Best 4 Burner Gas Stoves In India 2026 बड़े परिवारों के लिए 5 सबसे सुरक्षित और टिकाऊ गैस चूल्हों के रिव्यू

संयुक्त परिवारों (Joint Families), घर में अक्सर आने वाले मेहमानों या सुबह-सुबह बच्चों और ऑफिस जाने वालों के लिए एक साथ कई व्यंजन तैयार करने वाली व्यस्त रसोई में सामान्य 2 या 3 बर्नर चूल्हा अक्सर कम पड़ जाता है। जब एक तरफ दाल पक रही हो, दूसरी तरफ सब्ज़ी बन रही हो, तीसरी आंच पर रोटियां सिक रही हों और चौथी पर चाय या दूध गर्म हो रहा हो—तो एक चौड़ा और शक्तिशाली 4-बर्नर गैस स्टोव रसोई के काम का समय आधा कर देता है।

Table of Contents show

लेकिन 4-बर्नर गैस चूल्हा खरीदते समय सबसे बड़ी चुनौती इसके आकार और बर्नर के बीच की दूरी (Burner Spacing) की होती है। बाज़ार में मौजूद कई सस्ते मॉडल्स में चारों बर्नर इतने पास होते हैं कि एक साथ बड़ी कड़ाही और प्रेशर कुकर रखना नामुमकिन हो जाता है। इसके अलावा, चार बर्नर एक साथ जलने पर टफन ग्लास पर पड़ने वाला अत्यधिक ताप (Thermal Load) और गैस की खपत भी चिंता का विषय होती है।

इन्हीं तकनीकी पहलुओं को परखने के लिए हमने यह विस्तृत मार्गदर्शिका तैयार की है। भौतिक विज्ञान (M.Sc. Physics – Electronics) में हमारे 40 वर्षों के तकनीकी अनुभव और हजारों बड़े परिवारों की वास्तविक समीक्षाओं के आधार पर, हम आपके लिए लेकर आए हैं Best 4 Burner Gas Stoves in India (2026) की निष्पक्ष समीक्षा। इस लेख में आपको बर्नर स्पेसिंग, 8mm ग्लास की मजबूती, ऑटो-इग्निशन और सुरक्षा मानकों का सटीक विश्लेषण मिलेगा।

Top Picks

1. Best Overall (सर्वश्रेष्ठ समग्र पिक)

Prestige Marvel Glass Gas Stove

2. Best Value for Money & Space (सर्वश्रेष्ठ बजट पिक)

MILTON Toughened Glass Top Gas Stove

4 Burner Gas Stoves

गैस स्टोव मॉडलबर्नर व इग्निशनग्लास व बॉडीवारंटी
बेस्ट बजट विकल्प 1. Lifelong Glass Top Gas Stoveब्रास बर्नर (मैनुअल इग्निशन)6mm टफन्ड ग्लास, MS बॉडी1 साल (डोरस्टेप सर्विस)
कॉम्पैक्ट व प्रीमियम 2. Prestige Marvel Glass Gas Stoveट्राई-पिन ब्रास बर्नरशैटर-प्रूफ टफन्ड ग्लास2 साल की वारंटी
मज़बूत ग्लास टॉप 3. Butterfly Smart Glass Gas Stoveब्रास बर्नर (मैनुअल इग्निशन)6mm स्क्रैच-रेज़िस्टेंट ग्लास1 साल की वारंटी
हेवी ड्यूटी व टिकाऊ 4. Sunflame Diamond BK Glass Top Gas Stoveहाई-एफिशिएंसी ब्रास बर्नरटफन्ड ग्लास, पाउडर कोटेड बॉडी2 साल की वारंटी
बेस्ट वैल्यू फॉर मनी 5. MILTON Toughened Glass Top Gas Stoveब्रास बर्नर (मैनुअल इग्निशन)6mm टफन्ड ग्लास, MS फ्रेम1 से 2 साल (मॉडल अनुसार)
4 Burner Gas Stoves In India reviews

4 Burner gas stove – General information

1. गैस स्टोव के प्रकार

गैस स्टोव अथवा गैस चूल्हा के चार प्रकार बाजार में उपलब्ध हैं। इनमें दो, तीन, चार बर्नर गैस स्टोव की अधिक मांग है। वहीं दूसरी ओर आजकल बाजार में गैस स्टोव हब भी अधिक खरीदे जा रहे हैं। नये बनने वाले घरों तथा अपार्टमेंट में इन्हें ही उपयोग में लाया जा रहा हैं इस लेख मेें 4 बर्नर गैस स्टोव/4 बर्नर गैस कुकटॉप पर रिव्यू किया गया है।

