Best Smart LED TV in India under Rs. 15000 Reviews and Buyer’s Guide

Best Smart LED TV in India under Rs. 15000

आप सभी का पुनः होम एण्ड किचिन एप्लायंसेस पर पुनः हार्दिक स्वागत है। इस बार आपको शानदार 32 इंच स्मार्ट टी. व्ही. का रिव्यू मिलेगा। हमने 20000 रूपये के अंदर मिलने वाले स्मार्ट टी.व्ही. को रिव्यू के लिये चुना है। आपको यह अवश्य पसंद आयेगा। हमेशा की तरह इस लेख में smart tvs 32 की सामान्य जानकारी, ब्रांड तथा रिव्यू, खरीदने हेतु सलाह मिलेगी। इसके साथ ही आपके प्रश्नों के उत्तर तथा उपयोग हेतु टिप्स है ही। मित्रों आप पढ़ रहे हैं आलेख, Best Smart LED TV in India under Rs. 15000.

Our best Picks

आइये शुरू करते हैं —

इस लेख को पांच भागों में बांटा गया है —

स्मार्ट टी.व्ही. की सामान्य जानकारी

Table of Content

टी. व्ही. के प्रकार

आप जानते है कि भारत में पहले पहले B/W TV प्रचलन में था। उसके पश्चात कलर TV ने स्थान लिया। यह जितने भी पुराने TV हैं, CRT तकनीक पर आधारित थे। इनका भार बहुत अधिक होता था। सर्किट भी अपेक्षाकृत रूप से बहुत काम्पलीकेटेड हुआ करता था। आजकल best 32 inch tv led का समय है। यह हल्के, खुबसूरत तथा अनेक फीचर्स से लैस होते हैं। इस लेख में स्मार्ट एलइडी टी.व्ही. पर रिव्यू किया गया है। इनमें अनेक ऐसे फीचर्स होते हैं, जो अन्य सामान्य TV में नहीं मिलेगें। आ उनके संबंध में इस लेख में आगे पढे़ेगें।

टी. व्ही. की स्क्रीन तथा विभिन्न साइज

एलइडी टी.व्ही. बाजार में अनेक स्क्रीन साइज में उपलब्ध हैं। सामान्यतः 32 इंच का एलइडी टी.व्ही. अधिक खरीदा जाता है। इसका मार्केट शेयर भी लगभग 50 प्रतिशत के आसपास है। बाजार में स्मार्ट एलइडी 32 इंच से 65 इंच साइज में उपलब्ध हैं। अब तो कुछ कम्पनियों ने 90 इंच साइज तक के टी.व्ही. बाजार में उतार दिये हैं। लेकिन यह अभी बहुत महंगे हैं। You are readingan article Best Smart LED TV in India under Rs. 20000.

Best Smart LED TV in India under Rs. 15000

आंतरिक पार्टस

स्मार्ट टेलीविजन अनेक इलेक्ट्रानिक कम्पोनेंट से बना होता है। सभी कम्पोनेंट एक पीसीबी पर लगे होते हैं। अंदर की ओर निम्नलिखित पार्टस होते हैं-
पीसीबी : इसे प्रिटेड सर्किट बोर्ड कहा जाता है। इसपर अनेक आईसी, केपेसिटर, रजिस्टर तथा अन्य पार्टस लगे होते है। यह एलइडी टी.व्ही. का प्रमुख भाग है। इसी पर वायरलेस कनेक्शन के लिये वाईफाई, ब्यलुटूथ तथा अन्य सर्किट लगाये जाते हैं।

पावर सप्लाई : स्मार्ट टी.व्ही. के विभिन्न हिस्सों को पावर देने के लिये पावर सप्लाई का उपयोग किया जाता है। इसके माध्यम से प्रत्येक सेक्शन को आवश्यक वोल्टेज मिलता है।

स्पीकर : साउड के लिये स्पीकर का उपयोग किया जाता है। इनकी संख्या 2 अथवा 2 से अधिक हो सकती है। यह 5 से 20 वाट तक के हो सकते हैं।
एलइडी पेनल : वीडियो के लिये टी.व्ही. के अंदर पेनल का उपयोग किया जाता है। इनमें अनेक एलइडी लगी होती है। जिसके द्वारा पिक्चर दिखाई देती है।

