Best Desert Air Coolers In India 2022 – Reviews & Buyer’s Guide

Best Desert Air Coolers In India

आप सभी मित्रों का किचिन एण्ड होम एप्लायंसेस पर हार्दिक स्वागत है। इस लेख में आपके घर के लिये डेजर्ट एयर कूलर पर रिव्यू है। इसमें कूलर की सामान्य जानकारी, रिव्यू एवं ब्रांड है। इसके साथ ही लेख में बायर्स गाइड, कुशल उपयोग के लिये टिप्स तथा आपके प्रश्नों के उत्तर का समावेश है। मित्रों आप पढ़ रहे हैं आलेख, Best Desert Air Coolers In India.

आइये शुरू करते हैं —

इस लेख को पांच प्रमुख भागों में बांटा गया है-

कूलर की सामान्य जानकारी

एयर कूलर के प्रकार

आपके घरों में कूलर स्थायी सदस्य की तरह है। प्रायः भारतीय परिवारों में इसे देखा जा सकता है। यह सामान्य लोगों की पहुंच में हैं। गर्मी में जब बाहर तापमान 45 डिग्री तक भी पहुंच जाता है, तब भी यह राहत देता है। जैसा कि आप जानते ही है, कूलर दो प्रकार के होते हैं। रूम कूलर तथा डेजर्ट कूलर। इस लेख को डेजर्ट कूलर पर फोकस किया गया है। रूम कूलर पर इस साइट पर अलग से लेख है। आप उसे पढ़ सकते हैं।

डेजर्ट कूलर की विशेषता

इस तरह के कूलर आकार में बड़े होते हैं। उनके तीनों ओर खस के विशेष प्रकार के पेड लगाये जाते है। यह पेड़ एग्जास्ट फैंन को तीन तरफ से घेरे रहतेह हैं। पंप के द्वारा खस की जाली पर पानी डाला जाता है। जिससे यह गीली हो जाती हैं। पानी इनपर लगातार प्रवाहित होता रहता है। फैंन आन करने पर यह जाली से हवा खींचता है। बाहर की गर्म हवा गीली खस से होकर गुजरती है। यह पंखे के माध्यम से कमरे तक पहुंचती है।

डेजर्ट कूलर की कार्यप्रणाली

इस तरह के कूलर में खस पर मोटर द्वारा पानी डाला जाता है। जिससे वह गीली हो जाती है। उसके अंदर बने हुये छेद में भरी होती हैं एग्जास्ट फैंन आन करने पर यह हवा को खींचता है। यह हवा पानी के कणों के साथ पंखे से होती हुई कमरे में जाती है। यह वाष्प मिश्रित वायु कमरे की हवा को भी ठंडा कर देती है। यह क्रिया लगातार चलती रहती है। जिससे कमरे का तापमान कम हो जाता है। इस स्थिति में कमरे में ठंडक अनुभव होती है तथा सुखद अहसास होता है। मोटे तौर पर यही इसकी कार्यप्रणाली है।

Best Desert Air Coolers In India

एयर डेजर्ट कूलर की बनावट

डेजर्ट कूलर की बनावट आयाताकार होती है। यह प्रायः अच्छी क्वालिटी के एबीएस प्लास्टिक का बना होता है। अधिक बड़े आकार के डेजर्ट कूलर धातु की चादर से बनाये जाते हैं। आजकल प्लास्टिक की बाडी वाले डेजर्ट कूलर का ही अधिक चलन है। इनकी अपनी कुछ विशेषताएं तथा कमियां होती है। इसके संबंध में इस लेख में आप आगे पढ़ेेगें। मित्रों आप पढ़ रहे हैं आलेख, Best Desert Air Coolers In India.

आंतरिक पार्टस

यह बहुत ही सरल तथा सीधा सादर उपकरण है। इसक अंदर पानी को चढ़ाने केे लिये पंप का उपयोग किया जाता है। बाड़ी के तीनों ओर खस अथवा लकडी के बुरादे की जाली लगी होती है। सामने की ओर हाई स्पीड फैन अथवा एग्जास्ट फैन लगाया जाता है। इसके साथ ही अंदर की ओर बिजली के कनेक्शन होते हैं।

कन्ट्रोल पेनल तथा स्विच

कूलर को आन आफ करने के लिये सामने की ओर किसी उचित स्थान पर पेनल लगाया जाता है। इसमें इंडीकेटर के साथ कुछ स्विच लगे होते हैं। एग्जास्ट फैन को अलग अलग स्पीड में आपरेट करने के लिये रोटरी अथवा प्यानों स्विच का उपयेाग किया जाता है। आप चाहें तो केवल कूलर के फैंन को ही चला सकते हैं। यह बाहर वातावरण में नमी होने पर किया जाता है। बरसात के दिनों में भी कूलर का केवल फैन उपयोग में लाया जाता है।

