Best Pressure Cooker in India (2026): 3L व 5L के टॉप मॉडल्स, Triply स्टील गाइड और एक्सपर्ट मेंटेनेंस टिप्स

आपके ऑफिस जाने का समय हो या बच्चों के स्कूल की तैयारी—सुबह जल्दी से भोजन तैयार करना सबसे आवश्यक काम होता है। यदि आपके पास एक अच्छा और भरोसेमंद प्रेशर कुकर हो, तो आधा काम तो वहीं आसान हो जाता है। लेकिन ज़रा सोचिए, कभी ऐसा हो कि कुकर ठीक से काम ही न करे और सीटी से पीला पानी चूल्हे व टाइल्स पर फैलने लगे? तब क्या होगा? ऑफिस जाने में देर होगी, बच्चों का टिफिन समय पर तैयार नहीं होगा, किचन में सफाई का झंझट अलग बढ़ेगा और यदि गर्म पानी या भाप शरीर पर गिर जाए, तो एक नई मुसीबत खड़ी हो जाएगी।

Table of Contents show

हमारे देश में रसोई केवल भोजन पकाने की जगह नहीं है, बल्कि यह पूरे परिवार के उत्तम स्वास्थ्य की नींव है। भोजन पकाने में सुविधा के साथ-साथ सुरक्षा का होना सबसे पहली प्राथमिकता है। इसीलिए अपनी ज़रूरत के अनुसार सही बेस्ट प्रेशर कुकर इन इंडिया (Best Pressure Cooker in India) चुनना बेहद ज़रूरी है। आजकल पुराने एल्युमिनियम के स्थान पर स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित Triply Stainless steel (स्टेनलेस स्टील), इनर-लिड और स्पिल-कंट्रोल (Svachh) डीप-लिड मॉडल्स का चलन बढ़ चुका है।

आप भले ही 2 से 4 सदस्यों के छोटे परिवार के लिए 3 लीटर प्रेशर कुकर (3 Litre Pressure Cooker) खरीद रहे हों या बड़े परिवार के लिए हैवी-ड्यूटी 5 लीटर प्रेशर कुकर (5 Litre Pressure cooker)—इस गाइड में मैंने वर्ष 2026 के 10 सबसे बेहतरीन मॉडल्स की गहन तुलना, उनके व्यावहारिक फायदे एवं हानियां (Pros & Cons) और सालों-साल लीकेज रोकने के मेंटेनेंस टिप्स साझा किए हैं।

पूरा लेख पढ़ने से पहले नीचे दी गई तुलना तालिका से अपने परिवार के लिए 1 मिनट में सबसे सही कुकर चुनें। आखिर यह आपके और आपके परिवार के स्वास्थ्य व सुरक्षा से जुड़ा मामला है, जहाँ किसी विक्रेता की चिकनी-चुपड़ी बातों, कंपनी के विज्ञापन ब्रोशर या इंटरनेट की अधकचरी जानकारी के लिए कोई स्थान नहीं है!