बाहरी पार्टस

बाहर की ओर निम्नलिखित पार्टस होते हैं-
यूएसबी पोर्ट : स्मार्ट टी.व्ही. में दो यूएसबी पोर्ट होते हैं। इनकी संख्या दो से अधिक भी हो सकती है।
एचडीएमआई पोर्ट : यह दो या दो से अधिक हो सकते हैं।
आडियो जैक : दो आडियो जैक लगाये जाते हैं। इनकी सहायता से अलग से स्पीकर लगाये जा सकते हैं।
वीजीए पोर्ट : अच्छे स्मार्ट टी.व्ही. में वीजीए पोर्ट दिया जाता है। इसकी सहायता से लैपटाप अथवा कम्प्यूटर को कनेक्ट किया जा सकता है।
On/OFF Switch : टी.व्ही. को आन करने के लिये यह लगाया जाता है।
रिमोर्ट कन्ट्रोल : यह टी.व्ही. को कन्ट्रोल करने के काम आता है। आप इसके बारे में जानते ही है, अतः अधिक बताने की आवश्यकता नहीं है।

स्टेण्ड : यह टी.व्ही. को रखने के लिये नीचे की ओर लगाया जाता है।
वाल माउंट : टी.व्ही. को दीवार पर टांगने के लिये पीछे की ओर साकेट लगे होेते हैं। इनकी सहायता से टी.व्ही. को दीवार पर टांगा जा सकता है।

बनावट तथा लुक

स्मार्ट टी.व्ही. आयाताकार आकृति का होता है। यह अच्छी क्वलिटी के एबीएस प्लास्टिक का बनाया जाता है। सामने की ओर .वीडियो डिसप्ले के लिये स्क्रीन होता है। इस उपकरण की बनावट आपके ड्राइंग रूम की शोभा बढ़ाने वाली होती है।

फंक्शन तथा फीचर्स

स्मार्ट टी.व्ही. में प्रायः सभी फंक्शन रिमोट के माध्यम से आपरेट होते है। जैसा कि आप जानते हैं, साउड, पिक्चर क्वालिटी, ब्राइटनेस, चेनल परिवर्तन, म्यूट, आदि इसके माध्यम से सम्पन्न किये जाते हैं। best 32 inch smart tv के रिमोट की सहायता से ही इंटरनेट को भी शुरू किया जाता है। इसके लिये आवश्यक एप्लीकेशन डाउनलोड करना होता है। अच्छे स्मार्ट टी.व्ही. में पहले से ही नेटफिलक्स, यू टयूब, अमेजन प्राइम जैसे अनेक एप्लीकेशन पहले से ही इंस्टाल किये होते हैं। इन्हें रिमोट की सहायता से अच्छी तरह से आपरेट किया जा सकता है।

मित्रों आप पढ़ रहे हैं आलेख, Best Smart LED TV in India under Rs. 15000. क्या आप अपने परिवार के लिये अच्छा डबल डोर रेफ्रीजरेटर खरीदना चाहते हैं? पढ़े आलेख, Best Double Door Refrigerator under 30000 in India.

विंभिन्न एसेसरीज

स्मार्ट टी.व्ही. की सुरक्षा के लिये स्क्रीन गार्ड लगाये जाते हैं। इसके अतिरिक्त अच्छी क्वालिटी का साउंड उत्पन्न करने के लिये अलग से स्पीकर का उपयोग किया जाता हैं। अन्य दूसरी किसी एसेसरीज की आवश्यकता स्मार्ट टी.व्ही. में नहीं पड़ती है।

Best Smart LED TV in India under Rs. 15000

मेन्टेनेंस तथा रिपेयरिंग

स्मार्ट टी.व्ही. को अच्छी तरह से उपयोग में लाया जाये तो इसके रिपेरिंग की आवश्यकता नहीं पड़ती है। लेकिन एक बार खराबी आ जाने पर कम्पनी के कुशल मैकेनिक की सहायता से ही इसे रिपेयर कराया जा सकता है। अन्यथा इसकी सेटिंग खराब हो जाती हैं। जिससे साउंड अथवा वीडियो क्वालिटी पर गंभीर असर पड़ सकता है।

