10 Best 50 Watt LED Bulb in India 2026: बड़ी जगह को दिन जैसा रोशन करने के लिए

मित्रों, क्या आप अंधेरे को मात देना चाहते है? आप अपने घर को रोशन एवं जगमग करने का विचार कर रहे है। आपके घर की छत, बरामदा, ड्राइंग रूम के कोने अंधेरे में डूबे दिखाई पड़ते हैं? क्या आप अपने घर के एक बडे़ हॉल में तीन या चार 12 वाट के एलईडी लगाकार अपने मन को तसल्ली दे रहे है? क्या अधिक खर्च करने के बाद भी आपको वह प्रकाश मिल रहा है, जिसकी आपको जरूरत है।इस समस्या का स्थाई समाधान के लिये ही Best 50 Watt LED Bulb in India 2026 लेख है।

Table of Contents show

मित्रों, घर के साथ ही आपकी दुकान, वर्कशाप कार्यस्थल आदि के लिये भी अच्छे प्रकाश की जरूरत पड़ती है। जिसका समाधान हैं 50 Watt LED Bulb है। आप जब इसे खरीदकर उपयोग में लेगें तब आप इसके लाभ से अवश्य ही प्रभावित होगें। क्योकि यह आपके घर को रोशन कर देगा, जगमग कर देगा। वह भी बहुत कम बिजली बिल के खर्च में।

लेख में कौन कौनसी जानकारी शामिल है?

कम बिजली खर्च में? जीा हां दोस्तों, मैंने इस बात का पूरा पूरा ख्याल रहा है कि आप इस बल्ब के प्रकाश से अच्छी तरह से संतुष्ट रहें। आपका बिजली का बिल कम आये, आंखें सुरक्षित रहें यह बहुत जरूरी है। इन बातों का ख्याल रखते हुये यह गाइड तैयार की गई है। 50 वॉट के बल्ब की कब, क्यों जरूरत पडती है? यह कितने प्रकार के होते है? बचत के साथ अच्छा प्रकाश मिले। यह जरूरी है। इसकी बात को ध्यान में रखते हुये 10 सबसे अच्छे 50 Watt LED Bulb के रिव्यू, लाभ, हांनि, आदि की जानकारी इस लेख में है।

सटीक सर्वेक्षण युक्त बायर्स ओपीनियन और मेरे 40 वर्ष के अनुभव

इसके साथ ही इस लेख में 350 से अधिक लोगों के सर्वे के आधार पर बायर्स ओपीनियन को शामिल किया गया है। मैंने अपने 40 वर्ष के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इलेक्ट्रिकल के क्षेत्र के अनुभव से अपना ओपीनियन दिया है। इसके साथ ही आपके संभावित प्रश्नों के उत्तर भी इस लेख में है।

अतः मित्रों, आइये साथ मिलकर आने वाले दीपावली के पर्व एवं अन्य त्यौहारों को रोशन करने के लिये 50 Watt LED Bulb चुनते हैं।

Our Best Picks

50 Watt LED Bulb कब और क्यों जरूरी है? (When & Why Needed?)

आपका यह मानना होगा कि बाजार में 9 वॉट से लेकर 14 वॉट तक के बल्ब बाजार में उपलब्ध हैं। उस स्थिति में 50 वॉट के बल्ब की क्या जरूरत है?50 Watt LED Bulb घर के छोटे कमरों के लिये नहीं होते हैं। इनका उपयोग बेडरूम, डायनिंग रूम या किचन में नहीं किया जा सकता है। यह बड़े क्षेत्र में प्रकाश फैलाने का साधन है।

50W LED Bulb की आवश्यकता कब होती है?

  • बड़े हॉल एवं लिविंग रूम के लिये: जब आप दो या तीन सामान्य बल्ब बड़े हॉल में लगाते हैं तो कार्नर ेमें अंधेरा बना रहता है। यह बल्ब 200 वर्ग फीट के स्थान को अच्छी तरह से रोशन कर सकता है।
  • दुकान एवं शो रूम के लिये: किसी व्यावसायिक स्थान, दुकान अथवा शो रूम के लिये हाई इंटेंसिटी लाइट जरूरी है। जैसे किराना, कपड़े, ज्वेलरी आदि शाप।
  • ऑगन, पोर्च या पार्किग स्थान के लिये: रात में सुरक्षा आवश्यक होती है। जहां वाहन पार्क किये जाते है वहां इन्हें लगाया जाता है। जिससे बड़े क्षेत्र में प्रकाश फैले।
  • गोदाम एवं फैक्ट्ररी: आदि हाइट वाले स्थानों पर इन्हे लगाने से अधिक क्षेत्र में प्रकाश फैलता है। जिससे काम करने वाले लोगों को सहूलियत हो जाती है।
  • धार्मिक स्थानों, फार्महाउस एवं अन्य आयोजनों में: यह बल्ब उत्सव की भव्यता में चार चांद लगाते हैं। अतः इनका उपयोग इन स्थानों पर किया जाता है।

