Under Sink Water Purifier in India (2026): 5 बेस्ट अंडर सिंक वाटर प्यूरिफायर बाइंग गाइड

आज सविता के नए घर में गृह प्रवेश का कार्यक्रम है। मेहमानों का आना-जाना लगा हुआ है और किचन में प्रसाद, मिठाइयां और भोग तैयार हो रहा है। सविता और सुनील ने बड़े जतन से यह घर बनवाया है—यह उनके अथक परिश्रम का परिणाम है। यह लेख मुख्य रूप से Under Sink Water Purifier पर है। आगे पढ़़ते रहे।

किचन को भी बेहद आधुनिक और सुरुचिपूर्ण तरीके से बनवाया गया है। इस मॉड्यूलर किचन में आज की जरूरत के वे सभी उपकरण मौजूद हैं, जो एक प्रीमियम रसोई में होने चाहिए।

तभी सुनील की बहन रीना ने किचन में कदम रखते ही कहा— “भाभीजी! नए घर की बहुत-बहुत बधाई! आपने घर और खासकर किचन तो बहुत ही शानदार बनवाया है!”

सविता मुस्कुरा ही रही थी कि अचानक रीना की नजर दीवार पर टंगे एक भारी प्लास्टिक के डिब्बे पर टिक गई, जिसके इर्द-गिर्द बिजली के तारों और पाइपों का जाल फैला हुआ था। उस डिब्बे के निचले हिस्से से पानी की बूंदें रिस रही थीं, जिससे नीचे की नई ग्रेनाइट स्लैब पर दाग बन रहे थे।

रीना ने तपाक से कह दिया— “भाभीजी, घर तो इतना आलीशान बनवाया, लेकिन वाटर फिल्टर के मामले में कंजूसी कर दी क्या? यह पूरे किचन का लुक खराब कर रहा है!”

रीना की यह बात सविता के मन में तीर की तरह चुभ गई। लेकिन वह क्या कहती? बात तो सौ आने सच थी। जब गृह प्रवेश के पहले ही दिन इस प्यूरीफायर का यह हाल है, तो साल भर बाद यह पूरे किचन का हुलिया बिगाड़ कर रख देगा।

मित्रों, कहीं आपके भी नए मॉड्यूलर किचन में इसी तरह का भद्दा डिब्बानुमा प्यूरीफायर तो नहीं लटक रहा है?

यदि हाँ, तो इस समस्या का सबसे आधुनिक और स्थायी समाधान है—Under Sink Water Purifier (अंडर सिंक वाटर प्यूरिफायर)। इस तरह के सिस्टम में भारी मशीन और उसका प्रेशर टैंक सिंक के नीचे कैबिनेट में पूरी तरह छिप जाता है; बाहर केवल एक खूबसूरत क्रोम-फिनिश नल (Gooseneck Faucet) दिखता है, जो किचन को एक लग्जरी लुक देता है।

आज की इस विस्तृत गाइड में, मैं आपको 2026 के 5 Best Under Sink Water Purifier in India की पूरी जानकारी दूंगा। इसके साथ ही सिंक के नीचे वाटर प्रेशर, लीकेज से सुरक्षा, और 300+ भारतीय परिवारों के वास्तविक रिव्यू का विश्लेषण भी साझा करूंगा। साथ ही अपने 40 वर्षों के अनुभव पर आधारित ‘My Opinion’ में स्पष्ट करूंगा कि आप अपने परिवार के लिए एक सुरक्षित, सुंदर और टिकाऊ प्यूरिफायर का चुनाव कैसे करें।

यदि आप छोटे शहर, कस्बें या ग्राम में रहते हैं तो आपके लिये Non Electric WaterPurifier अच्छा हो सकता है।

