट, फिलामेंट तथा अन्य फिक्चर्स आईएसआई मानक के अनुसार होना चाहिये। इससे उपकरण खराब नहीं होगा व रखरखाव का खर्च कम हो जायेगा।
विद्युत खपत एवं स्टार रेटिंग
गीजर में अधिक वाटेज का फिलामेंट लगाया जाता है। यह 2 किलोवाट से 3.5 किलोवाट का हो सकता है। इसलिये इस तरह के गीजर अधिक विद्युत खपत करते हैं। स्टार रेटिंग का बिजली की खपत से सीधा संबंध है। यदि गीजर 5 स्टार रेटिंग से वाला होगा तो कम खपत होगी। 3 अथवा 4 स्टार रेटिंग के गीजर भी बिजली की बचत में सहायक होते हैं। लेकिन 2 से कम स्टार रेटिंग बिजली का खर्च बढ़ा देता है। यह स्टार रेटिंग बीईई द्वारा दी जाती है। यह भारत सरकार की बिजली के मानकों संबंधित संस्था है।
गैस गीजर अपेक्षाकृत रूप से सस्ते पड़ते हैं। क्योंकि उनमें गैस की खपत होती है। सामान्यतः 1 गैस सिलेंडर में पूरे सीजन में गर्म पानी प्राप्त किया जा सकता है। आपको उसमें विशेष सावधानी की आवश्यकता है।
डयूरेबिलिटी तथा रिपेरिंग
सामान्य रूप से गीजर डयूरेबल उपकरण है। लेकिन बिजली के अप डाउन से इसके खराब होने की संभावना रहती है। किसी गीजर में फिलामेंट खराब होने वाला उपकरण है। कभी कभी गीजर को सुरक्षित करने के लिये सेफटी वाल्व भी खराब हो जाते हैं। जिन्हें स्थानीय स्तर पर बदला जा सकता है। थर्मोस्टेट तथा इंडीकेटर कम ही खराब होते हैं। वहीं दूसरी ओर टैंक वारंटी पीरियड के बाद तक सर्विस देता रहता है। गीजर की रिपेरिंग स्थानीय स्तर पर हो जाती है। इसमें खर्च भी कम ही आता है। वाटर हीटर को वाटर गीजर भी कहते हैं। यह लम्बे समय तक काम करने वाला उपकरण है।
Best Storage Water Geyser in India
Brand and reviews
1. Crompton storage water heater
प्रसिद्ध कम्पनी Crompton का यह गीजर 15 लीटर क्षमता का है। इसका पावर 2 किलो वाट है। यह BEE ने इसे 5 स्टार रेटिंग प्रदान की है। यह इस श्रेणी की बहुत अच्छी रेटिंग मानी जायेगी। यह 8 बार का प्रेशर सहन कर सकता है। अतः हाई इमारतों के लिये उपयोगी है। यह गीजर आपको वर्षो बरस बिना रूकावट के अच्छा परफार्मेस देगा।
इसकी 3 लेवल सेफटी इसे अधिक उपयोगी बनाती है। इस गीजर को बिना रिस्क के आप उपयोग में ले सकते हैं। टैंक स्टेनलैस स्टील का बना हुआ है, तथा इसमें कोई जोड़ नहीं है। अतः इसके फटने अथवा टूटने का खतरा नहीं है। आप गीजर का मनचाहा तापमान सलेक्ट कर सकते हैं। इस अ गीजर पर कम्पनी 2 वर्ष तथा टैंक पर 5 वर्ष की वारंटी दे रही है। अच्छी खरीद है।
| Pros (सुविधा) | Cons (असुविधा) |
| 5 स्टार रेटिंग | परंपरागत डिजाइन |
| प्रसिद्ध कम्पनी | केवल 2 किलोवाट फिलामेंट |
| 3 लेवल safety युक्त |
2. Havells Instanio Prime 25 Litre Water Geyser