अगले लेखों में आप अन्य गैस स्टोव के बारे में भी पढ़ेगें। अतः नियमित रूप से इस साइट पर विजिट करते रहें। घर पर सुविधाजनक ढंग से खाना पकाने के लिये खरीदें इडेक्शन कुकटाॅप ।

2. उपकरण की तकनीक

4 बर्नर गैस कुकटॉप की तकनीक बहुत सरल है। इसमें एलपीजी गैस के द्वारा उष्मा उत्पन्न की जाती है। जिसके द्वारा भोजन पकाया जाता है। भारत में गैस चूल्हा बहुत लोकप्रिय है। अतः तकनीक के संबंध में आप जानते ही है।

गैस उपकरण की नलियों से होती हुई नोजल तक जाती है। जहां से यह बर्नर के अंदर जाकर जलती है। जलने के लिय आक्सीजन भी आवश्यक हैं यह बर्नर के पास ही इसे आक्सीजन मिलती है। gas stove 4 burner नोजल का कन्ट्रोल स्विच के द्वारा होता है। जिसस गेस की कम या अधिक मात्रा बर्नर तक जाती है।

3. विभिन्न पार्टस

गैस स्टोव के विभिन्न पार्टस निम्नानुसार है –
बर्नर : यह धातु का बना होता है। आजकल ब्रास अथवा हाई क्वालिटी स्टील का बर्नर गैस स्टोव में उपयोग में लाया जाता है।
गैस पाइप : यह पाइप गैस स्टोव के अंदर की ओर लगी होती है। यह भी धातु की बनी होती है। इनसे होकर गैस बर्नर तक पहुंचती है।

गैस स्विच : गैस के प्रवाह को कन्ट्रोल करने के लिये स्विच, स्टोव में लगाया जाता है। इससे गैस के प्रवाह को कम या अधिक करके उष्मा को कन्ट्रोल किया जाता है।

आटो इग्नीशियन सिस्टम : आजकल 4 बर्नर गैस कुकटॉप में आटोमेटिक इग्नीशन सिस्टम लगा होता है। स्विच आन करते ही यह सक्रिय होकर गैस बर्नर के अंदर जला देता है।

गैस फेलुअर डिवाइस : अति आधुनिक गैस स्टोव में यह सिस्टम लगाया जाता है। जब गैस का प्रवाह किन्हीं कारणों से रूकता है तो यह सिस्टम उसकी सूचना देता है।
नांब : यह स्विच से निकले हुये स्पिडल पर लगाया जाता है। इससे गैस प्रवाह को कन्ट्रोल करना आसान हो जाता है।

Also read about single burner gas stove in India.

This is an article on Best 4 burner Gas Stoves

4. बनावट तथा डिजाइन

आपने गैस स्टोव उपयोग किया ही है। आज अधिकांश भारतीय परिवारों में 4 बर्नर गैस कुकटॉप मौजूद है। पहले इसे आयरन से बनाया जाता था। लेकिन आजकल इसमें हाई स्वालिटी स्टेनलैस स्टील का उपयोग किया जाता है।

यह आयताकार उपयोगी उपकरण है। जिसमें सामने की ओर इसे कन्ट्रोल करने के लिये नाब लगी होती है। उपर की ओर बर्नर लगाये जाते हैें। बर्नर के आसपास का स्थान साफ सफाई के दृष्टिकोण से डिटेचेबल होता है। अंदर के भाग में गैस प्रवाहित होने के लिये नलियां लगी होती है। अन्य सभी पार्टस इसी बाडी के अंदर लगाये जाते हैं।

5. सुविधाएं तथा विशेषताएं

आजकल के गैस स्टोव नई तकनीक से युक्त है। इनमें सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। पहले जहां गैस स्टोव के उपयोग से दुर्घटना की समाचार आये दिन मिलते थे। अब वैसा नहीं है। गैस सप्लाई के लिये हाई क्वालिटी प्लास्टिक के पाइप का प्रयोग किया जाता है। इसे चूहे नहीं काट सकते हैं। नोजल तथा नाब ISI स्तर के उपयोग में लाये जाते हैं।