ब्रांड तथा रिव्यू

(1) Mi HD Ready Android LED TV

अमेजन पर मूल्य

प्रसिद्ध कम्पनी Mi का यह स्मार्ट TV, HD Ready TV है। इसका रिज्यूलेशन 1366*768 P है। यह एन्ड्रायड टी.व्ही. है। कम्पनी ने इसमें 64 bit quad core processor लगाया है। यह 1 GB RAM & 8 GB storage के साथ बिक्री के लिये उपलब्ध है। इसका viewing angle 189 डिग्री है, अर्थात आप कमरे में कहीं से भी बैठकर इसे देख सकते हैं। इसे आप ब्ल्यु टूथ तथा वाई फाई से भी कनेक्ट कर सकते हैं। इसमें 3 HDMI तथा 2 USB पोर्ट दिये गये हैं। इसमें अच्छी तरह से आप पेन ड्राइव अथवा अलग से HDMI डिवाइस लगा सकते हैं। साउंड आउटपुट 20 वाट का है। यह एक मध्यम आकार के रूम के लिये पर्याप्त है।

सभी स्मार्ट फीचर्स कम्पनी ने उपलब्ध कराये हैं। इसे रिमोट अथवा गूगल वाइस सर्च से आपरेट किया जा सकता है। आप 15 भाषाओं में कन्टेंट देख सुन सकते हैं। हाट स्टार, यू टयूब हंगामा टी.व्ही. सहित अन्य एप्लीकेशन इसमें चलाये जा सकते हैं। टेबिल टाॅप सपोर्ट तथा वाल माउंट साधारण होते हुये भी उपयोगी हैं। कम्पनी इस प्रोडेक्ट पर 1 वर्ष की वारंटी दे रही है। This is best led tv india 32 inch .

Pros (सुविधा) Cons (असुविधा)
Famous brandAverage Built quality
3 HDMI & 2 USB portLimited service center
1 GB RAM & 8 GB storage

(2) Vu HD Ready Ultra Android LED TV

अमेजन पर मूल्य

VUकम्पनी का यह एन्ड्रायड टी.व्ही. है। इसमें कम्पनी ने 2 HDMI तथा 2 USB पोर्ट उपलब्ध कराये हैं। अतिरिक्त साउंड सिस्टम लगाने के लिये भी विशेष पोर्ट दिया गया है। यह HD Ready TV है जिसका रिज्यूलेशन 1360*768 P है। इसमें डाल्बी आडियो युक्त 20 वाट केे दो स्पीकर लगाये गये हैं। इस टी.व्ही. में A+ gread Panel का उपयोग किया गया है। इसमें गूगल क्रोमकास्ट लगा हुआ है, जिससे आसानी से मोबाइल APP के माध्यम से इसमें इंटरनेट के कन्टेंट देखे जा सकते हैं। इसमें नेटफिलक्स, प्राइम वीडियो, हाटस्टार, यू टयूब जैसे अनेक एप पहले से ही इंस्टाल किये गये हैं। जिससे उपभोक्ता को अतिरिक्त समय नहीं देना पड़ता है।

इसका रिमोट हाई क्वालिटी है, इसमें प्रायः सभी फंक्शन दिये गये हैं। यह WiFi तथा Bluetooth को सपोर्ट करता है। इस शानदार टी.व्ही. में मोबाइल से Mirror Casting की जा सकती है। यह 1 GB RAM तथा 4 GB Storage के साथ उपलब्ध है। कम्पनी का कस्टमर सपोर्ट बहुत अच्छा है। यह 1 वर्ष की वारंटी दे रही है। आपको इस पर अतिरिक्त राशि खर्च करने पर एक्सटेंडेट वारंटी भी मिल सकती है। VU is best brend in top 10 32 inch led tv in india .

Pros (सुविधा) Cons (असुविधा)
High Quality PanelNew brand
Mirror Casting avilableOnly 4 GB strage
Support WiFi & Bluetooth

(3) Kodak HD Ready LED Smart TV

अमेजन पर मूल्य

भारतीय कम्पनी कोडेक का यह टी.व्ही. 1360*768 P का HD ready TV है। कम्पनी ने इस स्मार्ट टी.व्ही. में 3 HDMI तथा 2 USB पोर्ट उपलब्ध कराये हैं। यह टी.व्ही. के उपयोग के लिये पर्याप्त है। इसमें 1 GB RAM तथा 8 GB का अच्छा खासा स्टोेरेज दिया गया है। यह 20 वाट के साउंड आउटपुट के साथ WiFi तथा Bluetooth युक्त टी.व्ही. है। इसमें नेटफिलक्स, हाॅटस्टार, यू टयूब जैसे अनेक उपयोगी एप्लीकेशन पहले से ही दिये गये हैं। ए प्लस गे्रड आइपीएस पेनल इसके विजन को क्लियर बनाता है। कम्पनी इस पर 1 वर्ष की वारंटी दे रही है।