उपयोगी फीचर्स

डेजर्ट कूलर में बहुत अधिक फीचर्स नहीं होते हैं। आप इसे अलग अलग स्पीड में चला सकते हैं। अथवा पंप को आफ करके केवल फैन से ही हवा प्राप्त कर सकते हैं। आजकल कुछ अच्छे कूलर्स में रिमोट दिया जाता है। इसकी सहायता से आप कमरे में कहीं से भी कूलर को आपरेट कर सकते हैं। You are readingan article Best Desert Air Coolers In India.

विशेष प्रकार के डेजर्ट कूलर में अपने आप पानी भरने की सुविधा होती है। इसके लिये इसे घर के नल से कनेक्ट करना होता है। जैसे ही कूलर का टैंक निम्न स्तर तक खाली होता है, पानी स्वतः नल की सहायता से कूलर में निर्धारित लेवल तक भरने लगाता है। कूछ कूलर्स में कन्ट्रोल पैनल पर तापमान इंडीकेटर भी लगे होते हैं।

बिजली का खर्च

ग्रीष्म काल में कूलर दिन भर आन रहते हैं। लेकिन इनका बिजली खर्च एसी की अपेक्षा बहुत कम होता है। अधिक से अधिक आपका बिल प्रतिमाह 15 से 20 यूनिट तक ही बढ़ता है। फिर भले ही कूलर कितना ही बड़ा क्यों ना हो। इसलिये इसे भारतीय परिवारों में अधिक पसंद किया जाता है।

पानी का खर्च

डेजर्ट कूलर में बिजली की अपेक्षा पानी अधिक खर्च होता है। एक बडे आकार का कूलर 24 घण्टे में लगभग 150 से 200 लीटर तक के पानी की खपत करता है। यह कूलर के आकार के अनुसार कम या अधिक हो सकता है। यह एक सामान्य अनुमान है। पानी के खर्च के संबंध में आप रिव्यू के अंतर्गत विस्तृत जानकारी प्राप्त करेगें।

हवा का फैलाव

ठंडक पहुंचाने वाले किसी भी उपकरण के लिये यह महत्वपूर्ण कारक है। अच्छे क्वालिटी के कूलर हवा को पूरे कमरे में पहुंचा देते हैं। इसके लिये इनमें सामने की ओर चारों ओर घूम सकने वाले लूवर्स का उपयोग किया जाता है। यह लूवर्स मेनुअल आपरेटेड होते हैं। अर्थात आप इन्हें कमरे में ठंडक प्राप्त करने के लिये एडजेस्ट करते हैं।

धातु के बने बड़े आकार के डेजर्ट कूलर बिना लेवर्स के ही बाजार में उपलब्ध हैं। इन्हें किसी भी बड़े कमरे में लगाकार कुछ देर इंतजार करना होता है। उसके पश्चात वे कमरे की कूलिंग करते हैं।

रखरखाव तथा मेन्टेनेंस

भारतीय घरों में कूलर का उपयोग मध्य मार्च से जुलाई अंत तक किया जाता है। उसके पश्चात इसे स्टोर करना होता है। धातु के बने डेजर्ट कूलर की बाड़ी तथा पार्टस अलग अलग करके रखे जाते हैं। वहीं दूसरी ओर एबीएस प्लास्टिक से बने कूलर को सुखाकर साफ करके रखा जाता है। इनका मेन्टेनेंस अधिक होता है। कितना भी सावधानी से इन्हें स्टोर किया जाये सीजन पर कुछ ना कुछ खराबी दिखाई देती है। इसलिये इनपर अधिक मेन्टेनेंस खर्च होता है।

Best Desert Air Coolers In India

रिव्यू तथा ब्रांड का परिचय

(1) Crompton Ozone Desert Air Cooler

अमेजन पर मूल्य

भारतीय इलेक्ट्रीकल फील्ड की महारती Crompton का यह डेजर्ट कूलर शानदार एबीएस प्लास्टिक बाडी के साथ उपलब्ध है। इसकी टैंक क्षमता 75 लीटर है। यह अधिक शुष्क एरिया में उपयोग के लिये कुछ कम क्षमता है। इसे आप बहुत अच्छी तरह से 500 वर्ग फीट के कमरे में उपयेाग में ले सकते हैं। इसका अर्थ है, यह मध्यम से बड़े आकार के कमरे अथवा हाल के लिये उपयोगी है। टैंक का वाटर लेवल सामने की ओर दिया गया है।