बर्नर ब्रास अथवा अच्छी क्वालिटी के स्टील के बने हुये हैं। आटो इग्नीशन सिस्टम गैस की बचत करता है एवं सुरक्षा प्रदान करता हैं। Flame फेलुअर डिवाइस का उपयोग 4 बर्नर गैस कुकटॉप सुरक्षित बनाता है। इस तरह से कहा जा सकता है कि इसमें समय के साथ अनेक बदलाव हुये हैं। जिनसे उपयोग में सुविधा मिली है।

6. ईधन की खपत

आप जानते ही है कि गैस स्टोव में ईधन के रूप में एलपीजी का उपयोग किया जाता है। 4 बर्नर गैस चूल्हे में आप चारों बर्नर का एक साथ उपयोग कर सकते हैे। यदि चारों बर्नर एक साथ उपयोग किये जायेगें तो एलपीजी की बचत होगी।

गैस चारों बर्नर में जाती है। इसकी अपेक्षा भोजन पकाने में एक बर्नर का उपयोग करने पर समय अधिक लगेगा। वहीं गैस की खपत भी अधिक होगी। अतः अधिक से अधिक बर्नर का उपयोग किया जाना चाहिये। इससे गैस व समय दोनों की बचत होगी।

7. मैन्टेनेंस तथा दैनिक देखभाल

4 बर्नर गैस स्टोव का मेन्टेनेंस अधिक कठिन नहीं है। आप इसे इसके सर्विस मेनुअल के अनुसार मेन्टेंन करें। भोजन पकाने के पश्चात साफ सफाई का विशेष ख्याल रखें। यदि आप अच्छी तरह से सफाई करते हैं तो यह अधिक समय तक खराब नहीं होगा।

कभी भी बर्नर, नोजल, आटो इग्नीशन सिस्टम जैसे पार्टस स्वयं बदलने का प्रयास ना करें। इसके लिये किसी कुशल मैकेनिक की सेवायें ही लें।

8. उपकरण पर वारंटी तथा अन्य लाभ

4 बर्नर गैस स्टोव पर प्रायः सभी कम्पनियां वारंटी देती है। अधिकांश आईएसआई प्रमाणपत्र युक्त कम्पनी 1 से 5 वर्ष की वारंटी देती है। वारंटी के साथ साथ कुछ शर्ते भी जुड़ी होती है। आपको उन्हें ध्यान से पढ़़ना है।

अन्य लाभ के रूप में अनेक ब्रांड अतिरिक्त सविर्सिग की सुविधा भी देती है। आप इन सुविधाओं का लाभ अवश्य लें। गैस स्टोव के साथ आने वाली एसेसरीज भी जांचें, यह आपके काम की हैं। 4 बर्नर गैस कुकटॉप संबंध में जानकारी प्राप्त करें।

इस तरह से आप इस उपकरण का अच्छी तरह से उपयोग कर सकेगें।

Best 4 burner Gas Stoves के रिव्यू पढ़़ें

1 Lifelong Glass Top Gas Stove

Our Rating

Rating: 3.5 out of 5.

ग्राहकों के विचार

उचित मूल्य पर उपलब्ध होने के कारण ग्राहकों ने इसे पसंद किया है।

लाइफ लांग कम्पनी का 4 बर्नर गैस चूल्हा मजबूत कांच टाप के साथ बाजार में उपलब्ध है। यह साइज में काफी बड़ा है। इसमें स्टेनलैस स्टील के 4 बर्नर दिये गये हैे। इसके नाब बहुत ही अच्छे ढंग से डिजाइन किये गये हैं। स्थिरता के लिये स्टेण्ड भी काफी अच्छा है। यह स्टेण्ड पर फिसलता नहीं है। इसके स्टील के बने हुये पाउडर कोटेड पैन सपोर्ट भी उपयोगी है।

कम्पनी 500 से अधिक शहरों में होम सर्विस देती है। लेकिन इस 4 बर्नर गैस स्टोव में आटो इग्नीशन सिस्टम नहीं लगा है। इस गैस स्टोव पर कम्पनी 1 वर्ष की वांरटी दे रही है। यह भी आजकल की सर्विस को देखते हुये कुछ कम ही है। बजट के अंदर होने के कारण खरीदा जा सकता है। This is best 4 burner gas stove in india review .

Pros (सुविधा)Cons (असुविधा)
अच्छी होम सर्विसबड़ा आकार
आकर्षक बाड़ीआटो इग्नीशन उपलब्ध नहीं
मजबूत ग्लास टांप

2 Prestige Marvel Glass Gas Stove

Our Rating

Rating: 4.5 out of 5.