क्या आप घर के अंदर स्मार्ट बल्ब लगाना चाहते है? लेकिन निर्णय नहीं कर पा रहे हैं कि कौनसा स्मार्ट बल्ब खरीदें। बायर्स ओपीनियन एवं मेरा अधिमत जानने के लिये पढ़े लेख, Best Smart Bulbs for Home in India

Best 50 Watt LED Bulb in India

यह क्यों जरूरी है और इसके मुख्य लाभ क्या हैं?

  • बडे स्थान के लिये एक ही बल्ब: जब आप 4 या 5 अलग अलग वायरिंग के साथ होल्डर, स्विच एवं बल्ब लगाते हैं तो आपको इन्हें मेन्टेंन करना होता है। यह खर्चीला है। इसमें दुर्घटना होने का भी अंदेशा रहता है। 50 Watt LED Bulb पूरे क्षेत्र में रोशनी फैला देता है।
  • वस्तुओं की चमक और रंग: जब आप अच्छे स्थापित ब्रांड का 50 W का बल्ब लगाते हैं तो उससे वस्तुएं अपने मूल रंग एवं चमक में दिखाई देती है। क्योकि इन बल्ब का CRI 80 से अधिक होता है।
  • सुरक्षित उपयोग: चार या पांच बल्ब के स्थान पर एक ही बल्ब का उपयोग सुरक्षा देता है। क्योंकि आपको अनावश्यक तार, होल्डर तथा स्विच की जरूरत नहीं पड़ती है।
  • कम उष्मा उत्पन्न होती है: जब एक ही 50 Watt LED Bulb लगाते है तो चार या पांच बल्ब के स्थान पर कम उष्मा उत्पन्न होती है। जिससे अधिक रोशनी के बाद भी क्षेत्र कम गर्म होता है।
  • आंखों के लिये सुरक्षित: 50 वॉट के बल्ब की रोशनी बहुत तेज होती है। लेकिन फ्रॉस्टेड पॉली कार्बोनेट डिफयूजर के कारण यह आंखों को हांनि नहीं पहुंचाती है।

50 Watt LED Bulb के प्रकार (Types of 50W LED Bulbs)

डिजाइन एवं तकनीक अलग अलग होने के कारण इन बल्ब को चार श्रेणियों मे बांटा जा सकता है।

जिसका विवरण नीचे टेबिल में दिया गया है।

बल्ब का प्रकारडिजाइन व बनावटप्रयोग के लिये उपयुक्त स्थानमुख्य विशेषताएं
1. Standard High-Bay T-Bulb / Hammer type Bulbयह चौडे़ हेड वाले बेलन के आकार के होते हैंहॉल, गैलरी, बडे आकार की दुकानेंनीेचे चारों तरफ रोशनी का विस्तार
2. Full Round Globe / Football Type Designइनमें बड़ा गोल डोम (Dome) होता हैखुला आँगन, लॉन, मंदिर आदिचारों तरफ एकसमान रोशनी शानदार लुक
3. UFO / Industrial High-Bay LED Lightingइनकी डिजाइन Flat होती है, उड़नतश्तरी (UFO) typeगोदाम, वर्कशॉप, बडे़ आकार की छतकिसी वस्तु पर फोकस लाईट, उपयुक्त थ्रो जो वस्तु को हाईलाइट करे
4. For Outdoor Waterproof Bulb/ Flood Typeबेस एवं बाडी मजबूत एल्यूमीनियम से बनी होती है। जिसकी रेटिंग IP65 होती है।गार्डन, बाहरी गेट, पार्किंग का स्थानउमस, बरसात, एवं धूप से शतप्रतिशत सुरक्षित है

Energy Savings & Cost Comparison

आज से लगभग 25, 30 वर्ष पहले 4K से 5K ल्यूमेन्स का लाइट प्राप्त करने के लिये 250 वॉट से 400 वॉट तक के मेंटल हेडलाइट बल्ब की जरूरत पड़ती थी। अथवा आपको कम से कम 85 वॉट के तीन या चार CFL लगाने पड़ते थे। यह बहुत अधिक खर्चीला होता था। इसकी तुलना में 50 Watt LED Bulb लगाने पर बिजली के बिल में बहुत अधिक बचत की जा सकती है।