Best Pressure Cooker in India 2026 Table

फीचर्स / मॉडलHawkins Stainless Steel (3L)Prestige Svachh Triply (3L)Vinod Platinum Triply (5L)Hawkins Contura Black (5L)
क्षमता (Capacity)3 Litre (2-4 सदस्य)3 Litre (2-4 सदस्य)5 Litre (4-7 सदस्य)5 Litre (4-7 सदस्य)
बॉडी मटीरियल18/8 स्टेनलेस स्टील (AISI 304)Triply (स्टील + एल्युमिनियम + स्टील)Triply (3 लेयर प्रीमियम स्टील)हार्ड एनोडाइज्ड एल्युमिनियम
ढक्कन का प्रकार (Lid)इनर लिड (Inner Lid – सुरक्षित)आउटर लिड (Svachh स्पिल-कंट्रोल)आउटर लिड (Outer Lid)इनर लिड (Inner Lid)
बेस अनुकूलतागैस + इंडक्शन (Heavy Sandwich Bottom)गैस + इंडक्शन अनुकूलगैस + इंडक्शन अनुकूलकेवल गैस स्टोव (Non-Induction)
खास सेफ्टी फीचरप्रेशर-लॉक्ड लिड + नया सेफ्टी वाल्वडीप लिड (झाग बाहर नहीं गिरता)सिलिकॉन गास्केट + फ्यूजिबल वाल्वफूड-ग्रेड हार्ड एनोडाइज्ड बॉडी
वारंटी अवधि5 वर्ष5 वर्ष5 वर्ष5 वर्ष
सबसे उपयुक्त किसके लिए?दैनिक दाल, चावल और सुरक्षा प्राथमिकताझाग/पानी फैलने से परेशान परिवारों के लिएबड़े परिवार व हैवी-ड्यूटी कुकिंगफास्ट हीटिंग व तेल-मसाले वाली सब्जियां
Hawkins Stainless Steel (3L)
क्षमता:3 Litre (2-4 सदस्य)
मटीरियल:18/8 फूड ग्रेड स्टेनलेस स्टील
ढक्कन प्रकार:इनर लिड (Inner Lid)
बेस:गैस + इंडक्शन (सैंडविच बेस)
खास खूबी:प्रेशर-लॉक्ड सेफ लिड
वारंटी:5 वर्ष
उपयुक्तता:दैनिक दाल, चावल और शुद्धता
Prestige Svachh Triply (3L)
क्षमता:3 Litre (2-4 सदस्य)
मटीरियल:Triply (3-लेयर स्टील)
ढक्कन प्रकार:आउटर लिड (Svachh डीप लिड)
बेस:गैस + इंडक्शन कम्पैटिबल
खास खूबी:सीटी से पानी बाहर नहीं बहता
वारंटी:5 वर्ष
उपयुक्तता:क्लीन किचन व आसान धुलाई
Vinod Platinum Triply (5L)
क्षमता:5 Litre (4-7 सदस्य)
मटीरियल:Triply (SS 304 + Alu + SS 430)
ढक्कन प्रकार:आउटर लिड (Outer Lid)
बेस:गैस + इंडक्शन (समान हीटिंग)
खास खूबी:खाना तली में जलता नहीं
वारंटी:5 वर्ष
उपयुक्तता:बड़े परिवार व पुलाव/सब्जी
Hawkins Contura Black (5L)
क्षमता:5 Litre (4-7 सदस्य)
मटीरियल:हार्ड एनोडाइज्ड एल्युमिनियम
ढक्कन प्रकार:इनर लिड (कंटूरा गोल बेस)
बेस:गैस स्टोव अनुकूल
खास खूबी:सबसे तेज हीटिंग व घुमावदार बेस
वारंटी:5 वर्ष
उपयुक्तता:फास्ट कुकिंग व मसालेदार व्यंजन

सामान्य जानकारी

यहां हम प्रेशर कुकर से संबंधित कुछ सामान्य बातें बता रहे है। हो सकता है इनमे ंसे अधिकांश आपको मालूम हो।

1. Look & design

प्रेशर कुकर आप सभी के घर में है। इसकी बनावट केे संबंध में आप जानते ही है। इसका डिजाइन इस तरह से किया जाता है कि किचन में भोजन पकाने में सुविधा हो। Pressure cooker exchange offer के अंतर्गत आप पुराने कुकर को बदल सकते हैं। बदलकर ऐसा प्रेशर कुकर खरीदें जो इंडक्शन बेस्ड हो। जिसे Induction Cooktop पर उपयोग में लाया जा सके।

2. Body metal

प्रेशर कुकर की बाडी स्टेनलैस स्टील अथवा एल्यूमीनियम की बनाई जाती है। कुछ अच्छे ब्रांड एनोडाइज्ड एल्यूमीनियम का प्रयोग करते हैं। इसे फुड ग्रेड मेटल से ही बनाया जाता है।

3. Capacity of cooker

प्रेशर कुकर की कैपेसिटी लीटर में नापी जाती है। भारतीय बाजार में अनेक कैपेसिटी के कुकर उपलब्ध है। यह 1 लीटर से 11 लीटर कैपेसिटी में मिल जाते हैं। लेकिन अधिकांशतः घरों में 3 लीटर से 7 लीटर तक के प्रेशर कुकर उपयोग में लाये जाते हैं।

4. Lid type

यह दो प्रकार के लिड में बाजार में उपलब्ध हैं। दोनों ही लिड पसंद किये जाते हैं। इनर लिड वाले कुकर में यह अंदर की ओर से फिट होता है। आउटर लिड बाहर से फिट होता है। इसके चुनाव के संबंध में जानकारी आपको इस लेख में दी गई है। इसलिये पढ़ते रहे आलेख, Best Pressure Cooker in India.