कन्ट्रोल पेनल के रूप में 2 बटन सामने की ओर दिये गये हैं। इनके द्वारा कूलर की स्पीड तथा पानी के प्रवाह को कन्ट्रोल किया जाता है। कूलर की मोटर काफी पावरफुल है। इसकी क्षमता 190 वाट है। पंप भी अच्छी तरह से खस की जाली को गीला करता रहता है। जिससे कमरे के अंदर पर्याप्त कूलिंग बनी रहती है। इसके लूवर्स मोटर से आपरेट होते हैं, इसलिये अच्छी तरह से घूमते हैं। नीचे की ओर केस्टर व्हील दिये जाने के कारण यह कहीं रखा जा सकता है।

इसे आप घर के बाहर भी रख सकते हैं। इसे साफ करना आसान है। किसी गीले कपडे से आप इसे साफ कर सकते हैं। यह आवश्यक है कि कमरे में क्रास वेन्टीलेशन हो अन्यथा पर्याप्त कूलिंग नहीं मिलेगी। अपर साइड में आइस चेम्बर दिया गया है। यह गर्मी के सीजन में काफी उपयेागी है। कम्पनी इसपर 1 वर्ष की वारंटी दे रही है।

Pros (सुविधा)

  • स्थापित ब्रांड है
  • एबीएस प्लास्टिक मजबूत बाडी
  • बडे कमरे/हाल के लिये उपयेागी

Cons (असुविधा)

  • अधिक डयूरेबल नहीं है
  • रिमोट नहीं दिया है

(2) Symphony Siesta 70 XL Powerful Desert Air Cooler

अमेजन पर मूल्य

इस क्षेत्र की दूसरी महत्वपूर्ण स्थापित कम्पनी सिम्फनी का यह कूलर 70 लीटर टैंक की क्षमता के साथ बाजार में उपलब्ध है। इसे कम्पनी ने शानदार हाई क्वालिटी एबीएस प्लास्टिक से बनाया है। कम्पनी ने इसमें पावरफुल एग्जास्ट फैन का उपयोग किया है। बाडी के साथ साथ पंप भी अधिक पावरफुल तथा उपयोगी है। इसके द्वारा आप 110 घनमीटर के हाल को कूल कर सकते हैं। यह बड़े कमरे, हाल तथा व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के लिये समान रूप से उपयोगी है। कन्ट्रोल के लिये बटन सामने की ओर दिये गये हैं।

डस्ट फिल्टर, बैक्टीरिया फिल्टर तथा वाश फिल्टर एसी के समान कार्य करते हैं। जिससे कूलर में एसी के समान परफार्मेस मिलती है। यह केवल 150 वाट के पावर पर कार्य करता है। इसे आप इनवर्टर बेटरी पर भी चला सकते हैं। नीचे की ओर दिये गये केस्टर व्हील की सहायता से इसे कहीं भी ले जाया जा सकता है। Read about tower air coolers in India.

डयूरापम्प टेक्नालाजी इसे और भी उपयोगी बनाती है। तीनो ओर लगे हुये कूलिंग पेड काफी देर तक गीले बने रहते हैं। इसके लिये यह कम पानी उपयोग में लेेते हैं। इसलिये यह कम पानी खर्च में रात भर सर्विस दे सकता है। अच्छी कूलिंग के लिये आपके कमरे के दरवाजे अथवा खिड़की खुले रहना चाहिये। अच्छा होगा कि वहां क्रास वेन्टीलेशन हो। कम्पनी उपकरण पर 1 वर्ष की वारंटी दे रही है।

Pros (सुविधा)

  • जाना पहचाना ब्रांड
  • एसी के समान सुविधा
  • पावरफुल पंप

Cons (असुविधा)

  • प्लास्टिक बाडी
  • केवल बड़े आकार के कमरे के लिये उपयोगी

(3) Orient Electric Ultimo CD-6501H Desert Air Cooler

अमेजन पर मूल्य

भारतीय कम्पनी ओरियंट के इस कूलर का टैंक 65 लीटर क्षमता का है। यह कूलर 190 वाट बिजली की खपत करता है। यह खपत भारतीय परिवार के बजट में है। कम्पनी ने इसे दो खुबसूरत कलर में बाजार में उतारा है। इसका फैंन 16 इंच का है, यह बड़े आकार के कमरे के लिये उपयुक्त है। डेजर्ट कूलर घरेलु एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के लिये समान रूप से उपयोगी है।

