चाहे नया घर बसाना हो, किराए के फ्लैट की छोटी रसोई में जगह की बचत करनी हो, या 2 से 3 सदस्यों के परिवार के लिए रोज़ाना का पौष्टिक भोजन तैयार करना हो—एक कुशल और सुरक्षित 2-बर्नर गैस स्टोव हर भारतीय रसोई की सबसे प्राथमिक ज़रूरत होता है। कम जगह घेरने और गैस (LPG) की नियंत्रित खपत के मामले में आज भी देश के करोड़ों परिवारों की पहली पसंद बना हुआ है।
लेकिन जब हम बाज़ार में जाते हैं, तो दर्जनों ब्रांड्स, 6mm बनाम 8mm ग्लास की मोटाई, ब्रास बनाम एल्युमिनियम बर्नर, और ₹2,000 से ₹7,000 की अलग-अलग कीमतों के बीच एक आम खरीदार उलझ जाता है। क्या ग्लास-टॉप चूल्हा भारी बर्तनों का वजन संभाल पाएगा? कौन सा बर्नर लंबे समय तक नीली लौ देगा और गैस की बर्बादी रोकेगा?
इन्हीं उलझनों को दूर करने के लिए हमने यह निष्पक्ष गाइड तैयार की है। हमारे 40 वर्षों के तकनीकी अनुभव, ऊर्जा संरक्षण (Thermal Efficiency) के नियमों और हज़ारों वास्तविक खरीदारों के अनुभवों के आधार पर, हम आपके लिए लेकर आए हैं Best Gas Stoves in India (2 Burner) की संपूर्ण समीक्षा।
इस लेख में आपको सिर्फ बनावटी दावों के बजाय बर्नर की थर्मल एफिशिएंसी, ग्लास की मजबूती, सुरक्षा और कीमत का सटीक विश्लेषण मिलेगा, ताकि आप अपनी मेहनत की कमाई से अपनी रसोई के लिए सबसे सुरक्षित और टिकाऊ चूल्हा चुन सकें।
Top picks
1. Best Overall (सर्वश्रेष्ठ समग्र पिक)
Prestige IRIS Toughened Glass-Top 2 Burner
2. Best Premium & Durability (सर्वश्रेष्ठ टिकाऊ व प्रीमियम पिक)
Sujata Regal 2 Burner Glass Top
Gas Stoves in India (2 Burner) तुलनात्मक विवरण
| मॉडल एवं ब्रांड | ग्लास एवं बर्नर मटीरियल | विशेष तकनीक | उपयुक्तता / बेस्ट फॉर |
|---|---|---|---|
| 1. Prestige Iris 2-B | टफन ब्लैक ग्लास, ट्राई-पिन ब्रास | स्पिल-प्रूफ कॉम्पैक्ट बॉडी | छोटे काउंटर व देशव्यापी सर्विस |
| 2. Glen Rapid 2-B | 6mm टफन ग्लास, फोर्स्ड ब्रास बर्नर | 360° रिवॉल्विंग नोजल | प्रीमियम लुक व भारी बर्तन |
| 3. KENT Lyra 2-B | 6mm ग्लास, हाई थर्मल ब्रास | डुअल ड्रिप ट्रे व 71% थर्मल बचत | अधिकतम गैस बचत व आसान सफाई |
| 4. MILTON Premium 2-B | 6mm टफन ग्लास, सॉलिड ब्रास | पाउडर कोटेड रस्ट-फ्री फ्रेम | सीमित बजट व छात्र / कपल्स |
| 5. Sujata Regal 2-B | 8mm अल्ट्रा-थिक ग्लास, 5G ब्रास | इटालियन SABAF वाल्व व 9Y वारंटी | लॉन्ग-टर्म ड्यूरेबिलिटी व PNG/LPG |

Stoves in India रिव्यू
1. Prestige IRIS Toughened Glass-Top 2 Brass Burner LPG Gas Stove
Our Rating
ग्राहकों के विचार
स्थापित ब्रांड एवं गैस की बचत वाले इस स्टोव को ग्राहकों ने पसंद किया है।
प्रेस्टीज का आइरिस मॉडल भारतीय बाज़ार में सबसे भरोसेमंद और लोकप्रिय चूल्हा है। इसका कॉम्पैक्ट डिज़ाइन छोटे किचन स्लैब पर आसानी से सेट हो जाता है। इसमें दो अलग-अलग साइज़ के ट्राई-पिन ब्रास बर्नर लगे हैं जो कम गैस खपत में संतुलित नीली लौ (Blue Flame) देते हैं।