5. Gasket, Safety fuse, handle & whistle

प्रेशर कुकर में निम्न पार्टस होते हैं-
गास्केट : यह रबर की बनी होती है। यह उपकरण के अंदर प्रेशर को बाहर निकलने से रोकती है।
सेफटी वाल्व : यह कुकर के ढक्कन पर लगा होता है। अंदर अत्यधिक प्रेशर होने पर यह पिघल जाता है जिससे कुकर के अंदर अधिक प्रेशर होने पर दुर्घटना से सुरक्षा होती है।
सीटी : यह प्रेशर कुकर के अंदर भोजन पकने की सूचना देती है।
हेडिंल : प्रेशर कुकर को आपरेट करने के लिये हेडिंल लगाये जाते हैं।

6. Warranty on Pressure Cooker

सभी अच्छे तथा ब्रांडेड प्रेशर कुकर पर 2 से 5 वर्ष तक की वारंटी दी जाती है। वारंटी पीरियड में कम्पनियां बिक्री पश्चात सेवा उपलब्ध कराती है। जितने भी pressure cooker online हैं, वे सभी वारंटी एवं अन्य सुविधा देते हैं।

Best Pressure Cooker in India (2026): 3L व 5L के टॉप मॉडल्स

Best Pressure Cooker in India Review

1. Hawkins Miss Mary Pressure Cooker

Our Rating

Rating: 4.5 out of 5.

खरीददारों के विचार

भारत के प्रसिद्ध ब्रांड का यह कुकर ग्राहकों ने इसकी हाई क्वालिटी के कारण पसंद किया है।

प्रसिद्ध भारतीय कम्पनी हाकिंग्स का यह प्रेशर कुकर मिस मेरी नाम से बाजार में उपलब्ध है। इसे कम्पनी ने हाई क्वालिटी तथा फुड ग्रेड एल्यूमीनियम मेटल से बनाया है। कुकर में अच्छ क्वालिटी के हेडिल, सीटी तथा सुरक्षा वाल्व का उपयोग किया गया है।

यह इनर लिड प्रेशर कुकर है। कुकर का बेस 164 मिलीमीटर का है, इसकी मोटाई भी काफी अधिक है। यह 3.25 मिलीमीटर है। अपनी श्रेणी में यह उत्तम है।

Hawkins Pressure Cooker कुकर की गास्केट अच्छी क्वलिटी की रबर से बनाई गई है। उपयोगकर्ता के लिये इसे बहुत सुरक्षित बनाया गया है। कम्पनी सुरक्षा के कड़े मापदण्डों का पालन करती है। हाकिंस के देश भर में अनेक सर्विस सेन्टर हैं। यह बरसों से बिक्री के पश्चात सेवा प्रदान कर रहे हैं। कम्पनी ने इस Pressure Cooker पर 5 वर्ष की वारंटी दी है।

उपकरण की विशेषताएं

  • Silvercolor design
  • Excellent finishing
  • 164 mm base
  • base thikness is 3.25 mm
  • Excellent after sales service

2. Prestige Popular Aluminium Pressure Cooker

Our Rating

Rating: 4.5 out of 5.

खरीददारों के विचार

इस ब्रांड को शानदार बनावट एवं लम्बी सर्विस के कारण पसंद किया गया है।

देश के जाने माने ब्रांड प्रेस्टिज का यह प्रेशर कुकर हाई gread एल्यूमीनियम से बनाया गया है। यह Prestige Pressure Cooker सिल्वर फिनिशिंग में उपलब्ध है। कम्पनी ने इसमें उत्कृष्ट श्रेणी के पार्टस का उपयोग किया है। इसमें हाई क्वालिटी गास्केट रबर का प्रयोग किया गया है। यह पके हुये भोजन में किसी तरह की गंध नहीं आने देता है। सीटी, सेफटी वाल्व तथा हेडिंल भी सुविधाजनक लगाये गये हैं।

इस आउटर लिड प्रेशर कुकर का base 3.5 एमएम मोटाई का है। इस उपकरण को आप डिसवाशर में भी साफ कर सकते हैं। कुकर के अंदर इडली स्टेण्ड, ढोकला स्टेण्ड भी आसानी से लगाये जा सकते हैं। जितनी मुलायम एवं शानदार इडली किसी इडली मेकर में बनती है, उतनी ही अच्छी इडली इस कुकर में स्टैंड रखकर बनाई जा सकती है।

यह आउटर लिड वाला उपकरण है। इसे बिना सेपरेटर के भी अच्छी तरह से उपयेाग में लाया जा सकता है। कम्पनी इस शानदार उपकरण पर 5 वर्ष की वारंटी दे रही है।

उपकरण की विशेषताएं

  • 3.5 mm thik base
  • Outer lid
  • Heavy design
  • Excellent look
  • Quality gasket

3. Pigeon by Stovekraft Inox Stainless Steel pressure cooker

Our Rating

Rating: 3.5 out of 5.

