15 Best Instant Geysers in India 2026: रिव्यू एवं सम्पूर्ण बाइंग गाइड

दिसंबर की कड़कड़ाती ठंड में सुबह के ठीक 6:30 बजे थे। बाहर कोहरा इतना घना था कि खिड़की से बालकनी भी ठीक से नज़र नहीं आ रही थी। किचन में बच्चों के टिफिन की तैयारी चल रही थी, लेकिन जैसे ही नल चालू किया, बर्फ जैसे बर्फीले पानी ने हाथों को सुन्न कर दिया। नल छूते ही उंगलियों में तेज सिहरन दौड़ गई और बर्तन साफ करना किसी सजा जैसा लगने लगा।

Table of Contents show

तभी दूसरे कमरे से आवाज आई कि ऑफिस के लिए देर हो रही है, जल्दी से शेविंग और नहाने के लिए थोड़ा गर्म पानी चाहिए। अब समस्या यह थी कि पुराने भारी-भरकम स्टोरेज गीज़र को पूरा पानी गर्म करने में कम से कम 20 से 25 मिनट का समय लगता।

उस भागदौड़ भरी सुबह में हर एक मिनट कीमती था। उसी दिन यह समझ आ गया कि बड़े गीज़र अपनी जगह सही हैं, लेकिन किचन के काम और सुबह की इस आपाधापी में केवल एक ही चीज़ मददगार साबित हो सकती है—Instant Geyser, जो स्विच ऑन करते ही महज़ 10 सेकंड में खौलता हुआ गर्म पानी दे दे।

अगर आप भी सर्दियों में हर सुबह ठंडे पानी से जूझते हैं, तो आइए देखते हैं 15 Best Instant Geysers in India 2026 की पूरी सूची, जो आपके समय, बिजली और सेहत तीनों की बचत करेंगे।

Our Best Picks

इन्सटेंट गीजर की जानकारी

यहां आपको Instant Geysers की प्रमुख जानकारी मिलेगी। जिससे आप इसके संबंध में अच्छी तरह से जान पायेगें।

ग्रीजर के विभिन्न प्रकार

भारतीय बाजारों में दो तरह के गीजर उपलब्ध है। इलेक्ट्रिक तथा गैस गीजर। इनमें भी दो प्रकार होते हैं। इलेक्ट्रिक गीजर के दो प्रकारों में इंस्टेंट इंस्टेंट वाटर हीटर/गीजर तथा स्टोरेज गीजर। गैस गीजर भी दो प्रकार के उपलब्ध हैं। इनमें भी स्टोरेज तथा इंस्टेंट गीजर माक्रेट में हैं। इस लेख मे इंस्टेंट इलेक्ट्रिक गीजर पर जानकारी दी गई है।

6 लीटर तक की क्षमता के गीजर को इंस्टेंट गीजर कहा जाता है। कुछ लोग 10 लीटर क्षमता के गीजर को भी इंस्टेंट गीजर/इंस्टेंट वाटर हीटर कहते हैं। हमने इस लेख में 6 लीटर तक की क्षमता के गीजर को शामिल किया है। वास्तव में यह ही इंस्टेंट गीजर हैं। 10 लीटर से अधिक क्षमता के गीजर स्टोरेज गीजर कहलाते हैं। इंस्टेंट के अतिरिक्त अन्य गीजर के संबंध में आपको अलगे आलेखों में जानकारी मिलेगी। अतः इस साइट पर विजिट करते रहें।

भारत में तकनीक

गीजर बहुत ही सरल उपकरण है। इसमें पानी गर्म करने के लिये क्वाइल का उपयोग किया जाता है। इस क्वाइल का तापमान कन्ट्रोल करने के लिये थर्मोस्टेट का प्रयोग किया जाता है। पानी अपेक्षित तापमान पर गर्म होने के पश्चात गीजर off हो जाता है। आजकल गीजर के टैंक स्टील अथवा अन्य धातु के बनाये जाते हैं। पहले यह तांबा धातु के बनाये जाते थे। पानी अधिक देर तक गर्म बना रहे, इसके लिये इंशुलेटर का उपयोग किया जाता है। यह गीजर के टैंक तथा बाहरी बाड़ी के मध्य भरा होता है। इसके अतिरिक्त इंडीकेटर लगाये जाते हैं। जिनकी सहायता से गीजर के वर्किग में होने का पता चलता है।

इन्सटेंट गीजर का मटेरियल

यह धातु के बनाये जाते हैं। आजकल कुछ इन्सटेंट गीजर में प्लास्टिक की बाड़ी का उपयोग किया जाता है।लेकिन उनमें भी टैंक धातु के ही बनाये जाते हैं। क्वाइल, थर्मोस्टेट, इंडीकेटर अच्छे क्वालिटी के मटेरियल से बनाये जाते हैं।

आंतरिक पार्टस

आंतरिक पार्टस में दो ही प्रमुख हैं, क्वाइल तथा थर्मोस्टेट। इसके अतिरिक्त इसमें इंशुलेशन के लिये ग्लास वूल अथवा थर्मोकोल का उपयोग किया जाता है। टैंक भी गीजर का आंतरिक पार्टस है। यह धातु का बना होता है।

बाहरी पार्टस

यह आकर्पक डिजाइन युक्त विद्युत उपकरण है। धातु अथवा प्लाटिक के बने हुये बाक्स के अंदर सभी पार्टस फिट किये जाते हैं। बाहर की ओर पानी का इनलेट तथा आउटलेट लगाया जाता है। इनलेट के माध्यम से पानी अंदर की ओर भेजा जाता है। आउटलेट गर्म पानी को आपके बाथरूम के अंदर लगे नल तक पहुंचाता है। बाहर की ओर दो इंडीकेटर दिखाई देते हैं। सामान्यतः यह लाल तथा हरे हो सकते हैं। लाल इंडीकेटर आॅफ होने का अर्थ है गीजर के अंदर भरा पानी गर्म हो चुका है।