ग्राहकों के विचार

स्थापित ब्रांड एवं आकर्षक डिजाइन के कारण यह ग्राहकों की पसंद है।

भारतीय कम्पनी प्रेस्टीज का यह gas stove four burner मजबूत कांच के टाप युक्त है। इसके बर्नर हाई क्वालिटी स्टील के बने हैं, जिनमें साइंटिफिक ढंग से गैस निकलकर जलती है। बाड़ी मजबूत तथा बड़ी है। टाप का ग्लास ब्लैक कलर का उपयोग में लाया गया है। गैस स्टोव के पैन स्टेण्ड बड़े तथा मजबूत हैं। इसके सपोर्ट के लिये एक्सट्रा अटेचमेंट भी दिया गया है।

बर्नर के उपर तीन पिनें दी गई हैं, इससे गैस बर्नर के सभी होल से उचित मात्रा में गैस निकलती है। इसमें आटो इग्नीशन नहीं दिया गया है। प्रेस्टीज ने इस उपकरण पर 2 वर्ष की वारंटी दी है, यह पर्याप्त है। मांडल मिड रेंज में अच्छा है।

Pros (सुविधा)Cons (असुविधा)
प्रसिद्ध ब्रांडस्टील बर्नर
मजबूत ग्लास टापआटो इग्नीशन नहीं है
विशाल सर्विस नेटवर्क

3 Butterfly Smart Glass Gas Stove

Our Rating

Rating: 3.5 out of 5.

ग्राहकों के विचार

आधुनिक डिजाइन एवं ब्रास बर्नर के कारण ग्राहकों ने इस गैस स्टोव को पसंद किया है।

बटरफलाय का यह 4 वर्नर गैस स्टोव काफी आकर्षक है। इसमें मजबूत काले रंग के कांच का टाप लगाया गया है। यह उष्मारोधी है, इसके लगे होने से गैस स्टोव पर चिकनाई आदि भी नहीं चिपकती है। चारों नाब सामने की ओर दिये गये हैं, यह खूबसूरत दिखाई देने के साथ उपयोग में सरल हैं। बर्नर ब्रास के बने है, जिनमें गैस निकलने के लिये पर्याप्त होल हैं। यह लम्बे समय तक सर्विस देगें।

इसके नोजल को 360 डिग्री से घुमाया जा सकता है। पै स्टेण्ड अच्छी तरह से बर्तन का भार सहन करने में सक्षम हैं। आकर्षक डिजाइन है, लेकिन अधिक बड़ा आकार है। इसमें आटो इग्नीशन सिस्टम नहीं है। इस गैस स्टोव पर कम्पनी 1 वर्ष की वारंटी दे रही है।

Pros (सुविधा)Cons (असुविधा)
आकर्षक डिजाइनबड़ा आकार
ब्रास बर्नरआटो इग्नीशन नहीं है।
घूमने योग्य नोजल

4 Sunflame Diamond BK Glass Top Gas Stove

Our Rating

Rating: 4.5 out of 5.

ग्राहकों के विचार

जंगरोधी स्टील बेस के कारण यह स्टोव ग्राहकों की पसंद है।

Sunflame जानी मानी भारतीय कम्पनी है। इसका यह 4 बर्नर गैस स्टोव मजबूत कांच के टाप के साथ उपलब्ध है। पैन स्टेण्ड बहुत मजबूत तथा भार को सहन करने योग्य है। कन्ट्रोल करने के लिये नाब ठीक बीच में दी गई है। इसका बेस स्टेनलैस स्टील का बना है तथा पाउडर कोटेड है। जिससे लम्बे समय तक जंग नहीं लगती है।

बर्नर ब्रास के है तथा 3 पिन के साथ उपलब्ध है। नोजल भी सटीक फिटिंग के साथ दिये गये हैं। इसकी साफ सफाई करना बहुत आसान है। कम्पनी ने इसमें काफी हाई क्वालिटी के मटेरियल का उपयोग किया है। लेकिन लुक बहुत ही परंपरागत है।

इसके साथ ही आटो इग्नीशन का ना होना अखरता है। कम्पनी इस गैस स्टोव पर 2 वर्ष की कम्पलीट वारंटी दे रही है। वजन अन्य गैस स्टोव की अपेक्षा कम है।

Pros (सुविधा)Cons (असुविधा)
जाना पहचाना ब्रांडपरंपरागत डिजाइन
ब्रास बर्नरकम वजन
विशाल सर्विस नेटवर्क

5 MILTON Toughened Glass Top Gas Stove

Our Rating

Rating: 4 out of 5.