खरीददारों के विचार

स्टेनलेस स्टील मेटल से बने होने के कारण ग्राहकों ने इसे पसंद किया है।

भारत की उभरती किचन उपकरण निर्माता कम्पनी पीजन का यह कुकर 5 लीटर क्षमता का है। कम्पनी ने इसे सिल्वर फिनिशिंग में बाजार में पेश किया है।

यह आउटर लिड वाला उपकरण है। इसके पार्टस को वैज्ञानिक ढंग से डिजाइन किया गया है। जिससे उनकी गुणवत्ता पता चलती है।

यह Pigeon pressure cooker हाई क्वालिटी स्टेनलैस स्टील से बनाया गया है। अतः यह लम्बे समय तक अच्छी सर्विस देगा। इस stainless steel pressure cooker बाटम को तीन लेयर में बनाया गया है। इसकी मोटाई 5 एमएम है। इसे किसी भी हीट सोर्स पर उपयोग में लिया जा सकता है। क्योंकि यह Best Pressure Cooker in India इंडक्शन बेस्ड उपकरण है। आप इसे इंडक्शन के साथ साथ गैस स्टोव पर भी उपयोग में ले सकते हैं।

कम्पनी कुकर पर 5 वर्ष की वारंटी दे रही है।

उपकरण की विशेषताएं

  • Stainless steel body
  • 5 mm thik 3 layer base
  • Sandwich bottam
  • Energy efficient design

Best Pressure Cooker in India for Modular kitchen

4.  Butterfly Cordial 5 Litres Pressure Cooker

Our Rating

Rating: 4 out of 5.

खरीददारों के विचार

आकर्षक बनावट एवं छोटे परिवार के लिये उपयोगी होने के कारण क्रेताओं ने इसे पसंद किया है।

उभरते हुये ब्रांड Butterfly Cordial का यह कुकर अच्छी क्वालिटी के एल्यूमीनियम से बनाया गया है। इसके सभी पार्टस की डिजाइन आकर्षक है। हेडिंल को विशेष रूप से सुविधाजनक बनाया गया है। यह outer lid उपकरण है, इसमें कभी भी भाप लीक नहीं होगी। क्योंकि गास्केट की फिटिंग के लिये विशेष डिजाइन की गई है।

यह फुड gread रबर से बनाई गई है। यह कम्पनी कासिल्वर फिनिशिंग मॉडल है। pressure cooker price के मामले में यह बजट में उपलब्ध है। यह इसके Customer Satisfaction मानकों पर खरा उतरने के कारण है। कम्पनी इस उपकरण पर 2 वर्ष की अच्छी वारंटी दे रही है।

उपकरण की विशेषताएं

  • Silver finishing model
  • Food grad rubber gasket
  • Outer lid design
  • Attractive parts
  • Service network avilable

Best Pressure Cooker in India with review & guide

5. Bajaj PCX 65D Inner Lid Pressure Cooker

Our Rating

Rating: 4.5 out of 5.

खरीददारों के विचार

बजाज का यह कुकर आईएसआई मार्क होने के कारण ग्राहकों ने इस पर विश्वास किया है।

भारतीय ब्रांड बजाज के इस प्रेशर कुकर की बाडी एल्यूमीयिम की है। कम्पनी ने उपयोग किया है। कुकर को आकर्षक फिनिशिंग के साथ बाजार में उतारा गया है। बैकलाइट का बना हुआ हेडिल सुविधाजनक है। गास्केट रबर तथा सीटी भी बहुत संतुलित है। प्रेशर कुकर से सीटी के समय पानी बाहर निकलने की शिकायत नहीं आती है। बेस की मोटाई 3.5 एमएम है। कुकर में इनर लिड का प्रयोग किया गया है। इस ISI कुकर पर कम्पनी 2 वर्ष की वारंटी दे रही है।

उपकरण की विशेषताएं

  • Made by Hindalco brand aluminium
  • ISI certified
  • 3.5 mm thik base
  • 2 year warranty

6. Vinod Europa Stainless Steel Inner Lid Pressure Cooker

Our Rating

Rating: 4.5 out of 5.