जिसका तुलनात्मक विवरण पढ़ें –

प्रतिदिन 8 घंटे उपयोग के आधार पर बिजली खपत और वार्षिक खर्च की तुलना : दर रूपये 8/यूनिट

पारंपरिक 300 Watt हैलोजन बल्ब:

  • दैनिक खपत: $300\text{W} \times 8\text{ घंटे} = 2.4\text{ यूनिट/दिन}$
  • मासिक खर्च: $2.4 \times 30\text{ दिन} \times ₹8 = ₹576\text{ प्रति माह}$
  • वार्षिक खर्च: ₹6,912 प्रति वर्ष

बड़ा CFL बल्ब 85 Watt (2Bulb):

  • कुल वाट: $170\text{W}$
  • दैनिक खपत: $170\text{W} \times 8\text{ घंटे} = 1.36\text{ यूनिट/दिन}$
  • मासिक खर्च: $1.36 \times 30 \times ₹8 = ₹326\text{ प्रति माह}$
  • वार्षिक खर्च: ₹3,916 प्रति वर्ष

Modern 50 Watt LED Bulb (4500+ Lumens):

  • दैनिक खपत: $50\text{W} \times 8\text{ घंटे} = 0.4\text{ यूनिट/दिन}$
  • मासिक खर्च: $0.4 \times 30 \times ₹8 = ₹96\text{ प्रति माह}$
  • वार्षिक खर्च: मात्र ₹1,152 प्रति वर्ष!

आपकी कुल बचत

एक 50 Watt LED Bulb पुराने जमाने के हेलोजन बल्ब की तुलना में रूपये 5760 की बचत कराता है। इसका अर्थ है कि जब आप दो से तीन महिने तक 50 वॉट के बल्ब का उपयोग करते है तो आपको अच्छी खासी बचत होती है। यह आपके बिजली के बिल से वसूल हो जाती है।

क्या आप अपने घर के बेड़रूम, हॉल, किचन आदि के लिये इनवर्टर बल्ब खरीदने का प्लान बना रहे हैं? आपको कैसा, कौनसा, कितनी कीमत का इनवर्टर बल्ब खरीदना चाहिये? जानने के लिये पढे लेख, Best 10 Inverter Bulb brand in India.

Best 50 Watt LED Bulb in India 2026 : रिव्यू एवं अन्य जानकारी

लेख के इस भाग में 50 Watt LED Bulb के रिव्यू एवं अन्य जानकारी है। जिसकी सहायता से आप अपनी जरूरत के अनुसार इन्हें खरीद सकते हैं।

1. PHILIPS 50W B22 LED Cool Day Light Bulb (Stellar Bright)

Our Rating

Rating: 4.5 out of 5.

ग्राहकों के विचार

भारतीय ग्राहकों ने फिलिप्स ब्रांड पर भरोसा करते हुये इस बल्ब को खरीदनें मे ंरूचि दिखाई है।

फिलिप्स भारत के लाइटिंग उद्योग का जाना पहचाना नाम है। 50 वॉट का यह स्टेलर ब्राइट 50 Watt LED Bulb शानदार क्रिस्टल वाइट प्रकाश देता है। यह बल्ब डयूरेबल और लम्बे समय तक सर्विस देने वाला है।

  • रोशनी (Lumens): 3000 Lumens (Cool Day Light 6500K)
  • बेस प्रकार: B22 भारतीय मानकों के अनुसार
  • वोल्टेज सुरक्षा: सर्ज प्रोटेक्शन 4kV
  • वारंटी:बल्ब पर 1 वर्ष की वारंटी है।
  • विशेषता: बल्ब की वाडी हाई हाई ग्रेड हीट सिंक की है। जिससे अधिक समय तक उपयोग में लेने पर भी बल्ब की चिप ठंडी बनी रहती है।

फायदे (Pros):

  • 3000 ल्यूमेन्स की साफ और क्लियर रोशनी देता है।
  • वोल्टेज में होने वाले परिवर्तन (High Voltage Surge) को सहन कर सकता है।
  • आंखों के लिये हांनिकारक नहीं है। किसी तरह का झिलमिलाना नहीं होता है।

कमियां (Cons):

  • अन्य ब्रांड की अपेक्षा अधिक कीमत है।
मूल्य एवं ऑफर देखें

2. Crompton LED50DFCDLPro-2 50-Watt LED Bulb

Our Rating

Rating: 4 out of 5.