Pros (सुविधा) Cons (असुविधा)
! GB RAM & * GB storageOld look
3 HDMI & 2 USB PortOnly one year warranty
Crystal clear sound

(4) Samsung HD Ready LED Smart TV

अमेजन पर मूल्य

प्रसिद्ध मल्टीनेशनल कम्पनी सेमसंग के इस टी.व्ही. में 2 HDMI port तथा 1 USB port है। यह HD ready TV है, इसका अर्थ है इसका रिज्यूलेशन 1360*768 pixel है। A+ Grade पेनल युक्त यह टी.व्ही. सभी आवश्यक मोबाइल एप को सपोर्ट करता है। इसके स्पीकर डाल्बी डिजीटल साउंड के साथ है जिनका वाटेज 20 है। यह 10 वाट के दो अलग अलग हाई क्वालिटी स्पीकर के माध्यम से कर्णप्रिय साउंड उत्पन्न करते हैं। टी.व्ही. के ए प्लस गे्रड पेनल का व्यूविंग एंगल 179 है। जिससे आप कमरे में कहीं से भी इसे देख सकते हैं।

यह मोबाइल Mira cast तथा Screen casting को भी सपोर्ट करता है। जिससे आप अपने मोबाइल के कन्टेंट को बड़े स्क्रीन पर देख सकते हैं। यह WiFi तथा Blue Tooth के माध्यम से भी आपके मोबाइल से कनेक्ट हो सकता है। इसके माध्यम से अच्छी क्वालिटी का साउंड सुना जा सकता है। मूवी देखने के लिये इसका एचडीआर सिस्टम काफी उपयोगी है। इस टी.व्ही. पर कम्पनी 1 वर्ष की वारंटी दे रही है।

Pros (सुविधा) Cons (असुविधा)
Famous brandOnly 1 USB port
Screen casting possibleNot full HD TV
Dolby digital sound

(5) Kevin HD Ready LED Smart TV

अमेजन पर मूल्य

भारतीय कम्पनी केल्विन का यह टी.व्ही. एचडी रेडी हैं। यह 1360 बाई 7689 पिक्सेल के साथ उपलब्ध है। इस टी.व्ही. का व्युविंग एंगल 178 डिग्री है। इसमें भी 2 एचडीएमआई तथा 2 यूएसबी पोर्ट दिये गये हैं। इसमें अलग से स्प्ीकर वाक्स लगाया जा सकता है। अंदर लगे हुये 10-10 वाट के दो स्पीकर अच्छा आडियो उत्पन्न करने में सक्षम है। इसमें वाई फाई तथा स्क्रीन मिररिंग किया जा सकता है। एचआरडीडी टेक्नालाजी युक्त यह टी.व्ही. सिनेमा मोड को सपोर्ट करता है। जिससे आप सिनेमा थियेटर के समान वीडियो का आनंद ले सकते हैं। आटो स्लिप तथा आटो आफ मोड इसे उपयोगी बनाते हैं। अमेजन प्राइम वीडियो, हाटस्टार, नेटफिलक्स आदि उपयोगी एप पहले से ही इंस्टाल किये गये हैं। कम्पनी इसपर एक वर्ष की वारंटी दे रही है।

Pros (सुविधा) Cons (असुविधा)
Cinema mode avilablePoor audio quality
useful features avilable178 degree viewing angel
HRDD technology limited service center

(6) Toshiba HD Ready Smart ADS LED TV

अमेजन https://amzn.to/2YTXlwTपर मूल्य

विश्वप्रसिद्ध कम्पनी Toshiba का यह टी.व्ही. एचडी रेडी है। इसका रिज्यूलेशन 1360 बाई 768 पिक्सल है। यह टी.व्ही. 8 वाट पावर के दो स्पीकर के साथ उपलब्ध हैं इसमें कम्पनी ने 3 एचडीएमआई तथा 2 यूएसबी पोर्ट लगाये हैं। कम्प्यूटर अथवा लेपटाप को जोडने केे लिये एक व्हीजीए पोर्ट भी लगाया गया है। इस टी.व्ही. को आप एक्र्टनल स्पीकर से भी जोड़ सकते हैं। एन्ड्रायड 7.0 एवं वाई फाई युक्त यह टी.व्ही. मिरर कास्टिंग भी कर सकता है। इसमें यू टयूब, हाटस्टार, नेटफिलक्स जैसे उपयोगी एप पहले से ही इंस्टाल किये गये हैं। कम्पनी इस स्मार्ट टी.व्ही. पर 3 वर्ष की वारंटी दे रही है।