खरीददारों के विचार

हेंडी शेप डिजाइन एवं safety फीचर्स के कारण ग्राहकों ने इसे पसंद किया है।

विशुद्ध भारतीय ब्रांड Vinod का यह प्रेशर कुकर 5 लीटर क्षमता का है। कम्पनी ने इसे भारतीय उपभोक्ताओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुये बाजार में उतारा है।

कुकर की र्बाडी एल्यूमीनियम की है। यह फुड gread एल्यूमीनियम है। इसमें पका भोजन स्वास्थ्य को किसी प्रकार से हांनि नहीं पहुंचाता है। कुकर की रबर गास्केट भी फुड गे्रड है। सीटी एवं safety वाल्व भी बहुत अच्छी तरह से काम करते हैं। इसे इंडक्शन कुकटाप पर भी उपयोग में लाया जा सकता है। बेस को मोटा बनाया गया है लेकिन यह मोटाई कितनी है, इसकी जानकारी कम्पनी ने कहीं नहीं दी है। कम्पनी इस माडल पर 2 वर्ष की वारंटी दे रही है।

उपकरण की विशेषताएं

  • Heavy base
  • Food gread aluminium
  • Excellent pressure valve
  • 2 year warranty

7. Borosil Triply Pressure Cooker

Our Rating

Rating: 3.5 out of 5.

खरीददारों के विचार

यह डिशवाशर सेफ प्रेशर कुकर आकर्षक बनावट के कारण पसंद किया गया है।

बोरोसिल का यह प्रेशर कुकर स्टेनलैस स्टील से बना है। कम्पनी ने इसे 6.5 लीटर क्षमता में बाजार में पस्तुत किया है।

इसे हेवी बेस में बनाया गया है। बेस की मोटाई 7 एमएम है। आप इसे इंडक्शन कुकटाप एवं गैस स्टोव पर उपयोग में ले सकते हैं। गास्केट से पानी रिसने की समस्या भी इसमें नहीं आती है। क्योंकि इसे इनर लिड के साथ बनाया गया है। जिसकी फिटिंग बहुत अच्छी है।

कम्पनी ने इसके निर्माण में उपयोगकर्ता की सुरक्षा का ख्याल सबसे पहले रख है। उपकरण पर 5 वर्ष की वारंटी है।

उपकरण की विशेषताएं

  • Heavy 7 mm base
  • Food grad material
  • 5 year warranty
  • Induction cook top compatible

Best Pressure Cooker in India for your cooking needs.

8. Amazon Brand – Solimo Pressure Cooker

Our Rating

Rating: 4.5 out of 5.

खरीददारों के विचार

अमेजन पर ग्राहकों का विश्वास ही पसंद का कारण है।

कम्पनी Amazon Brand – Solimo का यह प्रेशर कुकर 5 लीटर क्षमता का है। इसे कम्पनी ने स्टेनलैस स्टील में डिजाइन किया है। इस इनर लिड प्रेशर कुकर में कम्पनी ने हाई क्वालिटी पार्टस का उपयोग किया है। जिसमें गास्केट, प्रेशर रिलीज वाल्व तथा सीटी पर विशेष ध्यान दिया गया है। सभी पार्टस जंगरोधी हैं।

नया ब्रांड होते हुये भी इस Best Pressure Cooker in India ने भारतीय घरों में अपना स्थान बनाया है। हेडिंल उपयोग में लेने में सुविधाजनक है। छोटा हेडिल भी उपयोगी है।

इस उपकरण को बिना सेपरेटर के भी उपयोग में लाया जा सकता है। कम्पनी इस उपकरण पर 2 वर्ष की वारंटी दे रही है।

उपकरण की विशेषताएं

  • Stainless steel desine
  • Inner lid
  • High quality finishing
  • Rustproof body
  • Good gasket & safety valve

Best Pressure Cooker in India

9. Impex Norma Aluminium Pressure Cooker

Our Rating

Rating: 3.5 out of 5.

खरीददारों के विचार

बजट में उपलब्ध होने के कारण यह ग्राहकों की पसंद है।

इम्पेक्ट का यह माडल इंडक्शन कुकटाप पर उपयोग में लिया जा सकता है। इसे pressure cooker 5 litre क्षमता में बनाया गया है। इसकी बाडी एल्यूमीनियम की बनायी गई है। इसमें हाई क्वालिटी हाइजेनिक फुड ग्रेड एल्यूमीनियम का उपयोग किया गया है। आउटर लिड है, इसलिये इडली स्टेण्ड, ढोकला स्टेण्ड आदि भी इसमें रख सकते हैं।

हेडिंल तथा सीटी को काफी अच्छा बनाया गया हैं।

रबर गास्केट भी ढक्कन में अच्छी तरह से फिट होता है। जिससे इसे उपयोग में लेने में सरलता रहती है।