ग्राहकों के विचार

उपयोगी बर्नर एवं मजबूत बनावाट के कारण यह गैस स्टोव ग्राहकों की पसंद है।

भारतीय निर्माता मिल्टन का यह स्टोव मजबूत टाप ग्लास के साथ बाजार में उपलब्ध है। इसका स्टेण्ड बहुत मजबूत तथा हेवी डयूटी है। पैन स्टेण्ड बड़े तथा भार सहन योग्य बनाये गये हैं। इसके चारों बर्नर ब्रांस के हैं, उनके उपर की ओर तीन तीन पिनें दी गई हैं। उपकरण के दो बर्नर बड़े तथा 2 छोटे हैं। जिनसे किचिन के हर काम सरलता से किये जा सकते हैं।

नाब बड़ी तथा सरलता से उपयोग में ली जा सकती है। इसका नोजल भी चारों ओर घुमाया जा सकता है। स्टेनलैस स्टील की ड्राप ट्रे डिटेचेबल है, इसे निकालकर आसानी से साफ किया जा सकता है। कम्पनी ने 4 बर्नर गैस कुकटॉप में आटो इग्नीशन नहीं लगाया है। और ना ही उपकरण में अन्य कोई डिवाइस है। बाड़ी के स्टेण्ड थोड़े छोटे हैं, यह अधिक भार सहन करने में असमर्थ हैं।

Pros (सुविधा)Cons (असुविधा)
प्रसिद्ध भारतीय ब्रांडआटो इग्नीशन नहीं है
सुबसूरत डिजाइनछोटे बाड़ी स्टेण्ड
ब्रांस बर्नर

निम्नलिखित संबंधित लेख पढ़ें

4 Burner Gas Stoves In India Buying guide

1. गैस स्टोव के ब्रांड

भारत में गैस स्टोव के अनेक ब्रांड प्रचलित हैं। जैसे सेलो, प्रेस्टिज, लाइफलांग, सनफलेम मिल्टन, सूर्यज्वाला आदि। यह सभी तथा अन्य कुछ और भारत में काफी प्रसिद्ध हैं। आप इनमें से कोई सा भी ब्रांड खरीद सकते हैं।

यह अवश्य देखें कि उपकरण ISI मार्क युक्त हो। उसके सभी पार्टस हाई क्वालिटी हों। कम से कम बर्नर, नोजल तथा नाब बहुत अच्छी क्वालिटी की होना चाहिये। सामान्यतः सस्ते ब्रांड में यह सब नहीं मिलता है। अतः जब भी 4 बर्नर गैस स्टोव खरीदें, ब्रांडेड को ही प्राथमिकता दें।

सस्ते के चक्कर में पड़कर आप अपने परिवार को खतरें में डाल सकते हैं। वैसे भी ब्रांडेड तथा सस्ते लोकल गैस स्टोव की कीमती में अधिकतम 600 से 800 रूपये का अंतर है। इतने रूपये बचाना आपके लिये समझदारी नहीं होगा।

2. खरीदने हेतु तकनीक मापदण्ड

जब भी 4 बर्नर गैस स्टोव खरीदें उसकी तकनीक पर अवश्य ध्यान दें। इससे आप अपने परिवार के लिये अच्छी खरीद कर सकेगें। उपकरण के पार्टस, नलियां तथा अन्य सामग्री तकनीकि रूप से हाई स्टेण्डर्ड की होना चाहिये। This is article on Best 4 Burner Gas Stoves In India

3. किचिन में जगह के अनुसार चुनाव

4 बर्नर गैस स्टोव आकार में काफी बड़े होते हैं। अतः यह अवश्य देखें कि आपके किचिन स्टेण्ड में पर्याप्त स्थान हों। स्टोव को स्टेण्ड पर रखने के पश्चात भी उसके सामने पर्याप्त स्थान होना चाहिये। यदि आपका स्वयं का मकान है तो समस्या नहीं होगी। लेकिन यदि आप हमेशा घर बदलते हैं तो 4 बर्नर के स्थान पर 3 बर्नर वाला गैस स्टोव खरीद सकते हैं। This is article on Best 4 Burner Gas Stoves In India