हैवल्स का यह Storage Water Geyser भी 25 लीटर क्षमता का है। इसका पावर 2 किलोवाट है। इसमें पफ इंशुलेशन का प्रयोग किया गया है। यह मटेरियल हीटर के पानी को अधिक समय तक गर्म रखता है। इसका डिजाइन आकर्षक है। टैंक मैग्नेशियम की विशेष परत युक्त है। इसमें जंग नहीं लगती है। यह कभी खराब होता है। आप अपने अनुसार तापमान चुन सकते हैं। डिजाइन काफी आकर्षक है। हीटिंग एलीमेंट बहुत हाई क्वालिटी का है। कम्पनी द्वारा विवरण मे वारंटी की जानकारी नहीं दी गई है।
| Pros (सुविधा) | Cons (असुविधा) |
| आकर्षक डिजाइन | सीमित सर्विस सेन्टर |
| मजबूत बनावट | अधिक कीमत |
| विश्वप्रसिद्ध नाम |
3. V Guard Victo Plus water heater
व्ही गार्ड कम्पनी का यह हीटर 15 लीटर क्षमता का है। इसका पावर भी 2 किलोंवाट है। यह 5 स्टार रेटिंग युक्त गीजर है। इसमें अनेक आधुनिक फीचर्स दिये गये हैं। यह 4 लेवल safety उपलब्ध कराता है। यह अधिक प्रेशर सहन कर सकता है। अतः हाई राईज बिल्डिग के लिये उपयोगी है। डिजीटल display तथा जांग बटन दिया गया है। इसकी सहायता से अपेक्षित तापमान चुना जा सकता है।Storage Water Geyser की बाड़ी जंगरोधी धातु की बनाई गई है। कम्पनी प्रोडेक्ट पर 2, हीटिंग एलीमेंट पर 3 तथा टैंक पर 7 वर्ष की वारंटी दे रही है। अच्छी खरीद है। आप पढ़ रहे हैं आलेख Best Storage Water Geyser in India.
| Pros (सुविधा) | Cons (असुविधा) |
| 4 लेवल सेफटी | नाजुक बनावट |
| 5 स्टार BEE रेटिंग | परंपरागत डिजाइन |
| फ्री इंस्टालेशन उपलब्ध |
Read about Top 10 Instant Water Heater in India 2026.
4. ACTIVA Storage ABS TOP Bottom Geyser
कम्पनी एक्टिवा का यह हीटर 25 लीटर क्षमता का है। इसका पावर 2000 वाट है। यह 5 स्टार रेटिंग युक्त गीजर है। इसे इस श्रेणी में सबसे अच्छा गीजर कहा जा सकता है। कम्पनी ने आईएसआई युक्त मटेरियल का उपयोग किया है। इसका एलीमेंट भी आईएसआई है। 8 बार pressure सहन करने के कारण यह हाई राइज बिल्डिंग के लिये उपयोगी है। हीटर में सभी आवश्यक सेफटी फीचर्स दिये गये हैं।
डिजाइन काफी आकर्षक बनाया गया है। गीजर का टैंक मजबूत तथा हाई pressure सहन करने में सक्षम है। डायल युक्त डिसप्लें दिया गया है। जिससे पानी के तापमान का पता चलता है। कम्पनी उपकरण पर 2 वर्ष की वारंटी दे रही है। वाटर हीटर प्राइज बहुत ही आकर्षक है। कम कीमत में बहुत अच्छी खरीद है।
| Pros (सुविधा) | Cons (असुविधा) |
| 5 स्टार रेटिंग | सीमित सर्विस सेन्टर |
| विश्वसनीय ब्रांड | परंपरागत डिसप्ले |
| ISI एलीमेंट |
5. AO Smith Geyser Water Geyser
AO Smith कम्पनी का यह गीजर 15 लीटर क्षमता का है। इसका पावर 2 किलोवाट है। हीटर में बहुत ही एफीशियेंट safety वाल्व का उपयोग किया गया है। टैंक पर विशेष प्रकार की कोटिंग की गई है। यह इसे सुरक्षित बनाती है। टेम्परेचर कन्ट्रोल नाब तथा इंडीकेटर बहुत सुरक्षित स्थान पर दिये गये हैं। गीजर का प्रेशर रिलीज वाल्व हाई राइज बिल्डिंग के लिये उपयोगी है। बाड़ी एबीएस प्लास्टिक की है। तापमान दर्शाने के लिये इंडीकेटर गीजर पर लगा हुआ है। स्टार रेटिंग की जानकारी नहीं दी गई है। कम्पनी Storage Water Geyser पर 2 वर्ष की वारंटी दे रही है।