विभिन्न फीचर्स

आटो off होना गीजर का मुख्य फीचर है। जैसे ही इंस्टेंट वाटर हीटर के अंदर भरा पानी गर्म हो जाता है। यह आटो off हो जाता है। लाल इंडीकेटर के माध्यम से पता चलता हैै कि गीजर on है अथवा off है। गीजर की अर्थिग काफी अच्छी बनायी जाती है। यदि कहीं से करंट लीक हो तो यह हरे इंडीकेटर को on करके सूचना देता है। इंस्टेंट गीजर में सामान्यतः कोई विशेष फीचर्स नहीं होते हैं। गीजर में अच्छी क्वालिटी का फयूज वाल्व होना आवश्यक है। अन्यथा इसके टैंक में पानी गर्म होकर वाष्प में परिवर्तित होगा। वह वाष्प गीजर को खराब कर सकती है। इसके अतिरिक्त सभी आवश्यक फीचर भी इसमेें होना चाहिये।

आकार एवं साइज

गीजर का आकार प्रायः बेलनाकार होता है। लेकिन आजकल यह अन्य आकार में बनाये जा रहे है। यह देखने में बहुत आकर्षक लगते हैं। बाड़ी मजबूत ना होकर आकर्षक ही होती है। यह अलग अलग कैपेसिटी में बाजार में उपलब्ध हैं।

उपकरण की क्षमता

इंस्टेंट गीजर/इंस्टेंट वाटर हीटर 1 लीटर से 6 लीटर तक के होते हैं। जैसा कि इनका नाम है। उसी के अनुरूप कार्य करते हैं। पानी का नल खोलने पर तुरंत गर्म पानी देते हैं। अंदर की क्वाइल लगभग 2 हजार से 3 हजार किलो वाट क्षमता की होती है। यह शीघ्रता से पानी गर्म कर देती है।

बीईई रेटिंग की उपयोगिता

किसी best geyser ही नहीं किसी भी विद्युत उपकरण के लिये रेटिंग अत्यधिक महत्वपूर्ण है। इसे बीईई द्वारा दिया जाता है। उपकरण के उपर स्टीकर के माध्यम से रेटिंग तथा उसे जारी करने की दिनांक दर्शाई जाती है। रेटिंग एक स्टार से फाइव स्टार के मध्य होती है। 3 स्टार अच्छा, 4 स्टार सबसे अच्छा तथा 5 स्टार को उत्कृष्ट कहा जाता है। ग्राहक की पसंद हमेशा 3 स्टार से अधिक के इंस्टेंट वाटर हीटर की होती है। यह बिजली की बचत के साथ साथ डयूरेबल भी होते हैं। इनके जल्दी खराब होने की संभावना भी नहीं रहती है। 5 star rated instant water heaters in india is rarely avilable.

“भारत सरकार के ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (Bureau of Energy Efficiency – BEE) के अनुसार 5-स्टार अप्लायंसेज 25% तक बिजली बचाते हैं।”

वोल्टेज के उतार चढ़ाव का प्रभाव

गीजर पर वोल्टेज के उतार चढ़ाव का प्रभाव पड़ता है। 3 स्टार से अधिक रेटिंग वाले गीजर इसे अच्छी तरह से सहन कर लेते हैं। अन्य गीजर में अधिक उतार चढ़ाव होने पर गीजर खराब हो सकता है। उसकी क्वाइल जल सकती है। अथवा थर्मोस्टेट काम करना बंद कर देता है। इसलिये अधिक रेटिंग वाले गीजर पसंद किये जाते हैं।

रिपेरिंग की जरूरत

यह विद्युत उपकरण है। खराब होने पर इसके रिपेरिंग की जरूरत पड़ती है। सामान्यतः इसकी क्वाइल, थर्मोस्टेट, इंडीकेटर खराब हो जाते हैं। कुछ परिस्थितियों में टैंक भी लीकेज हो सकता है। जिन स्थानों पर पानी हार्ड होता है वहां यह समस्या आती है। इसकी रिपेरिंग सरल है। हर स्थान पर मैकेनिक मिल जाते हैं। अतः इसके रिपेरिंग की कोई समस्या नहीं है।

Best Instant Geysers in India 2026 reviews

Instant vs Storage Geyser तुलनात्मक विवरण

दोनों प्रकार के गीजर में क्या असमानताएं हैं आपको इस टेबिल से पता लगेगा।

तुलना का आधार (Feature)इंस्टेंट गीज़र (Instant Geyser)स्टोरेज गीज़र (Storage Geyser)
1. पानी गर्म होने का समयस्विच ऑन करते ही 10 से 15 सेकंड में तुरंत गर्म पानी मिलना शुरू हो जाता है।पानी गर्म होने में कम से कम 15 से 25 मिनट का समय लगता है।
2. टैंक क्षमता (Capacity)आमतौर पर 1 लीटर से 3 लीटर (कॉम्पैक्ट और हल्का)।6 लीटर से 25+ लीटर (बड़ा और भारी टैंक)।
3. बिजली की खपतकेवल जरूरत के समय चालू होता है, जिससे बिजली की कम बर्बादी होती है।स्टैंडबाय हीट लॉस के कारण पानी ठंडा होने पर बार-बार गर्म होता है, जिससे बिजली खपत अधिक होती है।
4. सबसे उपयुक्त उपयोगकिचन के बर्तन, हाथ-मुंह धोने, शेविंग और 1-2 व्यक्तियों के त्वरित उपयोग हेतु।पूरे परिवार के बाल्टी या शॉवर से लगातार नहाने के लिए सबसे आदर्श।
5. जगह और इंस्टॉलेशनदीवार पर बेहद कम जगह घेरता है; छोटे बाथरूम और मॉड्यूलर किचन के लिए बेस्ट।दीवार पर काफी जगह घेरता है और मजबूत सपोर्ट एवं बड़ी फिटिंग की आवश्यकता होती है।

विभिन्न ब्रांड के इंस्टेंट गीजर एवं रिव्यू

1. Bajaj Flora Instant Vertical Water Heater

Our rating

Rating: 4 out of 5.