ग्राहकों के विचार

अधिकांश खरीददारों ने इस बल्ब को बड़े हॉल एवं दुकानों के लिये बेहतर बताया है।

क्रॉम्पटन का यह बल्ब काफी अधिक चौडे़ बीम एंगल के साथ उपलब्ध है। यह पूरें कमरे अथवा हॉल को रोशन कर देता है।

  • रोशनी (Lumens): 4750 Lumens
  • बॉडी टाइप: बाडी को हेवी डयूटी पॉलीकार्बोनेट से बनाया गया है। अंदर का भाग मेटल से बना हुआ है।
  • CRI: यह मान 80 से अधिक हे। जिससे सही कलर दिखते हैं।
  • वारंटी: कम्पनी 50 Watt LED Bulb पर 1 वर्ष की वारंटी दे रही है।

फायदे (Pros):

  • विशेष प्रकार की डिजाइन के कारण बल्ब की रोशनी चारों तरफ समान रूप से फैलती है।
  • यह बल्ब दुकानों एवं शो रूम के लिये सबसे अधिक प्रसिद्ध है।
  • डिजाइन मजबूत एवं हल्का है।

कमियां (Cons):

  • उन स्थानों पर प्रयुक्त नहीं किया जा सकता जहां पर अधिक नमी हो।
मूल्य एवं ऑफर देखें

3. Havells 50W high wattage Bulb

Our Rating

Rating: 3.5 out of 5.

ग्राहकों के विचार

हेवेल्स का यह बल्ब अपनी क्वालिटी एवं परफार्मेस के कारण ग्राहकों द्वारा पसंद किया गया है।

हेवेल्स अपनी क्वलिटी एवं परफार्मेस के लिये जाना जाता है। यह बल्ब 100 वाट प्रति ल्यूमेन के साथ आता है। 50 Watt LED Bulb का हीट मेनेजमेंट बहुत अच्छा है।

  • रोशनी (Lumens): 4800 Lumens यह काफी अच्छा है।
  • सर्ज कैपेसिटी: 3.5kV सर्ज केपेसिटी ठीक है।
  • पावर फैक्टर: पावर फेक्टर .90 होने के कारण बिजली व्यर्थ नहंी जाती है।
  • वारंटी: कम्पनी बल्ब पर 1 वर्ष की वारंटी दे रही है।

फायदे (Pros):

  • आकर्षक डिजाइन
  • पावर फेक्टर बहुत अच्छा है। जिससे मीटर सुरक्षित रहता है।
  • शानदार फिनिशिंग एवं लुक

कमियां (Cons):

  • सामान्य 50 Watt LED Bulb की अपेक्षा आकार कुछ बड़ा है।
मूल्य एवं ऑफर देखें

4. wipro Garnet 50w LED High Wattage Bulb

Our Rating

Rating: 4 out of 5.

ग्राहकों के विचार

भारतीय ग्राहकों ने इसे स्मार्ट कूलिंग एवं शानदार ब्राइटनेस के कारण पसंद किया है।

भारतीय प्रसिद्ध ब्रांड विप्रो का यह 50 Watt LED Bulb आधुनिक ड्रायवर तकनीक के साथ बाजार में उतारा गया है। यह गार्नेट सीरिज का प्रमुख बल्ब है। यह तकनीक वोल्टेज के परिवर्तन को अच्छी तरह से मेनेज कर लेती है।

  • रोशनी (Lumens): 4600 Lumens की शानदार रोशनी
  • ड्राइवर प्रोटेक्शन: 380V तक हाई वोल्टेज कटऑफ की सुविधा उपलब्ध है।
  • कलर टेम्परेचर: 6500K (Pure Cool White)
  • वारंटी: कम्पनी 1 वर्ष की वारंटी दे रही है।

फायदे (Pros):

  • जिन क्षेत्रों में वोल्टेज का परिवर्तन अधिक होता है वहां के लिये उपयुक्त बल्ब है।
  • बल्ब का एंटी ग्लेयर सिस्टम आंखों में रोशनी चुभने नहीं देता है।

कमियां (Cons):

  • यदि बल्ब को 15 घण्टे से अधिक उपयोग में लियो जाये तो गर्म हो जाता है। लेकिन यह सामान्य है। इससे 50 Watt LED Bulb को कोई नुकसान नहीं होता है।
मूल्य एवं ऑफर देखें

5. EVEREADY 50W LED Hammer Bulb

Our Rating

Rating: 3.5 out of 5.