| Pros (सुविधा) | Cons (असुविधा) |
| अपेक्षाकृत नया ब्रांड | एबीएस बाड़ी |
| हाई राइज इमारतों के लिये उपयोगी | सीमित सर्विस सेन्टर |
| आटोमेटिक थर्मोस्टेट |
Best Storage Water Geyser in India
6. Haier ES15V-T1 15-Litre Water Heater
कम्पनी हेयर का यह geyser water 15 लीटर क्षमता का है। इसका पावर 2 किलोवाट है। हीटर में डिजीटल इंडीकेटर दिया गया है। गीजर 8 बार का प्रेशर सहन कर सकता है। इसका हीटिंग एलीमेंट हाई क्लास है। गीजर की बाड़ी पूरी तरह से शाक proof है। सभी आवश्यक फीचर्स कम्पनी ने उपलब्ध कराये हैं। इसके स्टेनलैस स्टील टैंक वा बाड़ी के मध्य पफ इंशुलेशन का प्रयोग किया गया है।
हीटर में सभी आवश्यक safety फीचर्स है। गीजर का मटेरियल हाई स्टेण्डर्ड का है। लेकिन इसे बीईई द्वारा कोई रेटिंग नहीं दी गई है। यह उपकरण 4 वर्ष की वारंटी के साथ भारतीय बाजारों में उपलब्ध है। कम्पनी ने टैंक पर विशेष रूप से 7 वर्ष की वारंटी दी है। इस हीटर के साथ हेयर जैसी प्रसिद्ध कम्पनी का नाम है। अतः यह खरीददारों को आकर्षित करता है। You are reading valuable article Best Storage Water Geyser in India .
| Pros (सुविधा) | Cons (असुविधा) |
| विश्वप्रसिद्ध ब्रांड है | लिमिटेड सर्विस सेन्टर |
| सभी मुख्य सेफटी फीचर उपलबध | बीईई रेटिंग नहीं है |
| हाई क्वालिटी मटेरियल से निर्मित |
7. Venus Audra 15AV 15-Litre (White) Water Heater
भारतीय कम्पनी वीनस का यह Best Geyser 15 लीटर क्षमता का है। इसका पावर 2000 वाट है। इसे बीईई ने 5 स्टार रेटिंग दी है। इससे इसकी क्वालिटी का पता चलता है। यह गीजर 8 बार का प्रेशर सहन कर सकता है। इसका एलीमेंट विशेष टेक्नालाजी से बना है। जिससे यह जल्दी खराब नहीं हेाता है। हीटर का टैंक भी पोर्सलीन एनेमल्ड है। यह जंगरोधी के साथ साथ डयूरेबल भी है। सभी आवश्यक safety फीचर्स इसमें हैं। आउटर बाड़ी परंपरागत है। कम्पनी 2 वर्ष की वारंटी दे रही है। इनर टैंक पर 7 वर्ष की वारंटी है।
| Pros (सुविधा) | Cons (असुविधा) |
| स्थापित कम्पनी | परंपरागत डिजाइन |
| 5 स्टार रेटिंग | सीमित सर्विस सेन्टर |
| safety फीचर्स युक्त |
8. Racold Omnis Wi-Fi Storage Water Heater
रेकोल्ड का यह water geysers स्मार्ट कन्ट्रोल टेक्नालाजी से युक्त है। यह गीजर 25 लीटर क्षमता का है। इसका पावर 2 किलोवाट है। यह हीटर इनर्जी सेवर है, साथ ही इको टेक्नालाजी युक्त है। रेकाल्ड नेट एप की सहायता से इसे आप कहीं से भी कन्ट्रोल कर सकते हैं। आप सप्ताह के लिये इसको शेडयूल कर सकते हैं। जिससे आपको उसी तापमान का पानी प्राप्त होता रहेगा। हीटर के माइक्रोप्रोसेसर सभी सुविधाये प्रदान करते हैं। इससे गीजर सुरक्षित, शाक proof, लीक प्रूफ हो जाता है। This smart water heater is best in top 10 geyser brands in india .