4. उपकरण के फीचर्स

गैस कुकटाप के फीचर्स पर अवश्य ध्यान दें। सामान्यतः 4 बर्नर वाले गैस कुकटाप में कम ही फीचर्स मिलेगे। क्योंकि हमारे यहां अधिक फीचर्स प्रचलन मेें नहीं है।

हमने इस लेख में जितने भी 4 बर्नर वाले गैस स्टोव के रिव्यू किये हैं, उनमें से किसी में भी आटो इग्नीशन, Flame फेलुअर डिवाइस नहीं है। जबकि आज यह होना चाहिये।

अतः खरीदते समय यदि आपको अच्छे फीचर्स वाला गैस स्टोव मिले तो अवश्य खरीदें।

5. पार्टस की क्वालिटी

आपके गैस स्टोव के पार्टस की क्वालिटी हाई होना चाहिये। बर्नर ब्रास के बने हों तो बहुत अच्छा होगा। उसमें भी यदि तीन पिनें हो तो आपको कम गैस खर्च में अच्छा परफार्मेस मिलेगा। नोजल रोटरी हो तथा नाब उपयोग में लेने में सरलता हो तो अच्छा होगा।

आजकल सभी गैस स्टोव मजबूत कांच के टाप के साथ मिलते हैं। लेकिन उनका उपयोग भी संभालकर करें। क्योंकि यह कितने भी मजबूत हों अधिक चोट अथवा भार सहन करने में असमर्थ होते हैं। This is article on Best 4 Burner Gas Stoves In India

Best 4 Burner Gas Stoves In India

6. नोजल, बर्नर तथा पैन स्टेण्ड की उपयोगिता

यह तीनों पार्टस आपके लिये बहुत उपयोगी है। नोजल रोटरी हो जिससे आप गैस स्टोव को किसी भी डायरेक्शन में उपयोग में ले सकें। इसके बर्नर ब्रांस के हों तो आपको लम्बी सर्विस के साथ अच्छा परफार्मेस भी देगें। इसलिये भले ही कुछ अधिक खर्च करना पड़े ब्रांस के बर्नर को ही महत्व दें।

पैन स्टेण्ड भी मजबूत तथा हाई क्वालिटी के होना आवश्यक हैं। क्योंकि इनपर ही आप बर्तन रखकर खाना पकाते हैं। इसलिये इस उपकरण को खरीदते समय पैन स्टेण्ड पर विशेष रूप से ध्यान दें।

7. गैस खपत के आधार पर चयन

यह अवश्य ध्यान रखें कि 4 बर्नर गैस स्टोव में दो अथवा तीन बर्नर की अपेक्षा गैस की बचत होती है। आप यदि इसके एक अथवा दो बर्नर उपयोग में लेगें तो अधिक गैस की खपत होगी। लेकिन चारों बर्नर पर एक साथ खाना बनाने पर आप गैस बचा सकते हैं।

आप 20 से 25 प्रतिशत तक गैस की खपत कम कर सकते हैं। इसे खरीदते समय गैस खपत को आधार बनाने का कोई औचित्य नहीं है, क्योंकि प्रत्येेक ब्रांड के उपकरण लगभग एक समान हैं विशेष रूप से एलपीजी खपत के मामले में वे एक से ही है। अतः केवल गैस खपत पर विचार ना करें। आप अन्य फीचर्स भी ध्यान में रखें। तभी अपने परिवार के लिये अच्छा 4 बर्नर गैस कुकटाप खरीद सकेगें

8. स्टोव की डयूरेबिलटी तथा मजबूती

आपका गैस स्टोव यदि आईएसआई मार्क युक्त है तो आवश्यक नहीं है कि वह डयूरेबल भी हो। यह मार्क कुछ अन्य विशेषताओं के कारण से मिलता है। गैस स्टोव को देखे, उसकी बाड़ी का गेज, टाप के कांच की मौटाई आदि डयूरेबिलटी के लिये जरूरी है। यदि यह मजबूत होगें तो डयूरेबिल भी होगें ही। इसके अतिरिक्त नोजल, नाब, अंदर की सप्लाई लाइन पर भी ध्यान दें। वह भी हाई क्वालिटी के मटेरियल से बनी हो। जिससे आपको लम्बे समय तक अच्छा परफार्मेस देगी। This is article on Best 4 Burner Gas Stoves In India