ग्राहकों के विचार

भारतीय ग्राहकों ने इस बल्ब को किफायती एवं मजबूत होने के कारण पसंद किया है।

भारतीय कम्पनी एवरेडी का यह बल्ब हेमर बल्ब सीरिजि का हे। यह बजट फ्रेडली बल्ब है। लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि यह खराब है। यह बल्ब शानदार परफार्मेस देता है।

  • रोशनी (Lumens): 4500 Lumens के लगभग मिलती है।
  • सामग्री: थर्मोप्लास्टिक और एल्युमिनियम मिश्रित
  • बेस: भारतीय मानकों के अनुसार बेस B22
  • वारंटी: कम्पनी एक वर्ष की वारंटी दे रहीं है।

फायदे (Pros):

  • यह 50 वॉट का वेल्यु फार मनी बल्ब है।
  • दैनिक 6 से 8 घण्टे के लिये परफेक्ट है।

कमियां (Cons):

  • जहां वोल्टेज का अधिक परिवर्तन हो वहां के लिये अलग से सुरक्षा की जरूरत पड़ेगी।
मूल्य एवं ऑफर देखें

6. Murphy Rocket Base B22 50 Watts Led Bulb

Our Rating

Rating: 3.5 out of 5.

ग्राहकों के विचार

मरर्फी का यह बल्ब उद्योगों एवं गोदामों के लिये अधिक पसंद किया गया है।

यह बल्ब सॉलिड हीट सिकिंग के कारण छोटे कारखानों के लिये उपयुक्त है। यह निर्माण संबंधी कार्यो में अधिक पसंद किया जाने वाला बल्ब है।

  • सर्ज प्रोटेक्शन: 4 Kv
  • बीम एंगल: 220 डिग्री
  • जीवनकाल: 15,000 घंटे
  • वारंटी: कम्पनी इस बल्ब पर 2 वर्ष की वारंटी दे रही है।
  • Colour Temperature : 6500 Kelvin

फायदे (Pros):

  • हेवी एल्यूमीनियम कोर होने के कारण लगातार जलाने पर बल्ब की लाईफ कम नहीं होती है।
  • यह बल्ब बहुत कम समय में पूरी तरह से ब्राइट लाइट देने लगता है।

कमियां (Cons):

  • स्थानीय शॉप पर स्टॉक की कमी हो सकती है। यह ऑनलाइन बडी आसानी से उपलब्ध है।
मूल्य एवं ऑफर देखें

7. Orient Electric Eternal Shine LED Bulb

Our Rating

Rating: 3.5 out of 5.

ग्राहकों के विचार

यह बल्ब आंखों को सौम्य प्रकाश देता है। इसलिये अधिकांश क्रेताओं ने इसे पसंद किया है।

भारतीय प्रसिद्ध ब्रांड ओरियंट के द्वारा इसे बडै हॉल एवं डायनिंग एरिया को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

  • रोशनी (Lumens): 4700 Lumens के आसपास मिलती है।
  • टेक्नोलॉजी: यह आंखों के लिये सुरक्षित बल्ब माना जाता है।
  • वोल्टेज रेंज: 140V – 300V
  • वारंटी: कम्पनी बल्ब पर 12 महिने की वारंटी दे रही है।

फायदे (Pros):

  • माना जाता है कि यह बल्ब आंखों के लिये सुरक्षित प्रकाश उत्पन्न करता है।
  • वोल्टेज कम होने पर भी इसका प्रकाश कम नहीं होता है।

कमियां (Cons):

  • इस बल्ब का भार अधिक है। इसलिये इसे मजबूत होल्डर में लगाना आवश्यक है।
मूल्य एवं ऑफर देखें

8. Panasonic 50W B22 LED Cool Day Light Bulb

Our Rating

Rating: 3.5 out of 5.

ग्राहकों के विचार

जापानी तकनीक वाले इस बल्ब को तकनीक एवं गुणवत्ता के कारण पसंद किया गया है।

यह बल्ब जापानी तकनीक के कारण भारतीय बाजार मे ंलोकप्रिय है। यह एक अच्छा एवं डयूरेबल बल्ब माना जाता है।

  • रोशनी (Lumens): 5000 Lumens
  • सर्ज प्रोटेक्शन: 4kV यह शानदार है।
  • प्रीमियम फिनिश: पॉलीकार्बोनेट से बना मेट व्हाइट फिनिश बल्ब
  • वारंटी: कम्पनी इस बल्ब पर 1 वर्ष की वारंटी दे रही है।

फायदे (Pros):

  • शानदार कूल व्हाइट लाइट
  • बल्ब 5 स्टार रेटिंग जैसा प्रदर्शन करता है।
  • बरसों रोशनी फीकी नहंी पड़ती है।

कमियां (Cons):

  • अन्य सामान्य बल्ब से कीमती कुछ अधिक है।
मूल्य एवं ऑफर देखें

9. Halonix 50W B22D LED Cool White Bulb

Our Rating

Rating: 3 out of 5.