Pros (सुविधा) Cons (असुविधा)
World famous brandOnly LED panel
3 year warrantylimited service center
VGA port avilable

(7) Shinco HD Ready Smart LED TV

अमेजन पर मूल्य

इसमें अन्य टी.व्ही. की समस्त विशेषताएं हैं। यह वाई फाई तथा ब्लयु टूथ को सपोर्ट करता है। 2 एचडीएमआई तथा 2 यूएसबी पोर्ट के साथ साथ इसमें साउंड बार लगाने के लिये साउंड आउटपुट जेक है। टी.व्ही. का 20 वाट का सराउंड साउंड ठीक ठाक है। You are reading an article Best Smart LED TV in India under Rs. 15000.

ए प्लस ग्रेड पेनल इसे आकर्षक बनाता है। कम्पनी ने बहुत ही उपयोगी एप्लीकेशन इंस्टाल किये है। इस टी.व्ही. का रेम 1 जीबी और स्टोरेज 8 जीबी है। यह 16.5 मीलियन कलर के साथ अच्छी पिक्चर क्वालिटी देता है। लेकिन बिल्ट क्वालिटी बहुत एवरेज है, कम कीमत में यह पर्याप्त ही कही जायेगी। मूवी वाक्स जैसे फ्री एप्लीकेशन से आप 7 हजार से अधिक मूवी देख सकते हैं। कम्पनी इस पर 1 वर्ष की वारंटी दे रही है। कम कीमत में अच्छी खरीद है। This is cheap and best led tv 32 inch .

Pros (सुविधा) Cons (असुविधा)
Surround SoundAverage built quality
Audio output avilableService center not available in remote area
16.5 million enough colour

(8) OnePlus Y Series HD Ready LED Smart Android TV

अमेजन पर मूल्य

OnePlus भारतीय बाजार में नई कम्पनी है। यह टी.व्ही. एचडी रेडी है। इसका रिजोल्यूशन 1360 बाई 760 पिक्सल है। कम्पनी ने इसमें 3 एचडीएमआई पोर्ट तथा 2 यूएसबी पोर्ट उपलब्ध कराये हैं। ए प्लस गे्रड पेनल होते हुये भी डिसप्ले साधारण दिखाई देता है। इसमें 10-10 वाट के दो स्पीकर दिये गये हैं। यह साधारण साउंड उत्पन्न करते हैं। इसके फोरेक्स एप स्टोर से दस हजार से अधिक एप्लीकेशन डाउनलोड किये जा सकते हैं। यह सामान्य प्रकार के गेम को सपोर्ट करता है। जिससे अच्छा खासा मनोरंजन किया जा सकता है। इसमें स्क्रीन मिररिंग तथा अन्य फीचर्स उपलब्ध है। कम्पनी इस टी.व्ही. पर 1 वर्ष की अच्छी वारंटी दे रही हे।

Pros (सुविधा) Cons (असुविधा)
Spacial forex appold look
Full HD ready displaySmall speaker size
Support to TV games

(9) LG LED Smart TV

अमेजन पर मूल्य

प्रसिद्ध कम्पनी एलजी का यह टी.व्ही. 2 एचडीएमआई तथा 1 यूएसबी पोर्ट के साथ उपलब्ध है। इसका क्वार्ड कोर प्रोसेसर वेब ब्राउजिंग को स्पीड देता है। यह एचडी रेडी टी.व्ही. है जिसमें 1360 बाई 768 पिक्सेल का रिज्यूलेशन है। इस स्मार्ट डिवाइस का आईपीएस पेनल शानदार पिक्चर क्वालिटी देता है। कम्पनी ने पहले से ही आवश्यक एप्लीकेशन इंस्टान कर दिये हैं। इसके 10 वाट के स्पीकर साधारण होते हुये भी कर्णप्रिय ध्वनि उत्पन्न करते हैं। इस उपकरण में 1 जीबी की रेम तथा 8 जीबी का स्टोरेेज दिया गया है। वाई फाई तथा ब्लयुटूथ के साथ ही अच्छे फीचर युक्त रिमोर्ट दिया गया है। कम्पनी इस शानदार टी.व्ही. पर 1 वर्ष की वारंटी दे रही है।