आपरेट करने के लिये बटनें सामने की ओर अपर साइड में दी गई है। नीचे की ओर अच्छी क्वालिटी के केस्टर व्हील लगाये गये हैं। जिससे इसे कमरे में कहीं भी रखा जा सकता है। विशेष प्रकार से बनाये गये हनीकोम्ब अन्य कूलर की अपेक्षा 25 प्रतिशत अधिक कूलिंग देते हैं। पंप भी काफी तेजी से हनीकोम्ब को ठंडा रखता है। इसका एडवांश वाटर सर्कुलेटिंग सिस्टम इसे और भी उपयोगी बनाता है।

उपकरण की एयर डिलेवरी 3650 घनमीटर प्रति घण्टा है। यह 60 फीट की दूरी तक हवा फैंक सकता है। इस खूबी के कारण यह एसी के समान कार्य करता है। इसके लिये आवश्यक है कि कमरे में पर्याप्त वेन्टीलेशन हो। इसका डस्ट फिल्टर कूलर की उम्र बढ़ाता है। कम्पनी इस शानदार कूलर पर 12 महिने की वारंटी दे रही है। You are readingan article Best Desert Air Coolers In India.

Pros (सुविधा)

  • शानदार एयर डिलेवरी
  • हाई क्वालिटी बनावट
  • मजबूत बाड़ी

Cons (असुविधा)

  • कमरे के अंदर ही रखने योग्य
  • अन्य डेजर्ट कूलर की अपेक्षा अधिक भारी

(4) Crompton Cool Breeze DAC Desert Air Cooler

अमेजन पर मूल्य

प्रसिद्ध भारतीय कम्पनी क्राफटन का यह दूसरा माडल है जिसका रिव्यू किया जा रहा है। यह डेेजर्ट कूलर 53 लीटर क्षमता का है। आप इसे 600 वर्ग फीट के कमरे में उपयोग में ले सकते हैं। यह 4-Way Air Deflection Deset Cooler है। यह मध्यम आकार के कमरे के लिये उपयुक्त है। इसकी बाड़ी एबीएस प्लास्टिक की बनाई गई है।

यह कूलर One कलर में उपलब्ध है। सामने की ओर तीन बटन दिये गये हैं, इनकी सहायता से कूलर को कन्ट्रोल किया जा सकता है। कूलर के फैंन को तीन स्पीड में जरूरत के अनुसार चलाया जा सकता है। कूलिंग, स्पीड तथा पंप को कन्ट्रोल करने के लिये यह बटन लगाये गये हैं। लूवर्स मोटर के द्वारा आपरेट होते हैं, यह आटो स्विंग हैं। यह कूलर 5000 घनफीट तक एयर डिलेवरी करता है। इसकी हवा आपको तेज महसूस नहीं होगी।

यदि कमरे में पर्याप्त वेन्टीलेशन है तो यह काफी अच्छी कूलिंग करेगा। अपर साइड में आइस चेम्बर तथा नीचे की ओर केस्टर व्हील दिये गये हैं। इनकी सहायता से इसे आसानी से कहीं भी रखा जा सकता है। इस उपकरण को आप इनवर्टर से भी उपयोग में ले सकते हैं। कम्पनी इसपर 1 वर्ष की वारंटी दे रही है।

Pros (सुविधा)

  • प्रसिद्ध भारतीय ब्रांड
  • आटो लूवर्स
  • Middle size कमरे के लिये उपयोगी

Cons (असुविधा)

  • प्लास्टिक बाडी
  • भारी पानी के लिये उपयोगी नहीं है

(5) Havells Celia Desert Air Cooler

अमेजन पर मूल्य

हैवल्स का यह कूलर 55 लीटर टैंक क्षमता में उपलब्ध है। कम्पनी ने इसे ग्रे व सफेद दो रंगों में उपलब्ध कराया है। यह 220 वाट बिजली की खपत करता है। इसके द्वारा 3500 घनफीट एयर डिलेवरी/घण्टा मिलती है। इस डेजर्ट कूलर की यह विशेषता इसे अन्य से अलग करती है। यह मध्यम तथा कुछ बड़े आकार के कमरे के लिये उपयोगी है।