Pros (फायदे):
- भारत के छोटे-बड़े शहरों में प्रेस्टीज का सबसे सुलभ सर्विस नेटवर्क।
- स्पिल-प्रूफ डिज़ाइन दूध या दाल उफनने पर काउंटर को गंदा होने से रोकता है।
- एंटी-स्किड रबर लेग्स बर्तन चलाते समय चूल्हे को स्थिर रखते हैं।
Cons (कमियां):
- दोनों बर्नर एक साथ इस्तेमाल करते समय 10-इंच से बड़ी कड़ाही रखने पर जगह थोड़ी सीमित लगती है।
क्यों खरीदें: यदि आप ₹3,000 के अंदर बिना किसी झंझट के सालों-साल चलने वाला और तुरंत सर्विस सपोर्ट देने वाला ब्रांडेड चूल्हा चाहते हैं।
2. Glen Gas Stove 2 Burner (6mm Toughened Glass Top)
Our Rating
ग्राहकों के विचार
मार्डन किचन के अनुसार उिजाइन किये गये इस गैस स्टोव को ग्राहकों ने पसंद किया है।
ग्लेन अपने यूरोपीय डिजाइन और बेहतरीन निर्माण गुणवत्ता (Build Quality) के लिए जाना जाता है। इस मॉडल में 6mm का मजबूत टफन ग्लास और फोर्स्ड ब्रास (Forged Brass) बर्नर दिए गए हैं। इसका 360-डिग्री घूमने वाला गैस इनलेट नोजल गैस पाइप को बिना मोड़े किसी भी दिशा से जोड़ने की सुविधा देता है।
Pros (फायदे):
- आधुनिक मॉड्यूलर किचन के अनुकूल प्रीमियम और क्लासी लुक।
- फोर्स्ड ब्रास बर्नर जो हाई-फ्लेम कुकिंग में भी कभी मुड़ते या पिघलते नहीं हैं।
- मजबूत और भारी पैन सपोर्ट जो भारी बर्तनों को मजबूती से संभालता है।
Cons (कमियां):
- छोटे कस्बों में इसका सर्विस सेंटर प्रेस्टीज जितना पास नहीं मिलता।
क्यों खरीदें: यदि आप अपनी मॉड्यूलर रसोई के लिए ऐसा मजबूत 2-बर्नर चूल्हा चाहते हैं जो देखने में शानदार लगे और भारी बर्तनों पर भी न हिले।
3. KENT Lyra Gas Stove 2 Burner (6mm Toughened Glass Top)
Our Rating
ग्राहकों के विचार
स्टोव की सफाई करने में सरलता के कारण यह ग्राहकों की पसंद है।
केंट लायरा (KENT Lyra) अपनी अत्यधिक तापीय दक्षता (Thermal Efficiency) के लिए प्रसिद्ध है। यह सरकारी मानकों के अनुसार 71% थर्मल एफिशिएंसी प्रमाणित है, जो सीधे तौर पर एलपीजी गैस की भारी बचत करता है। इसमें डुअल ड्रिप ट्रे (Dual Drip Trays) दी गई हैं, जिससे सफाई करना बेहद आसान हो जाता है।
Pros (फायदे):
- 71% थर्मल एफिशिएंसी—साधारण चूल्हों के मुकाबले सिलेंडर 10-15 दिन अधिक चलता है।
- जंग-रोधी कोटिंग (Anti-Corrosion Coating) जो तटीय व नमी वाले इलाकों के लिए बेहतरीन है।
- मेटल-फिनिश वाले मजबूत एर्गोनॉमिक नॉब्स।
Cons (कमियां):
- बर्नर के चारों ओर की ड्रिप ट्रे को नियमित साफ न करने पर तेल के दाग जम जाते हैं।
क्यों खरीदें: जो मध्यमवर्गीय परिवार गैस बिल की बचत और जंग-मुक्त मजबूत बॉडी को पहली प्राथमिकता देते हैं।
4. MILTON Premium Gas Stove 2 Burners Glass Top
Our Rating
ग्राहकों के विचार
मजबूत एवं आकर्षक बाडी के कारण यह स्टोव ग्राहकों की पसंद बना है।