Pros (सुविधा) Cons (असुविधा)
Trusted brandOnly 1 USB port
Highpicture clearty Old type led panel
excellent remote

(10) Micromax HD Ready Smart LED TV

अमेजन पर मूल्य

भारतीय ब्रांड माइक्रोमेक्स का टी.व्ही. एन्ड्रायड टी.व्ही. है। इसका रिज्यूलेशन 1360 बाई 768 पिक्सल है। यह एचडी रेडी टी.व्ही. है लेकिन इसकी क्लियरटी किसी फुल एचडी टी.व्ही. जैसी है। इसमें 2 एचडीएमआई तथा 2 यूएसबी पोर्ट दिये गये हैं। 22 वाट का साउंड आउटपुट इसे दूसरे टी.व्ही. से बेहतर बनाता है। इसमें क्रोमकास्ट बिल्ट इन है, साथ ही अनेक उपयोगी एप पहले से इंस्टाल कर दिये गये हैं।

इसका पेनल ए प्लस ग्रेड है, जो अच्छी पिक्चर क्वालिटी देने में पूरी तरह से सक्षम है। हाट स्टार, यू टयूब, नेटफिलक्स आदि बहुत स्मूथली रन करते हैं। इस शानदार टी.व्ही. पर कम्पनी 1 वर्ष की वारंटी दे रही है। कम्पनी का कस्टमर सपोर्ट सिस्टम प्रभावशाली है। You are reading an article Best Smart LED TV in India under Rs. 15000.

Pros (सुविधा) Cons (असुविधा)
Indian brandAverage look
Bilt in cromecastnormal finishing
22 w high audio output

क्या आप अपने घर के लिये फुल्ली आटोमेटिक वाशिंग मशीन खरीदना चाहते हैं? पढ़े आलेख Fully automatic top loading washing machine in india. You are reading an article Best Smart LED TV in India under Rs. 15000.

Best Smart LED TV in India under Rs. 15000

खरीदने हेतु सलाह (बायर्स गाइड)

Best Smart LED TV in India under Rs. 15000

कम्पनी का चुनाव

आप अपने घर के लिये टी.व्ही. खरीदते समय शायद ही कभी कम्पनी का चुनाव करते हों? लेकिन अब से अवश्य करें। कुछ प्रसिद्ध ब्रांड के संबंध में जानकारी प्राप्त करके चुनें। हमेशा अत्यधिक प्रचलित ब्रांड को ही प्राथमिकता दें। इसका अर्थ यह नहीं है कि नये ब्रांड अथवा कम्पनी कमतर हैं। लेकिन उनके संबंध में किसी अन्य पर विश्वास ना कर आप स्वयं ही विभिन्न स्त्रोतों से जानकारी लें।

मांडल का चुनाव

एक बार ब्रांड अथवा कम्पनी का चयन करने के पश्चात माडल का चयन कठिन कार्य नहीं है। स्मार्ट टी.व्ही. के कुछ ही माडल बनाये जाते हैं। सामान्यतः कमपनियां 2 या 3 मांडल बनाती हैं। अतः आप अपनी जरूरत । आप अपनी जरूरत के अनुसार देखें। आपको कौन सा माडल पसंद है। पसंद के साथ साथ लम्बे समय तक उपयोगिता का ख्याल अवश्य रखें। जिससे आपको भविष्य में कम से कम 5 वर्ष तक टी.व्ही. बदलने की आश्यकता ना हो।

फीचर्स तथा फंक्शन का चयन

किसी स्मार्ट टी.व्ही. में फीचर्स महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। आपको इनका अवश्य ध्यान रखना चाहिये। किसी अच्छे स्मार्ट टी.व्ही. के अंदर कम से कम 2 एचडीएमआई तथा 2 यूएसबी पोर्ट अवश्य हो। इसके साथ ही साउड आउटपुट के लिये जेक होना चाहिये। यदि आप लेपटाप या कम्प्यूटर को टी.व्ही. में चलाना चाहते हैं तो वीजीए पोर्ट भी टी.व्ही. में होना चाहिये। You are reading an article Best Smart LED TV in India under Rs. 20000.