ग्राहकों के विचार

भारतीय ग्राहकों ने इस बल्ब को विपरीत परिस्थतियों में अच्छे परफार्मेस के लिये पसंद किया है।

इस बल्ब को विशेष रूप से कम्पनी ने भारतीय परिस्थितियों के अनुसार बनाया है। यह विपरीत मौसम में भी लगातार अच्छा प्रकाश देता है।

  • रोशनी (Lumens): 4600 Lumens है।
  • सर्ज क्षमता: 3kV मिलती है।
  • वारंटी: कम्पनी बल्ब पर 1 वर्ष की वारंटी दे रही है।

फायदे (Pros):

  • बालकनी, पोर्च एवं सीढी के लिये अच्छा विकल्प है।
  • कीडे मकोडे बल्ब के अंदर नहीं जा पाते हैं। जिससे अच्छा प्रकाश मिलता है।

कमियां (Cons):

  • प्रकाश बल्ब के पास बहुत अधिक घना एवं दूर के क्षेत्र मे कमजोर मिलता है।
मूल्य एवं ऑफर देखें

10. Bajaj Ivora HB HW LED Lamp 50W

Our Rating

Rating: 4 out of 5.

ग्राहकों के विचार

भारतीय कम्पनी बजाज के अन्य प्रोडेक्ट पर ग्राहक जिस तरह से भरोसा करते हैं। उसी तरह से इसे पसंद किया गया है।

बजाज का यह बल्ब अपनी बनावाट, आकर्षक डिजाइन एवं मजबूत होल्डर ग्रिप के कारण पसंद किया जाता है। यह अपनी श्रेणी का एक बेजोड बल्ब है। जिसे भारतीय उपभोक्ता पसंद करते हैं।

  • रोशनी (Lumens): 4500 Lumens के आसपास मिलती है।
  • वोल्टेज रेंज: 150V – 280V पर कार्य कर सकता है।
  • वारंटी: कम्पनी बल्ब पर 1 वर्ष की वारंटी दे रही है।

फायदे (Pros):

  • प्रत्येंक नगर, कसबे में आसानी से उपलब्ध है।
  • कम कीमत में अच्छे प्रकाश का भरोसेमंद विकल्प है।
  • उर्जा की बचत होती है

कमियां (Cons):

  • डिजाइन बहुत सामान्य है जिसे अन्य बल्ब की तुलना में हलका दिखता है। लेकिन परफार्मेस में कमतर नही है।
मूल्य एवं ऑफर देखें

Buyers Opinion

प्रिय मित्रों, हमारी टीम ने बाजार में विभिन्न खरीददारों, विक्रेताओं एवं नागरिकों से जानकारी ली। हमने वास्तविक रूप से फील्ड पर जाकर लोगों के विचार जानें। इस कार्य में हमने लगभग 350 से अधिक लोगों से सम्पर्क किया। यह संख्या अधिक तो नहीं है। लेकिन 50 Watt LED Bulb के संबंध में विचार महत्वपूर्ण जानकारी देते है। जिन्हें मैं आपके साथ साझा कर रहा हूं।