मिल्टन का यह 2-बर्नर चूल्हा ऑनलाइन सबसे ज्यादा बिकने वाले वैल्यू-फॉर-मनी विकल्पों में से एक है। 6mm शैटरप्रूफ टफन ग्लास और ब्रास बर्नर के साथ यह कम बजट में बेहतरीन सुरक्षा और मॉडर्न लुक देता है। इसका वजन हल्का है, जिससे इसे साफ करना और शिफ्ट करना बहुत आसान रहता है।
Pros (फायदे):
- बजट श्रेणी में सबसे आकर्षक कीमत (Value for Money)।
- ISI प्रमाणित सुरक्षा और मजबूत माइल्ड स्टील पाउडर-कोटेड बॉडी।
- कॉम्पैक्ट साइज जो छोटे फ्लैटों या पीजी (PG) के लिए एकदम सही है।
Cons (कमियां):
- इसका पैन सपोर्ट प्रेस्टीज या ग्लेन जितना ज्यादा भारी नहीं है।
क्यों खरीदें: यदि आपका बजट ₹2,000 से ₹2,500 के आसपास है और आप कम कीमत में खूबसूरत ग्लास-टॉप और ब्रास बर्नर चाहते हैं।
5. Sujata Regal Gas Stove 2 Burners Glass Top
Our Rating
ग्राहकों के विचार
8 एमएम मोटे ग्लास टॉप के कारण यह प्रीमियम गैस स्टोव ग्राहकों की पसंद है।
सुजाता रीगल इस सूची का सबसे भारी और प्रीमियम 2-बर्नर गैस चूल्हा है। इसमें बाज़ार के आम 6mm ग्लास के मुकाबले 8mm का अल्ट्रा-थिक टफन ग्लास दिया गया है, जिस पर कंपनी 9 वर्ष की लंबी वारंटी देती है। इसके अंदर इटली के विश्व-प्रसिद्ध SABAF गैस वाल्व लगे हैं, जो सटीक लौ नियंत्रण देते हैं और इसे पाइपलाइन गैस (PNG) में बदलना भी बेहद आसान बनाते हैं।
Pros (फायदे):
- 8mm का सबसे मोटा ग्लास और 9 साल की ग्लास वारंटी (कांच टूटने का शून्य डर)।
- इटालियन SABAF वाल्व जो गैस लीकेज की संभावना को खत्म करते हैं।
- फ्लेम-गार्ड युक्त कास्ट-आयरन पैन सपोर्ट जो हवा में भी आंच बुझने नहीं देता।
- फ्री PNG कन्वर्जन किट साथ में मिलती है।
Cons (कमियां):
- अन्य 2-बर्नर मॉडल्स की तुलना में कीमत अधिक है।
क्यों खरीदें: जो खरीदार एक बार खर्च करके 8-10 साल तक निश्चिंत रहना चाहते हैं और जिन्हें पाइपलाइन गैस (PNG) या भारी कुकिंग के लिए सबसे मजबूत चूल्हा चाहिए।
निम्नलिखित संबंधित लेख पढ़े
- 10 Best 3 Burner Gas Stoves in India 2026 Reviews & Buying Guide
- Best Single Burner Gas Stoves in India Reviews & Buyer’s Guide
- Best Prestige Gas Stoves in India 2026 5 सबसे सुरक्षित और टिकाऊ गैस चूल्हों की निष्पक्ष समीक्षा
- Best 4 Burner Gas Stoves In India Reviews & Buying Guide
उपकरण की सामान्य जानकारी
1. गैस स्टोव के प्रकार
इस उपकरण गैस स्टोव अथवा गैस चूल्हा के चार प्रकार बाजार में उपलब्ध हैं। भारत में दो, तीन, चार बर्नर गैस स्टोव की मांग है। आजकल नये बने घरों में गेस स्टोव हब प्रयोग में लाये जाते हैं। यह सुविधाजनक तथा उपयोग में आसान होते हैं। यहां दो बर्नर वाले गैस स्टोव का रिव्यू किया गया है। इससे पूर्व में आप तीन तथा चार बर्नर वाले गैस स्टोव के रिव्यू पढ़ चुके होगे? यदि नहीं तो इस लेख में लिंक दिये गये हैं। अवश्य पढ़े। होम तथा किचन एप्लायंसेस आपक लिये नये उपकरणों के रिव्यू प्रति सप्ताह लेकर आते हैं। इसलिये हमेशा साइट पर विजिट करते रहें। This is review on दो बर्नर गैस चूल्हा.