ग्राहकों के विचार

मल्टीपल सुरक्षा सिस्टम के कारण इस गीजर को क्रेताओं ने पसंद किया है।

बजाज का यह इंस्टेंट गीजर/इंस्टेंट वाटर हीटर 3 लीटर क्षमता का है। इसका पावर 3 किलो वाट है। यह बहुत ही आकर्षक डिजाइन युक्त गीजर है। कम्पनी इस पर 2 वर्ष की वारंटी दे रही है।

गीजर के अंदर का टैंक स्टेनलैस स्टील का बना हुआ है। बाहरी बाड़ी एबीएस प्लास्टिक की है। गीजर में मल्टीपल safety सिस्टम दिये गये हैं। ओवर हीटिंग, ड्राय हीटिंग तथा ओवर प्रेशर जैसे safety फीचर इसे सुरक्षित बनाते हैं।

गीजर के नियाॅन इंडीकेटर तथा केबल हाई क्वालिटी के हैं। यह 8 वार प्रेशर सहन कर सकता है, इसलिये उची इमारतों के लिये उपयुक्त है। अच्छी खरीद है।

Pros (सुविधा)Cons (असुविधा)
Famous Indian brandHigh power uses
useful for high buildingplastic body
Attractive desine

2. Crompton 3 Litre Instant Water Heater

Our rating

Rating: 3.5 out of 5.

ग्राहकों के विचार

ग्राहकों ने क्राम्फटन ब्रांड के इस गीजर को शानदार बिल्ड क्वालिटी के कारण पसंद किया है।

प्रसिद्ध कम्पनी क्राफटन का यह इंस्टेंट वाटर हीटर 3 लीटर क्षमता का है। Cromption is best water heaters brands गीजर का पावर 3 किलोवाट है। इसमें अच्छे सेफटी फीचर्स दिये गये हैं। यह गीजर 6 बार का प्रेशर झेल सकता है।

गीजर का टैंक स्टील तथा बाड़ी अच्छी क्वालिटी के प्लास्टिक के बने हैं। हीटिंग एलीमेंट कापर का बना हुआ है। गीजर का विशेष डिजाइन बैकफलो वाटर को रोकता है।

इंडीकेटर बहुत ही अच्छी तरह से डिसप्ले होते हैं। बाड़ी आकर्षक तथा स्लिीक है। कम्पनी 5 वर्ष की tank वारंटी दे रही है।

गीजर के इंस्टालेशन के लिये कम्पनी की सुविधा उपलब्ध है। खरीदने के पश्चात काल करके यह सुविधा प्राप्त की जा सकती है।

Pros (सुविधा) Cons (असुविधा)
Powerful heating elementPlastic body
sleek desineonly tank warranty
Anti siphon proction

3.ACTIVA Instant SPCEIAL Anti Rust Coated Tank Geyser

Our rating

Rating: 4.5 out of 5.

ग्राहकों के विचार

एक्टिवा ब्रांड का यह गीजर ISI मार्क युक्त है, जिसमें कॉपर एलीमेंट का उपयोग किये जाने के कारण ग्राहकों ने इसे पसंद किया है।

अपेक्षाकृत नई कम्पनी आक्टिवा का यह गीजर भी 3 लीटर क्षमता का है। इसका पावर 3000 वाट है।

गीजर का टैंक विशेष जंगरोधी स्टील का बनाया गया है। गीजर में सभी आवश्यक safety फीचर्स उपलब्ध है। कम्पनी एलीमेंट पर 1 वर्ष तथा टैंक पर 5 वर्ष की वारंटी दे रही है। यह गीजर ISI मार्क युक्त है।

बिजली की बचत करने में पूर्णतः सक्षम है। कम्पनी के सर्विस सेन्टर सीमित हैं।

Pros (सुविधा) Cons (असुविधा)
Anti Rust Coated TankNew brand
5 year warrantyLimited service center
ISI marked geyser

4. Havells Instanio Instant water heater

Our rating

Rating: 4 out of 5.

ग्राहकों के विचार

स्टील टैंक एवं हाई क्वालिटी एबीएस प्लास्टिक की बाडी से बने होने के कारण ग्राहकों ने इसे पसंद किया है।

हैवल्स बिजली के उपकरणों में जाना पहचाना नाम है। This is best instant geyser . यह इंस्टेंट वाटर हीटर/गीजर 3 लीटर क्षमता का है। इसका पावर 3 किलो वाट है।

बाड़ी अच्छे क्वालिटी के प्लास्टिक तथा टैंक स्टील का बना है। यह 6.5 बार पे्रशर सहन कर सकता है। इसलिये हाई राइज बिल्डिंग के लिये उपयोगी है। गीजर में सभी आवश्यक safety फीचर्स दिये गये हैं। अच्छे क्वालिटी के इंडीकेटर, एलीमेंट तथा इंशुलेशन का प्रयोग किया गया है।

हीटिंग एलीमेंट कापर का है। यह तेजी से पानी गर्म करने में सक्षम है।

कम्पनी इस गीजर पर 2 वर्ष तथा एलीमेंट पर 5 वर्ष की वारंटी दे रही है। instant water/इंस्टेंट वाटर हीटर heater havells is long life & durable

Pros (सुविधा) Cons (असुविधा)
Well known brandhigh price
Useful safety featuresAverage look
broad service network

5. Crompton Solarium Neo Instant Water Heater

Our rating

Rating: 3.5 out of 5.