बाड़ी हाई क्वालिटी एबीएस प्लास्टिक की बनी है। इंडीकेटर की संख्या तीन है। यह कुछ उपर की ओर लगाये गये हैं। लेकिन इन्हें आपरेट करना सरल है। कूलर से आप मनचाही स्पीड पर फैंन चला सकते हैं। जरूरत ना होने पर पंप को भी बंद किया जा सकता है। आकार काफी आकर्षक है। यह कमरे की शोभा बढ़ाने में सहायक है। कूलर के साथ फुल फंक्शन रिमोट दिया गया है। जिससे आप इसे कमरे में कहीं से भी आपरेट कर सकते हैं।

कोलेप्सेबल लूवर्स इसे डस्ट एवं कीटाणुओं से बचाते हैं। टैंक के आटो फिल फीचर के कारण इसे घर के नल में कनेक्ट करके आप निश्चिंत हो सकते हैं। यह पानी कम होने पर अपने आप पानी ले लेगा। तत्काल ठंडी हवा के लिये आइस चेम्बर दिया गया है। इसलिये यह कूलर एसी के समान कार्य करता है। कम्पनी इसपर 1 वर्ष की वारंटी दे रही है।

Pros (सुविधा)

  • शानदार फीचर्स
  • फुल फंक्शन रिमोट
  • वाटर टैंक आटो फिल सिस्टम

Cons (असुविधा)

  • बड़ा आकार एवं भारी
  • बड़े कमरे के लिये ही उपयोगी

(6) Bajaj DC2016 Room Air Cooler

अमेजन पर मूल्य

भारतीय घरों के लिये जाना पहचाना ब्रांड बजाज है। कम्पनी ने 67 लीटर टैंक क्षमता में दो रंग युक्त यह शानदार आकर्षक कूलर पेश किया है। कूलर की बाड़ी हाई क्वालिटी एबीएस प्लास्टिक की है। इसे आप 750 वर्ग फीट के बड़े रूम अथवा हाल में भी उपयोग में ले सकते हैं। कम्पनी ने इसमें परंपरागत खस के पैड उपलब्ध कराये हैं। यह अच्छी कूलिंग देने में सक्षम है।

आइस चेम्बर में आप आइस रखकर कूलिंग एक्सपीरियंस को बढ़ा सकते हैं। कन्ट्रोल बटन तथा इंडीकेटर सामने की ओर अपर साइड पर दिया गया है। इसे आप तीन स्पीड में आपरेट कर सकते हैं। डेजर्ट कूलर का एयर थ्रो 90 फीट तक है। यह इसकी टब्रो फैंन टेक्नालाजी के कारण है। इसलिये इसका व्यवसायिक उपयोग किया जा सकता है। Read also best air coolers in India.

पंखे के द्वारा थोडी अधिक शोर होता है। लेकिन इससे कोई दिक्कत नहीं होती है। इस कूलर से अच्छी कूलिंग के लिये काफी अच्छा वेन्टीेलेशन होना चाहिये। कम्पनी इस उपकरण पर 1 वर्ष की वारंटी दे रही है।

Pros (सुविधा)

  • भारत का स्थापित ब्रंाड
  • बड़े हाल के लिये उपयोगी
  • हाई एयर थ्रो

Cons (असुविधा)

  • शोर करता है
  • बड़ा आकार है

(7) Voltas Grand 72E Desert Cooler

अमेजन पर मूल्य

टाटा की प्रमुख कम्पनी वोल्टाज का यह कूलर 72 लीटर क्षमता का है। यह मजबूत एबीएस प्लास्टिक बाडी के साथ दो कलर में उपलब्ध है। यह मध्यम आकार के कमरे के लिये उपयोगी है। इसे रिमोट से आपरेट किया जा सकता है। रिमोट के फीचर्स भी काफी आकर्षक है। कूलर का टब्रो एयर थ्रो सिस्टम काफी दूर तक हवा फैंकता है। जिससे रूम की कूलिंग अच्छी तरह से हो जाती है।

कन्ट्रोल पेनल अपर साइड मे दिया गया है। यह सुविधाजनक तथा उपयोग में आसान है। पंप तेजी से हनी कोम्ब पर पानी डालता है जिससे शीघ्रता से कूलिंग होती है। कमरे में अच्छा वेन्टीलेशन होने पर यह 20 से 25 मिनिट में ठंडक उत्पन्न कर देता है। टैंक में पानी की पोजीशन दर्शाने के लिये सामने की ओर इंडीकेटर लगा हुआ है। Are you interested to buy Portable air coolers for your small room?

टैंक खाली होने पर अलार्म दिया गया है। जिससे इसके खाली होने पर भरना आसान हो जाता है। लूूवर्स को मेनुअल आपरेट किया जा सकता है। आकर्षक डिजाइन तथा वोल्टाज का नाम इसके पीछे है। जिसकी वजह से कम्पनी ने 1 वर्ष की वारंटी दी है। You are readingan article Best Desert Air Coolers In India.