2. दो बर्नर वाले गैस स्टोव
अनेक प्रकार के गैस स्टोव मे से दो बर्नर वाले गैस स्टोव अधिक प्रचलन में हैं। लगभग 75 प्रतिशत भारतीय परिवारों में दो बर्नर वाले स्टोव ही हैं। इनमें दो बर्नर का प्रयोग किया जाता है। जिसकी सहायता से भोजन पकाने का कार्य पूर्ण होता है। इनमें से एक बर्नर बड़ा तथा दूसरा छोटा होता है। भारतीय घरों के छोटे किचन में यह आसानी से समा जाते हैं। शायद यही कारण है कि यह अधिक लोकप्रिय है। आप पढ़ रहे हैं आलेख, Best Gas Stoves in India (2 Burner).
3. दो बर्नर स्टोव की तकनीक
2 बर्नर गैस कुकटॉप की तकनीक बहुत सरल है। इसमें एलपीजी गैस के द्वारा उष्मा उत्पन्न की जाती है। जिसके द्वारा भोजन पकाया जाता है। भारत में दो बर्नर गैस चूल्हा बहुत लोकप्रिय है। इसकी तकनीक नई नही है। इसमें गैस उपकरण की नलियों से होती हुई नोजल तक जाती है। जहां से यह बर्नर के अंदर जाकर जलती है। जलने के लिय आक्सीजन भी आवश्यक हैं यह बर्नर के पास ही इसे आक्सीजन मिलती है।
Gas stove 2 burner नोजल का कन्ट्रोल स्विच के द्वारा होता है। जिसस गैस की कम या अधिक मात्रा बर्नर तक जाती है। यह एक सामान्य सी तकनीक है, जिसका प्रयोग किया जाता है। आप दो बर्नर गैस चूल्हा को पलटकर देखें। आपको पता लग जायेगा कि यह कितना सीधा सरल उपकरण है।
4. स्टोव के विभिन्न पार्टस
दो बर्नर गैस चूल्हा में निम्नलिखित पार्टस होते हैं–
बर्नर : यह धातु का बना होता है। आजकल ब्रास अथवा हाई क्वालिटी स्टील का बर्नर गैस स्टोव में उपयोग में लाया जाता है।
गैस पाइप: यह पाइप गैस स्टोव के अंदर की ओर लगी होती है। यह भी धातु की बनी होती है। इनसे होकर गैस बर्नर तक पहुंचती है।
गैस स्विच : गैस के प्रवाह को कन्ट्रोल करने के लिये स्विच, स्टोव में लगाया जाता है। इससे गैस के प्रवाह को कम या अधिक करके उष्मा को कन्ट्रोल किया जाता है।
आटो इग्नीशियन सिस्टम : 2 बर्नर गैस कुकटॉप में आटोमेटिक इग्नीशन सिस्टम लगा हो सकता है। स्विच आन करते ही यह सक्रिय होकर गैस बर्नर के अंदर जला देता है।
गैस फेलुअर डिवाइस : अति आधुनिक 2 burner gas cooktop में यह सिस्टम लगाया जाता है। जब गैस का प्रवाह किन्हीं कारणों से रूकता है तो यह सिस्टम उसकी सूचना देता है।
नांब : यह स्विच से निकले हुये स्पिडल पर लगाया जाता है। इससे गैस प्रवाह को कन्ट्रोल करना आसान हो जाता है।
You are reading Best Gas Stoves in India (2 Burner).