5 Best Under Sink Water Purifier Quick Comparison Table

मॉडल / ब्रांडशुद्धिकरण तकनीकटैंक क्षमताTDS सपोर्टमुख्य विशेषता
1. Kent Sterling Plus Under-the-SinkRO + UV + UF + TDS Controller6 लीटर (इनबिल्ट हाइड्रोस्टैटिक)2000 ppm तकसिंगल कॉम्पैक्ट कैबिनेट डिजाइन, पूरे भारत में व्यापक सर्विस नेटवर्क
2. Havells Delite Alkaline Under-Sink100% RO + UV + Alkaline6.5 लीटर (स्टेनलेस स्टील ऑप्शन)1500 ppm तकpH 8+ अल्कलाइन वाटर, कॉपर-जिंक मिनरलाइज़र तकनीक
3. AO Smith Z2+ Under the Counter ROSide-Stream RO + Silver GAC5 लीटर (हाइड्रोस्टैटिक)2000 ppm तककम पानी की बर्बादी, पेटेंटेड लंबी लाइफ वाली RO मेम्ब्रेन
4. Aquaguard UTC RO+UV Copper PurifierRO + UV + Active Copper7 लीटर (प्रेशराइज़्ड टैंक)2000 ppm तकएक्टिव कॉपर इम्युनिटी बूस्टर, विश्वसनीय यूरेका फोर्ब्स सर्विस
5. Havells Max UTC RO+UV Purifier100% RO + UV + Revitalizer7 लीटर (प्रेशराइज़्ड टैंक)1800 ppm तकमिनरल रीवाइटलाइज़र तकनीक, एडवांस फॉल्ट व लीकेज अलर्ट सिस्टम

5 Best Under Sink Water Purifier in India (2026) का विस्तृत रिव्यू

1. Kent Sterling Plus Under-the-Sink RO Water Purifier

Our Rating

Rating: 4.5 out of 5.

खरीददारों के विचार

भारत का भरोसेमंद ब्रांड एवं शानदार बनावट के कारण क्रेताओं ने इसे पसंद किया है।

मशहूर ब्रांड केंट का मॉडल स्टार्लिग सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला और विश्वसनीय Under Sink Water Purifier है। इसमें विशेष रूप से 6 लीटर क्षमता का हाइड्रोस्टैटिक प्रेशर टैंक एवं फिल्टर्स एक केबिनेट के अंदर दिये गये है।

यह Under Sink Water Purifier RO + UV + UF + TDS Controller के साथ बाजार में उपलब्ध है। जिसमें पानी के सभी आवश्यक खनिज तत्व बने रहते हैं।

यह मुख्य रूप से बोरवेल या टैंकर के पानी के लिये है। इस Under Sink Water Purifier की विशेषता है कि यह 2000 PPM तक के पानी को शुद्ध कर सकता है।

Pros (फायदे)

  • सिंक के नीचे पाइप बिखरे नहीं रहते हैं। क्योकि सभी कुछ एक केबिनेट के अंदर बंद है।
  • केंट की बिक्री पश्चात सेवा बहुत अच्छी है। यह देशभर में फैली हुई है।
  • सिंक पर लगाया जाने वाला नल भी बहुत शानदार क्वालिटी का है। यह मजूबूत एवं आकर्षक है।

Cons (कमियां)

  • केबिनेट कुछ अधिक चौडा है, इसलिये इंस्टालेशन से पहले अपने किचन स्टेण्ड की माप अवश्य ले लें।
मूल्य एवं ऑफर देखें

2. Havells Delite Alkaline Under-Sink RO Purifier

Our Rating

Rating: 4.5 out of 5.