  • दुकानदारों और व्यवसायियों का अनुभव (60%): इस सर्वे में विक्रेता भी शामिल है। उनमें से 60 प्रतिशत ने माना कि 50 Watt LED Bulb लगाने से उनके प्रोडेक्ट अधिक हाईलाइट हुये हैं। 2 बल्बों ने उनकी बिक्री बढ़ाने में योगदान दिया है। ग्राहकों की संख्या बढ़ी। अनेक छोटे बल्बों के स्थान पर एक बल्ब से स्पाट अधिक साफ सुथरा दिखता रहा। जिससे ग्राहक आकर्षित हुये।
  • बड़े आँगन और पार्किंग वाले घर (70%): हमने निवासियों से भी सम्पर्क किया। बड़े आकार के घर के स्वामियों ने 50 वॉट के बल्ब को उपयोगी माना है। उनका कहना रहा कि यह 50 Watt LED Bulb छत पर लगाने पर पूरा घर एवं क्षेत्र प्रकाश से जगमगा उठता है। प्रकाशवान क्षेत्र होने से सुरक्षा भी बढ़ जाती है।
  • उपयोगकर्ताओं की सबसे बड़ी चेतावनी (हीट और होल्डर): 46 प्रतिशत उपयोगकर्ताओं ने उपयोगी सलाह दी। उन्होंने कहा कि 50 वॉट के बल्ब को हमेशा हेवी डयूटी होल्डर में ही लगाना चाहिये। इसके लिए हमेशा एंकर या किसी अच्छे ब्रांड का हेवी-ड्यूटी ब्रास/सिरेमिक B22 होल्डर ही इस्तेमाल करें, जिससे बल्ब का भार एवं उष्मा अच्छी तरह से मेनेज की जा सकेगी।

आपके इस 50 Watt LED Bulb के संबंध में क्या विचार हैं। हमें कमेंट में बतायें। आप कब इसे खरीद रहे हैं? क्या आपको कोई और जानकारी चाहिये? हमें लिखें।

आपके सुझावों, विचारों का इंतजार रहेगा।

My Opinion

प्रिय मित्रों, अपने 40 वर्ष के इलेक्ट्रानिक्स एवं इलेक्ट्रिकल क्षेत्र के अनुभव से अपनी बात रख रहा हूं। मैंने अपने जीवन में 100 वॉट के पीली रोशनी वाले बल्ब देखें हैं। उसके बाद CFL और आज LED टेक्नॉलाजी वाले आधुनिक बल्ब देख रहा हूं। जब भी आप 50 Watt LED Bulb खरीदें। निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें –

  • रूम साइज सटीकता से नापें: 50 Watt LED Bulb की रोशनी बहुत तेज होती है। इसे कभी भी घर के अंदर छोटे कमरों में ना लगाये। आपकी आंखें खराब हो सकती है। इसकी हाइट 10 या 12 फीट रखे। घर के बाहर अधिक हाईट पर इसे लगायें।
  • सर्ज प्रोटेक्शन (Surge Protection) को प्राथमिकता दें: हमारे यहां बिजली से करंट लगना आम है। हमेशा वही 50W बल्ब चुनें जिसमें कम से कम 3.5kV से 4kV का इनबिल्ट सर्ज प्रोटेक्शन हो (जैसे Philips, Havells या Panasonic), इससे बल्ब का ड्रायवर कभी भी खराब नहीं होगा।
  • वारंटी कार्ड और बिल सुरक्षित रखें: 50 वॉट के बल्ब की कीमत 9 या 10 वॉट के बल्ब से अधिक होती है। (इसकी कीमत ₹350 से ₹700 के बीच होती है)। इसलिये हमेशा खरीदें गये बल्ब का बिल सुरक्षित रखें। इससे आपको वारंटी पीरियड मे बल्ब बदलने में परेशानी नही होगी।
  • सस्ते लोकल बल्बों से बचें: बाजार में लोकल चाइनीज 50W बल्ब ₹150-200 में भी मिलते हैं जिनमें एल्युमिनियम हीट सिंक नहीं होता। इस तरह के बल्ब महिने दो महिने में खराब हो जाते हैं। अतः हमेशा ISI मार्क वाले बल्ब ही खरीदें।
10 Best 50 Watt LED Bulb

50 Watt LED Bulb बाइंग गाइड:

जब भी आप 50 Watt LED Bulb खरीदें निम्नलिखित बिन्दुओं पर अवश्य ध्यान दें।

  • ल्यूमेन्स आउटपुट (Lumens): असली 50W बल्ब को कम से कम 3000 से 4500 Lumens रोशनी देनी चाहिए
  • कलर टेम्परेचर (6500K Cool White): दुकानों, हॉल और सुरक्षा के लिए 6500K कूल डे लाइट सबसे अच्छी मानी जाती है।
  • होल्डर टाइप (B22 vs E27): भारत के 99% घरों में पिन वाला B22 बेस लगता है। खरीदने से पहले सुनिश्चित करें कि आप B22 बेस ही चुन रहे हैं।
  • बॉडी मटेरियल (Aluminium Heat Sink): 50 Watt LED Bulb के नीचे का भाग एल्यूमीनियम या अन्य किसी धातु का होना चाहिये। जिससे चिप की गर्मी बाहर जा सके।
  • पावर फैक्टर (Power Factor > 0.9): पावर फेक्टर अधिक होना जरूरी है। यह बिजली व्यर्थ नहीं जाने देता है। जिससे मीटर पर अधिक लोड नहीं पड़ता और वह सुरक्षित रहता है।

50 Watt LED Bulb के संबंध में FAQ

Q1. क्या 50W LED बल्ब किसी भी होल्डर में लगाया जा सकता है?

