Best Electric Room Heater in India (2026): कड़ाके की ठंड के लिए 5 सबसे अच्छे रूम हीटर (रिव्यु, तुलना एवं विशेषज्ञ राय)

भारत में जब शीतकाल में तेज ठंड पड़ती है तब एक Best Electric Room Heater की जरूरत महसूस होती है। एक ऐसा रूम हीटर जो बिजली की खर्च करे और गर्मी भी दें। इसके साथ ही आपके बजट में भी हो। वैसे तो बाजार में अनेक रूम हीटर उपलब्ध हैं। हमने उनमें से आपके लिये 5 विशेष रूम हीटर चुने हैं। इस लेख में हम आपको उन रूम हीटर का विशेषताओं का तुलनात्मक विवरण, रिव्यू, गाइड, लाभ, हांनि, खरीददारों के विचार एवं अपनी राय बतायेंगे। रूम हीटर खरीदनें से पूर्व एक बार अवश्य यह लेख पढ़ें।

Table of Contents show

Top Picks

1. Best Overall & Long-Life (सर्वाधिक मजबूत व टिकाऊ)

Bajaj Blow Hot (2000W)

2. Best Budget & Quick Heat (सस्ता और तत्काल गर्मी)

Orpat OEH-1220 Fan Heater (2000W)

3. Best Low Electricity Consumption (कम बिजली खपत व साइलेंट)

Usha 2-Rod Quartz Heater (800W)

Electrc room Heater Specification Table

📊 5 बेस्ट इलेक्ट्रिक रूम हीटर: तकनीकी स्पेसिफिकेशन तुलना (2026)

मॉडल एवं ब्रांडहीटर का प्रकारबिजली खपत (वॉट क्षमता)कमरे का उपयुक्त आकारबॉडी मटीरियलसुरक्षा फीचर
1. Orpat OEH-1220Fan / Blower Heater1000W / 2000W100 – 120 sq ft (छोटा कमरा)हीट रेसिस्टेंट प्लास्टिकथर्मल कट-ऑफ स्विच
2. Orient Electric ArevaPortable Fan Heater1000W / 2000W100 – 130 sq ft (मध्यम कमरा)हाई-इम्पैक्ट ABS प्लास्टिकथर्मल ओवरहीट कट-आउट
3. Usha 2 Rod QuartzQuartz Radiant (2 Rods)400W / 800Wपर्सनल / स्पॉट हीटिंग (डेस्क)पाउडर कोटेड मेटल + प्लास्टिकऑटो टिप-ओवर स्विच
4. Crompton Insta ComfyQuartz Radiant (2 Rods)400W / 800Wपर्सनल हीटिंग / 80 sq ftइंजीनियर्ड प्लास्टिक + सेफ्टी ग्रिलटिप-ओवर सेफ्टी कट-ऑफ
5. Bajaj Blow HotHeavy-Duty Heat Convector1000W / 2000W120 – 150 sq ft (बेडरूम)ऑल-मेटल (CRCA स्टील केसिंग)थर्मल कट-ऑफ + टिल्ट स्टैंड
Best Electric Room Heater in India  reviews

अमेजन पर उपलब्ध सबसे अच्छे रूम हीटर

1. Orpat OEH-1220 2000-Watt Fan Heater (White)

Our Rating

Rating: 3.5 out of 5.

ग्राहकों के विचार

छोटे कमरों के लिये उपयोगी होने के कारण ग्राहकों ने इसे पसंद किया है।

Orpat भारत की सबसे भरोसेमंद हीटर निर्माता है। यह हीटर काम्पेक्ट साइज मे ंउपलब्ध हैं यह छोटे से लेकर मध्यम आकार के कमरे के लिये उपयोगी है। कमरा गर्म करने में इसे कुछ ही मिनिट लगते हैं। इसमें शतप्रतिशत शुद्ध तांबे की मोटर लगाई गई है।