गीजर की बाड़ी आकर्षक है। उत्तम क्वालिटी का एलीमेंट तथा थर्मोस्टेट इसे अपनी श्रेणी में विशिष्ट बना देता है। टैंक स्टेनलैस स्टील का है, यह जंगरोधी भी है। सभी आवश्यक सुरक्षा पैमाने पर गीजर खरा उतरता है। 3 लेवल safety इसे घर के लिये उपयोगी बनाती है। बीईई द्वारा इसे 5 स्टार रेटिंग दी गई है। गीजर पर कम्पनी 2 वर्ष, एलीमेंट पर 4 तथा टैंक पर 7 वर्ष की वारंदी दे रही है। आधुनिक फीचर्स पसंद करने वालों को यह best gyeser अवश्य खरीदना चाहिये। Recold is best water heaters brands .
| Pros (सुविधा) | Cons (असुविधा) |
| देश का एकमात्र स्मार्ट गीजर | नया ब्रांड है |
| 3 लेवल सेफटी फीचर्स युक्त | सीमित सर्विस सेन्टर |
| रेकोल्ड एप से कन्ट्रोल किया जा सकता है |
9. Bajaj New Shakti Storage Water Heater
भारतीय कम्पनी बजाज के इस न्यू शक्ति Geysers की क्षमता 15 लीटर है। हीटर का पावर 2 किलोवाट है। न्यू शक्ति ब्रांड नाम से बाजार में उपलब्ध यह गीजर 5 स्टार रेटिंग युक्त है। जिससे इसकी कार्यकुशलता का पता चलता है। इसमें फायर पू्रफ केबल का उपयोग किया गया है। हीटिंग एलीमेंट हाई क्वालिटी का है। यह लम्बे समय तक अच्छी सर्विस देगा। टैंक विशेष जंगरोधी कोटिंग युक्त है।
बाड़ी यद्यपि परंपरागत है, लेकिन आकर्षित करती है। गीजर 7 बार का प्रेशर सहन करने में सक्षम है। इंडीकेटर तथा टेम्परेचर नाब नीचे की ओर दिया गया है। अन्य Storage Water Geyser के सभी आवश्यक फीचर्स इसमें है। कम्पनी गीजर पर 2 वर्ष तथा टैंक पर 5 वर्ष की वारंटी दे रही है । Bajaj is best geyser company india .
| Pros (सुविधा) | Cons (असुविधा) |
| प्रसिद्ध भारतीय कम्पनी | परंपरागत डिजाइन |
| 5स्टार रेटिंग | एनालाग थर्मामीटर |
| विशाल सर्विस नेटवर्क |
10. AO Smith Storage New Green Series Water Heater
ए ओ स्मिथ कम्पनी का यह geyser water 25 लीटर क्षमता का है। इसका पावर 2 किलोवाट है। बीईई ने इसे 5 स्टार रेटिंग दी है। This is 5 star rating geyser in india . अतः यह हीटर हाई क्वालिटी मटेरियल का बना है इनर टैंक ब्लू डायमंड ग्लास लिंड है। यह मजबूत के साथ साथ लम्बी सर्विस देने वाला टैंक है।
हीटर की बाड़ी एबीएस प्लास्टिक की है। यह आकर्षक है, एवं इस पर हाई क्वालिटी इंडीकेटर तथा फिक्चर लगे हैं। इसका एलीमेंट एसडीएस ग्लास कोटेड है। सभी आवश्यक safety फीचर्स गीजर में है। कम्पनी टैंक पर 7 वर्ष एवं एलीमेंट पर 2 वर्ष की वारंटी दे रही है। यह best water heater अच्छी खरीद है। आप यदि ao smith vs racold देखें तो दोनों में बहुत अंतर नहीं मिलेगा।
| Pros (सुविधा) | Cons (असुविधा) |
| मल्टीनेशनल ब्रांड | सीमित सर्विस सेन्टर |
| 5 स्टार रेटिंग युक्त | प्लास्टिक बाडी |
| आकर्षक डिजाइन |
Best Storage Water Geyser in India
Buying guide
1.हीटर का ब्रांड
सामान्यतः हम किसी water heater brands विशेष को ध्यान में रखकर खरीददारी नहीं करते हैं। Best Storage Water Geyser in India. में अधिक प्रतिस्पर्धा है। इसलिये सबसे पहले विभिन्न स़्त्रोतों से जानकारी प्राप्त करना चाहिये। यह गीजर ही नहीं अन्य प्रकार की खरीद के लिये भी आवश्यक है। आप प्रसिद्ध ब्रांड चुने अथवा अनजान, उसके संबंध में जानकारी अवश्य प्राप्त करें। प्रसिद्ध ब्रांड के प्रोडेक्ट अच्छे होते हैं। लेकिन नई कम्पनियां भी प्रतिस्पर्धा में अच्छे उपकरण बाजार में ला रही है। अतः ब्रांड चुनते समय सभी स्त्रोंतों से जानकारी प्राप्त कर लें। Above is 10 best geysers in india .