ग्राहकों के विचार

आईएसआई मार्क युक्त निकल कोडेट एलीमेंट से युक्त यह गीजर क्रेताओं की पसंद है।

प्रसिद्ध कम्पनी Crompton का यह गीजर 3 लीटर क्षमता का है। इसका पावर 3 किलो वाट है। यह गीजर एंटी साइफन प्रोटेक्शन के साथ है। इस तकनीक में गीजर का पानी वापस नहीं जाता है।

जिससे गीजर का फिलामेंट खराब होने का खतरा नहीं रहता है। गीजर में अन्य सभी सेफटी फीचर्स दिये गये हैं। इसकी बाड़ी एबीएस प्लास्टिक की है एवं आकर्षक है। टैंक स्टेनलैस स्टील का है, यह टैंक जंगरोधी है।

अच्छे इंडीकेटर का उपयोग किया गया है। जिससे इसके वर्किग में होने की जानकारी मिलती है। इंस्टेंट वाटर हीटर हाई राइज बिल्डिंग के लिये उपयोगी है। क्योंकि इसमें 6.5 बार के प्रेशर को सहन करने की क्षमता है।

कम्पनी गीजर पर 2 वर्ष की कम्पलीट वारंटी दे रही है।

Pros (सुविधा) Cons (असुविधा)
Famous Indian brandOnly for instant use
Steel tank & ABS plastic bodyNo ISI maked
With Anti siphon protection

6. Drumstone Portable Instant Water Heater

Our rating

Rating: 3 out of 5.

ग्राहकों के विचार

यह गीजर 6 सेकेण्ड में गर्म पानी दे सकता है। इसलिये ग्राहकों ने इसे पसंद किया है।

यह इंस्टेंट गीजर हाई क्वालिटी प्लास्टिक मटेरियल से बना है। इसकी क्षमता 1 लीटर है। यह 65 लीटर पानी गर्म करने में केवल एक यूनिट बिजली लेता हैं छोटे आकार का यह गीजर अस्पताल, किचिन, रेस्टारेंट, सेलून, क्लीनिक आदि के लिये उपयोगी है।

Geyser is ISI certify build यह गीजर कम सम तक गर्म पानी देता है। इसका केवल सीमित उपयोग ही किया जा सकता है। फिर भी छोटे मोटे कार्यो के लिये ठीक है।

Pros (सुविधा) Cons (असुविधा)
Useful in Saloon, restorant etc.Only for limited use
ISI filament & cablePlastic material
Low power consumption

7. Singer Fonta Instant Water Heater

Our rating

Rating: 3 out of 5.

ग्राहकों के विचार

गीजर के टैंक पर 5 वर्ष की वारंटी इसे उपयोगी बनाती है।

भारतीय कम्पनी सिंगर का यह इंस्टेंट वाटर हीटर 1 लीटर क्षमता का है। इस Best instant geysers in india का पावर 3 किलोवाट है। इसमें थर्मल कट आउट के साथ स्टील टैंक लगाया गया है।

गीजर की बाड़ी एबीएस प्लास्टिक की है एवं आकर्षक है। गीजर के अंदर अधिक प्रेशर होने पर प्रेशर रिलीज वाल्व इसे सुरक्षित करता है। इसके अधिक गर्म होने पर fuse हो जाने वाला प्लग दिया गया है।

गीजर में इंशुलेशन के लिये ग्लासवूल का उपयोग किया गया है। जिससे इसके अंदर का पानी देर तक गर्म बना रहता है। गीजर का इंस्टालेशन बहुत आसान है। अच्छी खरीद है।

Pros (सुविधा) Cons (असुविधा)
Attractive bodyLimited service center
Fusable plug fittedNew brand in geysers
Big indicator

8. Hindware Atlantic ConvenioInstant Water Heater

Our rating

Rating: 3 out of 5.

ग्राहकों के विचार

आकर्षक डिजाइन एवं हाई क्वालिटी मटेरियल के कारण यह ग्राहकों की पसंद है।

हिंदवेयर अपेक्षाकृत नई कम्पनी है। यह गीजर 3 लीटर क्षमता का है। इसका पावर 3 किलोवाट है। 6.5 का बार pressure होने के कारण यह हाई राईज बिल्डिंग के लिये उपयोगी है। सुरक्षा के अच्छे फीचर्स इसमें है।

टैंक हाई क्लास स्टील का है, एवं बाड़ी एबीएस प्लास्टिक की है। अच्छी क्वालिटी का कापर युक्त फिलामेंट इसकी कार्यकुशलता बढ़ा देता है। यह इंस्टेंट वाटर हीटर/गीजर आकर्षक है साथ ही इसके इंडीकेटर भी बड़े है।

गीजर का आरपीआर वाल्व आउटलेट के पानी का प्रेशर कन्ट्रोल करता है। कम्पनी गीजर के टैंक पर 5 वर्ष तथा फिलामेंट पर 2 वर्ष की वारंटी दे रही है।

Pros (सुविधा) Cons (असुविधा)
Copper sheathed heating element fittedLimited service center
All purposr RPR valveNot ISI mark
Attractive desine

9. DIGISMART Instant Special Anti Rust Coated Tank Geyser

Our rating

Rating: 3.5 out of 5.

ग्राहकों के विचार

एंटी रस्ट कोटिंग टैंक एवं आईएसआई मार्क के कारण यह क्रेताओं की पसंद है।

डिजीमार्ट का यह गीजर 3 लीटर क्षमता का है। इसका पावर 3 किलोवाट है। इसमें एंटी रस्ट कोटेड टैंक का उपयोग किया गया है। बाड़ी एबीएस प्लास्टिक की है।

थर्मल कट आउट के साथ एडजेस्टेबल थर्मोस्टेट का उपयोग कम्पनी ने किया है। जिससे यह बाहर के तापमान के अनुसार अंदर का पानी गर्म करता है।

अच्छी क्वालिटी के केबल कार्यकुशलता बढ़ाते है। कम्पनी इंस्टेंट वाटर हीटर पर 5 वर्ष की वारंटी दे रही हैं फिलामेंट पर केवल 1 वर्ष की वारंटी ही है।

Pros (सुविधा) Cons (असुविधा)
Buit in excellent valveNew brand
Shock/rust free ABS bodyLimited service point
ISI marked geyers

10. Orient Electric Instant Water Heater

Our rating

Rating: 3.5 out of 5.