9. वेबसाइट से खरीदने पर लाभ

आप इसे कहीं से भी खरीद सकते हैं। यह आप पर निर्भर करता है। लेकिन यदि आप आनलाइन खरीद करते हैं तो समय समय पर मिलने वाले लाभ मिलेगें। आपको फेस्टिवल डिस्काउंट भी मिल सकता है। इसके अतिरक्त आपको सभी एसेसरीज तथा पूरी वारंटी भी मिलेगी। साथ ही पक्का बिल मिलेगा। जिससे आपको कोई परेशानी नहीं होगी। वहीं दूसरी ओर पसंद ना आने पर आप बदल या वापस भी कर सकते हैं।

Tips for best uses (4 Burner Gas Stoves)

  • खाना पकाने के पूर्व सभी सामग्री तैयार करें।
  • जहां तक संभव हो एक साथ तीन अथवा चार बर्नर उपयोग में लें। इससे आपकी गैस की बचत होगी।
  • गैस की बचत के लिये कुछ देर पश्चात गैस की लौ सिम पर कर दें।
  • स्टोव पर रखी भोजन सामग्री में उबाल आने पर भीे गैस की सप्लाई कम करें।
  • भोजन पकाने के पश्चात स्टोव अच्छी तरह से साफ करके रखें।
  • 4 बर्नर गैस कुकटॉप की सफाई के लिये गीले सूती कपड़े का प्रयोग करें।
  • ग्लास टाप पर कोई नुकीली अथवा भारी वस्तु गिरने ना दें।
  • गैस स्टोव को बच्चों की पहुंच से दूर रखे।
  • स्टोव का उपयोग करते समय इसके आसपास ही रहें।

Buyer’s Opinion

विभिन्न ई कामर्स प्लेटफार्म एवं बाजार से प्राप्त रिव्यू के आधार पर हमने आंकड़ों का विश्लेषण किया हैं उसके आधार पर हम खरीददारों के विचार से आपको अवगत करा रहे हैं।

  • 5-Star Ratings : सुबह की भागदौड़ में समय की भारी बचत और मॉड्यूलर किचन का रॉयल लुक! संतुष्ट ग्राहकों का कहना है कि 6 से 8 सदस्यों वाले परिवार में 4-बर्नर स्टोव किसी वरदान से कम नहीं है। बड़े जंबो फ्रेम वाले मॉडल्स में एक साथ चार बर्तन आसानी से सेट हो जाते हैं। खरीदारों ने विशेष रूप से 8mm मोटे टफन ग्लास, भारी कास्ट-आयरन पैन सपोर्ट और एक ही टच में जलने वाले ऑटो-इग्निशन की जमकर तारीफ की है।
  • 4-Star Ratings : परफॉर्मेंस बेहतरीन है, लेकिन खरीदने से पहले किचन स्लैब नापना ज़रूरी है। चार स्टार देने वाले अधिकांश खरीदारों ने एक बहुत ही व्यावहारिक सलाह दी है: 4-बर्नर स्टोव की चौड़ाई और गहराई सामान्य चूल्हों से काफी अधिक होती है। इसलिए ऑर्डर करने से पहले अपने किचन काउंटर की लंबाई-चौड़ाई नाप लें और छोटे साइज वाले कॉम्पैक्ट 4-बर्नर के बजाय हमेशा जंबो साइज बॉडी ही चुनें ताकि बड़े बर्तन आपस में न टकराएं।
  • 3-Star Ratings : सफाई में थोड़ा अधिक समय और बैटरी बदलने की ज़रूरत। औसत रेटिंग देने वाले यूज़र्स का अनुभव है कि चार बर्नर होने के कारण खाना बनाने के बाद ग्लास और ड्रिप ट्रे की सफाई में 5 मिनट अधिक लगते हैं। इसके अलावा, मल्टी-स्पार्क ऑटो-इग्निशन वाले मॉडल्स में हर 8 से 10 महीने में नीचे लगी पेंसिल बैटरी बदलनी पड़ती है।
  • 1 से 2-Star Ratings : बड़े आकार के कारण डिलीवरी में हैंडलिंग की समस्या। कम रेटिंग देने वाले ग्राहकों की मुख्य शिकायत भारी वज़न और बड़े बॉक्स की वजह से कूरियर के दौरान कोनों पर खरोंच या पाइपलाइन गैस (PNG) कन्वर्जन में कंपनी टेक्नीशियन के आने में हुई देरी से जुड़ी थी।