इसे इंडक्शन पर उपयोग में नहीं लिया जा सकता है। उपकरण के बेस को काफी मोटा बनाया गया है। इसलिये यह उर्जा की बचत करता है। इसे उपयोग में लेने पर समय की भी बचत होती है।

कम्पनी इस उपकरण पर 2 वर्ष की वारंटी दे रही है। इस प्रेशर कुकर की कीमत भी काफी आकर्षक है।

उपकरण की विशेषताएं

  • Excellent finishing
  • Heavy base
  • Anti bulding base
  • Heatproof handle
  • Durable safety valve

10. Greenchef Stainless Steel Inner lid pressure

Our Rating

Rating: 3.5 out of 5.

खरीददारों के विचार

triply bottom, 5Year warranty के कारण यह ग्राहकों की पसंद है।

Greenchef का यह प्रेशर कुकर इनर लिड के साथ उपलब्ध है। इस pressure cooker 3 litre क्षमता वाले कुकर को कम्पनी ने stainless steel से बनाया है। इसमें अच्छे पार्टस का उपयोग किया गया है। जिससे उर्जा तथा समय की बचत होती है।

हेडिंल, सीटी तथा प्रेशर रिलीज वाल्व को बहुत अच्छी तरह से फिट किया गया है।

गास्केट को इस तरह से बनाया गया है कि इससे पानी नहीं निकलता है। डिजाइन परंपरागत होते हुये भी आकर्षक है। इसका बेस सामान्य है। यह ना तो अधिक भारी है और ना ही हलका है।

इसे इंडक्शन पर उपयोग में लिया जा सकता है। कम्पनी इस पर 5 वर्ष की वारंटी दे रही है। कीमत कुछ अधिक है।

उपकरण की विशेषताएं

  • triply bottom
  • heavy base
  • budget prised
  • Usful heatproof hande
  • 5 year warranty

Best Pressure Cooker in India for your family.

खरीदने के लिये सलाह

यह सेक्शन बाइंग गाइड है। हमने इसमें प्रेशर कुकर खरीदनें के लिये सलाह दी है। यह आपके लिये काफी अधिक उपयोगी हो सकती है।

1. उपकरण की क्षमता का चयन

आपके परिवार की जरूरत के अनुसार क्षमता का चयन करें। यदि आपका परिवार 2 से 3 लोगों का है तो आपके लिये 5 लीटर का प्रेशर कुकर पर्याप्त है। लेकिन इससे बड़े परिवार के लिये अधिक क्षमता के कुकर की आवश्यकता पडेगी। अतः क्षमता पर विशेष ध्यान दें। आपका परिवार बढ़ने वाला हो तो भी अधिक क्षमता का कुकर खरीदें। मेहमान अधिक आते हों तब भी अधिक क्षमता आवश्यक होगी। अतः खरीदते समय क्षमता पर विशेष ध्यान दें।

2. प्रेशर कुकर का बाडी मटेरियल पर ध्यान

भारतीय बाजार में एल्यूमीनियम तथा स्टेनलैस स्टील के प्रेशर कुकर उपलब्ध हैं। दोनों की अपनी अपनी विशेषताएं है। यह आप पर निर्भर करता है कि आप स्टील बाडी पसंद करते है या एल्यूमीनियम। लेकिन हमारा सुझाव है कि आप एनोडाइज्ड एल्यूमीनियम को पसंद करें। यह कुकर आपको बरसों बरस अच्छी सर्विस देगा।

3. ढक्कन कैसा हो

दोनों प्रकार के लिड पसंद किये जाते हैं। इनर लिड अंदर की ओर लगता है। वहीं दूसरी ओर बाहरी लिड बाहर की ओर। इडली, ढोकला आदि जैसे व्यंजन बनाने के लिये आउटर लिड पसंद करें। यह आपके लिये सुविधाजनक होगा। इनर लिड में भी इडली के सेपरेटर रखे जा सकते हैं। लेकिन कभी कभी इन्हें कुकर के अंदर सेट करने में परेशानी होती है। चुनाव आप पर है, आप इनर लिड लें अथवा आउटर। दोनों ही उत्तम है। आप पढ़ रहे हैं आलेख, Best Pressure Cooker in India.