ग्राहकों के विचार

हाई राइज कम्पटेबल होने के कारण यह गीजर ग्राहकों की पसंद है।

orient electric होम एण्ड किचिन एप्लाइंसेंस में जाना पहचाना नाम है। इस कम्पनी का यह इंस्टेंट वाटर हीटर/गीजर 3 लीटर क्षमता का है। इसका पावर 3 किलोवाट है।

गीजर में अच्छी क्वालिटी के मटेरियल का उपयोग किया गया है। पे्रशर रिलीज वाल्व काफी इफेक्टिव है। अन्य सभी जरूरी फीचर्स इसमें दिये गये हैं।

बाड़ी एबीएस प्लास्टिक की है। इसका टैंक जंगरोधी स्टील का बनाया गया है। कम्पनी टैंक पर 6 वर्ष की वारंटी दे रही है।

Pros (सुविधा) Cons (असुविधा)
Well known brandGray color
high quality
Quality pressure relase valve

11. Kenstar Instant Water Heater

Our rating

Rating: 3.5 out of 5.

ग्राहकों के विचार

ब्रांड वेल्यू के कारण यह ग्राहकों की पसंद है।

Kenstar का यह गीजर 3 लीटर क्षमता का है। इस Best instant geysers in india का पावर 3 किलोवाट है। यह 2 पाइप अटेचमेंट के साथ उपलब्ध है।

यह कम्पनी जानीमानी कम्पनी है। यसह 6.5 बार प्रेशर को सहन कर सकता है। अतः हाई राईज building के लिये उपयुक्त है। गीजर के गर्म पानी की रेंज 25 से 75 डिग्री है।

इंस्टेंट वाटर हीटर शुरू होने के 5 सेेकेण्ड के अंदर गर्म पानी देने लगता है। safey वाल्व तथा अन्य आवश्यक फीचर्स गीजर में दिये गये हैं। डिजाइन आकर्षक है।

Pros (सुविधा) Cons (असुविधा)
Multinational brandLimited service center
Quick hot water outputWarrant period not given
Necessary safety features

12. LONGWAY ABS Plastic Instant Water Heater heater

अमेजन पर मूल्य

Our rating

Rating: 4 out of 5.

ग्राहकों के विचार

किचन एवं बाथरूम के लिये यह अच्छा गीजर है। इसलिये ग्राहकों ने इसे पसंद किया है।

LONGWAY कम्पनी का यह गीजर 3 लीटर क्षमता का है। इसका पावर 3 किलो वाट है। कम्पनी ने अच्छे क्वालिटी के एलीमेंट तथा अन्य मटेरियल का उपयोग किया है।

गीजर की बाड़ी एबीएस प्लास्टिक की तथा टैंक स्टील का है। सरल उपयोग के लिये तापमान मीटर लगाया गया है। यह गीजर 25 से 75 डिग्री तापमान उत्पन्न करने में सक्षम है।

अतः बिजली की बचत करता है। यह इंस्टेंट के साथ साथ 3 लीटर गर्म पानी स्टोर कर लेता है। अतः पावर कट होने पर भी एक व्यक्ति के उपयोग के लिये पर्याप्त गर्म पानी मिल जाता है। कम्पनी गीजर tank पर 60 महिने की वारंटी दे रही है।

Pros (सुविधा) Cons (असुविधा)
Heavy steel tankNew brand
25 to 75 D temperature rangeLimited warranty period
3 litre capacity

13. Racold Pronto Pro Instant Water Heater

Our rating

Rating: 3.5 out of 5.

ग्राहकों के विचार

3 लेवल सुरक्षा वाला यह गीजर ग्राहकों की पसंद बना है।

व्ही गार्ड कम्पनी का यह गीजर 3 लीटर क्षमता का है। इसका पावर 3 किलोवाट है। यह high pressure प्रेशर सहन कर सकता है। अतः बडी building में उपयोग में लाया जा सकता है।

गीजर में सभी आवश्यक फीचर्स दिये गये हैं। इंडीकेटर काफी स्पष्ट तथा क्लियर हैं। यह तापमान तथा पावर की जानकारी देते हैं। इसका टैंक स्टील तथा बाड़ी एबीएस प्लास्टिक की है।

इस पर 2 वर्ष की वारंटी है।

Pros (सुविधा) Cons (असुविधा)
10 litere capicityOld desine
Thick tank & ABS bodyLimited service center
All avilable features

14. Black+Decker Galerus Geyser/Water Heater

Our rating

Rating: 3 out of 5.

ग्राहकों के विचार

यह गीजर किचन के लिये भी उपयोगी है। इसलिये ग्राहकों की पसंद है।

यह पोर्टेबल वाटर हीटर 3 लीटर क्षमता का है। इसका पावर 3 किलो वाट है। यह अतिरिक्त अटैचमेंट के साथ उपलब्ध है। इसमें आवश्यक फीचर्स दिये गये हैं। गीजर शुरू करने के 6 सेकेण्ड के अंदर गर्म पानी मिलना प्रारंभ हो जाता है। यह 5 से 10 मिनिट के अंदर 20 लीटर की बाल्टी गर्म पानी से भरने में सक्षम है।

यह एक यूनिट के बिजली खर्च में 65 लीटर पानी गर्म कर सकता है। गीजर सेलून, घर, रेस्टोरेंट, पार्लर आदि के लिये समान रूप से उपयोगी है। High quality के मटेरियल का उपयोग इसे बनाने में किया गया है।

कम्पनी 5 वर्ष की tank वारंटी दे रही है।

Pros (सुविधा) Cons (असुविधा)
low power consumedUnbranded product
Extrea attchment avilaleOnly 2 year limited warranty
3 kw power filament

15. AO Smith EWS Plus Instant Water Heater

Our rating

Rating: 3 out of 5.