2. माॅडल की उपलब्धता
ब्रांड चुनन के पश्चात माॅडल के चुनाव का नम्बर आता है। हम इस मामले में भी प्रायः विक्रेता पर निर्भर रहते हैं। हमेशा स्वयं की जरूरत तथा बजट को ध्यान में रखकर माॅडल चुनें। यह चुनाव इस तरह को हो कि आपको वरसों अच्छी सर्विस मिले। किसी कम्पनी विशेष के हर उपकरण अच्छी सर्विस दें, यह आवययक नहीं है। इस संबधं में आप विभिन्न आनलाईन शापिंग साईट पर उस माॅडल की जानकारी प्राप्त कर लें। यदि आनलाईन खरीद रहे हैं तो विश्वसनीय साईट को ही महत्व दें। आपकों अपना बजट तथा जरूरत देखना है, यह ध्यान रहे। सलाह हमेशा जानकार से ही लें।
3. Storage Water Geyser की क्षमता
स्टोरेज वाटर गीजर 10 लीटर से अधिक क्षमता के होते हैं। बाजार में यह 15 से 30 लीटर क्षमता के गीजर उपलब्ध है। इससे अधिक क्षमता के गीजर घरों में उपयोग में नहीं लाये जाते हैं। छोटा परिवार हो अथवा बड़ा, गीजर की क्षमता का उससे बहुत अधिक संबंध नहीं है। क्योकि इसका पानी उपयोग में लेने पर पुनः यह आन होकर पानी गर्म करने लगता है।
अधिक क्षमता का Storage Water Geyser पानी गर्म करने में अधिक समय लेगा। क्योंकि भारतीय बाजारों में उपलब्ध स्टोरोज वाटर गीजर का पावर 2 किलोवाट ही है। अतः यह आप पर निर्भर करता है कि आप कितनी क्षमता का गीजर खरीदना चाहते हैं। फिर भी बड़े परिवारों को 25 लीटर क्षमता का गीजर खरीदना चाहिये।
4. जरूरी फीचर्स
किसी भी गीजर में सभी आवश्यक safety फीचर होना चाहिये। इसका सेफटी वाल्व अच्छी क्वालिटी का हो, जब भी गीजर के अंदर भाप बने यह उसे सुरक्षित कर दें। थर्मोस्टेट हाई क्वालिटी का हो जिससे आवश्यक तापमान प्राप्त होते ही वह कट आफ करें। सभी इंडीकेटर हाई एफीसिएण्ट होना चाहिये। गीजर कम से कम 8 बार प्रेशर सहन कर सके, इस तरह का चुनें। आप पढ़ रह है आलेख Best storage water geyser in india .