Best Pressure Cooker in India

4. अन्य पार्टस की क्वालिटी

अन्य पार्टस भी हाई क्वालिटी होना चाहिये। गास्केट फुड गे्रड रबर से बना होना आवश्यक है। सुरक्षा वाल्व इस तरह का हो कि यह अधिक प्रेशर होने पर मेल्ट हो जाये। सीटी इस तरह की हो की इसमें से पानी अथवा वाष्प ना निकले। हेडिंल हीट पू्रफ होना चाहिये। अन्यथा आपको इसे आपरेट करने में परेशानी होगी।

5. Bottem की मोटाई

बाटम को मोटा होना आवश्यक है। अच्छा होगा कि आपके कुकर का बाटम कम से कम 3.5 एमएम मोटाई का हो। इससे कम मोटाई का कुकर अधिक उपयोगी नहीं है। क्योंकि यह भोजन को अच्छी तरह से नहीं पका सकेगा। बाटम यदि इंडक्शन बेस्ड हो तो और भी बेहतर है। आप इसे इंडक्शन कुकटाप पर उपयोग में ले सकेगें। अतः पे्रशर कुकर खरीदते समय बाटम की मोटाई पर अवश्य ध्यान दें।

6. वारंटी तथा सर्विस की उपलब्धता

प्रेशर कुकर के सभी ब्रांड वारंटी प्रदान करते हैं। यह 2 से 5 वर्ष तक हो सकती है। अधिक वारंटी का उपकरण आपके लिये उत्तम होगा। लेकिन यह भी ध्यान रखें कि वारंटी पीरियड में सर्विस किस तरह से मिलेगी। सर्विस सेन्टर आपके आसपास है अथवा नहीं? अन्यथा सर्विस के लिये भटकना पड़ सकता है। अतः भले ही नया ब्रांड खरीदें, लेकिन सर्विस की उपलब्धता पर अवश्य ध्यान दें। आप पढ़ रहे हैं आलेख, Best Pressure Cooker in India.

7. साफ सफाई तथा मेन्टेनेंस

प्रेशर कुकर खरीदने के पश्चात इसकी साफ सफाई महत्वपूर्ण पहलू है। अन्यथा आपका कुकर लम्बी व अच्छी सर्विस नहीं दे पायेगा। उपयोग के पश्चात साफ सफाई अवश्य करे। इसे सही ढंग से स्टोर करें। अधिक जानकारी के लिये उपयोग हेतु टिप्स वाला भाग भी देखें।

Best Pressure Cooker in India

उपयोग हेतु टिप्स

  • प्रेशर कुकर की बाडी में मेनुअल के अनुसार पानी रखें।
  • सेपरेटर का उपयोग करते समय उन्हें अधिक ना भरें।
  • बाडी में भोजन पकाते समय आवश्यकतानुसार पानी रखें।
  • अधिक देर तक सीटी ना सुनाई दे तो स्टोव को हीट सोर्स से अलग कर दें।
  • ठंडा होने के पश्चात ही ढक्कन खोलें।
  • गर्म बाडी को हाथों से स्पर्श ना करें।
  • प्रेशर कुकर को हीट सोर्स से उतारते समय लिड का लाक ना खुले, अवश्य ध्यान रखें।
  • उपयोग के पश्चात उपकरण में पानी भरकर रख दें।
  • कुकर की सफाई करने में बहुुत अधिक देर ना करें।
  • साफ हवादार स्थान पर स्टोर करें।

Best Pressure Cooker in India an article for your knowledge & buying.

Best Pressure Cooker in India (2026): 3L व 5L के टॉप मॉडल्स, Triply स्टील गाइड और एक्सपर्ट मेंटेनेंस टिप्स

आपके प्रश्नों के उत्तर (FAQ)

प्रेशर कुकर से संबंधित प्रश्न

प्र. प्रेशर कुकर कितनी क्षमता का खरीदना चाहिये?
उ. आप अपने परिवार की जरूरत का ख्याल रखते हुये खरीदें।
प्र. क्या इंडक्शन बेस्ड कुकर अच्छा होता है?
उ. आवश्यक नहीं है, लेकिन इसे आप इंडक्शन कुकटाप पर उपयोग में ले सकते हैं।
प्र. बाटम की मोटाई कितनी होना चाहिये?
उ. यह कम से कम 3.5 एमएम होना चाहिये।

Other related quesctions

प्र. सीटी का वेट न्यूनतम कितना होना आवश्यक है?
उ. सीटी संतुलित होना चाहिये। बहुत अधिक वेट होना आवश्यक नहीं है।
प्र. सेफटी वाल्व का क्या उपयोग है?
उ. कुकर के अंदर अधिक प्रेशर होने पर यह मेल्ट होकर सुरक्षा प्रदान करता है।
प्र. क्या स्टेनलैस स्टील के प्रेशर कुकर अधिक अच्छे होते हैं?
उ. ऐसा नहीं है, यह टिकाउ होते है। लेकिन चालकता एल्यूमीनियम की अधिक होती है।