ग्राहकों के विचार

जंगरोधी टैंक वाला यह गीजर ग्राहकों की पसंद बना है।

यह गीजर विशेष उपकरण है। इसकी पावर भी 3 किलो वाट है। यह 3 से 5 सेकेण्ड के अंदर गर्म पानी देता है। आप इसे बाथरूम अथवा किचिन की सप्लाई के साथ फिट कर सकते हैं।

इसका उपयोग करने के लिये विशेष सावधानी बरतना आवश्यक है। खरीदने के पश्चात सर्विस मेनुअल पढ़े उसके अनुसार ही उपयोग में लें।  5-Year Tank Warranty geyser.

Pros (सुविधा) Cons (असुविधा)
Excellent geyserNew in India
Quick hot water outputService center problem
Highly efficient

क्या आप गैस गीजर खरीदना चाहते हैं? अधिक जानकारी के लिये पढ़े, Best Gas Geyser In India .

Instant geyser बाइंग गाइड

गीजर की कम्पनी

एक अच्छा इंस्टेंट गीजर खरीदते समय उसकी कम्पनी का ध्यान रखना अति आवश्यक है। इसके बिना हमारी खरीद अधूरी रहेगी। भारतीय बाजारों में अनेक ब्रांडेड अथवा लोकल इंस्टेंट गीजर ब्रिकी के लिये उपलब्ध है। सामान्यतः भारतीय खरीदते समय किसी ब्रांड अथवा कम्पनी का विचार किये बगैर खरीदते हैं। अथवा व्रिकेता के सुझाव पर ध्यान देते हैं। आप यह ना करें। आप आनलाईन खरीदें, गीजर के रिव्यू पढ़े। उस साइट पर दिये गये गीजर के फीचर्स की पूरी पूरी जानकारी प्राप्त करें, फिर खरीदें। हमेशा अच्छे ब्रांड को महत्व दें। आज का सस्ता सौदा भविष्य में आपके लिये हानिकारक हो सकता है।

वाटर हीटर का माॅडल

इंस्टेंट गीजर के मामले में माॅडल के अनेक विकल्प नहीं है। प्रायः सभी गीजर्स एक समान हैं। उनके आकार प्रकार आदि में कुछ परिवर्तन हो सकता है। बाड़ी तथा कुछ बाहरी लुक अलग होेने पर माॅडल की विशेषताएं नहीं बदलेंगी। अतः गीजर खरीदते समय अपनी उपयोगिता देखें।

कैपेसिटी की अनिवार्यता

जैसा कि आपको बताया गया है, माॅडल के विकल्प नहीं है। उसी तरह से कैपेसिटी के भी अधिक विकल्प नहीं है। इंस्टेंट गीजर सामान्यतः 1, 3 अथवा 6 लीटर क्षमता में उपलब्ध है। अधिक क्षमता का गीजर पानी गर्म करने में अधिक समय लेगा। उससे आपको अधिक फर्क नहीं पड़ेगा। अतः क्षमता की अपेक्षा उसके पुर्जे तथा क्वालिटी देखें।

आवश्यक फीचर्स

गीजर के फीचर्स पर ध्यान देना आवश्यक है। उसमें सभी सुरक्षा के इंतजाम (safety features) है अथवा नहीं यह जरूर देखें। जैसे प्रेशर रिलीज वाल्व, हाई राइज बिल्डिंग के लिये बार क्षमता आदि। मटेरियल तथा फिलामेंट की क्वालिटी, थर्मोस्टेट का वेरियेशन देखना आवश्यक है। यह जानकारी आपको आनलाईन खरीद करने पर बेवसाइट पर मिल जायेगी। अथवा आप गीजर के मेनुअल से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। geysers में आटो पावर कट off अवश्य होता है। आप जिसे खरीद रहे है, उसमें यह है अथवा नहीं अवश्य देखें।

आईएसआई मार्क एवं गीजर

भारतीय बाजारों में गिने चुने गीजर ही ISI मार्क है। अधिकांश कम्पनियां यह मानक पूरी तरह से फालों नहीं कर पाती है। इसलिये कुछ स्टेण्डर्ड का पालन अवश्य करती है। जैसे इनके फिलामेंट, इंडीकेटर, केबल, टैंक आदि ISI स्टेण्डर्ड के होते हैं। आपके चुने हुये गीजर का एलीमेंट ISI स्तर का होना चाहिये। उसका टैंक जंगरोधी हो यह आवश्यक है। बहुत पहले काॅपर के टैंक लगाये जाते थे। लेंकिन आजकल स्टील टैंक ही गीजर लगाये जाते हैं। अतः टैंक के मटेरियल का अब कोई विकल्प नहीं रह गया है।

पावर खर्च

आजकल के गीजर का पावर 3 किलोवाट है। यह अधिक बिजली खपत करते हैं। यह अवश्य है कि जब आवश्यकता हो तब गर्म पानी मिलता है। इस क्षेत्र में भी चुनाव के अधिक विकल्प नहीं है। इंस्टेंट गीजर चाहे वह 1 लीटर का हो अथवा 6 का पावर एक समान ही है। अतः पावर की अपेक्षा उसके मटेरियल की क्वालिटी पर ध्यान दें। बिजली की बचत आप अच्छी क्वालिटी के मटेरियल से बने गीजर से कर सकते हैं। लेकिन यह भी बहुत अधिक नहीं होगी। आप बिजली खर्च के संबंध में स्वयं water heater comparison करें।