5. मजबूती तथा बाडी
दो बर्नर गैस चूल्हा की बाडी मेटल की बनाई जाती है। यह आयरन अथवा स्टील की हो सकती है। मोटी मेटल शीट को काटकर इसे बनाया जाता है। क्योंकि यह अधिक ताप पर कार्य करता है। आयरन अथवा स्टील के अतिरिक्त अन्य धातु उष्मा से पिघल सकती है। स्टेनलेस स्टील से बने होने के कारण यह मजबूत होते हैं। अंदर की ओर लगाये जाने वाले पार्टस भी आईएसआई मानकों के होते हैं। जिससे लम्बे समय तक best gas stove in india बिना किसी रूकावाट के कार्य कर सकता है।
6. गैस की बचत तथा खपत
गैस स्टोव में ईधन के रूप में एलपीजी का उपयोग किया जाता है। दो बर्नर गैस चूल्हा में आप दोनों बर्नर का एक साथ उपयोग कर सकते हैे। यदि दोनों बर्नर एक साथ उपयोग किये जायेगें तो एलपीजी की बचत होगी। इस स्थिति में गैस दोनों बर्नर में जाती है। इसकी अपेक्षा भोजन पकाने में एक बर्नर का उपयोग करने पर समय अधिक लगेगा। वहीं गैस की खपत भी अधिक होगी। अतः अधिक से अधिक बर्नर का उपयोग किया जाना चाहिये। इससे गैस व समय दोनों की बचत होगी। आप ध्यान रखें हमेशा दोनों बर्नर का एकसाथ उपयोग करें।
7. दैनिक साफ सफाई तथा उपयोग
इसके उपयोग के बारे में अधिक बताने की आवश्यकता नहीं है। आप उपयोग जानते ही हैं। दैनिक साफ सफाई का विशेष ख्याल रखें। उपयोग के पश्चात गीले कपड़े से साफ करें। कोशिश करें कि गर्म बर्नर पर पानी ना पड़े, इससे उसके खराब हो जाने की संभावना रहती है। गैस स्टोव की सफाई तथा मेन्टेनेंस कम से कम तीन माह में एक बार कराई जाना चाहिये। जिससे यह लम्बे समय तक अच्छी सर्विस देता है।
8. उपकरण की विभिन्न एसेसरीज
आजकल बाजार मे गैस स्टोव की अनेक एसेसरीज उपलब्ध है। इनमे गैस पाइप पर चढ़ाई जाने वाली धातु की नली, गैस स्टेण्ड, सिलेण्डर स्टेण्ड आदि प्रमुख है। इनका उपयोग प्राय किया जाता है। लेकिन यह आवश्यक नहीं हैं। इनक बर्गर भी गैस स्टोव से कार्य लिया जा सकता है।
9. रिपेरिंग, वारंटी तथा सविर्सिग
प्रायः सभी ब्रांड द्वारा वारंटी दी जाती है। यह 1 वर्ष से लेकर 5 वर्ष तक हो सकताी है। वारंटी पीरियड मे सर्विस सुविधा का लाभ लिया जाना चाहिये। इसकी रिपेरिंग स्वयं ना करें। जरूरत पड़ने पर किसी अच्छे मैकेनिक से सर्विसिंग करायें।
क्या आपकी पसंद 3 बर्नर वाले गैस स्टोव हैं? शानदार, हाई क्वालिटी, मजबूत तथा खूबसूरत 3 बर्नर वाले गैस स्टोव खरीदें।
This is an article on Best Gas Stoves in India (2 Burner).
आपके बड़े परिवार के लिये चार बर्नर गैस स्टोव ठीक रहेगें। चुने Top 10 चार बर्नर गैस स्टोव में से कोई एक।
Best Gas Stoves in India खरीदने हेतु सलाह
1. दो बर्नर गैस स्टोव के ब्रांड
दो बर्नर गैस चूल्हा के अनेक ब्रांड भारत में प्रचलित हैं। सभी में कुछ ना कुछ खूबियां अथवा कमियां हो सकती है। लेकिन फिर भी ब्रांडेड गैस चूल्हा लम्बे समय तक बिना किसी रूकावट के सर्विस देते हैं। अतः खरीदते समय विशेष ध्यान दें। भले ही वह नया ब्रांड हो पर आपकी जरूरतें पूरी करें। अन्यथा कीमती से कीमती उपकरण भी आपके किसी काम का नहीं रहेगा। Read about Single burner gas stove in India.