रिमोर्ट फुल फंक्शन युक्त हो यह अवश्य ध्यान दें। उसपर एप्लीकेशन के शार्टकट हो तो अधिक अच्छा होगा। प्रायः सभी टी. व्ही. में कुछ फंक्शन कामन होते हैं। इसके अतिरिक्त क्या रिमोर्ट के माध्यम से आप टी.व्ही. को मिररिंग तथा स्क्रीन कास्ट से कनेक्ट कर सकते हैं? यह अवश्य देखें। हमने यहां जितने भी स्मार्ट टी.व्ही. के रिव्यू किये हैं वे सभी शानदार रिमोट के साथ उपलब्ध हैं।

Best Smart LED TV in India under Rs. 15000

टी.व्ही. की रेम तथा स्टोरेज

आपके स्मार्ट टी.व्ही. की रेम तथा स्टोेरेज अधिक होना चाहिये। रेम कम से कम 2 जीबी की हो तो काफी तेजी से स्मार्ट टी.व्ही. वर्क करेगा। वहीं दूसरी ओर स्टोरेज भी 8 जीबी का होना आवश्यक है। इससे अधिक हो तो और भी अच्छा है। इससे कम होने पर इंटरनेट पर चलने वाला प्रोग्राम बार बार रूकेगा। जिससे आपको व्यवधान उत्पन्न होगा।

पिक्चर क्वालिटी और पेनल

पिक्चर क्वालिटी का सीधा संबंध पेनल से हैं। यह जितनी अच्छी क्वालिटी का होगा, उतनी ही अच्छी पिक्चर क्वालिटी मिलेगी। सामान्य एलईडी पेनल की अपेक्षा ए प्लस ग्रेड पेनल का चुनाव करें। पेनल के साथ साथ पिक्चर क्वालिटी अन्य बातों पर भी निर्भर करती है। लेकिन पेनल की सघनता बहुत महत्व रखती है। आजकल बाजार में ओएलइडी पेनल वाले टी.व्ही. भी मिल रहे हैं। लेकिन इनका उपयोग अभी एचडी रेडी टी.व्ही. में नहीं किया गया है। इसलिये ए प्लस गे्रड पेनल का चुनाव आपके लिये अच्छा रहेगा।

वाई फाई तथा ब्लयुटूथ फंक्शन का उपयोग

किसी भी स्मार्ट टी.व्ही. में बेहतर कनेक्टिविटी होना चाहिये। इसके लिये आपके टी.व्ही. में वाई फाई की सुविधा जरूरी है। जिससे आप अच्छी तरह से इसके स्मार्ट फंक्शन का उपयोग कर सकेगें। ब्लयुटूथ के माध्यम से भी टी.व्ही. को कनेक्ट किया जाता है। यह टी.व्ही. के फंक्शन को उपयोगी बनाता है। इन दोनों के बगैर टी.व्ही. स्मार्ट नहीं हो सकता है।

मिरर तथा मीराकास्टिंग

यह दोनों आधुनिक फीचर हैं। इनकी सहायता से मोबाइल का कन्टेंट टी.व्ही. के बड़े पर्दे पर देखा जा सकता है। इस प्रकार से आप अपने मोबाइल को टी.व्ही. से जोड सकते हैं। इसके लिये कुछ एप्लीकेशन डाउनलोड करना पड़ते हैं। आपके स्मार्ट टी.व्ही. का यह आवश्यक फंक्शन है, उपकरण खरीदते समय इसे अवश्य देखें।

रखरखाव तथा उपयोग

स्मार्ट टी.व्ही. का रखरखाव बहुत आसान है, इसे पानी तथा नमी से बचाकर रखें। किसी नुकीली वस्तु से इसे ना टकराने दें। अन्यथा इसका पेनल खराब हो सकता है। Best Smart LED TV in India under Rs. 15000 .