प्रमुख विशेषताएं
  • 1000W और 2000W की दो अलग-अलग हीट सेटिंग्स।
  • नॉन-सैगिंग, लंबे समय तक चलने वाला हीटिंग एलिमेंट।
  • ओवरहीट प्रोटेक्शन और ऑटो-कट थर्मल स्विच।
  • गर्मियों में केवल पंखे (Fan-only mode) के रूप में इस्तेमाल की सुविधा।
Pros (फायदे)
  • बहुत हल्का और कहीं भी ले जाने में आसान (पोर्टेबल)।
  • चालू करते ही तत्काल तेज गर्माहट।
  • शुद्ध तांबे की वाइंडिंग वाली मजबूत मोटर।
Cons (नुकसान)
  • पंखे (ब्लोअर) की हल्की आवाज़ आती है।
  • बंद कमरे में लगातार चलाने पर हवा की नमी कम होती है।
इसे क्यों खरीदें?

यह बजट में उपलब्ध सबसे अच्छा Electrc room Heater है। यदि आप किराये के मकान में रहते हें अथवा आप अपने ऑफिस के केबिन में हीटर लगाना चाहते हैं तो यह आपके लिये ही है।

2. Orient Electric Areva Portable Room Heater | 2000W

Our Rating

Rating: 3.5 out of 5.

ग्राहकों के विचार

स्थापित ब्रांड का हीटर है। यह लम्बे समय तक अच्छी सर्विस देगा। इस कारण से ग्राहकों ने इसे पसंद किया है।

Orient भारत का जाना पहचाना नाम है। यह आधुनिक डिजाइन वाला ब्लोअर Electric Room Heater है। जिसे हॉरिजेन्टल एवं वर्टिकल दोनों तरह से रख सकते हैं। इसे हेवी डयूटी एबीएस प्लास्टिक से बनाया गया है। इसमें विशेष प्रकार के एयर फलों वेंट लगाये गये हैं जो कमरे के प्रत्येक कौने मे हवा फैलाते हैं।

प्रमुख विशेषताएं
  • 2000 वॉट की शक्तिशाली मोटर और एडजस्टेबल थर्मोस्टेट नॉब।
  • बाई-डायरेक्शनल प्लेसमेंट (खड़ा या लेटाकर दोनों तरह रख सकते हैं)।
  • ओवरहीटिंग से सुरक्षा के लिए थर्मल कट-आउट सेफ्टी।
  • शॉक-प्रूफ और हीट-रेसिस्टेंट प्लास्टिक बॉडी।
Pros (फायदे)
  • प्रीमियम और मजबूत फिनिश।
  • कमरे का तापमान स्थिर रखने के लिए सटीक थर्मोस्टेट।
  • सुरक्षित ग्रिल डिज़ाइन जिससे गलती से कॉइल छूने का जोखिम नहीं रहता।
Cons (नुकसान)
  • 2000W फुल लोड पर चलाने के लिए 16A का मजबूत सॉकेट अनिवार्य है।
  • बड़े हॉल (150 sq ft से बड़े) के लिए पर्याप्त नहीं।
इसे क्यों खरीदें?

आप यदि किसी अच्छे एवं स्थापति ब्रांड का ब्लोअर Electric Room Heater चाहते हैं तो इसे खरीदें। यह देखनें में आधुनिक हैं जिसमें तापमान आटो कंट्रोल के लिये अच्छा थर्मोस्टेट लगाया गया है।

3. Usha 2 Rod 800 Watt Quartz Heater with Low Power 

Our Rating

Rating: 3.5 out of 5.