खरीददारों के विचार

ग्राहकों ने इसे 9 स्टेज प्यूरीफिकेशन एवं 7 लीटर के स्टील स्टोरेज टैंक के कारण पसंद किया है।

हेवल्स का यह प्रसिद्ध Under Sink Water Purifier मॉडल शुद्ध पानी उपलब्ध कराने के साथ ही स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिये बनाया गया है। इससे अल्कलाइन और मिनरल युक्त पानी मिलता है।

यह शतप्रतिशत RO और UV फिल्टर के साथ आता है। जिसमें Alkaline Taste Enhancer लगा है। यह पानी की अम्लीयता दूर करता है। जिससे वह एंटी ऑक्सीडेट हो जाता है।

वाटर टैंक ABS प्लास्टिक का बना है। लेकिन आप फूड ग्रेड स्टेनलेस स्टील विकल्प भी ले सकते हैं। जिससे पानी बेक्टीरिया फ्री रहता है।

Pros (फायदे)

  • यह Under Sink Water Purifier पानी का PH लेवल 8.0 से 8.5 के मध्य बनाये रखता है।
  • स्टेनलेस स्टील के टैंक का विकल्प भी उपलब्ध है।
  • उपकरण में Smart LED Indicaters लगे है। जिससे यह ज्ञात होता है कि कब आपको फिल्टर बदलना है।

Cons (कमियां)

  • इस Under Sink Water Purifier के फिल्टर के बदलने की लागत अन्य प्यूरीफायर की अपेक्षा अधिक है।
मूल्य एवं ऑफर देखें

3. AO Smith Z2+ Under Sink Water Purifier

Our Rating

Rating: 4 out of 5.

खरीददारों के विचार

ग्राहकों ने इसे पानी की दो गुनी बचत एवं शानदार बनवाट के कारण पसंद किया है।

A O Smith का यह Under Sink Water Purifier अमेरिकी तकनीक ओर पेटेंट पर आधारित है। इस तकनीक को Side-Stream RO Membrane कहा गया है। यह मजबूत एवं आकर्षक वाटर प्यूरीफायर है।

यह प्यूरीफायर 8 स्टेज पर जल शोधन करता है। इसमें सिल्वर चार्ज्ड मेब्रेन एव मिनरल बैंलेंस तकनीक का उपयोग किया जाता है।

यह अन्य Under Sink Water Purifier की तुलना में कम पानी बर्बाद करता है।

Pros (फायदे)

  • साइड स्ट्रीम मेम्ब्रेन का जीवन अन्य मेम्ब्रेन की अपेक्षा दोगुना है।
  • पानी कम व्यर्थ जाता है।
  • आकार एवं बनवाट आकर्षक एवं मजबूत है।

Cons (कमियां)

  • प्रेशर टैंक की क्षमता 5 लीटर है। यह बड़े परिवार की जरूरतें पूरा करने में शायद असमर्थ रहें।
मूल्य एवं ऑफर देखें

4. Aquaguard Designo UTC RO+UV Active Copper Under-Sink Purifier

Our Rating

Rating: 3.5 out of 5.

खरीददारों के विचार

क्रेताओं ने इसे 10 स्टेज प्यूरीफिकेशन एवं अल्कलाइन बूस्ट टेक्नालॉजी के कारण पसंद किया है।

भारत में एक्वागार्ड एक जाना पहचाना ब्रांड है। यह यूरेका फोर्ब्स का प्रोडेक्ट है। यह Under Sink Water Purifier विशेष रूप से मॉडयूलर किचन के लिये बनाया गया है।

यह 8 स्टेज पर प्यूरीफिकेशन करता है। जिसमें एक्टिव कॉपर एवं मिनरल गार्ड तकनीक का प्रयोग किया गया है। जिससे पानी में कॉपर एवं अन्य खनिज के गुण मिल जाते हैं।

उपकरण के साथ 7 लीटर का हाइड्रोलिक प्रेशर टैंक दिया जाता है। जिससे सिंक पर लगे नल से हमेशा एकसमान रूप से पानी मिलता रहता है।

Pros (फायदे)

  • इस Under Sink Water Purifier में एक्टिव कॉपर तकनीक का प्रयोग किया गया है।
  • कम्पनी की बिक्री पश्चात सेवा का देश भर में अच्छा नेटवर्क है।
  • इसकी काम्पेक्ट डिजाइन बरबस ही आकर्षित करती है

Cons (कमियां)

  • अन्य ब्रांड के मॉडल की अपेक्षा इसके स्पेयर पार्टस अधिक कीमत में मिलते है।
मूल्य एवं ऑफर देखें

5. Havells Max UTC RO+UV Under-The-Counter Water Purifier

Our Rating

Rating: 4.5 out of 5.