Best Smart LED TV in India under Rs. 15000

आनलाइन खरीदने पर लाभ

आनलाइन खरीदने पर वही लाभ मिलेगे जो स्थानीय बाजार से खरीदने पर मिलते हैं। इसके अतिरिक्त समय समय पर मिलने वाले आफर का लाभ भी आपको मिल सकता है। खरीदने के पश्चात पसंद ना आने पर बदल सकते हैं अथवा वापस कर सकते हैं। आपको पूरी राशि वापस मिल जायेगी। भुगतान के अनेक विकल्प आनलाइन खरीद में मिल जाते हैं। किश्त पर खरीदने के विकल्प भी आपके पास हैं। लेकिन इस विकल्प के लिये क्रेडिट कार्ड भी आपके पास होना चाहिये।

Our best Picks

उपरोक्त सभी 10 स्मार्ट टी.व्ही. दमदार हैं, इनमें सभी आवश्यक फीचर एवं फंक्शन है। लेकिन फिर भी हमने आपके लिये निम्न दो स्मार्ट टी.व्ही. चुने हैं, आप इनपर विचार कर सकते हैं –

(1) आपके सीमित बजट में Kodak LED Smart TV अच्छी खरीद है। इसका मूल्य 9499 रूपये है।

(2) आप सभी आवश्यक फीचर युक्त टी.व्ही. चाहते है तो Vu Ultra Android LED TV को ट्राय करें। इसका मूल्य 10999 रूपये है।

खरीदने एवं उपयोग करने हेतु टिप्स

  • स्मार्ट टी.व्ही. को कम्पनी के प्रशिक्षित मैकेनिक के माध्यम से इंस्टाल करायें।
  • कमरे के आकार के अनुसार स्मार्ट टी.व्ही. खरीदें।
  • 2 एचडीएमआई तथा 2 यूएसबी पोर्ट वाले टी.व्ही. को प्राथमिकता दें।
  • साउंड आउटपुट के लिये टी.व्ही. में जैक होना चाहिये।
  • यदि आप कम्प्यूटर अथवा लेपटाप को टी.व्ही. से जोड़ना चाहते है तो उसमे वीजीए पोर्ट होना जरूरी है।
  • इसे दीवार पर लटका रहे है तो दीवार में नमी ना हो यह अवश्य ध्यान रखें।
  • आपके टी.व्ही. का व्यूविंग एंगल 178डिग्री से कम नहीं होना चाहिये। इसकी जानकारी आपको उपकरण के मैनुअल से मिल जायेगी।
  • टेबिल पर टी.व्ही. रखने पर इसे समतल स्थान पर रखें।

Best Smart LED TV in India under Rs. 15000

आपके प्रश्नों के उत्तर

प्र. हमें स्मार्ट टी.व्ही. क्यों खरीदना चाहिये?
उ. यदि आप टी.व्ही. पर इंटरनेट के कंटेंट का मनोरंजन करना चाहते हैं तो इसे खरीदें।
प्र. यह किस आकार का खरीदा जाना चाहिये?
उ. यह आपके कमरे के आकार के अनुरूप होना चाहिये। जिससे आपका मनोरंजन निर्बाध गति से सके।
प्र. बाजार में अधिकांशतः 32 इंच के टी.व्ही. ही क्यों प्रचलन में हैं?
उ. इस आकार के टी.व्ही. हमारे घरों के लिये उपयुक्त हैं।
प्र. क्या वाई फाई तथा ब्लयु टूथ का होना जरूरी है?
उ. हां, यदि टी.व्ही. में यह होगें तो अतिरिक्त सुविधा रहेगी।
प्र. स्मार्ट टी.व्ही. की रेम कितनी होना चाहिये?
उ. आप कम से कम 2 जीबी की रेम वाला टी.व्ही. खरीदें।
प्र. क्या 4 जीबी स्टोरेज पर्याप्त है?
उ. आजकल के मोबाइल एप्लीकेशन की जरूरत के अनुसार न्यूनतम आवश्यकता 8 जीबी की हैं। इससे अधिक स्टोरेज हो तो अतिरिक्त लाभ होगा।

सेमी आटोमेटिक वाशिंग मशीन खरीदने के लिये पढ़े आलेख, Best Semi Automatic Washing Machine in India 2020

Best Smart LED TV in India under Rs. 20000

श्रीमती सुचेता शुक्ला

Home & kitchen appliances adviser. Modern cooking expert. Writer of article. आप Best Smart LED TV in India से संबंधित सलाह के लिये निःसंकोच मेल करें। mail id is suchetaji25@gmail.com

Leave a Comment