My Opinion

1984 में भौतिक विज्ञान (M.Sc. Physics – Electronics) पूरा करने और थर्मल डायनेमिक्स (Thermal Dynamics) के अध्ययन के आधार पर 4-बर्नर गैस चूल्हे के लिए हमारा 40 वर्षों का व्यावहारिक निष्कर्ष:

  • जॉइंट थर्मल स्ट्रेस और ग्लास की मोटाई (Thermal Stress on Glass) : जब 4-बर्नर चूल्हे पर एक साथ तीन या चार बर्तन चढ़े होते हैं, तो कांच की सतह पर विकिरण ऊष्मा (Radiant Heat) सामान्य 2-बर्नर चूल्हे की तुलना में लगभग दोगुनी हो जाती है। भौतिकी के नियमानुसार, इस अत्यधिक तापीय दबाव को सुरक्षित रूप से सहने के लिए ग्लास की मोटाई कम से कम 7mm से 8mm होनी अनिवार्य है। पतले ग्लास वाले सस्ते 4-बर्नर मॉडल्स में लंबे समय बाद थर्मल क्रैक आने का जोखिम रहता है।
  • बर्नर ज्योमेट्री और प्रेशर ड्रॉप (Gas Pressure Distribution): एक ही इनलेट पाइप से चार बर्नरों को गैस सप्लाई करने पर यदि आंतरिक मैनिफोल्ड पाइप चौड़ा न हो, तो चारों बर्नर एक साथ जलाने पर लौ धीमी पड़ जाती है। इसलिए हमेशा ऐसे ब्रांड (जैसे Prestige, Glen, Elica, Sujata) चुनें जिनमें हेवी-गेज ब्रास मैनिफोल्ड और फोर्स्ड ब्रास बर्नर लगे हों, ताकि चारों बर्नर एक साथ जलने पर भी पूर्ण नीली लौ (Blue Flame) बनी रहे।
Best 4 burner Gas Stoves In India buying guide
Lpg Gas Stove

Best 4 Burner Gas Stoves In India FAQ

प्र. मेरा परिवार छोटा है, मुझे इतने बड़े स्टोव की क्या जरूरत है?

उ. आज अवश्य आपका परिवार छोटा है, लेकिन भविष्य में परिवार बढ़ेगा तब बड़े गैस स्टोव की जरूरत पडेगी। उस दृष्टिकोण से सोचें।

प्र. मेरे घर पर गैस स्टेण्ड छोटा है, मुझे इसे लेने पर परेशानी होगी?

उ. आप केवल कुछ रूपये खर्च करके गैस स्टेण्ड को बड़ा करवा सकते हैं। यह आपके परिवार के लिये जरूरी भी हैे। अतः यदि संभव तो खरीदें।

प्र. क्या ISI मानक का गैस स्टोव लेना जरूरी है?

उ. हां, यह आपके परिवार की सुरक्षा के लिये जरूरी है। इससे आपके धन की बचत भी होगी।

प्र. क्या आनलाईन खरीदने के पश्चात कम्पनी सेवा देगी?

उ. हां, अवश्य देगी।

निष्कर्ष (Conclusion)

क्या 4-बर्नर गैस स्टोव आपकी रसोई के लिए सही चुनाव है?

यदि आपके परिवार में 5 या उससे अधिक सदस्य हैं, आपके किचन काउंटर पर पर्याप्त चौड़ी जगह उपलब्ध है, और आप एक ही समय में कई व्यंजन बनाकर अपना कीमती समय बचाना चाहते हैं, तो 4-बर्नर गैस स्टोव एक अत्यंत उपयोगी और व्यावहारिक निवेश है।

खरीदारी करते समय केवल कीमत देखकर छोटा फ्रेम न चुनें; हमेशा जंबो साइज बॉडी, 7mm या 8mm का मोटा टफन ग्लास और 100% ब्रास बर्नर वाले मॉडल को ही प्राथमिकता दें।

Writer of article

Best 4 Burner Gas Stoves In India

अखिलेश शुक्ला

होम एण्ड किचन एप्लायंसेस के वर्किग, मेन्टेनेंस का 30 वर्ष का अनुभव। फिजिक्स एवं इलेक्ट्रानिक्स में शिक्षण का 40 वर्ष का अनुभव। तकनीक, विज्ञान, साहित्य एवं कला संबंधी लेखन में रूचि।

आपके लिये उपयोगी, जानकारीपरक आलेख – अवश्य पढ़ें