Pros (सुविधा)

  • प्रसिद्ध भारतीय ब्रांड
  • मजबूत बाडी व आकर्षक डिजाइन
  • रिमोट उपलब्ध है

Cons (असुविधा)

  • मेनुअल आरपेटेड लूवर्स
  • आटो फिल की सुविधा नहीं है

(8) Kenstar Cool Grande Desert Air Cooler

अमेजन पर मूल्य

Kenstar अपेक्षाकृत नई कम्पनी है। यह कूलर एबीएस प्लास्टिक बाडी में उपलब्ध है। इस डेजर्ट कूलर की टैंक क्षमता 60 लीटर है। यह Inverter Compatible cooler 200 वाट पर कार्य करता है। यह मध्यम आकार के कमरे के लिये पर्याप्त रूप से उपयोगी है। इसका Air throw 4000 हजार घनमीटर है। हनीकोम्ब हाई एफीसियेंट है। यह अच्छी तरह से खस को गीला रखते हैं। जिससे कूलिंग अच्छी तरह से हो जाती है।

कन्ट्रोल करने के लिये पेनल उपर की ओर दिया गया है। इसके हाई स्पीड फैंन को तीन स्पीड में चलाया जा सकता है। फैन का साइज 16 इंच है यह अच्छी हवा देगा। वाटर इंडीकेटर सामने की ओर दिया गया है। जिससे आपको टैंक में पानी की पोजीशन का पता चलता रहता है। नीचे की ओर बड़े केस्टर व्हील दिये गये हैं। कम्पनी इस प्रोडेक्ट पर 1 वर्ष की वारंटी दे रही है।

Pros (सुविधा)

  • मजबूत बाडी तथा डिजाइन
  • हाई एयर थ्रो
  • बडा एवं पावरफुल फैंन

Cons (असुविधा)

  • नया ब्रांड
  • सीमित सर्विस सेन्टर

(9) Symphony Sumo Jr. Portable Desert Air Cooler

अमेजन पर मूल्य

सिम्फनी का यह पोर्टेबल डेजर्ट कूलर ट्राली के साथ उपलब्ध है। इसका टैंक 45 लीटर क्षमता का है। इसकी क्षमता 155 वाट है। इसमें तीनों ओर कूलिंग पैड का उपयोग किया गया है। यह 57 घनफीट के छोटे से मध्यम आकार के कमरे के लिये उपयोगी है।

इसके माध्यम से कूलिंग के लिये आवश्यक है कि कमरे में पर्याप्त वेन्टीलेशन हो। इसमें तीन स्पीड पावरफुल ब्लोआर का उपयोग किया गया है। कूलर में अच्छी क्वालिटी के पंप का उपयोग किया गया है। जिससे तीनों ओर लगी हनीकोम्ब को अच्छी तरह से गीला रखा जा सकता है।

कूलर में वाटर गेज नीचे की ओर सामने दिया गया है। कूलर के लूवर्स आटो मूव होते हैं। इसके साथ रिमोट उपलब्ध नहीं कराया गया है। कम्पनी इस प्रोडेक्ट पर 1 वर्ष की वारंटी दे रही है।

Pros (सुविधा)

  • फेमस ब्रांड
  • मजबूत बनावट
  • सुविधाजनक कन्ट्रोल पेनल

Cons (असुविधा)

  • छोटा आकार
  • छोटे कमरे के लिये उपयोगी

(10) Usha Maxx Air 70MD1 Desert Cooler

अमेजन पर मूल्य

भारतीय कम्पनी उषा का यह कूलर दो कलर में उपलब्ध है। यह 70 लीटर टैंक क्षमता में उपलब्ध है। इसे बड़े आकार के कमरेे में अच्छी तरह से उपयोग में लाया जा सकता है। चारों तरफ हवा फैलाने वाले लूवर्स मोटर से आपरेट होतेे हैं। कन्ट्रोल बटन अपर साइड में तथा बड़े केस्टर व्हील नीचे की ओर दिये गये हैं। तीनों ओर हनीकोम्ब का उपयोग किया गया है।

मजबूत बाड़ी तथा बडा आकार इसे बडे हाल अथवा कमरे के लिये उपयुक्त बनाता है। पंप काफी पावरफुल होने के कारण हनीकोम्ब को पूरे समय गीला रखता है। फैंन बडा तथा फुल एग्जास्ट लगाया गया है। कम्पनी इस डेजर्ट कूलर पर 1 वर्ष की वारंटी दे रही है।