ग्राहकों के विचार

यह हीटर कमरे की ऑक्सीजन नहीं सोखता है। इस कारण से ग्राहकों ने इसे पसंद किया है।

भारतीय ब्रांड उषा का यह Electric Room Heater बिजली की बचत करने वाला उपकरण हैं जिसे ठंड के दिनों में अच्छी गर्माहट के लिये जाना जाता है। इसमें दो ग्लास टयूब लगाये गये हैं। जिससे लाल रोशनी के साथ सूर्य की रोशनी जैसी गर्मी मिलती है। यह कमरे की ऑक्सीजन नहीं सोखता है। यह इसकी सबसे बडी विशेषता है।

प्रमुख विशेषताएं
  • 400W और 800W की दो लो-पावर हीट सेटिंग्स।
  • टिप-ओवर स्विच (गलती से हीटर गिर जाने पर अपने आप बंद होने की सुविधा)।
  • फ्रंट सेफ्टी मेश ग्रिल।
  • कम बिजली खपत और शांत संचालन (Zero Noise)।
Pros (फायदे)
  • ब्लोअर हीटर के मुकाबले 60% तक बिजली की बचत।
  • बिल्कुल बिना किसी आवाज़ के काम करता है।
  • हवा की नमी और ऑक्सीजन को नहीं जलाता।
Cons (नुकसान)
  • पूरे कमरे की हवा को गर्म नहीं करता, केवल सामने बैठे व्यक्ति पर काम करता है (स्पॉट हीटिंग)।
  • कांच की रॉड्स होती हैं, इसलिए बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखना जरूरी है।
इसे क्यों खरीदें?

बिजली की बचत करने के लिये यह सबसे अच्छा हीटर है। पढ़ाई, वर्क फ्राम होम या बुजुर्गो के पास रखने के लिये यह साइलेंट हीटर हैं। उषा के इस शानदार मॉडल को खरीदा जाना चाहिये।

4. Crompton Insta Comfy 800 Watt Room Heater with 2 Heat Settings

Our Rating

Rating: 3.5 out of 5.

ग्राहकों के विचार

क्रेताओं ने इसे आधुनिक डिजाइन एवं आकर्षक बनावट के कारण पसंद किया है।

यह एक आधुनिक एवं कॉम्पेक्ट साइज का Electric Room Heater है। जिसमें अच्छी खासी बिजली की बचत होती है। इसका रिफलेक्टर विशेष प्रकार से बनाया गया है। यह गर्मी को बड़े एंगल पर फैलाता है। जिससे कम वॉट में भी अच्छी खासी गर्माहट कमरे में मिल जाती है।

प्रमुख विशेषताएं
  • 400 वॉट (सिंगल रॉड) और 800 वॉट (डबल रॉड) ऑपरेशन।
  • स्टेनलेस स्टील का चौड़ा हीट रिफ्लेक्टर।
  • ऑटो टिप-ओवर सेफ्टी प्रोटेक्शन।
  • कूल-टच हैंडल और कॉम्पैक्ट फुटप्रिंट।
Pros (फायदे)
  • रात में पढ़ाई करते समय या कंप्यूटर पर काम करते समय बिना शोर के शांति।
  • सामान्य 5-6 एम्पीयर सॉकेट पर भी आसानी से चल जाता है।
  • बजट में बेहद किफायती और हल्का।
Cons (नुकसान)
  • कमरे का समग्र तापमान बढ़ाने के लिए उपयुक्त नहीं है।
  • रॉड की हल्की चमक रात को अंधेरे में सोने वालों को परेशान कर सकती है।
इसे क्यों खरीदें?

उचित मूल्य में उपलब्ध यह Electric Room Heater भरोसेमंद निर्माता का उपकरण है। यह कम बिजली की खपत करने वाला पर्सनल हीटर है। यह एक सुरक्षित एवं अच्छा सलेक्शन है।

5. Bajaj Blow Hot Portable Room Heater For Bedroom

Our Rating

Rating: 4 out of 5.