सोलर वाटर हीटर लगभग फ्री में वर्ष भर गर्म पानी देते हैं। इनके संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिये पढ़े आलेख,
5. बीईई द्वारा दी गई रेटिंग
बिजली के उपरकरणों के लिये रेटिंग आवश्यक है। यह उपकरण के सुरक्षित तथा लम्बे समय तक काम करने का विश्वास है। आप देखें कि रेटिंग 3 से अधिक हो। यदि रेटिंग 4 अथवा 5 है तो बहुत अच्छा है। 3 से कम रेटिंग वाले Storage Water Geyser पर अधिक भरोसा नहीं किया जा सकता है।
लेकिन बाजार में सस्ते होने के कारण यह अधिकतर खरीदे जाते हैं। आप रेटिंग के्र साथ साथ उसके जारी करने की दिनांक अवश्य देखें। रेटिंग हमेशा निश्चिित समय के लिये जारी की जाती है। यदि आपका हीटर 4 अथवा 5 रेटिंग का है, तो वह बिना किसी रूकावट के लम्बे समय तक कुशलता से कार्य करेगा। This is details on Best Storage Water Geyser in India .
6. बिजली खर्च
Storage Water Geyser के लिये बिजली खर्च महत्व रखता है। क्योंकि इसका पावर 2 किलोवाट होता है। अतः यदि गीजर अच्दी क्वालिटी का नहीं होगा तो अधिक खपत होगी। इसके समस्त पुर्जे आईएसआई मानकों के अनुसार होना चाहिये। जिससे आपके बिल में बचत हो जायेगी। यदि गीजर की रेटिंग 3 अथवा उससे अधिक है तब भी आपका बिल कम हो जायेगा। आईएसआई मार्क युक्त पार्टस तथा 3 से अधिक रेटिंग वाले गीजर बिजली के खर्च को लगभग 20-30 प्रतिशत कम कर देते हैं। इसलिये हमेशा रेटिंग तथा पुर्जो की क्वालिटी पर ध्यान दें।
यह ना समझे की सस्ता है, खराब होने पर फिर खरीद लेगें। इसके खराब होने के अलावा आपको करंट लगने का खतरा भी हो सकता है। अतः best water geyser in india की क्वालिटी से समझौता किसी भी हालत में ना करें।
7. भारतीय परिवारों मे उपयोगिता
भारत का मौसम वर्ष मेें लगभग 8 महिना गर्म रहता है। बरसात के दिनों में अवश्य कुछ ठंडक रहती है। अतः देखा जाये तो हमारे यहां यह 4 माह के लिये उपयोगी है। इन महिनों के लिये इसे खरीदा चाहिये। हमारे यहां बरसात में भी Storage Water Geyser की जरूरत होती है। ठंड के दिनों में स्वस्थ्य रहने के लिये गर्म पानी का उपयोग लाभदायक है। आपको अक्टूबर मध्य से लेकर फरवरी अंत तक इसे उपयोग में लेना ही है। यह बजट में भी उपलब्ध है। आसानी से रिपेयर हो जाता है। बाथरूम में कम स्थान घेरता है। अतः इसे खरीदा जाना चाहिये। We can not discuiss about best geyser in india 2018 with price in article.
8. प्रतिदिन देखभाल तथा रखरखाव
एक बार Storage Water Geyser इंस्टाल हो जाने के पश्चात अधिक देखभाल की जरूरत नहीं पड़ती है। जहां अधिक कठोर पानी है, वहां पर इसे शीतकाल के पश्चात अच्छी तरह से साफ करके बंद करना चाहिये। हमेशा इसे 5 एम्पीयर की सप्लाई दें। अच्छी क्वालिटी के स्विच बोर्ड का उपयोग करें। आप इसे अपनें शहर में बड़ी आसानी से रिपेयर करा सकते हैं। इसलिये गीजर का रखरखाव आसान है, इसकी रिपेरिग सरलता से उपलब्ध है। You are reading Best Geyser India Review .