Pros (सुविधा)

  • स्थापित ब्रांड
  • बडे हाल के लिये उपयोगी
  • पावरफुल फैंन एवं मोटर

Cons (असुविधा)

  • बडा आकार
  • सीमित सर्विस सेन्टर

Best Desert Air Coolers In India

आपके परिवार के लिये खरीदें शानदार रूम एयर कूलर बाजिब दाम, जानदार क्वालिटी।

बायर्स गाइड

कूलर की क्षमता

किसी भी डेजर्ट कूलर की क्षमता वाट में नापी जाती है। डेजर्ट एयर कूलर सामान्यतः 110 से 200 वाट तक में उपलब्ध है। अधिक वाटेज का कूलर अधिक खपत करेगा। इसलिये खरीदते समय वाटेज की अपेक्षा अन्य खूबियों पर ध्यान दें।

Read about top 5 desert air coolers.

डेजर्ट कूलर का एयर थ्रो

एयर थ्रो की इकाई घनमीटर प्रति घण्टा है। अच्छे कूलर का एयर थ्रो 3000 से 4000 घनमीटर प्रतिघण्टा होता है।

टैंक की क्षमता

टैंक की क्षमता जितनी अधिक होगी वह उतनी अधिक देर तक ठंडक देगा। उसके पश्चात उसमें पानी भरना होगा। सामान्यतः डेजर्ट कूलर 40 से 90 लीटर क्षमता में उपलब्ध हैं।

Best Desert Air Coolers In India

बाडी की बनावट तथा आकार

डेजर्ट एयर कूलर की बाडी एबीएस प्लास्टिक की होती है। कुछ स्थानीय निर्माता मेटल की बाड़ी भी बनाते हैं। लेकिन एबीएस बाडी कूलर ही खरीदना चाहिये। इसका आकार आयताकार बाक्स के समान होता है। इस संबंध में अधिक बताने की आवश्यकता नहीं है ।

मोटर, पंप तथा लूवर्स

मोटर का कार्य फैंन को गति देना है। पंप हनीकोम्ब के उपर पानी डालता है। यह जंगरोधी तथा वाटर पू्रफ होना चाहियें। लूवर्स आटोमेटिक हों तो यह बहुत अच्छा होगा।

कूलिंग पैड

कूलिंग पैड हनी कोम्ब के बने होते हैं। इनके द्वारा कूलिंग होती है। यदि मिल सके तो खस के पैड का उपयोग करें। यह अपेक्षाकृत अधिक ठंडक उत्पन्न करेगें।

कन्ट्रोल पेनल

डेजर्ट कूलर के कन्ट्रोल पेनल में केवल दो या तीन बटन होते हैं। इनके द्वारा इसे कन्ट्रोल किया जाता है। Best desert cooler in india with peice control panel is modern.

आटो टैंक फिल फंक्शन

यह डेजर्ट कूलर में आजकल अधिकतर उपयोग में लाया जा रहा है। इसके माध्यम से कूलर अपने आप नल से पानी टैंक में फिल करता है। इसका होना आपके लिये अतिरिक्त सहूलियत होगा।

Best Desert Air Coolers In India

रिमोट से सुविधा

रिमोट से आपके अतिरिक्त सुविधा मिलती है। आप कमरे में कहीं से भी कूलर को आपरेट कर सकते हैं। अतः कूलर खरीदते समय यदि यह फंक्शन मिले तो इस तरह के कूलर को प्राथमिकता दें।

वाटर लेबल डिसप्ले

आजकल यह फंक्शन भी अच्छी क्वालिटी के डेजर्ट कूलर में प्राथमिकता से उपयोग में लाया जा रहा हैं। इससे आपको कूलर के वाटर लेवल का पता चलता रहता है। इसलिये इस फंक्शन युक्त कूलर का चुनाव करें। डेजर्ट कूलर प्राइस भी एक विचारणीय बिंदु है।

वारंटी एवं सर्विस सेन्टर

प्रायः सभी ब्रांड अपने उत्पादों पर एक वर्ष की वारंटी दे रहे हैं। वैसे भी एक वर्ष में कूलर में खराबी लगभग नहीं आती है। इसके अतिरिक्त यह अवश्य देखें की सर्विस सेन्टर आपके आसपास हो। जिससे आपको सर्विस के लिये परेशान ना होना पड़े।