Best Pressure Cooker in India

भोजन पकाने से संबंधित प्रश्न

Q. How to cook rice in pressure cooker?

A. प्रेशर कुकर में चांवल पकाना बहुत आसान है। चांवल को पहले 30 मिनिट के लिये पानी में रख दें। उसके पश्चात कुकर की बाडी में चांवल डालें। चांवल की मात्रा से लगभग 20 प्रतिशत अधिक पानी डालें।

चांवल पकने के पश्चात

कुकर का लिड बंद कर लिड को लाक कर दें। उपकरण को हीट सोर्स पर चढ़ा दें। जब पहली सीटी आ जाये तब हीट सोर्स को 50 प्रतिशत कम कर दें। तीन से चार मिनिट के पश्चात कुकर को उतार लें। जब कुकर ठंडा हो जाये तब उसे खोलें। चांवल पक चुके है, आप भोजन में इसका आनंद ले सकते हैं।

क्या आप चांवल को अलग से पकाना चाहते है? यह राइस कुकर में बहुत अच्छी तरह से पकता है। आपको अच्छी क्वालिटी भी मिलेगी साथ ही बेहतर स्वाद होगा।

Best Pressure Cooker in India 2026

Q. How to make pressure cooker cake?/ . How to make simple cake in pressure cooker in hindi?/ How to bake cake in pressure cooker?/ How to make eagles cake in pressure cooker?

A. प्रेशर कुकर में केक बनाना बहुत आसान है। केक का मिश्रण तैयार करें। केक बनाने वाले बर्तन में भर दें। कुकर की बाडी में लगभग 250 ग्राम नमक डालें। अब लिड को बिना सीटी के लगाकर थोडी देर के लिये गैस पर रखें।

जब कुकर गर्म हो जाये तब उसे खोलें। कुकर के अंदर केक का बर्तन रखें। ढक्कन को लगा दे। 25 से 35 मिनिट तक केक पकने दें। बीच बीच में जांच करते रहें। आपका केक कन्वेक्शन माइक्रोवेव जैसा मुलायम बनेगा। जिसे आपके मेहमान एवं परिवार बहुत पंसद करेगें।

जब केक पक जाये तो कुकर से बाहर निकालें। ठंडा होने के पश्चात केक का उपयोग करें।

Q. . How to make dhokla in pressure cooker?/How to make idli in pressure cooker?

A. इडली के मिश्रण को स्टेण्ड में बने खांचों में भर दें। यदि ढोकला बना रहें हैं तो स्टेण्ड की प्लेट में, उसकी आधी हाइट तक भरें। कुकर की बाडी में पानी डाले।

पानी को कुछ समय तक गर्म होने दें। जब पानी गर्म हो जाये तब ढककन खोलकर स्टेण्ड को सावधानीपूर्वक बाडी में रखें।

भोजन परोसना

ढक्कन से सीटी निकालकर हीट सोर्स पर पकने दें। जब अच्छी तरह से पक जाये तब कुकर उतार दें। गर्मा गरम इडली अथवा ढोकला परोसें एवं प्रशंसा प्राप्त करें।

Q. How does pressure cooker work?

A. इस उपकरण में भोजन जल्दी पकता है। खाना पकने के समय बनने वाली भाप इसमें बाहर नहीं निकल पाती है। हीट के कारण पानी का क्वथनांक बढ़ता जाता है, जिससे कुकर के अंदर का प्रेशर भी बढ़ता जाता है।

यह भाप गैर पके भोजन पर दबाव बढ़ाती जाती है। इस अधिक दवाब की वजह से भोजन जल्दी पकता है।

Writer of article

Best Pressure Cooker in India

अखिलेश शुक्ला

होम एण्ड किचन एप्लायंसेस के वर्किग, मेन्टेनेंस का 30 वर्ष का अनुभव। फिजिक्स एवं इलेक्ट्रानिक्स में शिक्षण का 40 वर्ष का अनुभव। तकनीक, विज्ञान, साहित्य एवं कला संबंधी लेखन में रूचि।

Home & kitchen appliances adviser. Modern cooking expert. Writer of this article. आप Best Pressure Cooker in India. से संबंधित सलाह के लिये निःसंकोच मेल करें। mail id is suchetaji25@gmail.com

आपको यह लेख कैसा लगा?