ग्राहकों के विचार

बजाज जैसी प्रसिद्ध ब्रांड का उपकरण होने के कारण यह ग्राहकों की पंसंद हैं ।

यह भारत के सबसे अधिक पुराने ब्रांड का हीटर है। यह हीटर अपनी रफ एण्ड टफ ऑल मेंटल बॉडी के कारण जाना जाता है। इसकी मजबूत एवं आकर्षक बनावट प्रभावित करती है। इस हीटर में ऑटो थर्मल कट ऑफ और दो हीटिंग एलीमेंट लगाये गये है। यह एलीमेंट लम्बे समय तक अच्छी सर्विस देने के लिये है।

प्रमुख विशेषताएं
  • 1000W और 2000W के दो हीट लेवल।
  • अत्यधिक टिकाऊ और हैवी-ड्यूटी मेटल बॉडी (स्टील/शीट केसिंग)।
  • स्टैंड को अपने हिसाब से ऊपर या नीचे झुकाने (Adjustable tilt) की सुविधा।
  • थर्मल ओवरलोड प्रोटेक्टर के साथ ऑटो कट-ऑफ।
Pros (फायदे)
  • मेटल बॉडी होने से प्लास्टिक पिघलने का कोई खतरा नहीं रहता।
  • तेज और गहरा एयर थ्रो, जो 120-140 वर्ग फुट कमरे को झटपट गर्म करता है।
  • सालों-साल खराब न होने वाली बेहद मजबूत बनावट।
Cons (नुकसान)
  • पूरी मेटल बॉडी होने के कारण वजन थोड़ा ज्यादा है।
  • बहुत लंबे समय तक चलने पर बाहरी बॉडी हल्की गर्म हो सकती है।
इसे क्यों खरीदें?

प्लास्टिक बॉडी एवं हलके पतले Electric Room Heater की अपेक्षा यह हीटर मेटल बॉडी में है। जो लम्बे समय तक अच्छी सर्विस देगा। आज यह मार्केट का लीडर है। जिसे ठंड के दिनों में अधिक खरीदा जाता है।

Electric Room Heater के लाभ और हानि

⚖️ इलेक्ट्रिक रूम हीटर के मुख्य लाभ एवं हानियाँ (Pros & Cons)

पहलू (Aspect)लाभ (Pros / फायदे)हानि (Cons / सीमाएं)
1. गर्माहट व स्पीड (Heating Performance)ब्लोअर और हैलोजन हीटर चालू करते ही 1 से 2 मिनट में तेज गर्माहट देते हैं। कड़कड़ाती ठंड में तुरंत राहत मिलती है।हीटर बंद करते ही कमरा बहुत जल्दी दोबारा ठंडा हो जाता है (सिवाय OFR हीटर के)।
2. स्वास्थ्य और इनडोर एयर (Health & Air Quality)OFR (ऑयल फील्ड) हीटर बिना ऑक्सीजन जलाए और बिना हवा की नमी सुखाए एक समान प्राकृतिक तापमान बनाए रखते हैं।सस्ते ब्लोअर और कॉइल हीटर कमरे की नमी सुखा देते हैं, जिससे त्वचा में सूखापन और आंखों में जलन हो सकती है।
3. बिजली की खपत (Electricity Consumption)एडजस्टेबल थर्मोस्टेट वाले हीटर सही तापमान पर स्वतः कट-ऑफ होकर 25% से 30% बिजली बचाते हैं।2000W के हीटर को दिन में 6-7 घंटे चलाने पर मासिक बिजली बिल में स्पष्ट बढ़ोतरी होती है।
4. सुरक्षा फीचर्स (Safety Measures)आधुनिक मॉडल्स में टिप-ओवर स्विच (गिरने पर बंद होना) और थर्मल ओवरहीट कट-ऑफ सुरक्षित संचालन देते हैं।लोकल वायरिंग या कमजोर 5A सॉकेट में 2000W का लोड डालने पर प्लग जलने और शॉर्ट-सर्किट का जोखिम रहता है।
5. पोर्टेबिलिटी व उपयोग (Portability)कैस्टर व्हील्स (पहिए) और कॉम्पैक्ट साइज के कारण इन्हें बेडरूम, स्टडी या लिविंग रूम में आसानी से ले जाया जा सकता है।OFR हीटर भारी (10 से 15 किलो) होते हैं, इसलिए सीढ़ियों पर उठाना थोड़ा मुश्किल होता है।