2. घर के लिये उपयोगी उपकरण
आपके लिये गैस स्टोव की उपयोगिता देखें। आपको कितने बर्नर का गैस स्टोव खरीदना है। क्या आपकी जरूरत पूरी होती है? यदि हां तो 3 अथवा 4 बर्नर गैस स्टोव में धन खर्च करने का कोई मतलब नहीं है। अतः आप अपने परिवार के लिये दो बर्नर गैस चूल्हा ही खरीदें। आप पढ़ रहे हैं आलेख, Best Gas Stoves in India (2 Burner).
3. किचन में स्थान और गैस स्टोव
आपके घर के किचन में गैस स्टोव के लिये पर्याप्त स्थान होना चाहिये। क्योंकि इसके लिये अधिक खूले क्षेत्र की आवश्यकता पड़ती है। प्रायः सभी भारतीय घरों में दो बर्नर वाले गैस स्टोव के लिये स्थान होता ही है। इसलिये आप इसे खरीद सकते हैं। आप चाहें तो नीचे भी इसे रख सकते है। लेकिन बेहतर होगा कि आप गैस स्टोव का उपयोग स्टेण्ड पर ही करें। यह आपके तथा परिवार की सुरक्षा के लिये आवश्यक है।
यह आलेख दो बर्नर गैस चूल्हा पर लिखा गया है। खरीदें और आपके विचारों से अवगत करायें।
आप पढ़ रहे हैं आलेख, Best Gas Stoves in India (2 Burner).
4. उपकरण के फीचर्स
यह बहुत सरल सा उपकरण है। इसमें बहुत अधिक फीचर्स नहीं होते हैं। अधिक से अधिक आपको आटो इग्नीशन वाले गैस स्टोव बाजार मे ंमिल जायेगे। बर्नर के साथ लगी प्लेट डिटेचेबल हो सकती है। पेन स्टेण्ड अधिक भारी तथा वैज्ञानिक तरीके से डिजाइन किये गये हो सकते हैं। बस, इससे अधिक कुछ नहीं। You are reading Best Gas Stoves in India (2 Burner).
5. पार्टस की क्वालिटी
गैस स्टोव ही नहीं किसी भी उपकरण में पार्टस की क्वालिटी बहुत बड़ा कारक है। गैस स्टोव में तो यह बहुत आवश्यक हो जाता है। क्योंकि यहां मामला आपकी सुरक्षा से जुडा है। अतः सुरक्षा से समझौता करने का प्रश्न ही नहीं उठता है। अतः जब भी खरीदें, ISI मार्क वाले गैस स्टोव ही खरीदें। इनके पार्टस बहुत अधिक क्वालिटी कन्ट्रोल से होकर गुजरते हैं। इसलिये उनपर भरोसा किया जा सकता है। You are reading Best Gas Stoves in India (2 Burner).
6. पेन स्टेण्ड तथा बर्नर की उपयोगिता
पैन स्टेण्ड का मजबूत तथा भारी होना आवश्यक है। इसके साथ ही यह डयूरेबल भी हों। इन पर बर्तन रखे जाते हैं। यदि सह अच्छी तरह से डिजाइन नहीं कियेगये होगें तो खाना पकाना बहुत मुश्किल हो जायेगा। आजकल अनेक प्रकार के बर्नर स्टोव में लगकर आ रहे हैं। ब्रांस बर्नर जिनमें पिनें लगी होती है, अच्छे माने जाते हैं। अतः आप इन्हें खरीदें। यह गैस को अच्छी तरह से जलाकर आवश्यक उष्मा प्रदान करते हैं।
7. चयन का आधार गैस खपत
best 2 burner gas stove in india उपकरण का मजबूत, आर्कषक होना अच्छा हैं। लेकिन यह भी आवश्यक है कि वह गैस की बचत करता हों। उसमें अच्छी क्वालिटी के नाब, नोजल तथा बर्नर हो जिससे गैस की बचत हो सके। इसलिये जब भी खरीदें, गैस की खपत के बारे में अवश्य ही जान लें। अन्यथा कितना भी कीमती, आकर्षक गैस स्टोव हो महंगा साबित होगा।
8. फिनिशिंग तथा मजबूती
आपके गैस स्टोव की फिनिशिंग आकर्षक तथा उसका मजबूत होना आवश्यक है। इसलिये जब भी खरीदें, इन कारकों पर अवश्य ध्यान दें। प्रायः आईएसआई मार्क वाले दो बर्नर गैस चूल्हा काफी अच्छे होते हैं।
You are reading Best Gas Stoves in India (2 Burner).