कुशल उपयोग के लिये टिप्स

  • डेजर्ट कूलर में यदि पानी नही है तो पंप को बंद कर दें।
  • कमरे के नाप के अनुसार कूलर का चयन करें।
  • जहां तक संभव हो कूलर को घर के बाहर की ओर खिड़की पर रखे।
  • यह अवश्य ध्यान रखे कि कमरे में पर्याप्त वेन्टीलेशन हो।
  • हमेशा अच्छी क्वालिटी के मटेरियल से बने कूलर का चुनाव करें।
  • एबीएस प्लास्टिक बाडी से बने कूलर को प्राथमिकता दें।
  • लोकल ब्रांड की अपेक्षा ब्रांडेउ डेजर्ट एयर कूलर का चुनाव करे।

You are reading an article Best Desert Air Coolers In India

आपके प्रश्नों के उत्तर

प्र. क्या एबीएस प्लास्टिक बाडी कूलर खरीदना अच्छा होता है?
उ. आजकल इसका चलन है। यह करंट आदि से बचाव करता है, अत इसे खरीदें।
प्र. क्या ब्रांडेड डेजर्ट एयर कूलर ही खरीदना चाहिये?
उ. ब्रांडेड कूलर में खराबी प्रायः कई वर्षो तक नहीं आती है। वहीं इनके सर्विस सेन्टर से रिपेरिय अथवा सर्विसिंग की सुविधा मिल जाती है।
प्र. क्या आधुनिक सुविधा व तकनीक वाले कूलर बेहतर हैं?
उ. हां।

Your other Q & A

Q. What is Desert Air Cooler?

A. इस तरह के कूलर में बाडी के 3 तरफ पैड मौजूद होते हैं जो पंप की मदद से लगातार पानी से भीगते रहते हैं। जब हवा इन कूलिंग पैड्स से होकर गुजरती है तो यह ठंडे पानी के साथ मिल जाती है और ठंडी हो जाती है। जिससे कमरे में ठंडक का अहसास होता है।

Q. Which is better, Desert Cooler or Air Cooler?

A. दोनों प्रकार के कूलर उपयोगी है। यदि आप किसी छोटे कमरे को ठंडा रखना चाहते हैं तो रूम कूलर या एयर कूलर ठीक है। लेकिन किसी बड़े कमरे अथवा हॉल के लिये डेजर्ट कूलर की आवश्यकता पड़ती है। जिन स्थानों पर तापमान 40 डिग्री से अधिक हो जाता है, वहां पर डेजर्ट कूलर का उपयोग करना बेहतर होता है। 

You are reading an article Best Desert Air Coolers In India

Air quality related Q

Q. Is Desert Air Cooler Good?

A. डेजर्ट एयर कूलर किसी बड़े कमरे अथवा हॉल को ठंडा करने में समर्थ होते हैं। यह उन स्थानों के लिये अधिक उपयोगी है जहां का वातावरण शुष्क होता है। यह एयर कूलर की अपेक्षा अधिक बिजली तथा पानी की खपत करते हैं। लेकिन अच्छी कूलिंग के कारण पसंद किये जाते हैं।

Q. What is advantage of Desert Cooler?

A. यह कूलर 40 डिग्री से अधिक तापमान वाले स्थानों को ठंडा करने की क्षमता रखते हैं। यह एसी की अपेक्षा कम बिजली की खपत करते हैं। कीमत में किसी एसी की अपेक्षा कम होते हैं। इसलिये इनका उपयोग अधिकांश स्थानों पर किया जाता है।

Q. Can we use desert cooler inside room?

A. किसी बंद  कमरे में डेजर्ट एयर कूलर का उपयोग नहीं किया जाना चाहिये। इससे यह उपयोगी नहीं होगा। कमरे की हवा को ही बार बार कमरे में भेजेगा। जिससे कमरा ठंडा नहीं हो पायेगा एवं कमरे का वातावरण भी खराब होगा। आपको कमरे में घबराहट महसूस होगी। इसलिये  इसे बंद कमरें में केवल पंखे के समान उपयोग मंें लें। इसका पंप बंद रखें।

best desert cooler in india

श्रीमती सुचेता शुक्ला

Home & kitchen appliances adviser. Modern cooking expert. Writer of this article. आप    Best Desert Air Coolers In India. से संबंधित सलाह के लिये निःसंकोच मेल करें। mail id is suchetaji25@gmail.com

आपके परिवार को ग्रीष्म के प्रकोप से बचाने के खरीदे, शानदार एयर कूलर

Best Desert Air Coolers In India लेख के संबंध में आपके विचारों से अवश्य अवगत करायें।