निम्नलिखित संबंधित लेख पढ़ें

Electric Room Heater के प्रकार

1. क्वार्ट्ज हीटर (Quartz Heater)

  • छोटे कमरों के लिए उपयुक्त।
  • कम बिजली खपत।
  • हल्का और कॉम्पैक्ट।
  • कीमत: ₹1000-₹3000 के बीच।
  • उदाहरण: बजाज और ओरिएंट के क्वार्ट्ज हीटर।

2. ऑयल-फिल्ड हीटर (Oil-Filled Heater)

  • बड़े और मध्यम आकार के कमरों के लिए आदर्श।
  • हवा को सुखाए बिना गर्मी देता है।
  • बिजली खपत ज्यादा होती है।
  • कीमत: ₹8000-₹15000 के बीच।
  • उदाहरण: हैवेल्स और उषा ब्रांड।

3. फैन हीटर (Fan Heater)

  • तेज गर्मी प्रदान करता है।
  • हल्का और पोर्टेबल।
  • शोर कर सकता है।
  • कीमत: ₹2000-₹5000 के बीच।
  • उदाहरण: ओरोप्लास्ट और बजाज।

4. इन्फ्रारेड हीटर (Infrared Heater)

  • सीधी गर्मी प्रदान करता है।
  • ऊर्जा दक्ष।
  • छोटे स्थानों के लिए उपयुक्त।
  • कीमत: ₹1500-₹3000 के बीच।
  • उदाहरण: मॉर्फी रिचर्ड्स।

Advantage of Room Heater

  1. त्वरित गर्मी: कमरे को मिनटों में गर्म करता है।
  2. इस्तेमाल में आसान: सिर्फ प्लग-इन करें और चालू करें।
  3. पोर्टेबल: इसे आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है।
  4. सुरक्षा विशेषताएं: कई हीटर ऑटो शट-ऑफ और ओवरहीट प्रोटेक्शन के साथ आते हैं।
  5. कम रखरखाव: इसे साफ करना और संभालना आसान है।
  6. स्टार रेटिंग : आजकल बाजार में स्टार रेटिंग वाले रूम हीटर भी उपलब्ध है। हमेशा 5 या 4 स्टार रेटिंग वाले हीटर खरीदें। किसी भी हालत में 3 स्टार रेटिंग से कम के हीटर ना खरीदें। जितना अधिक स्टार रेटिंग होगी, आपका बिजली का बिल उतना ही कम आयेगा। हीटर लम्बे समय तक अच्छी तरह से काम करेगा।

Electric Room Heater के नुकसान

  1. बिजली की खपत: लंबे समय तक इस्तेमाल से बिजली बिल बढ़ सकता है।
  2. हवा को सुखाना: यह कमरे की नमी को कम कर देता है, जिससे त्वचा और गले में सूखापन हो सकता है।
  3. शोर: फैन हीटर अक्सर शोर करते हैं।
  4. सीमित कवरेज: बड़े हॉल और खुली जगहों में प्रभावी नहीं होते।

Best Electric Room Heater in 2026

इलेक्ट्रिक रूम हीटर खरीदने से पहले ध्यान देने योग्य बातें

1. कमरे का आकार समझें

  • छोटे कमरे के लिए क्वार्ट्ज या इन्फ्रारेड हीटर चुनें।
  • बड़े कमरे के लिए ऑयल-फिल्ड हीटर बेहतर हैं।

2. बिजली की खपत पर ध्यान दें

  • ऊर्जा दक्ष हीटर खरीदें।
  • 800W से 2000W तक के हीटर आमतौर पर घरेलू उपयोग के लिए पर्याप्त होते हैं।