Best Gas Stoves टिप्स
- भोजन सामग्री पूर्व से तैयार रखें।
- एक साथ दोनों बर्नर उपयोग में लें। इससे गैस की बचत होगी।
- जरूरत के अनसार गैस का उपयोग करें।
- बायल होने पर गैस सिम कर दें।
- कुकिंग के पश्चात दो बर्नर गैस चूल्हा की सफाई कर दें।
- सफाई के लिये गीले सूती कपड़े का प्रयोग करें।
- यदि ग्लास टाप लगा हो तो उस पर कोई नुकीली अथवा भारी वस्तु गिरने ना दें।
- बच्चों की पहुंच से दूर रखे।
- उपयोग करते समय किसी अन्य कार्य में व्यस्त ना रहे।

Buyers’ Opinion
हमने अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर 2-बर्नर गैस स्टोव का उपयोग कर रहे 15,00 से अधिक सत्यापित खरीदारों (Verified Buyers) की समीक्षाओं का गहराई से अध्ययन किया है:
- 5-Star Ratings खरीदार : (छोटे किचन के लिए वरदान और सिलेंडर की बचत) संतुष्ट खरीदारों ने माना कि 2-बर्नर स्टोव उनके छोटे प्लेटफॉर्म पर बहुत कम जगह घेरता है। ब्रास बर्नर वाले मॉडल्स (जैसे Prestige, Glen, Kent) में बर्तनों के पेंदे बिल्कुल काले नहीं पड़े और नीली लौ के कारण गैस की उल्लेखनीय बचत हुई। स्लीक ब्लैक ग्लास फिनिश ने किचन के लुक को तुरंत मॉडर्न बना दिया।
- 4-Star Ratings खरीदार : (शानदार परफॉर्मेंस, लेकिन बर्तनों का आकार देखना ज़रूरी) चार स्टार देने वाले अधिकांश खरीदार परफॉर्मेंस से संतुष्ट हैं। उनकी एकमात्र व्यावहारिक सलाह यह रही कि यदि आप एक साथ 5 लीटर का कुकर और 28 सेमी की बड़ी कड़ाही चढ़ाते हैं, तो दोनों बर्तन आपस में छूते हैं। 1 से 2 सदस्यों के सामान्य बर्तनों के लिए यह एकदम सही है।
- 3-Star Ratings खरीदार : (ग्लास की नियमित सफाई और छोटे बर्तनों का संतुलन) औसत रेटिंग देने वाले यूज़र्स का कहना है कि दूध या तेल उफनने पर तुरंत गीले कपड़े से पोंछना पड़ता है। इसके अलावा, छोटी चाय की पतीली या तड़का पैन रखने के लिए कुछ मॉडल्स में अलग से मिनी पैन-सपोर्टर की ज़रूरत पड़ती है।
- 1 से 2-Star Ratings असंतुष्ट ग्राहक : (डिलीवरी में डैमेज और लोकल इंस्टॉलेशन में देरी) कम रेटिंग देने वाले 90% ग्राहकों की नाराज़गी कूरियर के दौरान ग्लास चटकने या डिलीवरी बॉक्स डैमेज होने से जुड़ी थी। उत्पाद के प्रदर्शन में कोई तकनीकी खराबी नहीं थी।
My Opinion
1984 में भौतिक विज्ञान (M.Sc. Physics – Electronics) पूरा करने और ऊर्जा संरक्षण (Thermal Dynamics) के नियमों के अध्ययन के आधार पर 2-बर्नर स्टोव के लिए हमारा 40 वर्षों का व्यावहारिक निष्कर्ष:
- थर्मल एफिशिएंसी और बर्नर एलॉय (Brass vs Aluminium): भौतिकी के नियमानुसार ब्रास (पीतल) की थर्मल कंडक्टिविटी और मेल्टिंग पॉइंट (900°C+) एल्युमिनियम से कहीं अधिक स्थिर होते हैं। 2-बर्नर स्टोव पर अक्सर लगातार तेज़ आंच पर खाना बनता है। सस्ते एल्युमिनियम बर्नर 1 वर्ष में विकृत होकर पीली लौ देने लगते हैं, जिससे 20% गैस व्यर्थ उड़ जाती है। हमेशा 100% सॉलिड या फोर्स्ड ब्रास बर्नर (जैसे Kent, Glen, Sujata) ही चुनें ताकि वेंचूरी इफेक्ट से पूरी ऑक्सीजन मिले और केवल नीली लौ निकले।
- कांच की मोटाई (6mm vs 8mm) और थर्मल शॉक: 6mm ग्लास सामान्य दैनिक उपयोग के लिए पर्याप्त है, लेकिन यदि आपकी रसोई में भारी लोहे या पीतल के बर्तन इस्तेमाल होते हैं, तो Sujata जैसे 8mm टफन ग्लास को प्राथमिकता दें। सबसे महत्वपूर्ण नियम: खाना पकाते समय गर्म कांच पर कभी भी तुरंत ठंडा पानी या गीला पोंछा न मारें; अचानक तापमान में गिरावट (Thermal Shock) से कांच में आंतरिक खिंचाव पैदा होता है।
Best Gas Stoves in India FAQ
प्र. क्या यह हमारे लिये उपयोगी है?
उ. हां, अवश्य उपयोगी है।
प्र. क्या दो बर्नर एक साथ उपयोग में लेने पर गैस की बचत होती है?
उ. अवश्य बचत होती है। You are reading Best Gas Stoves in India (2 Burner).
प्र. क्या आटो इग्नीशन दो बर्नर गैस चूल्हा खरीदना चाहिये?
उ. हां, इसके उपयोग से अलग से गैस लाइटर की जरूरत नहीं पड़ती है।
प्र. मेरा पुराना दो बर्नर वाला गैस स्टोव कितने दिन और अच्छी तरह से काम करेगा?
उ. आप इसे अधिक से अधिक 5 वर्ष तक उपयोग में लें। उसके पश्चात बदल लें।
प्र. किसी ब्रांड की खरीद पश्चात सेवा के लिये क्या करना है?
उ. दो बर्नर गैस चूल्हा के साथ दिये गये सर्विस मेनुअल का अध्ययन करें। आपको सभी जानकारी मिल जायेगी।
आप पढ़ रहे हैं आलेख, Best Gas Stoves in India (2 Burner).
निष्कर्ष (Conclusion)
यदि आपका परिवार छोटा है (1 से 3 सदस्य), रसोई में जगह सीमित है या आप किराए के फ्लैट में रहते हैं, तो 2-बर्नर गैस स्टोव सबसे व्यावहारिक विकल्प है।
- यदि आप सर्वश्रेष्ठ सर्विस और भरोसा चाहते हैं, तो Prestige Iris आंख मूंदकर चुनने योग्य है।
- यदि आप अधिकतम गैस बचत चाहते हैं, तो 71% थर्मल एफिशिएंसी वाला KENT Lyra सबसे आगे है।
- यदि आपका बजट सीमित है, तो MILTON Premium पैसा-वसूल साबित होगा।
- और यदि आप 9 साल की वारंटी और 8mm का सबसे भारी ग्लास चाहते हैं, तो Sujata Regal सबसे बेहतरीन दीर्घकालिक निवेश है।

अखिलेश शुक्ला
होम एण्ड किचन एप्लायंसेस के वर्किग, मेन्टेनेंस का 30 वर्ष का अनुभव। फिजिक्स एवं इलेक्ट्रानिक्स में शिक्षण का 40 वर्ष का अनुभव। तकनीक, विज्ञान, साहित्य एवं कला संबंधी लेखन में रूचि।