उत्तर: जी हाँ, अधिकांश 50 Watt LED Bulbs मानक B22 बेस के साथ आते हैं जो आपके घर के सामान्य होल्डर में सीधे फिट हो जाते हैं। होल्डर की क्वालिटी बहुत अच्छी हो और वह ब्रास ग्रिप वाला होना चाहिये।

Q2. 50 Watt LED Bulb में कितनी बिजली खपत होती है?

उत्तर: यह बल्ब एक घण्टे जलाने पर केवल 1 यूनिट (1 kWh) बिजली खर्च करता है। यदि आप इसे रोजाना 8 घंटे जलाते हैं, तो महीने भर में मात्र 12 यूनिट बिजली की खपत होगी (लगभग ₹90 से ₹100 का मासिक खर्च)।

Q3. 50 Watt LED Bulb रोशन कर सकता है?

उत्तर: भूमि से 10 फीट अथवा उससे अधिक हाईट पर लगाने पर यह 250 से 400 वर्ग फीट के विशाल क्षेत्र (हॉल, दुकान, खुला आँगन या गोदाम) को दिन जैसी रोशनी से पूरी तरह रोशन कर देता है।

Q4. क्या 50 Watt LED Bulb बहुत अधिक गर्म होता है

उत्तर: यह बल्ब अधिक मात्रा में प्रकाश उत्पन्न करता है। इस कारण से इसकी बाडी गर्म हो जाती है। लेकिन अच्छे ब्रांडेड बल्ब में हीट सिंक का प्रयोग किया जाता है। जिससे बल्ब की उष्मा बाहर निकल जाती है। उष्मा के बाहर निकल जाने पर बल्ब के अंदर का सर्किट सुरक्षित रहता है।

Q5. 50 Watt LED Bulb में T-Bulb/Hammer Bulb या गोल राउंड बल्ब?

उत्तर: यह आपकी उपयोगिता पर निर्भर करता है। दुकान, गली या हॉल में अथवा दीवारों पर अधिक प्रकाश के लिये, Hammer/T-Bulb सर्वोत्तम है। यदि आपको खुले आँगन या बगीचे में 360 डिग्री एकसमान फैलाव चाहिए, तो Round Globe Bulb चुनें।

निष्कर्ष (Conclusion)

प्रिय मित्रों, वर्तमान समय मे ंबिजली का बिल बढ़ता जा रहा है। इसलिये पुराने भारी एवं अधिक बिजली खर्च करने वाले बल्ब का समय नहीं रह गया है। छोटे छोटे अनेक बल्ब लगाने से बेहतर है कि एक बड़ा बल्ब लगाया जायें। जिससे अधिक प्रकाश मिल सके। इसके लिये50 Watt LED Bulb का उपयोग करना समझदारी है।

आप जब भी खरीदें जानी मानी कम्पनी का बल्ब खरीदें। फिलिप्स, या हेवल्स के 50 Watt LED Bulb को हमेशा प्राथमिकता दें। दुकानों एवं कमर्शियल काम्पलेक्स के लिये क्राम्फटन सबसे अच्छा विकल्प है।

मित्रों, घर, दुकान, प्रतिष्ठान को सुरक्षित रोशन बनाये रखने के लिये 50 Watt LED Bulb चुनने ही बेहतर है। यह आपका एक बार का खर्च है। जो बचत के साथ साथ अच्छा प्रकाश देगा। मैं उम्मीद करता हूं कि यह रिव्यू एवं गाइड आपके बल्ब खरीद मे सहायक होगा? आपके अमूल्य विचारों का स्वागत है।

लेख के लेखक

 50 Watt LED Bulb in India

अखिलेश शुक्ला

होम एण्ड किचन एप्लायंसेस के वर्किग, मेन्टेनेंस का 30 वर्ष का अनुभव। फिजिक्स एवं इलेक्ट्रानिक्स में शिक्षण का 40 वर्ष का अनुभव। तकनीक, विज्ञान, साहित्य एवं कला संबंधी लेखन में रूचि।

हमारे निम्नलिखित लेख भी पढ़ें –

आपको यह लेख कैसा लगा?

Leave a Comment