3. ब्रांड और वारंटी देखें

  • बजाज, उषा, और हैवेल्स जैसे भरोसेमंद ब्रांड से खरीदारी करें।
  • कम से कम 1 साल की वारंटी होना चाहिए।

4. सुरक्षा विशेषताएं

  • ऑटो शट-ऑफ और ओवरहीट प्रोटेक्शन वाला Electric Room Heater खरीदें।
  • कूल टच बॉडी वाले मॉडल चुनें।

5. बजट निर्धारित करें

सर्दियों में बिजली की बचत के सुझाव

  1. हीटर को केवल जरूरत पड़ने पर ही चालू करें।
  2. कमरे को अच्छी तरह से बंद रखें ताकि गर्मी बाहर न जाए।
  3. थर्मल कर्टेन्स और दरवाजों पर ड्राफ्ट स्टॉपर का उपयोग करें।
  4. एनर्जी एफिशिएंट रूम हीटर का चयन करें।
  5. कम समय के लिए हीटर चलाएं और गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करें।

इलेक्ट्रिक रूम हीटर का सुरक्षित उपयोग कैसे करें?

  1. बच्चों और पालतू जानवरों को हीटर से दूर रखें।
  2. हीटर को कभी गीले स्थानों पर न रखें।
  3. लंबे समय तक हीटर चालू रखने से बचें।
  4. कमरे को समय-समय पर वेंटिलेट करें।
  5. हीटर को हमेशा एक मजबूत और सपाट सतह पर रखें।
  6. बजाज (Bajaj): भरोसेमंद और किफायती।
  7. हैवेल्स (Havells): प्रीमियम डिजाइन और उन्नत सुविधाएं।
  8. उषा (Usha): ऊर्जा दक्ष और टिकाऊ।
  9. ओरिएंट (Orient): छोटे कमरे के लिए उपयुक्त।

Buyers’ Opinion

विभिन्न ई कामर्स प्लेटफार्म पर Electric room Heater के हजारों रिव्यू उपलब्ध है। उनकी समीक्षा से कुछ बातें निकलकर सामने आती हैः

  • ब्लोअर हीटर उपयोगकर्ता का अनुभव : प्रायः सभी खरीददार बजाज एवं ओरपेट के 2 किलोवाट के हीटर से संतुष्ट नजर आये। इनकी हीटिंग स्पीड काफी अच्छी मिली है। यह अवश्य है कि 20 प्रतिशत क्रेताओं ने बताया कि 2 घंटे से अधिक ब्लोअर चलाने पर कमरे में भारीपन महसूस होता है। पानी अधिक पीने की इच्छा होने लगती है।
  • OFR हीटर का अनुभव : हैवेल्स एवं उषा के 9 से 11 फिन वाले ऑयल फील्ड रेडियेटर खरीदनें वाले बहुत अधिक संतुष्ट नजर आये। इनकी संतुष्टि का प्रतिशत 90 है। खरीददारों ने इस तरह के हीटर को छोटे बच्चों एवं बुजुर्गो के लिये सुरिक्षत माना है। यह Electric room Heater कमरे में कमरे को गर्म करने में 15 से 20 मिनिट का समय लेते हैं। लेकिन हीटर बंद होने के बाद भी घंटे दो घंटे तक कमरा गर्म बना रहता है।
  • सॉकेट से जुडी समस्या : अनेक खरीददारों का कहन है कि उनके हीटर का प्लग पिघल गया। इसका मूल कारण हीटर में खराबी ना होकर उपयोग की समस्या है। जब 16 एम्पीयर वाले प्लग को सामान्य साकेट में लगाया जाता है तो यही होता है।

My Opinion

इलेक्ट्रिानिक्स एवं इलेक्ट्रिकल्स के 4 दशकों के व्याव्हारिक मेंटेंनेस एवं परीक्षण अनुभव के आधार पर मै प्रत्येक खरीददार को तकनीकी एवं सुरक्षा संबंधी कुछ बातें बताना पसंद करूंगा।