घरों में उपयोगिता

हमारा देश गर्म जलवायु वाला देश है। अतः यहां वर्ष भर गर्म जल की आवश्यकता नहीं होती है। हमारे यहां केवल नवम्बर से फरवरी के अंत तक ही इसकी जरूरत पड़ती है। इन चार महिनों में गर्म पानी की तुरंत प्राप्ति के लिये गीजर आवश्यक है। ठंड के दिनों में स्नान, किचिन के काम आदि में इसकी उपयोगिता बढ़ जाती है। इसके पश्चात गीजर पावर off करके रखा जाता है। अतः इन चार महिनों के लिये इसे अवश्य खरीदें। इससे आप स्वस्थ रहेगें।

मेन्टेनेंस एवं उचित देखभाल

आपका गीजर कुशल मेन्टेंनेस से लम्बे समय तक काम करेगा। geysers को मेन्टेंन करते रहें। वारंटी पीरियड में खराबी आने पर सर्विस सेन्टर पर ले जायें। उसके पश्चात जरूरत पड़ने पर किसी कुशल मैकेनिक की सेवायें लें। कभी भी स्वयं इलेक्ट्रिक गीजर रिपेयरिंग का प्रयास ना करें, ना ही इसे खोले। आप करंट का शिकार हो सकते हैं। I can explain difference between instant and storage geyser in nest article.

यदि आपका परिवार बड़ा है तो फिर आप स्टोरेज वाटर गीजर का चयन करें। क्योंकि इंस्टेंट गीजर तब अधिक काम नहीं आयेगा।

आनलाईन उपलब्धता एवं खरीद

भारतीय E-Commerce वेबसाइट पर अनेक ब्रांडेड तथा लोकल गीजर्स उपलब्ध हैं। आप उनमें से अपनी पसंद का गीजर चुनें। यह वेबसाईट आपके कुशल चुनाव के लिये हैं। यहां सुझाये गये 15 विभिन्न कम्पनी के गीजर्स में से चुनें। आप best water heater से वर्षो बरस लगातार अच्छा परफार्मेस प्राप्त करेगें। आपके स्थानीय बाजार से भी आप खरीद सकते हैं। लेकिन वहां आपको सीमित विकल्प मिलेगें। वहां अच्छे सलेक्शन के लिये कुछ ही माॅडल होगें। इस स्थिति में भी आनलाईन खरीदना अच्छा रहेगा।

आपको फेस्टिवल सीजन अथवा अन्य आफर्स भी मिलेगें। वहीं दूसरी ओर ओरिजनल उपकरण समस्त एसेसरीज के साथ मिलेगा। आपकी स्थानीय खरीददारी के समान वारंटी भी मिलेगी। मित्रों फिर देर किस बात की हैं। आपके लिये top geyser brands india पर विवरण इन लेखों में है। आज ही इस वेबसाईट से चुन लीजिये अपनी पसंद का गीजर।

उपयोग हेतु टिप्स

आप अवश्य चाहेगें कि आपका इंस्टेंट गीजर लम्बे समय तक कुशलता से गर्म पानी देता रहें। निम्नलिखित सुझाव का अवश्य पालन करें।

  • गीजर इंस्टाल करवाने से पहले घर में 3 किलोवाट की पावर सप्लाई सुनिश्चित करें।
  • गीजर को बाथरूम में उंचे स्थान पर लगायें। उचित होगा कि बाहर किसी स्थान पर इसे इंस्टाल करें जहां से यह सीधे पानी के सम्पर्क में ना हो।
  • इसे water heater को बच्चों की पहुंच से दूर रखे।
  • हमेशा अच्छी क्वालिटी के पावर प्लग का उपयोग करें।
  • आपके घर की अर्थिग काफी अच्छी होना चाहिये। यह अवश्य देखें।
  • इसकी पावर सप्लाई अलग हो तो बेहतर होगा।
  • वर्किग कंडीशन में इससे किसी तरह की छेड़छाड़ ना करें।
  • छत की दीवार से कम से कम 1.5 फिट नीचे इसे जगह दें।
  • इसके इंस्टालेशन के स्थान पर हवा का पर्याप्त प्रवाह हो यह देखें।
  • इंस्टालेशन के पश्चात इसके वर्किग में होने पर पानी का रिसाव नहीं होना चाहिये। यदि यह है तो किसी मैकेनिक को बुलाकर ठीक कराये, उसके पश्चात ही उपयोग में लें।

क्या आप किसी ऐसे क्षेत्र में रहते हैं जहां वर्ष भर धूप रहती है? तब आप सोलर वाटर हीटर का चयन करें। यह सस्ता पड़ेगा। लम्बे समय तक अच्छी सर्विस देगा।

Best Instant Geysers in India 2026 buying guide

Buyers opinion

विभिन्न ई कामर्स प्लेटफार्म पर उपलब्ध 220 से अधिक रिव्यू का हमने विश्लेषण किया है। जिससे निम्नलिखित निष्कर्ष निकलकर सामने आया है:

  • Quick Heating : लगभग 80 प्रतिशत खरीददारों का कहना है कि इंस्टेंट गीजर का 3 किलो वाट का हीटिंग एलीमेंट पानी को बहुत जल्दी गर्म करता है। जिससे प्रातः के कामकाज आसान हो जाते है। इसलिये यह घर के लिये बहुत उपयोगी है।
  • Space Saving : लगभग 35 प्रतिशत यूजर्स ने 3 लीटर क्षमता वाले इंस्टेंट गीजर की तारीफ की है। यह बाथरूम तथा किचन के लिये बड़े काम का है।
  • बिजली की बचत : 55 प्रतिशत खरीददारों का कहना है कि जरूरत पड़ने पर ही इंस्टेंट गीजर ऑन होता है। इसलिये बड़े तथा स्टोरेज गीजर की तुलना में यह बिजली की बचत करता है।
  • सावधानी/कमियां : लगभग 15 प्रतिशत क्रेताओं ने कहा है कि यदि आपके शहर में पानी में खारापन है तो यह गीजर बहुत उपयोगी नहीं है। यदि फिर भी इंस्टेंट गीजर खरीदना ही है तो एंटी कोरोशन ग्लास कोटेट हीटिंग रॉड वाले मॉडल का चुनाव किया जाना चाहिये। जिससे गीजर जल्दी खराब नहीं होगा।

नोट: उपरोक्त विश्लेषण में यद्यपि सावधानी रखी गई है। लेकिन फिर भी 1 से 3 प्रतिशत तक की गलती होने की संभावना है। अतः अंतिम खरीद से पहले स्वयं रिव्यू पढ़े एव। निर्णय लें।

My opinion

मित्रों, मेरे 40 वर्ष के इलेक्ट्रानिक्स एवं इलेक्ट्रिकल क्षेत्र के अनुभव के आधार पर मैं आपको कुछ सुझाव दे रहा हूं। यह आपके लिये बहुत उपयोगी होगें।

दोस्तों, यदि आपका परिवार छोटा है। उसमें अधिकतम 3 सदस्य हैं तो आपको किचन के लिये गर्म पानी की जरूरत पड़ती होगी। इसके लिये 3 लीटर का इंस्टेंट वाटर गीजर सबसे अच्छा विकल्प है।

इसे खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। जिनमें पहला है सुरक्षा के लिये Auto cut off फीचर होना चाहिये। दूसरी बात गीजर में प्रेशर रिलीज वाल्व अवश्य हो। तीसरी बात यह गीजर नहाने के लिये लगातार गर्म पानी नहीं देगा। उसके लिये आपको स्टोरेज गीजर खरीदना होगा।

जहां तक ब्रांड की बात है तो गीजर हो या कोई और इलेक्ट्रिकल उपकरण हमेशा star rating वाले गीजर का चुनाव करें। कम से कम 3 स्टार रेटिंग वाले गीजर चुनें।

दोस्तों, ऐसा नहीं है कि नये brand के गीजर खराब ही होते हैं। उन्हें खरीदने से पहले उनके विवरण अच्छी तरह से पढ़ लें। तभी खरीदें।

आपका इंस्टेंट geysers खरीदने के बारे में क्या विचार है? हमें कमेंट बाक्स में अवश्य बतायें। हमें आपके उत्तर की प्रतीक्षा रहेगी।

आपके प्रश्नों के उत्तर

प्र. क्या इंस्टेंट geysers किसी परिवार के लिये पर्याप्त है?
उ. हां, instant water heater india आपकी गर्म पानी की सभी जरूरतें यह पूरा करता है।
प्र. मुझे कितनी क्षमता का इंस्टेंट गीजर लेना चाहिये?
उ. इंस्टेंट गीजर की क्षमता के संबंध में अधिक विकल्प नहीं हैं। फिर भी आप 3 लीटर क्षमता का गीजर खरीदें।
प्र. क्या यह हमारा बिजली बिल बढ़ा देगा?
उ. बाजार में उपलब्ध सभी गीजर प्रायः 3 किलो वाट क्षमता के हैं। इसलिये आप पर प्रतिदिन लगभग 1 से 1.5 यूनिट बिजली खर्च बढ़ेगा।

प्र. ब्रांडेड या लोकल कौनसा गीजर चुनना चाहिये?
उ. आप हमेशा best water heaters in india को प्रधानता दें। उसमें लगने वाले मटेरियल को देखे। यह आई एस आई स्तर का होना चाहिये।
प्र. यदि सस्ता गीजर लिया जाये तो क्या होगा?
उ. सस्ता geyser water कभी भी खराब हो सकता है। शार्ट सर्किट से आग लगने का खतरा उत्पन्न हो सकता है। अतः हमेशा हाई क्वालिटी पर ही ध्यान दें। the best electric water heater कभी खराब नहीं होगा।
प्र. क्या इसे आनलाईन खरीदना ठीक रहेगा?
उ. हां, बिल्कुल ठीक रहेगा।

निष्कर्ष

ठंड के मौसम में एक अच्छा इंस्टेंट वाटर हीटर आज की जरूरत है। इस विस्तृत लेख में हमने 15 विभिन्न मॉडल के गीजर की जानकारी दी है। 15 गीजर चुनने का कारण यह है कि आप अपने परिवार के लिये बहुत अच्छा गीजर चुन सकें।

खरीदने का अंत निर्णय लेने से पहले अपने नगर के पानी की कठोरता की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। आपके नगर में पानी कैसा है? यह कठोर है अथवा सामान्य? इस पर अवश्य ध्यान दें।

आपके घर में वाटर प्रेशर की जांच भी कर लें। जिससे आप सही गीजर चुन सकें।

इस बार की ठंड में उपरोक्त गीजर में से चुनें और सर्दियों में नहाने का आनंद लें, स्वस्थ्य रहे, प्रसन्न रहें।

गीजर में लगने वाली बिजली की गणना करने के लिये हमारे दूसरे ब्लॉग आसान टूल्स की पोस्ट भी पढ़ें।

Writer of article

Best Instant Geysers in India 2026

अखिलेश शुक्ला

होम एण्ड किचन एप्लायंसेस के वर्किग, मेन्टेनेंस का 30 वर्ष का अनुभव। फिजिक्स एवं इलेक्ट्रानिक्स में शिक्षण का 40 वर्ष का अनुभव। तकनीक, विज्ञान, साहित्य एवं कला संबंधी लेखन में रूचि।

आपको यह लेख कैसा लगा?