खरीददारों के विचार

इस प्यूरीफायर में 7 लीटर का स्टोरेज टैंक दिया गया है। यह पारदर्शी है। इसके अतिरिक्त 7 स्टेज पर वाटर प्यूरीफिकेशन इसे ग्राहकों का पसंदीदा प्यूरीफायर बनाता है।

यह हैवल्स का प्रसिद्ध मॉडल है। इसमें पानी के खनिज सुरक्षित रहते हैं। यह सिंक किचन काउंटर के नीचे बहुत अच्छी तरह से फिट हो जाता है।

इस Under Sink Water Purifier में 7 स्टेज पर पानी का शुद्धिकरण होता है। मुख्य रूप से RO एवं UV फिल्टर पानी को शतप्रतिशत शुद्ध करते हैं।
कम्पनी ने 7 लीटर का बड़ा प्रेशर टैंक उपलब्ध कराया है। जिससे तेजी से पानी मिलता है।

Under Sink Water Purifier में इनबिल्ट एडवांस अलर्ट सिस्टम है। जो किसी भी प्रकार के रिसाव या फिल्टर के खराब होने पर सूचना देता है।

Pros (फायदे)

  • सिंक के नीचे लगाने के लिये मजबूत बाडी।
  • 7 लीटर का बड़ा स्टोरेज टैंक दिया गया हैं
  • Minrel फोर्टिफिकेशन पानी के नेचुरल टेस्ट ओर पीएव मान को बनाये रखता है।

Cons (कमियां)

  • इंस्टालेशन के लिये सिंक केबिनेट में बहुत अधिक स्थान होना चाहिये।
मूल्य एवं ऑफर देखें

बाइंग गाइड: Under Sink Water Purifier चुनते समय क्या देखें?

जब भी आप अंडर सिंक वाटर प्यूरीफायर खरीदें, निम्न बातों पर अवश्य ध्यान दें –

  • TDS लेवल की जांच: जब भी Under Sink Water Purifier खरीदे, अपने घर के पानी की जांच अवश्य कर लें। एक अच्छे TDS मीटर से देखें की टीडीएस कितना है। उसी के अनुसार अंडर सिंक वाटर प्यूरीफायर चुनें।
  • केबिनेट की माप: सिंक के नीचे ड्रेनेज पाइप एवं अन्य सामग्री के स्थान के बाद कम से कम 2 फीट स्थान रिक्त मिलना चाहिये।
  • गोसनेक फॉसेट: सिंक पर लगने वाला नल सॉलिड ब्रास या SS 304 स्टील का होना आवश्यक है। जिससे यह रोज प्रयोग होने पर खराब ना हो।
  • सालाना मेन्टेंनेस: Under Sink Water Purifier के फिल्टर्स साल में एक बार अवश्य बदले जाते हैं। जिसका खर्च 3000 हजार से 5000 हजार के बीच आता है। अतः रूपयों की बचत के लिये इस खर्च को ना रोकें।

वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई में जल स्थान: 3 प्रामाणिक शास्त्रीय संदर्भ

भारतीय वास्तु विज्ञान के अनुसार रसोई में जल तत्व (सिंक और वाटर प्यूरिफायर) का सही संतुलन परिवार के स्वास्थ्य, सकारात्मक ऊर्जा और शांति के लिए अनिवार्य है। हमारे तीन प्रमुख स्थापत्य ग्रंथों में इसका स्पष्ट नियम मिलता है:

  • ‘विश्वकर्मा प्रकाश’ (Vishvakarma Prakasha): गृह निर्माण के इस आधार ग्रंथ के अनुसार:
  • “ईशाने देवता गेहं, पूर्वस्यां स्नान मन्दिरम्। आग्नेय्यां पचन स्थानं, जलस्थानं तथोत्तरे॥” अर्थ: रसोई आग्नेय (दक्षिण-पूर्व) कोण में और पीने के जल का स्थान सदैव उत्तर (North) या ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा में होना चाहिए।
  • ‘समरांगण सूत्रधार’ (Samarangana Sutradhara): धार नरेश राजा भोज द्वारा रचित इस वास्तु शास्त्र ग्रंथ में स्पष्ट निर्देश है कि रसोई के भीतर अग्नि (गैस चूल्हा) और जल (सिंक/फिल्टर) कभी आमने-सामने या एक सीध में नहीं होने चाहिए। दोनों तत्वों के बीच कम से कम 2 से 3 फीट की दूरी होना आवश्यक है।
  • ‘मयमतम्’ (Mayamatam): दक्षिण भारतीय वास्तु और पदविन्यास के इस प्रमुख ग्रंथ के अनुसार, पेय जल का संचय क्षेत्र सदैव स्वच्छ, ढका हुआ और सीलन-मुक्त होना चाहिए। सिंक के नीचे कैबिनेट में पानी का स्रोत रखते समय पाइपों से रिसाव (लीकेज) न हो, क्योंकि टपकता या रुका हुआ अशुद्ध जल वास्तु दोष और आर्थिक हानि का कारण बनता है।

Buyers Opinion

हमने विभिन्न ई कामर्स प्लेटफार्म पर Under Sink Water Purifier के रिव्यू का विश्लेषण किया है। कुल 300 रिव्यू हमने विभिन्न मॉडल एवं ब्रांड के विश्लेषण में शामिल किये हैं। इस विश्लेषण में 1 से लेकर 3 प्रतिशत तक की गलती होने की संभावना है। इस बात को अवश्य ध्यान में रखें। रिव्यू के विश्लेषण से निम्नलिखित बाते सामने आई है –

  • हाइड्रोस्टैटिक प्रेशर की जरूरत: लगभग 80 प्रतिशत उपयोगकर्ताओं ने माना है कि Under Sink Water Purifier में हाइड्रोस्टैटिक वाटर प्रेशर सिस्टम होना चाहिये। अन्यथा पानी बहुत धीमा आयेगा। इस सिस्टम के बिना इसे खरीदना नहीं चाहिये। क्योंकि तब एक सामान्य प्यूरीफायर एवं अंडर सिंक वाटर प्यूरीफायर में कोई अंतर नहीं रह जायेगा।
  • केबिनेट के लिये तैयारीः 60 प्रतिशत क्रेताओं ने माना है कि Under Sink Water Purifier खरीदनें से पहले सिंक के नीचे की तरफ 6 एम्पीयर का थ्री पिन साकेट लगवा ले। सिंक के स्लेब पर नल लगाने के लिये आधा इंच का होल करवा लेना चाहिये।
  • स्पेशलिस्ट से सलाह: 45 प्रतिशत खरीददार मानते है कि यह सिस्टम मॉडयूलर किचन अथवा अन्य किसी किचन में लगवाने से पहले किसी विशेषज्ञ से अवश्य सलाह लेना चाहिये।

My Opinion

मित्रों, मै इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रानिक्स के क्षेत्र को पिछले 40 बरसों से समझता जानता रहा हूं। इस क्षेत्र में मैंने बहुत अनुभव प्राप्त किये है। उन्हीं अनुभव के आधार पर आपसे कुछ बातें शेयर कर रहा हू। अतः जब भी Under Sink Water Purifier खरीदें। इन बातों का ध्यान अवश्य रखें –