  • रात को सोते समय हीटर का चुनाव : क्या आप रात भर Electric room Heater चलाकर सोना चाहते हैं? आप ब्लोअर या ओपन क्वाइल वाला हीटर ना चलायें। क्योंकि क्वाइल वाले हीटर कमरे की ऑक्सीजन एवं नमी को सोखते हैं। जिससे सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। रात के लिये केवल ऑयल फिल्ड रेडियेटर ही सबसे अच्छा एवं सुरक्षित विकल्प है। इसका कारण यह है कि इसमें हीटिंग एलीमेंट ऑयल के अंदर सीलबंद होता है।
  • वायरिंग एवं 16 एम्पीयर पावर प्लग : मित्रों, 2 किलोवाट का Electric room Heater लगभग 9 एम्पीयर का करंट लेता है। इसे कभी भी एक्सटेंशन बोर्ड या सामान्य 5 सा 6 एम्पीयर वाले सॉकेट में ना लगायें। इसके लिये हमेशा अच्छी क्वालिटी के 16 एम्पीयर प्लग का उपयोग करें।
  • बिजली बिल नियंत्रित करने का तरीका : जब भी Electric room Heater चलाये, पहले 15 मिनिट के लिये अधिकतम तापमान पर चलाये जिससे कमरा गर्म हो जायेगा। उसके पश्चात थर्मोस्टेट बटन को 50 से 60 प्रतिशत पर सेट करें। इससे हीटर जरूरत के अनुसार ऑटो कट होता रहेगा और आपकी बिजली की बचत 30 प्रतिशत तक होगी।
Best Electric Room Heater review & Guide

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q. Is room heater safe for children?

हां, लेकिन ऐसे मॉडल चुनें जो सुरक्षा विशेषताओं के साथ आते हों और बच्चों को हीटर से दूर रखें।

Q. Which room heater is best?

छोटे कमरों के लिए क्वार्ट्ज या फैन हीटर और बड़े कमरों के लिए ऑयल-फिल्ड हीटर सबसे बेहतर हैं।

Q. Do room heaters consume a lot of electricity?

हां, खासकर अगर लंबे समय तक इस्तेमाल किया जाए। एनर्जी एफिशिएंट मॉडल चुनने से बिजली बचाई जा सकती है।

Best Electric Room Heater in 2026

निष्कर्ष

अच्छा Electric room Heater आपके परिवार के स्वास्थ्य का ख्याल रखेगा। यह ठंड के मौसम में एक जरूरी उपकरण है। आपका बजट यदि सीमित है तो आप छोटे कमरे के लिये Bajaj Majesty RX11 या Orpat Fan Heater खरीदें। यह आपके बजट में उपलब्ध एक अच्छा विकल्प है।

वहीं दूसरी ओर यदि घर के छोटे बच्चे एवं बुजुर्ग हैं तो बड़े बेडरूम के लिये रात भर चलने वाले सुरक्षित रूम हीटर की जरूरत पडेगी। उस स्थिति में Havells Hestio या Usha 9/11-Fin OFR Heater का Electric room Heater खरीदें। यह लम्बे समय तक सुरक्षित और स्वास्थ्य के लिये अच्छा साबित होगा।

इस सर्दी, अपने परिवार को ठंड से बचाने के लिए एक सही रूम हीटर का चयन करें और आरामदायक सर्दियों का आनंद लें!

Writer of article

5 Best Electric room Heater review

अखिलेश शुक्ला

होम एण्ड किचन एप्लायंसेस के वर्किग, मेन्टेनेंस का 30 वर्ष का अनुभव। फिजिक्स एवं इलेक्ट्रानिक्स में शिक्षण का 40 वर्ष का अनुभव। तकनीक, विज्ञान, साहित्य एवं कला संबंधी लेखन में रूचि।

Read other article

Leave a Comment