9. आनलाईन खरीदने पर लाभ
आनलाईन खरीदने पर आफर्स का लाभ आपको होगा। फेस्टिवल सीजन में अनेक योजनाओं का लाभ आप ले सकते हैं। वहीं सर्विसिंग तथा वारंटी मिलेगी जो बाजार से मिलती है। आप चाहें तो Best Geyser Brand in India ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं। अनेक ईकामर्स साइटें बगैर इंटरेस्ट की इएमआई भी देती है। आप उसका लाभ ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त उपकरण पसंद ना आने पर बदलने अथवा धन वापस लेने की सुविधा है। यह बाजार में नहीं है। अतः वर्तमान समय के साथ चलते हुये आनलाईन Storage Water Geyser खरीद को प्राथमिकता दें।

Tips for best uses
आपका Storage Water Geyser लम्बे समय तक अच्छी तरह से काम करे। निम्नलिखित सुझाव पर अमल करें।
- घर में 3 किलोवाट की पावर होना चाहिये।
- Storage Water Geyser बाथरूम में किसी हवादार स्थान पर इंस्टाल करायें। हो सके तो बाथरूम के बाहर लगायें।
- स्टोरेज वाटर Storage Water Geyser को बच्चों की पहुंच से दूर रखे।
- अच्छी क्वालिटी के power plug का उपयोग करें।
- घर की अर्थिग काफी अच्छी होना चाहिये।
- Water heater की पावर सप्लाई अलग हो तो अच्छा होगा।
- Storage Water Geyser से किसी तरह की छेड़छाड़ ना करें।
- छत से 1.5 फिट नीचे इसे जगह दें।
- वर्किग में होने पर पानी का रिसाव नहीं होना चाहिये।
Best Storage Water Geyser in India
Your valuable question and answers
प्र. मुझे कितनी क्षमता का स्टोरेेज गीजर खरीदना चाहिये?
उ. आपका परिवार छोटा हो तो 15 लीटर Storage Water Geyser पर्याप्त होगा। लेकिन बड़े परिवार के लिये 25 लीटर गीजर अच्छा होगा। वैसे आप छोटा गीजर भी लें तो कोई फर्क नहीं पडे़गा।
प्र. इससे बिजली का बिल बढ़ जायेगा?
उ. अच्छी क्वालिटी व हाई रेटिंग युक्त Storage Water Geyser आपका बिल अधिक नहीं बढ़ायेगा। क्योंकि यह पानी गर्म हो जाने के पश्चात आटोमेटिक कट off हो जाते हैं।
प्र. मुझे स्थानीय डीलर द्वारा सुझाया गया Best Electric Geyser कम कीमत में मिल रहा है। क्या वह खरीदना चाहिये?
उ. यह आप पर निर्भर करता है। वैसे हमारी सलाह है कि आप किसी अच्छे ब्रांड का गीजर ही खरीदें। यदि अनजान ब्रांड खरीदना चाहते हैं तो उसकी पूरी जानकारी प्राप्त कर लें। हमारे सुझाये गये गीजर्स में से कोई एक पर विचार करें। आपका चयन व्यर्थ नहीं जायेगा।
प्र. इंस्टेंट, सोलर तथा Storage Water Geyser में से कौनसा गीजर घरेलु उपयोग के लिये अच्छा है।
उ. तीनों की अपनी अपनी विशेषताएं हैं। कुछ सीमायें हैं। आप पर निर्भर करता है, आप क्या पसंद करते हैं।
प्र. क्या आनलाईन खरीदना ठीक रहेगा?
उ. अवश्य आप आनलाईन खरीदें। आपको सभी एसेसरीज व वारंटी मिलेगी। साथ ही सर्विस सेन्टर पर आवश्यक सर्विस भी मिलेगी।
प्र. मेरे पास वर्तमान में बजट नहीं है। फिर भी क्या मैं एक अच्छा वाटर हीटर खरीद सकता हूं?
उ. आप आनलाईन ईएमआई से भी Storage Water Geyser खरीद सकते हैं। आपको 3, 6, 9, अथवा 12 मासिक किस्तों में भुगतान की सुविधा रहेगी। लेकिन इसके लिये आपके पास क्रेडिट कार्ड होना आवश्यक है।
Writer of Article

अखिलेश शुक्ला
होम एण्ड किचन एप्लायंसेस के वर्किग, मेन्टेनेंस का 30 वर्ष का अनुभव। फिजिक्स एवं इलेक्ट्रानिक्स में शिक्षण का 40 वर्ष का अनुभव। तकनीक, विज्ञान, साहित्य एवं कला संबंधी लेखन में रूचि।
आपको यह लेख कैसा लगा?
आपकी राय मायने रखती है!
आपको यह पोस्ट कैसी लगी?