  • आपके किचन स्टेण्ड या केबिनेट के अंदर कम से कम 2 फीट चौडाई का स्थान रिक्त होना चाहिये। जहां पर इसे फिट किया जा सके।
  • वह स्थान पर्याप्त रूप से हवादार होना आवश्यक है। क्योंकि Under Sink Water Purifier बिजली का उपकरण है। इसे हवा का प्रवाह मिलना जरूरी है।
  • जिस स्थान पर आप इसे इंस्टाल करवा रहे है, वह नमी से मुक्त होना आवयक है। अन्यथा शार्ट सर्किट होने का खतरा बना रहेगा।
  • समय समय पर उपकरण की सफाई करते रहे। सफाई करते समय बिजली का प्लग निकाल दें। किसी सूखे कपड़े से उपकरण को साफ करें। किसी भी हालत में गीला कपड़ा या केमिकल प्रयोग में ना लें।
  • आटो कट सिस्टम अवश्य लगवा लें। जिससे पानी के रिसाव होने पर सप्लाई बंद हो जायेगी।
  • आप जब भी खरीदें, ब्रांडेड Under Sink Water Purifier ही खरीदें। असेम्बल्ड या लोकल अंडर सिंक वाटर प्यूरीफायर कभी भी ना खरीदें।
  • स्थानीय विक्रेता की बातों में आने की अपेक्षा स्वयं निरीक्षण करें, रिव्यू पढ़ें, उपकरण के केटेलॉग का अध्ययन करें।
  • अंत में मैं आपको सुझाव देना चाहूंगा कि हमारे द्वारा सुझाये गये Under Sink Water Purifier जानी मानी कम्पनी के हैं। इन्हें अथवा इन ब्रांड के अन्य किसी प्यूरीफायर को आप अपने किचन के लिये खरीदें। यह बरसों बरस आपके लिये शुद्ध जल प्रदाय करते रहेगें।

निष्कर्ष (Conclusion)

मित्रों, किचन का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। इसके स्पेस का अच्छी तरह से उपयोग में लेना हमारी कुशलता दिखाता है। किचन काउंटर खुला हो, साफ सुथरा लगे। क्या आप नहीं चाहेगें? यदि हां तो Under Sink Water Purifier ही आपको खरीदना चाहिये। यह एक अच्छा निवेश है। यह आपको सालो साल स्वस्थ रखेगा। आपका परिवार शुद्ध जल प्राप्त करता रहेगा। दोस्तों, आप तो जानते ही है कि हमारे देश में अनेक बीमारियां अशुद्ध पानी से होती है। उन बीमारियों के इलाज में होने वाले खर्च की अपेक्षा वाटर प्यूरीफायर में लगने वाला खर्च कुछ भी नहीं है।

हमने जो पांच Under Sink Water Purifier सुझाये है, सभी काफी अच्छे है। इनकी रेटिंग एवं रिव्यू स्पष्ट करते हैं कि हजारों खरीददारों ने इनपर विश्वास किया है। अतः आप भी इनमें से कोई एक खरीद सकते है।

हमें उम्मीद है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा? आपकी सभी जिज्ञासाओं का समाधान हुआ होगा? फिर भी यदि आपको कोई प्रश्न है, अथवा कोई सुझाव है, तो अवश्य कमेंट में लिखें। हमें आपके विचारो का इंतजार रहेगा।

Writer of Article

Under Sink Water Purifier in india 2026

अखिलेश शुक्ला

होम एण्ड किचन एप्लायंसेस के वर्किग, मेन्टेनेंस का 30 वर्ष का अनुभव। फिजिक्स एवं इलेक्ट्रानिक्स में शिक्षण का 40 वर्ष का अनुभव। तकनीक, विज्ञान, साहित्य एवं कला संबंधी लेखन में रूचि।

हमारे अन्य संबंधित लेख अवश्य पढ़े –

आपको Under Sink Water Purifier लेख कैसा लगा?

Leave a Comment